https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/

मिथुन राशि में हो रहा है शुक्र का राशि परिवर्तन 2018 : इन 10 राशियों की लगने वाली है लॉटरी !

मिथुन राशि में हो रहा है शुक्र का राशि परिवर्तन 2018

मिथुन राशि में शुक्र गोचर की तिथि-
शुरू होता है: 14 मई 2018
समाप्त होता है: 9 जून 2018

शुक्र ग्रह क्या है और इसका महत्व

शुक्र एक सफेद, चमकीला ग्रह है, जो बुध के बाद सूर्य के सबसे नजदीक का ग्रह है। यह दो राशि – वृषभ और तुला पर अपना आधिपत्य रखता है। शुक्र ज्योतिष में स्त्री गुणों का प्रतीक है। शुक्र को पाश्चात्य ज्योतिष में सौंदर्य, प्रेम, विवाह और रिश्ते की देवी कहा गया है। शुक्र जिसे शुक्र ग्रह के रूप में जाना जाता है, अपनी शुभ स्थिति में लोगों को विलासिता, सुख, कपड़े, मनोरंजन और बहुत कुछ सुख साधनों से परिपूर्ण करता है। शुक्र दैत्य गुरु है और ‘मृत संजीवनी विद्या’ का कारक है। शुक्र पुराणों में शुक्राचार्य के नाम से विख्यात है।

शुक्र ग्रह का प्रभाव आपके जीवन पर

शुक्र हमारी भावनाओं को भी प्रभावित करता है। यदि जन्म कुंडली में शुक्र बलवान है, तो भौतिक सुख, आराम और सफलता मिलती है। दूसरी तरफ, शुक्र खराब होने से आंखों के विकार, वैवाहिक जीवन में विवाद, अन्य प्रकार के दर्द और पीड़ाएं होती हैं। शुक्र 14 मई, 2018 को मिथुन राशि में अपना भ्रमण शुरू करता है। शुक्र 9 जून, 2018 तक वहां रहेगा। पढ़ें और जानें कि शुक्र के इस पारगमन के कारण 12 राशियां कैसे प्रभावित होने वाली हैं।

(कृपया ध्यान दें: इन भविष्यवाणियों को चंद्र राशि के अनुसार माना जाना चाहिए। लेकिन, कुछ प्रभाव लग्न राशि से भी लागू होंगे। अगर आप अपनी लग्न राशि को जानना चाहते हैं, तो कृपया यहां क्लिक करें।)

मिथुन राशि में शुक्र का राशि परिवर्तन 2018 और 12 राशियों के लिए इसका गोचर फल

मेष राशि

मेष राशि की बात करें तो शुक्र तीसरे भाव में से गोचर करेगा। एक नया रिश्ता शुरू हो सकता है और आपके जीवन साथी को अचानक से लाभ मिल सकता है। आपके भाई-बहन आपको कई तरीकों से मदद करेंगे। उनके साथ आपका घनिष्ठ संबंध रहेगा। आपको छोटी यात्राओं में खुशी मिलेगी। अपने आस-पास के लोगों के साथ बातचीत, मेलजोल और संपर्क रहेगा। समाज में आपका बड़ा नाम होने की भविष्यवाणी है।

क्या आप अपने करियर को लेकर खुश नहीं? करियर में वांछित बदलाव के लिए हमारे विद्वान ज्योतिषियों से संपर्क करें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि में शुक्र दूसरे घर में गोचर करेगा। यह खगोलीय हलचल आपकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करेगी। आप नई संपत्ति और प्रॉपर्टी प्राप्त करने की क्षमता रखते हैं। आपको व्यक्तित्व की आभा बढ़ेंगी। आपके पास अच्छा समय होगा। अपने परिवार के जीवन का भी आनंद लेंगे। आप खरीदारी, लक्जरी वस्तुओं, रेस्तरां में जाने, घर के अंदरूनी सुधार और अपने फुरसत के पलों का आनंद लेने और मन बहलाने में अपना पैसा खर्च करेंगे।

क्या आप जॉब चेंज की सोच रहे हैं? क्या जानते है कि इसके लिए समय आपका साथ देगा या नहीं? प्रतिष्ठित ज्योतिषियों के मशवरे से अपनी दुविधाओं को दूर करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि में शुक्र गोचर 2018 कुंडली के प्रथम भाव में से होगा। यह आपके स्वास्थ्य और व्यक्तित्व में सुधार लाएगा। इस चरण के दौरान आपका कुदरती स्वभाव दूसरों को आकर्षित करेगा। नई चीजों को सीखने में प्रसन्नता से रुचि लेंगे। सीखने-समझने की एक अच्छी क्षमता से युक्त होंगे। यह जश्न मनाने और पार्टियों के लिए जाने का समय है। मजेदार कामों को करते हुए सुख-चैन से जिंदगी बसर करेंगे।

क्या आप अपनी नौकरी में होने वाली तरक्की से खुश नहीं हैं? ज्योतिष की मदद से पाएं सही तरीके और करें जीवन में विकास !

कर्क राशि

शुक्र आपकी राशि के 12 वें भाव से गोचर करेगा। इस चरण के दौरान, आपके खर्च तेजी से बढ़ेंगे। दूसरी तरफ, आप आराम और विलासिता का आनंद नहीं ले पाएंगे। आप छुट्टी या किसी अन्य प्रकार की यात्रा पर जा सकते हैं। विदेश की सैर भी संभव है। आप इस समय का शांति और खुशी से आनंद लेंगे।

नई नौकरी में जाने की सही घड़ी को जानने के लिए हमारे ज्योतिषों से सलाह प्राप्त करें।

सिंह राशि

शुक्र सिंह राशि में 11 वें भाव से गोचर करने जा रहा है। आपके काम में जो भी प्रयास किए गए हैं, वह आपको फायदेमंद परिणाम देगा। संपत्ति और समृद्धि बढ़ने की संभावनाएं पैदा होंगी। इसके अलावा, आपका प्यार भरा जीवन पूरे शबाब पर होगा। एक बेहतरीन ज़िंदगी का लुत्फ उठाएंगे। आप अपने साथी के साथ सुंदर क्षणों का मजा लेंगे। किसी अवसर पर दोस्तों और परिवारजनों के साथ इकट्ठा होकर हंसी-खुशी में समय बिताएंगे।

क्या आप अपने विवाह का समय जानना चाहते हैं? तो हमारे विशेषज्ञों से विवाह की समयावधि हासिल करें।

कन्या राशि

शुक्र आपकी राशि से 10 वें भाव से गोचर करेगा। इस अवधि में, आप अपने करियर में वृद्धि देखेंगे। काम में बदलाव आएगा जो आपकी रूचि के अनुरूप होगा। दैनिक काम शांतिपूर्वक और कुशलता से आगे बढ़ेंगे। मां के स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्त्री जातकों की मदद कदम-कदम पर मिलने की संभावना है।

क्या आपके करियर में बाधाएं हटने का नाम ही नहीं ले रही हैं? तो हमारे ज्योतिषीगण आपकी राह आसान बनाकर उसमें शुभ बदलाव ला सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि में शुक्र नवम भाव से गोचर करेगा। पराशर ज्योतिष के अनुसार आपकी कुंडली में एक सुंदर व शुभ योग- चंद्रमा और शुक्र के संबंध से नव पंचम योग निर्मित हो रहा है। इस पारगमन अवधि के दौरान आप विभिन्न क्षेत्रों में अप्रत्याशित लाभ प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, आपके पिता की हेल्थ डिस्टर्ब होने का अंदेशा रहेगा। उनके स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे और उन्हें हष्ट-पुष्ट करने के जतन में रहेंगे। आप आध्यात्मिक भी हो सकते हैं। विभिन्न क्षेत्रों में अच्छे कर्मों का अभ्यास व अनुशीलन करते नजर आएंगे।

क्या आप अपनी नौकरी की प्रोग्रेस से असंतुष्ट हैं? हम बता सकते हैं कि आप पॉजिटिव रिजल्ट कैसे पा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

शुक्र वृश्चिक राशि वालों के लिए 8 वें घर में पारगमन करेगा। इस पारगमन अवधि में, आपके व्यक्तिगत जीवन में कुछ समस्याएं प्रकट हो सकती हैं, विवाहित जीवन में तो खास। भोग-विलासपूर्ण इच्छाएं हावी रहेंगी। अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा गुमा सकते हैं। पुरुष जातकों की पत्नियां अपने मायके जा सकती है। इस चरण के दौरान, आपका स्वास्थ्य डगमगा जाने की संभावना है।

क्या आप अपना काम बदलने की योजना बना रहे हैं? लेकिन क्या इसके लिए यह सही मौका है भी कि नहीं? हमारे अनुभवी पंडितों की राय-सलाह से अपनी शंकाओं का निवारण करें।

धनु राशि

धनु राशि में शुक्र सप्तम भाव में भ्रमण करेगा। आपके विवाहित जीवन में एक अच्छा समय होगा। जो कुंवारे लोग किसी के साथ जिंदगी व्यतीत करने के इच्छावान हैं वे कुछ ही समय में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। वास्तव में, आपकी शादी एक बहुत ही सकारात्मकता लिए शुरू होगी। आम तौर पर, आप अपने पैसे अपने पति / पत्नी पर खर्च करेंगे। आस-पास के लोगों के साथ भी मधुर रिश्ते रहेंगे। लोग आपसे प्रभावित हुए बिना नहीं रहेंगे।

जानना चाहते हैं कि आपके लिए नौकरी में बदलाव आया है कि नहीं? हमारे विशेषज्ञों से पूर्ण स्पष्टता प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें।

मकर राशि

मकर राशि में शुक्र छठे भाव में से प्रसार होगा। इस गोचर अवधि के दौरान, आप बहुत मेहनत करेंगे। कड़ी मेहनत के फलस्वरूप रिटर्न की भी इच्छा करेंगे। ढेर सारे पैसे कमाने के लिए शेयर बाजार, जुआ, लॉटरी, गलत तरीकों का भी मार्ग चुन सकते हैं। इसके अलावा, आप अपने कर्ज चुकाने में सक्षम होंगे। कार्यस्थल पर आपके प्रयास अच्छे परिणाम लेकर आएंगे।

क्या आप अपने करियर में काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं? करियर में बड़े पैमाने में परिवर्तन के लिए हमारे एस्ट्रोलॉजर से सटीक सलाह प्राप्त करें।

कुंभ राशि

ग्रह वीनस कुंभ राशि के 5 वें भाव से गोचर करेगा। शुक्र पारगमन की अवधि आपके लिए एक सफल चरण साबित होगी। आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलकर किसी बेहतर प्रोफेशन से जुड़ सकते हैं। आपकी लव लाइफ सुधरेगी। आप किसी ऐसे व्यक्ति से विवाह करेंगे जिसे आप पसंद करते हैं। छात्र लोग अध्ययन में अच्छी तरह से ध्यान केंद्रित करने में सक्षम रहेंगे।

क्या आप जॉब चेंज करना चाहते हैं? क्या आपने सोचा है कि आपका यह फैसला सही है या नहीं? अनुभवी ज्योतिषों के मार्गदर्शन से अपनी सभी चिंता दूर करें।

मीन राशि

मीन राशि में शुक्र चौथे भाव में से गोचर करेगा। इस गोचर अवधि के दौरान, परिवार में एकता और सद्भाव का माहौल होगा। हालांकि, आपकी मां कुछ स्वास्थ्य समस्या के कारण पीड़ित हो सकती हैं। मन की शांति और दिली खुशी महसूस करेंगे। नौकरी में, आप कुछ असाधारण काम करेंगे और नाम व पहचान बनाते हुए कामयाबी हासिल करेंगे। आपको अपने परिवार की ओर से कुछ अप्रत्याशित समाचार भी मिलने की सूचना है।

जानना चाहते हैं कि आपके लिए नौकरी में बदलाव के शुभ संकेत है या नहीं? नौकरी हेतु हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषों से पूर्ण स्पष्टता प्राप्त करने के लिए यहां क्लिक करें।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
उज्जवल रावल
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

क्या आपको अपनी चिंताओं से बाहर निकलने का रास्ता नहीं सूझ रहा है? हम आपकी मदद कर सकते हैं! अपनी समस्या के समाधान के लिए हमारे दैवज्ञ ज्योतिषी से बात कीजिए

Continue With...

Chrome Chrome