https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/

अंक ज्योतिष 2021 मूलांक से जानें क्या कहता है आपका भाग्य

अंक ज्योतिष

अपने भविष्य के बारे में जानने की इच्छा हर मनुष्य में बलवती होती है। हर अंक का एक मूल स्वरूप होता है जो कि मनुष्य के जीवन, चरित्र और भविष्य की व्याख्या करता है। आपके मूलांक के अनुसार 2021 में आपका भविष्य कैसा होगा, इस बारे में हम चर्चा करेंगे। साल 2021 एक कमाल का वर्ष है। इसका संयुक्त अंक (2+0+2+1=5) 5 बनता है। अंकों की बात करें, तो ये अंक मध्य में आता है और सारे अंकों का संतुलन बनाए रखता है। समृद्धि के लिहाज से ये वर्ष काफी अच्छा माना जा रहा है।

आइए जानते हैं, कैसा रहेगा आपका वर्ष आपके मूलांक के अनुसार:

मूलांक की गणना कैसे करें

मूलांक आपके जन्म का मूल अंक होता है। अगर आपका जन्म किसी महीने की 5 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 5 होगा। परन्तु अगर आप किसी महीने की 16 तारीख को जन्मे हैं, तो आपको दोनों अंकों को जोड़ के एक अंक बनाना होगा।

जैसे 1 +6 =7 इस प्रकार आपका मूलांक 7 हो जाएगा। जानिए मूलांक के अनुसार राशिफल 2021

मूलांक 1 के लिए 2021 भविष्यफल

अगर आप किसी भी माह के 1,10,19,28 तारीख को जन्मे हो तो आपका मूलांक 1 होगा।
मूलांक 1 के लिए 2021 अच्छा रहेगा। वर्ष के शुरुआत के दिनों में आप काफी उत्साहित रहेंगे, फलस्वरूप व्यवसाय या नौकरीपेशा लोगों के लिए काफी अच्छा साबित होगा। आप अगर नौकरीपेशा हैं तो आपको पदोन्नति मिल सकती है, वहीं व्यावसायिक भी अच्छे परिणामों की अपेक्षा कर सकते हैं। अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको सफलता प्राप्त होगी। साथ ही आप शैक्षिक क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पैसे के सम्बन्ध में ये वर्ष काफी अच्छा रहेगा, साथ ही परिवार में सुख समृद्धि का वास होगा। प्रेम सम्बन्धों के लिए ये समय कुछ उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। वर्ष के मध्य में आपके जीवन-साथी के साथ कुछ अन-बन की सम्भावना हो सकती है। वर्ष के अंत तक इसका निकाल होगा और प्रेम सम्बन्ध पूर्णवत होंगे। आपको, अपने क्रोध तथा वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है।

मूलांक 2 के लिए 2021 भविष्यफल

अगर आप किसी भी माह के 2,11,20,29 तारीख को जन्मे हो तो आपका मूलांक 2 होगा।
मूलांक 2 के लिए ये वर्ष संतुलित रहेगा। किसी भी प्रकार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको अपनी पूरी ऊर्जा लगानी पड़ेगी। लक्ष्यों को साधना इतना आसान नहीं होगा। अगर आप उच्च शिक्षा के इच्छुक हैं तो ये वर्ष आपके लिए नई संभावनाएं ले कर आएगा। आपको, आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। अगर आप किसी के साथ प्रेम सम्बन्ध में है, तो ये वर्ष आपको विवाह के संकेत दे रहा है। साथ ही आप दोनों के बीच प्रेम और परस्पर सहयोग की भावना का संचार होगा। विवाहित लोगों को जीवन में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है,परन्तु पारस्परिक प्रेम के फलस्वरूप आपका रिश्ता और प्रगाढ़ होगा। आपके बीच प्रेम और रोमांस बना रहेगा। अपने पार्टनर के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ निकटता बढ़ेगी और आपका पारिवारिक जीवन काफी अच्छा रहेगा। रिश्तेदारों के साथ भी आप सौहार्द्र का अनुभव करेंगे।

मूलांक 3 के लिए 2021 भविष्यफल

अगर आप किसी भी माह के 3,12,21,30 तारीख को जन्मे हो तो आपका मूलांक 3 होगा।
मूलांक 3 के लोगो के लिए ये वर्ष सामान्य रहेगा। वर्ष के शुरुआत से वो काफी उत्सुकता का अनुभव करेंगे और तरह-तरह के जानकारी इकट्ठा करने में रुचि लेंगे। लेकिन साथ ही आप थोड़े भ्रमित से हो सकते हैं। आध्यात्म की तरफ झुकाव आपको शांति और ऊर्जा प्रदान करेगा। विद्याथियों के लिए ये वर्ष काफी मेहनत करने वाला रहेगा। अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो सफलता का योग बन रहा है। प्रेम सम्बन्धों के लिए ये वर्ष सामान्य रहेगा, हालांकि कुछ सौभाग्यशाली लोगों को विवाह तक पहुंचने का अवसर भी मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगो के लिए ये वर्ष काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, परन्तु वर्ष के आगामी महीनों में आपको मनोवांछित फल मिल सकता है। पैसे के मामले में आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। कुछ अनिश्चित खर्चों से आपका सामना हो सकता है। आपकी मानसिक शक्ति और ऊर्जा ही आपको संभालेगी और आगे ले जाएगी।

मूलांक 4 के लिए 2021 भविष्यफल

अगर आप किसी भी माह के 4,13,22,31 तारीख को जन्मे हैं तो आपका मूलांक 4 होगा।
मूलांक 4 वाले लोगो के लिए ये वर्ष मिला-जुला रहेगा। आपके लिए चतुराई की जगह ईमानदारी से काम करना फायदेमंद रहेगा। आपका कर्म और कर्तव्यनिष्ठता आपके भविष्य को उज्ज्वल करेगा। ये वर्ष संभावनाओं का वर्ष है, जहां आपकी अपेक्षाओं के पूर्ति होगी। और आप आत्मीय सुख की अनुभूति करेंगे। प्रेम सम्बन्धों के लिए ये वर्ष काफी अच्छा रहेगा और आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। छोटे-मोटे मन-मुटाव को छोड़कर ये साल प्रेम और परिवार सम्बन्धों के लिए काफी अच्छा रहेगा। आपके लाइफ पार्टनर के साथ आपके सम्बन्ध काफी प्रेम-पूर्ण रहेंगे। आप साथ मिल कर परिवार की जिम्मेदारियों का अच्छी तरह वहन करेंगे। आप एक अच्छा पारिवारिक समय बिताएंगे। वर्ष का प्रारम्भ विद्याथियों के लिए काफी अच्छा रहेगा। साथ ही वर्ष के मध्य तक प्रतियोगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने के योग बन रहे हैं। व्यवसायी लोगों के लिए इस वर्ष में समाज सेवा का योग है। सम्भावना है कि आप किसी प्रकार के सरकारी समाज सेवी योजना से जुड़ेंगे और देश के विकास के लिए काम करेंगे। वर्ष के मध्य में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, परन्तु वर्ष के अंत तक सब कुछ सही हो जाएगा।

मूलांक 5 के लिए 2021 भविष्यफल

अगर आप किसी भी माह के 5,14,23 तारीख को जन्मे हैं तो आपका मूलांक 5 होगा।
मूलांक 5 वाले व्यक्तियों के लिए ये वर्ष सबसे महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि इस वर्ष का सयुक्तांक भी 5 है, इसलिए ये आपका वर्ष कहलाएगा। स्वास्थ्य के मामले में ये वर्ष काफी अच्छा रहेगा, और आप काफी सारे व्यवधानों को पार कर सकेंगे। विद्याथियों के लिए ये वर्ष काफी अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परिक्षाओं में उत्तीर्ण होने की पूरी सम्भावना है। पैसे के लिहाज से ये वर्ष सामान्य रहेगा। जितना हो सकें आप जरूरी सामान वस्तुओं पर ही पैसे खर्च करें। ये आदत भविष्य के लिए नई सम्भावनाएं लाएगी। वर्ष के शुरुआत में आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आप तरक्की की उम्मीद कर सकते हैं। आपका रुझान लोगों की मदद करने में हो सकता है। प्रेम के लिहाज से ये वर्ष काफी अच्छा रहेगा, तथा आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा। अगर आप विवाह के विषय में चिंतित हैं तो वर्ष से मध्य से अंत तक विवाह का योग बन रहा है। पारिवारिक मामलों में आपको कठिनाइयों का सामना करना पड सकता है। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का प्रयास करें।

2021 में आपको कहां-कहां हो सकता है आर्थिक लाभ, जानिए हमारे एक्सपर्ट से अपनी कुंडली का विश्लेषण

मूलांक 6 के लिए 2021 भविष्यफल

अगर आप किसी भी माह के 6,15,24, तारीख को जन्मे हैं तो आपका मूलांक 6 होगा।
अगर आपका मूलांक 6 है, तो ये वर्ष आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आप अपने परिवार के काफी नजदीक रहेंगे और उनके अत्यधिक स्नेह का आनंद उठाएंगे। रिश्तेदारों के साथ भी आपका व्यवहार काफी सौहार्द्रपूर्ण रहेगा। करीबी लोगों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे, साथ ही आप उनके साथ पर्यटन के लिए भी जा सकते हैं। ये वर्ष विद्याथियों के लिए काफी अच्छा रहेगा। विद्यार्थी अच्छे परिणाम की अपेक्षा कर सकते हैं। जो लोग उच्च शिक्षा के लिए जाना चाहते हैं, उनके लिए ये वर्ष सकारात्मक रहेगा। प्रेम सम्बन्धों के लिए भी ये वर्ष अच्छा है। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे और काफी सारे मामलो में उनकी सलाह भी लेंगे। आप साथ मिल कर दुःख-सुख बाटेंगे और ज्यादा करीब महसूस करेंगे। आपके बीच प्रेम बढ़ेगा।

मूलांक 7 के लिए 2021 भविष्यफल

अगर आप किसी भी माह के 7,16,25 तारीख को जन्मे हैं तो आपका मूलांक 7 होगा।
मूलांक 7 वालो के लिए पैसे के हिसाब से ये वर्ष अच्छा रहेगा। आपके वेतन में इजाफा हो सकता है, जिससे भविष्य में आने वाली वित्तीय समस्याओं से आप अच्छे से निपट सकेंगे। नौकरीपेशा लोगो को अच्छे अवसर मिल सकते हैं, अगर वे निष्ठापूर्वक काम करते हैं। आप अपने आस-पास के लोगो की मदद करेंगे, परन्तु इस प्रयास में सही और गलत का ध्यान अवश्य रखें। विद्याथियों के लिए ये वर्ष कठिन रहेगा, अगर आप मेहनत में कोताही बरतते हैं। इस वर्ष में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कुछ अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। कड़े मेहनत के बल पर, आप मध्य वर्ष तक आप प्रतियोगिता परीक्षा उत्तीर्ण कर सकते हैं। विवाहित लोगों के लिए वर्ष का शुरुआती कुछ समय काफी तकलीफदेह हो सकता है, जोकि वर्ष के मध्य तक सही हो जाएगा। अगर आप किसी को पसंद करते हैं तो परिवार के किसी सदस्य की मदद लेना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

मूलांक 8 के लिए 2021 भविष्यफल

अगर आप किसी भी माह के 8,17,26 तारीख को जन्मे हैं तो आपका मूलांक 8 होगा।
मूलांक 8 वाले व्यक्ति काफी संजीदा स्वभाव के होते हैं, और हर काम को उत्तम रूप से करना चाहते हैं। परन्तु कभी कभी ये जरूरी हो जाता है की आप अपने मूल स्वरूप को छोड़ कर समय के अनुसार व्यवहार करें। विद्याथियों के लिए ये वर्ष अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में आप उत्तीर्ण हो सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में आपको ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस वर्ष प्रेम सम्बन्धों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपको काफी प्रयास करने पड़ेंगे। विवाहित जीवन के उतार-चढ़ाव को भलीभांति समझना और जीवन साथी को सहयोग करना बहुत महत्वपूर्ण होगा। सम्बन्धों में आत्मीयता बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर के अनुसार तोहफ़ा दें और व्यवहार करें। अगर आप किसी के साथ प्रेम सम्बन्ध में हैं, तो परिवार को इस बारे में बात कर अपने रिश्ते को आगे ले जा सकते हैं। अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो प्रेम प्रस्ताव रखने के लिए ये एक अच्छा समय है। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये वर्ष अच्छा रहेगा और आपको आपके सहयोगियों का अच्छा सहयोग मिलेगा। अगर आप खुद का व्यवसाय कर रहे हैं, तो ये वर्ष आपके लिए अच्छा रहेगा। अच्छी समीक्षाएं आपको व्यवसाय बढ़ाने में मदद करेगी।

मूलांक 9 के लिए 2021 भविष्यफल

अगर आप किसी भी माह के 9,18,27 तारीख को जन्मे हैं तो आपका मूलांक 9 होगा।
विद्याथियों के लिए ये वर्ष अच्छा रहेगा। वर्ष के शुरुआत से ही वो अच्छी मेहनत करेंगे और अपने अपेक्षित लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सकारात्मक परिणाम की अपेक्षा कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगो के लिए भी ये वर्ष काफी अच्छा रहेगा। वो पदोन्नति और वेतन में बढ़ोतरी की अपेक्षा कर सकते हैं। अगर आपका खुद का व्यवसाय कर रहे हैं, तो उसमे आपको अच्छी सफलता मिलेगी, साथ ही जीवन साथी का सहयोग भी मिलेगा। परिवार में एकता का माहौल रहेगा, तथा आप अच्छा समय बीता पाएंगे। जिस वजह से आप खुशी की अनुभूति करेंगे। अगर आप किसी के साथ प्रेम सम्बन्ध में हैं तो आप अच्छे परिणाम पा सकते हैं। रिश्तों में नजदीकी आएगी और आपको सुख की अनुभूति होगी। स्वास्थ्य के लिए कृपया सजग रहें। आपको आँखों से संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

ये भी पढ़ें-
मेष राशि के लिए राशिफल 2021
कर्क राशि के लिए राशिफल 2021
तुला राशि के लिए राशिफल 2021
मकर राशि के लिए राशिफल 2021

Continue With...

Chrome Chrome