होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » धनु राशि में सूर्य का गोचर आपकी राशि को कैसे प्रभावित करेगा?

धनु राशि में सूर्य का गोचर आपकी राशि को कैसे प्रभावित करेगा?

धनु राशि में सूर्य का गोचर आपकी राशि को कैसे प्रभावित करेगा?

ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य 16 दिसंबर को राशि परिवर्तन करने वाले हैं। सूर्य धनु राशि (sun transit in sagittarius) में प्रवेश करेंगे। इस परिवर्तन का कई राशि पर प्रभाव पड़ने वाला है। सूर्य ऊर्जा का रूप है, अगर आपकी कुंडली में सूर्य कमजोर हैं, तो वह आपके लिए कई सारी परेशानियां खड़ी कर सकती है। कुंडली में सूर्य ग्रह की कमजोर स्थिति आपको आंखों और हड्डियों से संबंधित कई सारी समस्याओं से ग्रसित कर सकता है। कुंडली में कमजोर सूर्य के चलते पेशेवर जिंदगी में असर पड़ता है। वहीं जब सूर्य अपनी राशि बदलता है, या किसी अन्य राशि में प्रवेश करता है, तो इसका सभी पर राशियों के लोगों पर असर होता है।

आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति क्या है? एक बार अपनी कुंडली का विश्लेषण जरूर करवाएं, हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से। 100% कैशबैक के साथ पहला परामर्श!

sun transit in sagittarius: सूर्य के धनु में प्रवेश किस राशि पर होगा कैसा प्रभाव

मेष राशि

16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करने वाला है। मेष राशि के लिए सूर्य का यह राशि परिवर्तन काफी सकारात्मक रहेगा। आपके रुके हुए काम भी बनने की संभावना है। लोगों में आपके प्रति सम्मान भी बढ़ेगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों की बात की जाए, तो विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी और वे कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित होंगे। इनकम में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। हालांकि, इस दौरान आपको अपने पिता की सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों पर भी सूर्य के धनु राशि में परिवर्तन (sun transit in sagittarius) से पारिवारिक जीवन में विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। वहीं आपकी प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी तरह के फैसले करने से बचना चाहिए। कानूनी मामलों से अभी आप दूरी बनाए रखें। इसके अलावा अगर स्वास्थ्य से संबधित बात की जाए, तो आपका स्वास्थ्य गड़बड़ हो सकता है। आपको किसी काम को करने के लिए धैर्य की आवश्यकता रहेगी।

सूर्य गोचर 2022 तिथियां

  • सूर्य का मकर राशि में गोचर: 14 जनवरी 2022
  • सूर्य का कुम्भ राशि में गोचर: 13 फरवरी 2022
  • सूर्य का मीन राशि में गोचर: 15 मार्च 2022
  • सूर्य का मेष राशि में गोचर: 14 अप्रैल 2022
  • सूर्य का वृष राशि में गोचर: 15 मई 2022
  • सूर्य का मिथुन राशि में गोचर: 15 जून 2022
  • सूर्य का कर्क राशि में गोचर: 16 जुलाई 2022
  • सूर्य का सिंह राशि में गोचर: 17 अगस्त 2022
  • सूर्य का कन्या राशि में गोचर: 17 सितंबर 2022
  • सूर्य का तुला राशि में गोचर: 17 अक्टूबर 2022
  • सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर: 16 नवंबर 2022
  • सूर्य का धनु राशि में गोचर: 16 दिसंबर 2022

मिथुन राशि

सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से मिथुन राशि के लोगों के दांपत्य जीवन में तनाव देखने को मिलेगा। यह आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां भी खड़ी कर सकता है। आपमें अहंकार बहुत ज्यादा हो सकता है। हालांकि, व्यापारिक मामलों में आपको सफलता मिलने का अनुमान है। काम का लोड ज्यादा रहेगा। यात्रा की योजना बन सकती है। कुल मिलाकर सूर्य का यह राशि परिवर्तन आपके लिए सामान्य परिणाम देगा।

(2022 में कई ग्रहों के राशि परिरवर्तन का आप पर क्या होगा असर, पढ़िए आपकी फ्री 2022 रिपोर्ट में)

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य ग्रह का धनु राशि परिवर्तन व्यस्तता लेकर आएगा। हालांकि, आपके शत्रुओं पर आपकी विजय होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए राहत की संभावना है। विदेशों से जुड़े कामों में आपको लाभ मिल सकता है। सरकारी कामकाज में आपको राहत मिलेगी और किसी नए प्रोजेक्ट रर काम करने का अवसर प्राप्त होगा।

सिंह राशि

सूर्य धनु राशि में 16 दिसंबर को प्रवेश करने वाला है। यह समय विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। इस परिवर्तन से आपको दैनिक जीवन में काफी सम्मान मिलने वाला है। इसके साथ ही आपके सामाजिक क्षेत्र का भी विस्तार होने की आशंका है। हालांकि, प्रेम संबंधों के लिए यह समय थोड़ा सा मुश्किल हो सकता है। इस दौरान आपके अपने किसी प्रिय से मतभेद होने की आशंका है।

कन्या राशि

सूर्य के धनु राशि में प्रवेश (sun transit in sagittarius) करने से कन्या राशि के लोगों के पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है। हालांकि, आपके कार्यक्षेत्र में आपको अच्छा फायदा मिलने वाला है। वहीं, जमीन जायदाद के कामों को लेकर कुछ मुश्किलें देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य बेहतर होगा। वहीं विद्यार्थी जीवन की बात की जाएं, तो विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बहुत मेहनत करना होगी। वहीं कॅरियर प्लान सही तरीके से करें।

(कॅरियर प्लानिंग में आपकी कुंडली का रोल बहुत महत्वपूर्ण होता है। पाइए अपनी जन्मपत्री रिपोर्ट और पाएं सभी उलझनों का हल)

तुला राशि

आने वाले 16 दिसंबर को सूर्य जब धनु राशि में प्रवेश (sun transit in sagittarius), आपके लिए शुभ समय लेकर आने वाला है। इस दौरान आपके कई सारे रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। साथ ही आपके जीवन की विपरित परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। आपकी आय भी बढ़ने वाली है। वहीं इस महीने आपके लिए यात्रा का योग है और सरकारी अधिकारियों से आपके रिश्ते सुधरने की संभावना है।

वृश्चिक राशि

सूर्य 16 दिसंबर को धनु राशि में जब प्रवेश करेगा, तो यह वृश्चिक राशि के लोगों को लिए सामान्य समय लेकर आएगा। हालांकि, इस दौरान आपकी वाणी में कुछ कठोरता जरूर हो सकती है और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ आपका विवाद हो सकता है। वहीं नौकरी और बिजनेस की उन्नति के योग बनने की संभवना है और धन की आवक भी होगी।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के स्वभाव में इस परिवर्तन से अहंकार की भावना उत्पन्न हो सकती है। अपने जीवनसाथी के साथ मतभेद होने के आसार है। हालांकि, इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलने वाला है, इससे आपके जीवन में उत्साह बना रहेगा। वहीं आत्मविश्वास की बात करें, तो इस पूरे महीने आपका आत्मविश्वास बना रहेगा और यह आत्मविश्वास आपके कई सारे काम आसानी से बना देगा।

(अगर आपके बनते काम बिगड़ रहे हों, तो एक बार अपनी कुंडली के दोषों का अध्ययन जरूर करवाएं, बात करें हमारे एस्ट्रोलॉजर से अभी, बिल्कुल फ्री!)

मकर राशि

मकर राशि के जातकों पर सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से आर्थिक बोझ बढ़ेगा। आपके खर्चों में वृद्धि होगी। वहीं स्वास्थ्य से संबंधित मामलों में भी खर्च बढ़ने की संभावना है। इस विपरीत समय के दौरान आपको किसी भी तरह के निवेश से बचना चाहिए। यह आपके लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है। वहीं आपके कार्यक्षेत्र में भागदौड़ बनी रहेगी।

कुंभ राशि

सूर्य जब धनु राशि में प्रवेश (sun transit in sagittarius) करेगा, तो कुंभ राशि के लोगों के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। सबसे अधिक फायदा आपको सरकारी क्षेत्रों में किए गए कामों में होगा। इसके साथ ही आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी और आपकी आय बढ़ेगी। वहीं व्यवसाय में लाभ मिलेगा। साथ ही आपका अपने माता पिता से अच्छा रिश्ता अच्छा होगा, आप उनके कहे अनुसार ही कार्य करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से काम का बोझ बढ़ने की संभावना है। इसके साथ ही यात्रा की योजना बन सकती है। हालांकि आपके कार्य की सराहना होगी। इसके साथ ही कई मामलों में आपके लिए यह राशि परिवर्तन लाभदायक होगा।

क्या 2022 आपके लिए होगा लाभदायक? पढ़िए वार्षिक राशिफल 2022…

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
भावेश एन पट्टनी
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम