https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/

दूर करें ग्रहों के दुष्प्रभाव, राशि के अनुसार करें ये दान

दूर करें ग्रहों के दुष्प्रभाव, राशि के अनुसार करें ये दान
हर कोई कभी ना कभी किसी ना किसी चीज का दान जरूर करता है। कभी हम इच्छा से कभी अनिच्छा से दान करते हैं। दान करना या किसी को कुछ देने की परंपरा हमारी संस्कृति का हिस्सा रही है। दरअसल दान करना किसी की मदद करने की तरह है। किसी जरूरतमंद को कुछ देना, समाज में समानता का सिद्धांत बताता है। जिनके पास किसी चीज की कमी हो और उसे वह दे दिया जाएं, इससे बढ़कर खुशी सामने वाले को और क्या हो सकती है। किसी दान करने से हमें भी संतुष्टि मिलती है। फिर भी शास्त्रों में दान की परंपरा को राशियों से जोड़कर भी देखा गया है। आज हम बात करेंगे ऐसी कुछ परंपरा की। जानिए राशि के अनुसार आपको क्या चीज दान करना चाहिए, जो आपको खुशी प्रदान करें।

मेष

मेष राशि के लोगों का स्वामी मंगल होता है। यदि आपको कुछ दान करने की इच्छा हो, तो आप किसी जरूरतमंद को अलग-अलग तरह की दालें दान कर सकते हैं। वहीं अपनी सैलेरी का एक या दो प्रतिशत पैसा अस्पताल में किसी मरीज को दवाई खरीदने या किसी ब्लड बैंक के मेंटेनेंस में देना बहुत फायदेमंद होता है। इस तरह के डोनेशन आपके ग्रहों को मजबूत करता है और यह आपको पॉजिटिव बनने के साथ ही सभी की मदद करने के लिए हमेशा प्रेरित करता है।

वृषभ

वृषभ राशि के लोगों को डोनेशन में फ्रूट जरूर देना चाहिए। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र होता है। इसके अलावा आप जरूरतमंद छोटी बच्चियों को कपड़े जरूर दिलाएं। यह डोनेशन आपके बुरे ग्रहों के प्रभाव को दूर करेगा। वृषभ राशि के लोगों को अपनी सैलेरी के एक हिस्से से गौशाला के मेंटेनेंस के लिए देना अच्छा रहता है। यहां आप किसी एक गाय या बछड़े की सेवा का जिम्मा भी उठा सकते हैं।

मिथुन

मिथुन राशि के लोगों हरी सब्जियां खरीदकर जरूरतमंद लोगों को देना चाहिए। इससे उनके राशि स्वामी बुध ग्रह को मजबूती मिलती है। वहीं मिथुन राशि के लोगों को अपनी सैलेरी का एक हिस्सा गरीब बच्चों के एजुकेशन में लगाना चाहिए। इससे दूसरे बुरे ग्रहों का दुष्प्रभाव दूर होता है। यह कर्म आपको सकारात्मक बनाए रखेगा और समाज के प्रति जिम्मेदार भी बनाए रखेगा।

कर्क

कर्क राशि के लोगों को अक्सर गर्मी के दिनों में प्याऊ बनवाना चाहिए। वहीं अपनी सैलेरी के एक हिस्से से किसी गरीब बच्चे के लिए हर महीने दूध की व्यवस्था करना श्रेष्ठ रहता है। घर के आसपास रहने वाले स्ट्रीट डॉग्स को आप खाना खिला सकते हैं। वहीं घर में और आसपास के बुजुर्गों को समय-समय पर काले शूज दिलवाना आपको और फायदा देगा।

सिंह

सिंह राशि का स्वामी सूर्य है। सूर्य आत्मविश्वास का कारक है। सिंह राशि के लोगों को अपना आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए गेहूं, तांबा जैसी चीजें किसी को दान करना चाहिए। इसके साथ ही आपको समय दान करना चाहिए। दान किए समय का उपयोग आप किसी धार्मिक स्थल की सेवा करने, किसी पार्क में प्लांटेशन करने और उन प्लांट्स का ध्यान रखने, अस्पताल में किसी मरीज की सेवा करने या अनाथालय में बच्चों के साथ समय बिताकर करना चाहिए। यह आपको समाज से जोड़ने का काम करेगा।

कन्या

कन्या राशि के लोगों को घर के आसपास रह रहे गरीब बच्चों को नि:शुल्क ट्यूशन देना चाहिए। इससे आपका गुरु मजबूत होगा और आपको आगे बढ़ने के लिए मदद करेगा। इसके अलावा आपको गोशाला में जाकर गायों को हरी घास खिलाना चाहिए। यदि आप किसी सामान को दान करने के इच्छुक हैं, तो आपको हरी सब्जियां, मूंग की दाल और केसर मिठाई किन्हीं गरीब बच्चों को दान करना चाहिए।

तुला

तुला राशि के लोगों के लिए दान करना मन की संतुष्टि का एक चरण है। यदि आप कुछ ज्यादा ही संतुष्टि प्राप्त करना चाहते हैं, तो किसी पुराने म्यूजिक स्कूल के मेंटेनेंस में अपनी सैलेरी का एक या दो प्रतिशत रुपए दान करना चाहिए। वहीं किसी ऐसी धर्मशाला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन जैसी जगहों पर आप बैठने की चेयर लगवा सकते हैं। इसके अलावी घी, दूध और पनीर जैसी चीजें आपको जरूरतमंदों को दान करने का बेहद फायदा होगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के लॉर्ड भी मंगल है। ऐसे में मंगल को मजबूत बनाकर आप विशेष सफलता प्राप्त कर सकते हैं। आपको समय-समय पर ब्लड डोनेशन जरूर करना चाहिए। यदि आप ब्लड डोनेशन करने में असमर्थ हैं, तो किसी ऐसे इवेंट की सफलता के लिए चैरिटी कर सकते हैं। मन की अभूतपूर्व शांति के लिए आपको अनाथालय में बच्चों की जरूरत का सामान देना सबसे उत्तम रहता है।

धनु

धनु राशि के लोगों को हर वर्ष अपनी कुल सैलेरी का एक हिस्सा गरीब अनाथ बच्चों को स्कूल बैग दिलाने, उन्हें नि:शुल्क शिक्षा देने और उनकी जरूरत की चीजें दिलाने में आवश्यक रूप से खर्च करना चाहिए। इसके अलावा यदि आप कुछ सामान दान करना चाहते हैं तो किसी गरीब बच्ची के कन्यादान में बर्तन दान कर सकते हैं।

मकर

मकर राशि के लोगों को अपनी सैलेरी का एक हिस्सा गरीब और जरूरतमंद लोगों के मकान बनवाने या उन्हें रिपेयर करने के लिए देना चाहिए। इसके अलावा भी वे कुछ दान करने के इच्छुक रहते हैं, तो उन्हें किसी धार्मिक स्थल के बनने में ईंट या सीमेंट देकर मदद करनी चाहिए। गरीबों के लिए बनने वाले रेन बसेरों में भी बिस्तर डोनेट कर सकते हैं।

कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को समय दान देकर अस्पताल में मरीजों की सेवा करनी चाहिए। यदि वे यह करने में असमर्थ हैं, तो उन्हें गरीब मरीजों के लिए एक समय के भोजन की व्यवस्था निश्चित रूप से करनी चाहिए। यह कर्म आपको बुरे ग्रहों के दुष्प्रभाव से हमेशा बचाएगा। कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं। ऐसा दान शनि को बहुत प्रसन्न करता है। शनि यदि खुश रहेंगे, तो जॉब या बिजनेस में आपको परेशानी नहीं आएगी।

मीन

मीन राशि के लोगों को यदि कुछ दान करने की इच्छा हो, तो वे घर के बाहर पक्षियों के खाने की व्यवस्था कर सकते हैं। इसके अलावा गर्मी के दिनों में पशु-पक्षियों के पीने के पानी की व्यवस्था करना आपको बेहद फायदा दिलाएगा। यदि कुछ सामान दान करना चाहते हैं तो बुजुर्गों को उनकी पसंद के कपड़े दिलवा सकते हैं।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित
भावेश एन पट्टनी
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

Continue With...

Chrome Chrome