होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » सूर्य करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, क्या होगा सभी राशियों पर इसका असर

सूर्य करेंगे मिथुन राशि में प्रवेश, क्या होगा सभी राशियों पर इसका असर

मिथुन राशि में सूर्य का प्रवेश, जानिए अन्य राशियों पर इसका प्रभाव

ग्रह लगातार चलते रहते हैं। सूर्य एक महीने में अपनी राशि बदलते हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन को संक्रांति भी कहा जाता है। अब ग्रहों के राजा सूर्य 15 जून 2023 को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के मिथुन राशि में जाने से लगभग सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा। मेष से लेकर मीन राशि तक सूर्य के इस गोचर से प्रभावित होगी। जानते हैं किस राशि पर सूर्य के मिथुन राशि में जाने का क्या प्रभाव होगा-


मेष राशि में सूर्य का यह गोचर तीसरे स्थान में होगा। इस दौरान फाइनेंस के मामलों में आप कुछ बड़ा करने का विचार कर सकते हैं। आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा और अपने आप को आप फिट पाएंगे। नौकरी या बिजनेस करने वालों के लिए नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस बीच संबंधों को लेकर चल रहे बड़े मतभेद दूर होंगे। रिलेशनशिप में जीवनसाथी और प्रेमी के साथ सामंजस्य सही रहेगा। जानिए मेष राशि  के बारे में….

उपाय – भगवान शिव की उपासना आपके लिए अच्छी रहेगी।


वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य का यह गोचर दूसरे स्थान में होगा। इस दौरान आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। अचानक से कोई बड़ा खर्च भी आपके सामने आ सकता है। स्वास्थ्य संबंध छोटी-मोटी समस्याएं इस महीने चलती रहेंगी। हालांकि नौकरी या व्यवसाय के लिए यह समय अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच संबंध भी काफी अच्छे रहेंगे। जानिए वृषभ राशि  के बारे में….

उपाय – इस समय हनुमानजी की उपासना करने अच्छा रहेगा।


सूर्य का गोचर अब आपकी राशि में होगा। इस समय आप कुछ अहंकारी भी हो सकते हैं। हालांकि नए आय के स्रोत बनने से आपको खुशी भी मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधी कोई चिंता आपको हो सकती है। यह समय आपको नई नौकरी या बिजनेस में कुछ नया करने की अनुकूलता देगा। रिलेशनशिप के मामले में आपको तालमेल बैठाना थोड़ा मुश्किल होगा। मतभेद बढ़ सकते हैं। जानिए मिथुन राशि के बारे में….

उपाय – गणेश अथर्वशीर्ष का रोजाना पाठ करने से आपको लाभ होगा।


कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का मिथुन राशि में गोचर अपनी राशि से 12वें घर में होगा। इस दौरान आपको अपने फाइनेंस को लेकर बेहद सतर्कता रखनी चाहिए। कोई बड़ा खर्चा आपको परेशान भी कर सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कोई चिंता भी आपको हो सकती है। नौकरी या बिजनेस के चलते आपको बाहर जाने के योग भी बन सकते हैं। पति-पत्नी के संबंधों में मतभेद बढ़ सकते हैं। इस दौरान मौन रहना अच्छा रहेगा। जानिए कर्क राशि के बारे में….

उपाय – शिवजी की उपासना करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।


सूर्य का मिथुन राशि में गोचर आपकी राशि से 11वें स्थान में होगा। यह समय आपके लिए लाभदायक रहेगा और कार्यक्षेत्र में आपको उन्नति देगा। इस दौरान आपके संबंध कुछ अधिकारियों से भी बन सकते हैं। पिछले दिनों से चल रही स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं अब दूर होंगी। रिलेशनशिप के मामले में थोड़ा ध्यान रखना होगा। इस दौरान आप बिजनेस या नौकरी में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपको लाभ होगा। अपनी राशि सिंह के बारे में और पढ़ें|

अपने रिश्ते के बारे में जानना चाहते है ? तो संबंध प्रश्न पूछें -विस्तृतउपाय – श्री गणेशजी के किसी भी मंत्र का रोजाना जाप करें।


कन्या राशि के लिए सूर्य का गोचर दसवें घर में होगा। यह समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। फाइनेंस की बात करें, तो यह समय आपके लिए काफी अच्छा रह सकता है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी चिंताएं जरूर आपको परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के योग बनेंगे। नौकरी और बिजनेस में आपको फायदा होगा। रिलेशनशिप के मामले में आपको कुछ इश्यू रह सकता है। मतभेद बढ़ने ना दें। अपनी कन्या राशि के बारे में और पढ़ें|

नौकरी व करियर संबंधी किसी भी प्रकार की सलाह या मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें अभी!

उपाय – हनुमानजी की आराधना आपके लिए अच्छी रहेगी।


सूर्य का मिथुन राशि में गोचर तुला राशि के लिए भाग्य स्थान में होने वाला है। इस दौरान भाग्य का साथ तो मिलेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में आपको परेशान होने की ज्यादा जरूरत नहीं है। नौकरी या बिजनेस में नए अवसर या काम बदलना हो सकता है। प्रेम जीवन के लिए यह समय साधारण रहेगा। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बनाए रखें। जानिए तुला राशि के बारे में….

उपाय – शिव उपासना आपके लिए अच्छी रहेगी।


सूर्य का परिभ्रमण आपके लिए आठवें स्थान पर रहेगा। यह समय फाइनेंस के मामले में बेहद सावधानी रखने वाला होगा। स्वास्थ्य इस समय आपको परेशान कर सकता है। पुरानी बीमारी फिर से सामने आ सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें। नौकरी या बिजनेस में केवल अपने काम पर ध्यान दें। अभी बदलने का विचार त्याग दें। रिलेशनशिप के मामलों में कुछ मतभेद बढ़ सकते हैं। वृश्चिक राशि के बारे में पढ़ें यहाँ.

उपाय – आपको हनुमानजी की उपासना करना अच्छा रहेगा।


सूर्य का मिथुन राशि में गोचर आपकी राशि से सातवें स्थान में होगा। इस समय आप अहंकारी हो सकते हैं। फाइनेंस के मामले में भी समय सावधानी रखने वाला रहेगा। कहीं पैसे फंस सकते हैं, इसलिए ध्यान रखें। आपके स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है। प्रेम जीवन में भी मतभेद बढ़ने की आशंका बनी रहेगी। पार्टनरशिप के काम में आपको सावधानी रखना होगी। धनु राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….उपाय – मां दुर्गा की पूजा करें।


मकर राशि के लिए सूर्य का मिथुन में गोचर साधारण ही रहेगा। यह गोचर आपकी राशि से छठे स्थान में हो रहा है, इसलिए फाइनेंस संबंधी दिक्कतें आ सकती है। कोई पुरानी बीमारी फिर परेशान कर सकती है। नौकरी बदलने का विचार रखते हैं, तो अभी आपको ध्यान रखना होगा। हालांकि आपके विरोधी इस समय आपसे दबकर रह सकते हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात पर मनमुटाव हो सकता है। मकर राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….उपाय – श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।


कुंभ राशि के लिए सूर्य का गोचर पांचवें स्थान में होगा। इस समय आपको फाइनेंस के क्षेत्र में कुछ फायदा हो सकता है। नए इनवेस्टमेंट पर ध्यान देंगे। नौकरी या बिजनेस करने वाले इस महीने अपना टारगेट पूरा कर सकते हैं। पति-पत्नी को रिश्ते में कुछ संभलकर रहना होगा। प्रेम जीवन में भी मतभेद बढ़ सकते हैं। कुंभ राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….

क्या आप किसी व्यक्तिगत समस्या के बारे में चिंतित हैं? व्यक्तिगत समस्याओं के लिए उपचारात्मक समाधान खरीदें और इसे सुलझाएं।उपाय – भगवान शिव की उपासना करें।


मीन राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर चौथे स्थान में होगा। इस दौरान आपको ज्यादा लाभ की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। निवेश बेहद ध्यान से और सोच-समझकर करें। नौकरी या बिजनेस में परिश्रम करना होगा, तभी आपके टारगेट पूरे हो पाएंगे। स्वास्थ्य संबंधी चिंता तो नहीं रहेगी, लेकिन किसी बात को लेकर अनावश्यक परेशान हो सकते हो। माता के स्वास्थ्य की चिंता भी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। मीन राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….उपाय– भगवान विष्णु के किसी भी मंत्र का जाप आपके लिए अच्छा रहेगा।

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, एक ज्योतिषी विशेषज्ञ से बात करें अभी!गणेशजी के आशीर्वाद सहित,

गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to