होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » शुक्र का सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर – राशिनुसार जानें आप पर पड़ने वाला प्रभाव

शुक्र का सिंह राशि और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर – राशिनुसार जानें आप पर पड़ने वाला प्रभाव

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र गोचर शुरू: 16 जुलाई 2018

पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र में शुक्र गोचर अंत: 29 जुलाई 2018


भोर का तारा (मॉर्निंग स्टार) शुक्र यानी वीनस सिंह राशि के मघा नक्षत्र को पार करके दिनांक 16 जुलाई से 29 जुलाई, 2018 तक अपने स्वयं के नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी में गोचर कर रहा है। यहां रहने के दरमियान शुक्र उपहार स्वरूप आपको अपने अच्छे कर्मों का फल देगा। इससे आप सभी का भाग्य चमकने जा रहा है। लोग आनंद-एन्जॉय, आराम करेंगे और फिर से तरोताजा हो उठेंगे। अपने नजदीकी लोगों और प्रियजनों के यहां का दौरा होगा। पार्टियों, अनौपचारिक बैठकों में भाग लेते हुए सक्रिय रहने की अवधि रहेगी। कई अनुबंधों को अंतिम रूप दिया जा सकता है।


लोग अपने व्यक्तित्व निर्माण, रंग-रुप निखारने और नए, मधुर व घनिष्ठ संबंध बनाने पर काम करेंगे। लोगों की रचनात्मक प्रतिभा की सराहना की जाएगी। लव मैरिज प्रपोजल और रिलेशनशिप्स के लिए अच्छा समय। लोग लक्जरी कारों और घरों को खरीदेंगे। ओजपूर्ण लेखन और रचनात्मकता क्षमता दिखाने की इच्छा में वृद्धि होगी। आपके द्वारा किए गए कामों का नाम होगा। शुक्र का सिंह में गोचर नई परियोजनाओं और बौद्धिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए सबसे अच्छा समय है। लोग डाइट एंड लुक्स पर काम करेंगे। सैलून और ब्यूटी पार्लर की बिक्री में वृद्धि होगी। इत्र, फूल, फैशनेबल सामान और कपड़े बेचना और खरीदना बढ़ जाएगा। क्या आप अपने भविष्य के बारे में और जानना चाहते हैं? एक प्रश्न रिपोर्ट पूछें और अपने भविष्य को जानें।


छात्र-छात्राएं अभिनय, फैशन डिजाइनिंग, इंटीरियर डेकोरेशन, वास्तुकला, परामर्श और खाना पकाने के पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। गहने खरीदने की वृत्ति हो सकती है। आप स्वयं को ऊंचा उठाने के लिए पर्सनॉलिटी डेवलअपमेंट कोर्स में शामिल हो सकते हैं। बच्चे संगीत, नृत्य, चित्रकला गायन आदि में रूचि विकसित करेंगे। शुक्र दोष मूत्राशय, शरीर के गुप्त अंग, गुर्दे और हड्डियों का रोग बढ़ा सकता है। शुक्र के प्रभाव से यादगार तस्वीरों को खींचने और सेल्फी लेने के बार-बार मौके मिलेंगे। शुक्र आपको अपनी पहचान दिलाने और प्यार को खोजने में मदद करेगा। धन-समृद्धि में वृद्धि होगी। आप नए देशों की यात्रा कर सकते हैं। नई परियोजना प्राप्त करना भी संभव है।


मेष राशि

मेष राशि की कुंडली में शुक्र पंचम भाव में से चलायमान होगा। आप अपने दोस्तों, बड़े भाई बहनों से मिलने जा सकते हैं। हॉबी, क्रिएटिविटी, प्रोफेशन, पुस्तक लेखन आदि बातें चर्चा में रहेंगी। आप कुछ हॉबी कोर्सेज में शामिल हो सकते हैं। आपके अपने कामों के लिए कुछ नए लोगों से कनेक्ट होने की संभावना है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि की कुंडली में शुक्र का सिंह राशि में संचार चतुर्थ भाव से गोचर करेगा। घर में खुशी व उल्लास का वातावरण होगा। संपत्ति से लाभ मिलने की भी संभावना है। इस चरण के दौरान घर में नवीनीकरण और मरम्मत कार्य होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यस्थल पर नए लोगों का समावेश होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि में शुक्र तीसरे भाव में से यात्रा कर रहा है। प्रियजनों से बातें करना, परिवार और दोस्तों से मिलने के लिए यात्रा करना संभव है। नए कॉन्ट्रैक्ट्स पर हस्ताक्षर के योग का निर्माण होगा। आप लव मैरिज प्रपोजल के साथ आगे बढ़ सकते हैं।

कर्क राशि

कर्क राशि में गोचर का शुक्र दूसरे घर में से भ्रमण करेगा। यह भाव आपकी आय से वास्ता रखता है। आभूषण-ज्वेलरी और घरेलू सामान खरीद सकते हैं। घर या अॉफिस में इंटीरियर डेकोरेशन का काम करवाने के लिए एक शुभ समय है। शुक्र फल के रूप में आपके काम को पहचान दिलाएगा। आप अपने व्यक्तित्व को चमकाने की दिशा में कार्य कर सकते हैं।

सिंह राशि

सिंह राशि में शुक्र प्रथम भाव (शुक्र इन लग्न ) में से भ्रमण करेगा। किसी पर्सनॉलिटी डेवलअपमेंट कोर्स से जुड़ने के लिए एक उम्दा समय। सैलून या पार्लर जाकर अपना हेयर स्टाइल चेंज सकते हैं। शुक्र (शुक्र इन सिंह राशि) आपके रचनात्मक लेखन में रुचि विकसित करेगा। काम के प्रयोजन से विदेश यात्रा करेंगे। वेतन में वृद्धि के साथ पदोन्नति संभावित है।

कन्या राशि

कन्या राशि में शुक्र 12 वें भाव में से होकर गति करेगा। विभिन्न सामानों की खरीद होगी, पार्टियों का आयोजन होगा। लोगों से मिलने-जुलने के लिए बड़ा ही बढ़िया समय। काम के लिए लंबी दूरी की यात्रा की संभावना है। आप शानदार वस्तुओं को भी खरीद सकते हैं। शुक्र के फल से विदेशों से लाभ मिलना नसीब में लिखा होने की संभावना है।

तुला राशि

आपकी कुंडली में से शुक्र एकादश भाव में से होकर निकलेगा। बेहतरीन रचनात्मकता के लिए आपकी सराहना की जाएगी। बड़े भाई-बहन किसी लंबी दूरी की यात्रा पर निकल सकते हैं। शुक्र का प्रभाव आपको परिवार और दोस्तों से मिलवाएगा। नौकरी में पदोन्नति मिलने के साथ आय में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिक राशि

शुक्र आपकी जन्कुंडली के 10वें भाव से गोचर करेगा। काम, राइटिंग या क्रिएटिविटी से संबंधित नए विचार आपके दिमाग में आ सकते हैं। घर और काम पर खुशी का माहौल रहेगा। आध्यात्मिकता में रुचि विकसित होने से भगवान के आभारी रहेंगे। अपने काम और जीवन को बेहतर तरीके से समझेंगे। ट्रांसफॉर्मेशन की दिशा में कार्य करते हुए कायापलट करेंगे।

धनु राशि

शुक्र का आपके 9वें घर निकलना आपके भीतर ईश्वर भक्ति को बढ़ाएगा। पत्नी, अनुबंध और भाभी से लाभ मिलने के योग बनेंगे। बड़े भाई बहनों के सानिध्य में आपका अच्छा समय बीतेंगे और हल्की-फुल्की बातचीतें होंगी। यात्रा करना लाभकारी रहेगा। पूजा और जाप करने से मन को अपार शांति और राह मिलेगी। दैवीय आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

मकर राशि

मकर राशि में शुक्र आठवें भाव में से गमन कर रहा है। इसलिए, शुक्र अष्टम भाव में भ्रमण करते समय आपकी गतिविधियों को धीमा करने का कार्य करेगा। ससुराल वालों से किसी प्रकार का लाभ मिल सकता है। दूसरी ओर, आपके द्वारा की गई मेहनत स्वारथ होने से लोगों की प्रशंसा मिलेगी। मूड स्विंग की शिकायत हो सकती है। बीमा से मोनेटरी गेन्स होने की संभावना है। बैंक से ऋण के रूप में अचानक लाभ या मंजूरी मिलने की संभावना रहेगी। इस समय के दौरान किसी के साथ गुप्त बातचीतों में मशगूल हो सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि में शुक्र सप्तम भाव में से ट्रैवल कर रहा है। शुक्र का सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर आपके प्रेम विवाह के लिए अवसरों का निर्माण करेगा। नए करारनामे पर हस्ताक्षर होंगे। शिक्षा में लाभ कमाएंगे। बच्चों के कोर्सेज पर पैसे खर्च होंगे। गणेश जी की भविष्यवाणी के अनुसार आप परिवार समेत लंबी दूरी के ट्रैवल पर जा सकते हैं।

मीन राशि

मीन राशि में शुक्र छठे भाव में से गुजरते हुए आपको मेडिकल फ्रंट पर व्यय करा सकता है। खराब शुक्र के लक्षण के तौर पर किडनी या मूत्राशय की बीमारी होने की आशंका रहेगी। शुक्र दोष की वजह से परिवार का कोई व्यक्ति आपको सबक सिखाने के लिए उतारू रहेगा। ऑफिस में किसी के साथ लव अफेयर्स में पड़ सकते हैं। शुक्र गोचर के दुष्प्रभाव से आप कुछ मामलों में रिश्ते बिगड़ने की कगार तक भी पहुंच सकते हैं।

(आपकी कुंडली में कैसा है ग्रहों का खेल, जानिए कैसा रहेगा आपका आने वाला समय, ज्योतिषियों से बात करें अभी)

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
सोनिया नायर
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to