होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » मंगल और शुक्र की युति, विभिन्न राशियों पर क्या होगा प्रभाव

मंगल और शुक्र की युति, विभिन्न राशियों पर क्या होगा प्रभाव

ग्रह लगातार चलते हैं और चलते हुए एक-दूसरे के साथ युति भी बनाते हैं। इस प्रकार ग्रहों के मिलने का असर सभी पर समान रूप से होता है। विलासिता के ग्रह शुक्र और ऊर्जा के कारक मंगल 7 जुलाई से सिंह राशि में गोचर करेंगे। शुक्र और मंगल ग्रह की इस युति का प्रभाव सभी राशि वाले लोगों पर देखने को मिलेगा। इस युति के कारण आपके जीवन में क्या प्रभाव रहेगा, इसके बारे में हम यहां जानेंगे। तो आइए जानते हैं, विभिन्न राशि वाले लोगों पर इसका क्या प्रभाव होगा।


मेष राशि वाले लोगों के लिए मंगल-शुक्र की यह युति पांचवें भाव में होगी। दांपत्य जीवन की बात करें तो अभी पति-पत्नी के रिश्ते में थोड़ी सावधानी रखें, अन्यता विवाद हो सकता है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को अपना टारगेट पूरा करने का मौका मिलेगा और इसमें सक्सेस भी मिलेगी। आर्थिक तौर पर यह समय आपके लिए फायदेमंद रहेगा। स्टॉक मार्केट में भी फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आपक खुद को तंदुरुस्त महसूस करेंगे।

उपाय – इस समय भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए।


वृषभ राशि वाले लोगों के लिए मंगल-शुक्र की यह युति चौथे स्थान में होगी। इस समय पति-पत्नी के रिश्ते अच्छे रहेंगे। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं, तो इस समय कर सकते हैं। जॉब या बिजनेस में इस समय ज्यादा मेहनत करने से ही सक्सेस मिलेगी। फाइनेंस संबंधी मामलों में काफी सावधानी से आगे बढ़ना होगा। प्रोपर्टी के मामलों में भी संभल कर काम करना होगा। अभी प्रॉफिट में भी रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको किसी तरह के बड़े हेल्थ इश्यूज तो नहीं होंगे, लेकिन मेंटल पीस की कमी महसूस होगी। ऐसे में आपको योग और प्राणायाम पर ध्यान देना होगा। जानिए वृषभ राशि  के बारे में….

उपाय– इस समय हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए।


मिथुन राशि वालों के लिए यह युति तीसरे स्थान में होगी। रिलेशनशिप के लिहाज से देखें तो अभी समय अच्छा है। पति-पत्नी के रिश्तों में भी अच्छा तालमेल रहेगा। जॉब और बिजनेस करने वालों को नए अवसर मिलेंगे। इसमें आप सक्सेस भी होंगे। फाइनेंस के मामलों में आप कुछ बड़ा करना चाहेंगे, लेकिन सोच-समझ कर ही आगे बढ़ें। अभी आप कोई शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। अभी स्वास्थ्य के लेकर कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आती। जानिए मिथुन राशि के बारे में….

उपाय – भगवान शिव की उपासना से लाभ मिलेगा।


कर्क राशि वाले लोगों के लिए यह मंगल-शुक्र की युति दूसरे स्थान में होगी। दांपत्य जीवन और रिलेशनशिप के लिए यह समय बेहतर रहेगा। आपसी तालमेल भी अच्छा रहेगा। जॉब या बिजनेस करने वालों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। अपनी आर्थिक स्थिति का ध्यान रखें। अभी एंटरटेनमेंट आदि पर खर्च होगी। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। गले या दातों संबंधित समस्या भी सामने आ सकती है। जानिए कर्क राशि के बारे में….

उपाय –  हनुमान जी की पूजा से लाभ मिलेगा।


सिंह राशि वालों के लिए यह युति स्व राशि में ही हो रही है। अभी दांपत्यजीवन या किसी भी अन्य रिलेशनशिप में तालमेल बनाए रखें, तभी आपको शांति मिलेगी। जॉब और बिजनेस करने वाले लोगों की इस समय कुछ नई शुरुआत हो सकती है। बिजनेस की शुरुआत के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। वित्तीय मामलों की बात करें तो अभी आप कुछ नया इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट में भी लाभ होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी शारीरिक औऱ मानसिक रूप से आपकी सेहत अच्छीरहेगी। अपनी राशि सिंह के बारे में और पढ़ें| 

उपाय – इस समय गणेश जी की उपासना करनी चाहिए।

नौकरी व करियर संबंधी किसी भी प्रकार की सलाह या मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें अभी!


कन्या राशि वाले लोगों के लिए यह युति अपनी राशि से 12वें स्थान में होगी। अभी पति-पत्नी के रिश्तों के साथ ही सभी तरह के रिश्तों में आपको एक-दूसरे की भावनाओं को समझना होगा। अगर आपने सावधानी नहीं बरती तो नोंकझोंक भी हो सकती है। नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों को काम के सिलसिले में  कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। वहां से लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। वित्तीय मामलों में सोच-समझ कर आगे बढ़ना होगा। अभी अचानक कोई बड़ा खर्च सामने आ सकता है। शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट से बचें। वैसे तो अभी आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी, लेकिन कुछ मामलों में आपको बेचैनी हो सकती है। अपनी कन्या राशि के बारे में और पढ़ें|

उपाय – इस समय भगवान शिवजी की उपासना लाभप्रद रहेगी|

अपने रिश्ते के बारे में जानना चाहते है ? तो संबंध प्रश्न पूछें -विस्तृत


तुला राशि वालों के लिए यह युति 11वें स्थान में होगी, जो आपके लिए फायदेमंद होगी। दांपत्यजीवन के साथ ही अन्य रिश्ते में भी अभी अच्छा तालमेल रहेगा। जॉब या बिजनेस के लिहाज से भी यह समय आफके लिए फायदेमंद रहेगा। ग्रहों की 11वें स्थान में इस युति के कारण इन्वेस्टमेंट में भी आपको सक्सेस हासिल होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से यह समय सामान्य रहेगा। अभी आपकी स्वास्थ्य संबंधी सारी चिंताएं दूर होगी। जानिए तुला राशि के बारे में….

उपाय – इस समय गणेश जी की उपासना करनी चाहिए|

अपने कैरियर की संभावनाआें को जानें आैर समझे कैरियर को लेकर आपके सितारे क्या संकेत दे रहे है


वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए मंगल-शुक्र दसवें स्थान में होगी, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। रिलेशनशिप के लिए यह युति कुछ खास नहीं रहेगी। कुछ मामलों में आपसी मतभेद हो सकता है। ऐसे में आपको समझदारी बरतनी होगी, तभी रिलेशनशिप में सुधार देखने को मिल सकता है। नौकरी या बिजनेस करने वालों को इस समय नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जो आपके लिए अच्छारहेगा। आर्थिक तौर पर देखें तो यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। अभी स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या तो नजर नहीं आती, लेकिन छोटी-मोटी चिंताओं से आपको परेशानी हो सकती है।

उपाय – आपको हनुमानजी की उपासना करनी चाहिए।

निजी प्रश्न पूछें -विस्तृत सलाह रिपोर्ट से अपने निजी मसलों का समाधान पाए


धनु राशि वाले लोगों के लिए यह युति नवें स्थान यानी आपके भाग्य स्थान में होगी। दांपत्य जीवन के साथ ही रिलेशनशिप के लिए भी यह समय मध्यम रहेगा। जॉब या बिजनेस करने वालों को अभी कोई नया काम मिल सकती है। अगर आप निवेश करने की सोच रहे हैं तो कोई दीर्घकालिक निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह समय आपके लिए बेहतर रहेगा। धनु राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….

उपाय – आपको भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए।

कोर्इ भी प्रश्न पूछें रिपोर्ट से पाए अपनी चिंता का समाधान


मकर राशि वाले लोगों के लिए यह युति आठवें स्थान में होगी। रिलेशनशिप के लिए वैसे तो यह समय अच्छा रहेगा, लेकिन कुछ मामलों में मतभेद बढ़ सकता है। नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों को अभी अपने काम पर खास ध्यान देना होगा। अभी नया प्रोजेक्ट शुरू करने से भी बचें। वित्तीय मामलों में भी संभल कर रहने की जरूरत है, अन्यथा नुकसान हो सकता है। अभी प्रॉपर्टी में किसी तरह की कोई निवेश न करें। स्वास्थ्य को लेकर समय थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। छोटे-मोटे एक्सीडेंट हो सकते हैं या चोट भी लग सकती है, ध्यान रखें। मकर राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….

उपाय – आपको हनुमान जी की उपासना करनी चाहिए।


कुंभ राशि वाले लोगों के लिए यह युति सातवें स्थान में होगी। पति-पत्नी के रिश्तों या अन्य रिलेशनशिप में आपसी समझदारी से काम करना होगा तभी शांति बनी रहेगी। इस समय वाद विवाद से बचने की जरूरत है। नौकरी या बिजनेस में कुछ फायदा हो सकता है, लेकिन पार्टनरशिफ में काम करने वालों को थोड़ा अलर्ट रहना होगा। अभी अचानक कोई खर्च सामने आ सकता है। इन्वेस्टमेंट करना हो तो ध्यान रखें। कोई शॉर्ट टर्म इन्वेस्टमेंट न करें, अन्यथा पैसे फंस सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी पेट या पैर से जुड़ी परेशानी सामने आ सकती है। कुंभ राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….

उपाय – आपको माता दुर्गा की उपासना करनी चाहिए।


मीन राशि वाले लोगों को लिए मंगल-शुक्र की यह युति छठे स्थान में होगी। रिलेशनशिप में थोड़ी सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में कोई मनमुटाव हो सकता है। जॉब या बिजनेस में भी अभी थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपके साथ काम करने वाले लोग भी अभी परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं, ध्यान रखें। वित्तीय मामलों का भी ध्यान रखें, थोड़ी परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी कोई बड़ी समस्या तो नहीं दिखती, लेकिन छोटी-मोटी परेशानी हो सकती है। चोट भी लग सकती है। इसलिए सतर्क रहेंमीन राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….

उपाय  –  इस समय भगवान श्री विष्णु की उपासना करनी चाहिए।

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, एक ज्योतिषी विशेषज्ञ से बात करें अभी!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम