होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » सूर्य करेंगे कर्क राशि में प्रवेश (Sun Transit In Cancer), क्या होगा आपकी राशि का हाल

सूर्य करेंगे कर्क राशि में प्रवेश (Sun Transit In Cancer), क्या होगा आपकी राशि का हाल

कर्क में सूर्य का प्रवेश  (Sun Transit In Cancer), किसके लिए शुभ, किसके लिए अशुभ

ग्रह लगातार चलते रहते हैं। वे एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं और इसे ही ग्रहों का गोचर कहा जाता है। ग्रहों के राजा सूर्य अब 17 जून को सुबह 5.30 पर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। यहां सूर्य लगभग एक महीने तक रहने वाले हैं। कर्क को जल तत्व की राशि कहा जाता है और कर्क के स्वामी चंद्रमा है। इस जल तत्व की राशि में अग्नि तत्व के ग्रह सूर्य का प्रवेश लगभग सभी राशियों को प्रभावित करेगा। सूर्य को ज्योतिष में आत्मा का कारक कहा गया है। वहीं आत्मविश्वास, अहंकार, तेज, ऊर्जा और साहस जैसे गुणों के साथ सूर्य को पिता माना गया है। वहीं चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। चंद्रमा विचारों का प्रतिनिधित्व करता है। चंद्रमा की कर्क राशि में सूर्य का जाना (Sun Transit In Cancer) आत्मा यानी कि दिल से सोचकर कार्यों को करने वाला माना गया है। यहां जल्दबाजी की जगह पूरे सोच विचार करके कार्य को किया जाना चाहिए। कर्क राशि में सूर्य का गोचर वैसे तो सभी राशियों पर प्रभाव डालेगा, लेकिन वृषभ, कन्या, तुला और कुंभ के लिए यह गोचर काफी हद सकारात्मक रहेगा। जानते हैं सूर्य का कर्क राशि में गोचर आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा। 


कर्क राशि में सूर्य का गोचर आपके लिए सुख और आराम के भाव से ट्रांजिट करेगा, लेकिन सूर्य आपके लिए प्रेम, रोमांस और संतान भाव का कारक है। इस गोचर में सूर्य आपको मिश्रित परिणाम देने वाला है। प्रेम, रोमांस के भाव में आपको थोड़ा अंसतोष हो सकता है।  वहीं माता के स्वास्थ्य की भी चिंता आपको हो सकती है। इस दौरान जॉब में भी आपके अधिकारियों से मतभेद होंगे। हालांकि आप समय पर अपना काम पूरा करने की कोशिश में रहेंगे। सूर्य आपकी आत्मा का कारक है, इसलिए जरूरी है कि आप इस समय दिल से कोई भी काम करें, इसमें आपको सफलता मिलेगी।  हालांकि हो सकता है कि आपके कार्य का यश किसी और को मिल जाएं। इस दौरान विद्यार्थियों का फोकस बार-बार हट सकता है। सूर्य के कर्क राशि में जाने से परिवार के साथ आपका कोई टूर प्लान भी हो सकता है।

मेष राशि के बारे में और जानें

उपाय – ॐ अरुणाय नमः मंत्र जाप करते हुए सूर्य को अर्घ्य दें।


सूर्य का कर्क राशि में गोचर  (Sun Transit In Cancer) आपके लिए तीसरे भाव में होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तीसरे भाव में सूर्य का गोचर अच्छा माना जाता है। यह एक महीना वृषभ राशि के लोगों के लिए कई मायनों में अच्छा होगा। ये लोग सौभाग्यशाली रहेंगे और कई कार्यों में मेहनत कम करने का बावजूद भाग्य का आपको साथ मिलेगा। इस एक महीने में कई प्रतिष्ठिक लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। इस दौरान पुत्र, मित्र से आपको लाभ होगा। आय के साधन भी बढ़ सकते हैं। बिजनेस करने वाले लोग कुछ मामलों में रिस्क ले सकते हैं। आपका पराक्रम बढ़ा रहेगा। हालांकि इस दौरान आप थोड़े इगोस्टिक भी हो सकते हैं। जॉब में प्रमोशन के चांस मिलेंगे, लेकिन यदि आप अपने साथियों से अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं, तो आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है।

उपाय –  इस महीने के दौरान ॐ शरण्याय नमः मंत्र बोलते हुए सूर्य को अर्घ्य दें।


मिथुन राशि के लिए सूर्य का कर्क राशि में जाना उनकी राशि से दूसरे भाव में होगा। यह भाव परिवार और कुटुंब के साथ धन का भी माना जाता है। यहां सूर्य का जाना मिथुन राशि के लोगों के लिए थोड़ा चैलेंज वाला समय हो सकता है। यदि आप बिजनेस करते हैं, तो कई जगह पर पैमेंट ब्लॉक हो सकता है। कई मामलों में परिवार या मित्रों के साथ मतभेद होंगे। बांयी आंख में दर्द भी हो सकता है। इस दौरान आपको वाहन आदि का उपयोग भी बेहद ध्यान से करना होगा। सूर्य का कर्क राशि में जाना वैसे आपके लिए सामान्य परिणाम देगा, लेकिन यदि आप परिवार के सदस्यों से मीठी वाणी बोलकर अपना काम निकला सकते हैं, तो यह समय आपका साथ भी देगा। इस दौरान बार-बार आपको ये लग सकता है कि लोगों से आपके विचार नहीं मिल रहे हों, लेकिन यदि मतभेद की स्थिति बनें, तो आपको मौन रहना होगा।

उपाय –  ॐ करुणारससिन्धवे नमः मंत्र का जाप करें और सूर्य को अर्घ्य दें। 


सूर्य अब एक महीने के लिए आपकी राशि (Sun Transit In Cancer) में गोचर करेंगे। इस एक महीने में आप थोडे़ अहंकारी भी हो सकते हैं। यदि इस समय का पॉजिटिव उपयोग किया जाएं, तो आप अपनी पर्सनेलिटी में काफी इंप्रूवमेंट कर सकते हैं। आपको अपना एटीट्यूड पॉजिटिव रखना होगा। आप दुनिया को अलग नजरिए से देखने की कोशिश करेंगे। सेल्फ अवेयरनेस पर ध्यान देंगे और लोगों की बात पर उनको जवाब देने का तरीका भी बदल जाएगा। इस समय बिजनेस पार्टनर या जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद बढ़ने की आशंका बनी रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में आपको ध्यान रखना होगा। आपको ब्लडप्रेशर या हार्ट से रिलेटेड प्रॉब्लम हो, तो आपको दवाइयां समय पर लेना होगा। कई मामलों में ओवर कॉन्फिडेंस के कारण आपके बनते काम बिगड़ भी सकते हैं।

कर्क राशि के बारे में और जानें

उपाय – ॐ असमानबलाय नमः मंत्र बोलते हुए सूर्यनारायण को जल अर्पण करें।


सूर्य का कर्क राशि में गोचर आपकी राशि से 12वें भाव में होगा। यह भाव खर्च, विदेश यात्रा या चिकित्सकीय खर्च आदि का है, इसलिए आपको काफी हद तक कई चीजों में ध्यान रखना होगा। यदि विदेश जाना चाह रहे हैं, तो आपके लिए यह समय तो अच्छा है, लेकिन जल्दबाजी के निर्णय आपको नुकसान में भी डाल सकते हैं। सूर्य का यह ट्रांजिट कई मामलों में आपको कठिनाइयां भी दे सकता है। यदि आप किसी भी तरह के सरकारी काम से जुड़े हुए हैं, तो आपको नुकसान भी हो सकता है। इस दौरान आपकी आध्यात्मिक उन्नति हो सकती है और तंत्र-मंत्र जैसी चीजों में आपका इंट्रेस्ट भी बढ़ सकता है। आप अपनी कमजोरियों को छिपाने की कोशिश करेंगे। हालांकि इस दौरान आपका शत्रु पक्ष कमजोर होगा, लेकिन ध्यान रखें कि बार-बार विरोधी आपको परेशान करने की कोई ना कोई साजिश करते रहेंगे। और पढ़ें

सिंह राशि के बारे में और जानें

उपाय – इस महीने ॐ आर्तरक्षकाय नमः मंत्र बोलें और भगवान सूर्य को प्रतिदिन प्रणाम करें। 


सूर्य का ट्रांजिट आपके लिए अच्छा रहेगा। यह आपकी राशि से 11वें होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 11वें भाव में किसी भी ग्रह का ट्रांजिट आमतौर पर अच्छा ही माना जाता है। सूर्य के कर्क राशि में गोचर से एक महीने के दौरान आपको कई मामलों में लाभ होगा। कई बड़े लोगों से आपके संबंध बनेंगे और सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस समय आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। कई नई जगहों पर ट्रेवल करने का अवसर भी आपको मिल सकता है। यदि आप काफी समय से करियर ग्रोथ के बारे में सोच रहे हैं, तो हो सकता है कि इस महीने आपको लाभ मिलें। बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। हालांकि इस दौरान संतान पक्ष की चिंता आपको हो सकती है। प्रेम जीवन में भी अहंकार आपके बीच मतभेद डाल सकता है, इसलिए बहुत जरूरी होने पर ही बोलें। इस महीने आप ज्यादातर समय मौन रहकर अपने कार्य करते रहें और सफलता प्राप्त करते रहें।

कन्या राशि के बारे में और जानें

उपाय – ॐ आदित्याय नमः मंत्र का जाप करें। 


सूर्य का कर्क राशि में गोचर (Sun Transit In Cancer)आपकी राशि के लिए दसवें भाव में होगा। इस समय सूर्य आपकी राशि के लिए लाभ भाव का स्वामी है। इस दौरान करियर ग्रोथ की संभावनाएं बनेंगी। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उनके लिए समय लाभ का हो सकता है। इस समय ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आपको मान-सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। हालांकि इस दौरान आप ओवर एंबिशियस भी हो सकते हैं। इस कारण आप अपने सहकर्मियों के साथ बुरा बर्ताव भी कर सकते हैं। यह आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। आपको यहां यह ध्यान रखना होगा कि अचीवमेंट्स पर सबका समान अधिकार है। इस दौरान आपको पिता से भी लाभ प्राप्त होगा और कई समय से चल रहा पिता के साथ मतभेद भी दूर हो सकता है। 

तुला राशि के बारे में और जानें

उपाय – ॐ आदिभूताय नमः मंत्र बोलते हुए सूर्यनारायण को जल अर्पण करें।


वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सूर्य का कर्क राशि में जाना, थोड़ा चुनौतियों से भरा समय होगा। इस दौरान आपको वर्कलोड की चिंता होगी। कुछ टारगेट्स अधूरे भी रह सकते हैं। हो सकता है कि आपको ये लगे कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है। आपको यहां यह जानना जरूरी है कि सूर्य के इस ट्रांजिट में आपको भाग्य की जगह मेहनत पर भरोसा करना चाहिए। आपको इससे लाभ होगा। छोटे भाई-बहनों से आपका मतभेद हो सकता है, लेकिन यहां आपको बड़प्पन दिखाना होगा।  इस दौरान आप किसी नई भाषा को सीखने के लिए उत्साहित रहेंगे। यह स्किल आगे आपके बहुत काम आएगा। हालांकि इस पूरे महीने आपको भगवान का आशीर्वाद मिलता रहेगा। 

उपाय – ॐ अखिलागमवेदिने नमः मंत्र बोलते हुए सूर्यनारायण को जल अर्पण करें।


धनु राशि के लिए सूर्य का कर्क राशि में जाना (Sun Transit In Cancer) ज्यादा शुभ नहीं है। इस दौरान आपको अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने के बारे में सोचना चाहिए और इसी के लिए कोशिश करते रहना चाहिए। इस समय आप वाहन आदि का उपयोग भी बेहद ध्यान से करें। इलेक्ट्रिक सामान से ज्यादा छेड़छाड़ ना करें। इस पूरे महीने आप निराश होने की जगह आशावान बने रहें। हेल्थ की टेंशन भी आपको हो सकती है। परिवार में कोई बुजुर्ग हैं, तो उनके मेडिकल का खर्चा कुछ ज्यादा हो सकता है। सूर्य के कर्क राशि में जाने से आपका मंथली बजट भी गड़बड़ हो सकता है, इसलिए बजट बनाकर ही आगे बढ़ें।

उपाय –   ॐ अच्युताय नमः मंत्र बोलते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दें।


सूर्य का कर्क राशि में जाना मकर राशि के पार्टनर भाव पर प्रभाव डालेगा। इस पूरे महीने आप थोड़े अहंकारी हो सकते हैं। बार-बार जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद भी हो सकते हैं। आपको ध्यान रखना होगा। हालांकि यह बात आप जान लें कि जीवनसाथी के साथ किसी भी तरह के मतभेद टेंपरेरी होते हैं। वहीं अगर आप किसी बिजनेस में हैं, तो आपको बिजनेस पार्टनर की कोई बात बुरी लग सकती है। हो सकता है आप पार्टनरशिप तोड़ने के बारे में विचार करें, लेकिन समय को धीरे पास हो जाने दें। इस समय यदि आप किसी यात्रा में जाते हैं, तो यात्रा के दौरान गुस्से पर काबू रखें। अनावश्यक किसी बात की चिंता भी हो सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।  आपको बता दें कि किसी भी तरह के लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप के लिए यह समय ठीक नहीं है। 

उपाय –  इस महीने के दौरान ॐ अखिलज्ञाय नमः मंत्र का जाप करें।


सूर्य अब आपकी राशि के लिए छठे भाव से गोचर करेगा। ज्योतिष में छठे भाव को महत्वपूर्ण भाव कहा जाता है, क्योंकि आपकी नौकरी, आपके शत्रु और आपका स्वास्थ्य ये सभी चीजें इसी भाव से देखी जाती है। यह समय आपकी नौकरी में उन्नति वाला रहेगा, लेकिन तभी जब आप उतना ही हार्ड वर्क भी करें। शत्रु पक्ष इस एक महीने में कमजोर होगा। आपको कई मामलों में राहत मिल सकती है और आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी। कोई पुरानी बीमारी थी, वह अब दूर हो जाएगी। हालांकि इस दौरान आपका बजट गड़बड़ हो सकता है, क्योंकि अति उत्साह में आप कुछ ज्यादा पैसे भी खर्च कर सकते हैं, लेकिन समय के साथ आप इस खर्च को मैनेज कर सकते हैं। 

कुंभ राशि के बारे में और जानें

उपाय –  ॐ अनन्ताय नमः मंत्र का जाप करें।


सूर्य का कर्क राशि में जाना (Sun Transit In Cancer)आपकी राशि से पांचवें भाव में होगा। यह समय आपकी संतान के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपको उनकी पढ़ाई या करियर की चिंता भी हो सकती है। लव लाइफ में मतभेद बढ़ सकते हैं। प्रेम और प्रोफेशन में बैलेंस बनाना आपके लिए थोड़ा दिक्कत वाला हो सकता है। आप किसी मामले में कुछ इगो भी रख सकते हैं। इस समय आप किसी सामाजिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। हालांकि यहां आपके अहंकार के कारण खुद का अपमान भी करवा सकते हैं। आपको प्रैक्टिकल अप्रोच रखने की जरूरत होगी। कम्युनिकेशन स्किल पर ध्यान देना होगा। इस एक महीने में आपको धैर्य रखना चाहिए। 

मीन राशि के बारे में और जानें

उपाय –  ॐ इनाय नमः मंत्र का जाप करें

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, ज्योतिषी विशेषज्ञ से बात करें अभी!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम