https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/

राहु का राशि परिवर्तन (Rahu transit 2022) – जानिए आपके प्रेम जीवन का हाल

Rahu transit 2022 के लव-रिलेशनशिप पर प्रभाव

वैदिक शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना जाता है। राहु किसी भी राशि में डेढ़ साल तक ठहरता है, और डेढ़ साल बाद अगली राशि में प्रवेश करता है। वर्ष 2022 में 12 अप्रेल 2022 को राहु अपनी राशि परिवर्तन (Rahu Transit 2022) कर रहा है। राहु अपनी राशि बदलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे (Rahu transit in Aries)। ज्योतिष में राहु को विचित्र ग्रह कहा गया है, क्योंकि यह जीवन में अस्थिरता लाता है और जातकों को भ्रमित करता है। राहु के दुष्प्रभाव में अक्सर लोग अनजान खतरे से भयभीत रहते हैं,  इसलिए कहा जा सकता है कि राहु के मेष राशि में प्रवेश (Rahu ka mesh me pravesh) सभी राशियों के लव और रिलेशनशिप पर असर डालेगा। क्या होगा 2022 में राहु के मेष राशि में प्रवेश का असर आपकी राशि पर, जानने के लिए आगे पढ़ें-

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) मेष राशि पर प्रभाव

भ्रमित करने वाला राहु ग्रह 12 अप्रेल को वृषभ राशि से मेष राशि में प्रवेश करेगा। मेष राशि में राहु का यह प्रवेश (Rahu transit in Aries) बहुत महत्वपूर्ण है। मेष राशि में राहु के प्रवेश से आपके लव लाइफ और मैरिड लाइफ के लिए समय मिला- जुला रहेगा। मेष राशि में राहु के जाने से (rahu ka mesh rashi me pravesh) आप किसी को अपने प्यार का इजहार करने की योजना बना सकते हैं। हालांकि इस दौरान आपको अपने शब्दों पर बहुत ज्यादा ध्यान देना होगा। इस राहु के कारण आपके अपने जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। इस पूरे समय के दौरान अपने साथी की तबियत का खास ख्याल रखें, क्योंकि उनकी हेल्थ पर इसका सीधा असर हो सकता है।

उपाय-  भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से आपको लाभ मिलेगा।

राहु का राशि परिवर्तन (Rahu Transit 2022) वृषभ पर प्रभाव

राहु पिछले डेढ़ साल से वृषभ राशि में है। अब वृषभ राशि से परिवर्तन करके राहु मेष में प्रवेश (Rahu Transit 2022) करेंगे और वृषभ राशि के लिए राहु का यह परिवर्तन 12 वें घर में होगा। इस अवधि में पिछले एक साल से चल रही भ्रम की स्थितियां दूर होंगी। राहु के मेष राशि में जाने से यह समय आपके प्रेम जीवन के लिए ठीक रहेगा। हालांकि लीव इन रिलेशनशिप में रह रहे कपल्स के बीच में तनाव बढ़ सकता है। राहु के मेष राशि में प्रवेश के साथ ही जीवनसाथी के साथ संबंध सुधरेंगे और प्रेम जीवन शांति से बीतेगा। आप साथी के साथ किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। सिंगल जातक इस अवधि में किसी से अपने प्रेम का इज़हार न करें। असफलता मिल सकती है।

उपाय- दुर्गासप्तशती का पाठ आपके लिए लाभदायक होगा।

राहु का मेष राशि में प्रवेश (Rahu ka Mesh me Pravesh) मिथुन पर प्रभाव

मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) राशिचक्र के हिसाब से 11वें भाव से होगा। राहु ग्रह को मिथुन राशि में उच्च का माना जाता है। यह परिवर्तन मिथुन राशि के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। फिर केवल प्रेम और संबंधों की बात करें, तो यह समय मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए कुछ मुश्किल हो सकता है। इस दौरान आपके साथी के साथ रिश्ते में तनाव या मिसअंडरस्टैंडिंग हो सकती है। आपको अपने रिश्ते को बचाने के प्रयास करने चाहिए। सिंगल लोगों के लिए अभी इंतज़ार और लंबा है। इस राशि के विवाहित लोगों के बीच कहासुनी हो सकती है, इसीलिए छोटी मोटी बातों को नजरअंदाज करना बेहतर होगा।

उपाय- भगवान विष्णु की पूजा या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करवाएं।

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) कर्क पर प्रभाव

कर्क राशि के जातकों के लिए राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) बहुत महत्वपूर्ण गोचर होगा। कर्क राशि के लिए राहु का यह राशि परिवर्तन कुंडली के दसवें भाव से होगा। इस दौरान कई मामलों में आपको कई लाभ भी मिलेंगे, लेकिन कई पहलुओं पर आपको बेहद ध्यान ध्यान देने की जरूरत होगी। कर्क राशि के लोगों के लिए इस दौरान प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। सिंगल जातक इस समय अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं सफलता मिलेगी। शादी के लिए भी योग बन सकते हैं। शादीशुदा जीवन इस समय अच्छा और खुशहाल बीतेगा। आप दोनों के बीच बेहतर अंडरस्टैंडिंग होगी और साथ ही किसी भी समस्या को आप दोनों मिल कर हल कर पाएंगे।

उपाय- भगवान शिव की नियमित पूजा करें।

अपने प्रेम को दीजिये नए आयाम। आपसी अनुकूलता से जानें और बनाएं अपने रिश्ते को ‘परफेक्ट मैच’, यहां क्लिक करें….

राहु का मेष राशि में प्रवेश सिंह राशि पर प्रभाव

सिंह राशि वाले जातकों के लिए राहु का मेष राशि में प्रवेश उनके जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर प्रभाव डालेगा। सिंह राशि के जातकों के लिए राहु का यह स्थानांतरण नौवें भाव में हो रहा है। यह परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए बदलाव का समय होगा, जो आपको इस दौरान देखने को भी मिलेगा। राहु के राशि परिवर्तन (Rahu ka Rashi Parivartan) से यह समय आपके प्रेम जीवन के लिए अच्छा है। सिंगल जातकों के जीवन में किसी नए व्यक्ति के आने से खुशी बनी रहेगी। साथ ही आपके प्रेम प्रस्ताव भी स्वीकार होंगे। इस अवधि में आप जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताएंगे और आपको एक-दूसरे का भरपूर सहयोग मिलता रहेगा। विवाह के इच्छुक जातकों के विवाह के योग बन रहे हैं।

उपायः हनुमान जी की पूजा आपके लिए लाभप्रद होगी।

राहु का राशि परिवर्तन और कन्या राशि पर प्रभाव

राहु का यह राशि परिवर्तन कन्या जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। कन्या राशि वाले जातकों के लिए राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) उनकी कुंडली के आठवें भाव में हो रहा है। राहु का मेष राशि में गोचर (Rahu ka esh me Gochar) जातकों के जीवन में बहुत सी परेशानी खड़ी सकता है। इस समय आपका प्रेम जीवन मिला-जुला रहेगा। आपके रिश्ते में थोड़ी परेशानी हो सकती है और आपके साथी और आपके बीच मिसअंडरस्टैंडिंग बन सकती है। शादी के इच्छुक जातकों को थोड़ा और इंतज़ार करने की जरूरत है।  इस दौरान पति-पत्नी के बीच कुछ मुद्दों पर मनमुटाव हो सकता है, इसलिए एक दूसरे को समझ कर आगे बढ़ना होगा।

उपाय- भगवान विष्णु की पूजा से आपको विशेष लाभ मिलेगा

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) तुला राशि पर प्रभाव

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) तुला राशि वाले जातकों के लिए काफी खास होगा। राहु का यह गोचर तुला राशि के लिए कुंडली के सातवें भाव में हो रहा है, ऐसे में यह आपके लव और रिलेशनशिप को प्रभावित करेगा। तुला राशि के लिए राहु के इस असर के चलते लव लाइफ के लिए यह समय मिला-जुला रहेगा। इस समय आप में और आपके पार्टनर में छोटी-मोटी लड़ाइयां हो सकती है, लेकिन आपसी समझ से आप यह हल कर लेंगे। मैरिड लाइफ में थोड़े उतार चढ़ाव आ सकते हैं। साथ ही इनसे जुड़े कानूनी मामलों पर भी परिणाम घोषित होने की संभावना बनेगी। जीवनसाथी से चल रहे तनाव में आपको संभल कर आगे बढ़ना होगा। एक दूसरे के सहयोग से आप सब सुलझा लेंगे।

उपाय- माँ दुर्गा की उपासना आपके लिए सबसे उपयुक्त होगी।

राहु का राशि परिवर्तन (rahu transit 2022) वृश्चिक राशि पर प्रभाव

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मेष राशि में राहु के गोचर (rahu transit in Aries) उनकी कुंडली के छठें भाव में हो रहा है। वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए राहु का मेष में प्रवेश काफी उथल-पुथल भरा होगा। इस समय आपको बहुत संभलकर रहने की जरूरत है। वृश्चिक राशि के जातकों को राहु का राशि परिवर्तन (rahu transit 2022) के असर के चलते लव लाइफ और शादीशुदा जोड़ों के लिए यह समय औसत से अच्छा होगा। आपके साथी के साथ पूर्व में हुए मनमुटाव कम होंगे और आपका रिश्ता भी पहले से बेहतर होगा। शादीशुदा लोगों के लिए उनके वैवाहिक जीवन में नई उमंग जागेगी और प्रेमजीवन में रह रहे लोगों के लिए भी रोमांस भरपूर रहेगा। आपको विवाह के प्रस्ताव मिल सकते है और इस अवधि में आपके विवाह के योग भी प्रबल है।

उपायः हनुमान जी की पूजा से आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।

आपके मित्र आपकी सफलता में बहुत बड़ा रोल निभाते हैं, जानना है आपके अपने कितने है ‘आपके अपने’ तो क्लिक कीजिये यहां

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) धनु राशि पर प्रभाव

धनु राशि वाले जातकों के लिए राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) काफी महत्वपूर्ण रहेगा। धनु राशि वाले जातकों के लिए राहु का राशि परिवर्तन कुंडली के पांचवे स्थान में हो रहा है। इस हिसाब से धनु राशि के लोगों के लिए राहु के राशि परिवर्तन के असर के चलते प्रेम संबंधों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण है। इस समय आपकी लव लाइफ में काफी उथल पुथल हो सकती है। कई मुद्दों पर आपके साथी से आपके मतभेद होंगे। आपका ब्रेकअप होने की भी संभावना बनेगी। इस समय सिंगल जातकों के जीवन में किसी नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है साथ ही किसी से अपने प्यार का इज़हार करने के लिए भी समय शुभ है। आपको सफलता मिलेगी। शादीशुदा जीवन अच्छा चलेगा और इस समय आप एक दूसरे का सहयोग करेंगे और साथ में अच्छा समय बिताएंगे।

उपाय- भगवान श्री गणेश जी की पूजा से लाभ मिलेगा

राहु का राशि परिवर्तन (rahu transit 2022) मकर राशि पर प्रभाव

राहु के मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) मकर राशि के जातकों के लिए कुंडली के चौथे स्थान में हो रहा है। 2022 में राहु का गोचर आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। राहु के मेष राशि में प्रवेश का आपके लव और रिलेशनशिप पर असर थोड़ा विपरित हो सकता है। मकर राशि के लोगों की लव लाइफ के लिए यह समय थोड़ा मुश्किल होगा। इस दौरान आपके अपने साथी से मतभेद हो सकते हैं। हालांकि आपसी समझ से आप यह रिश्ता बचा जा सकते हैं। किसी से प्यार का इजहार करने का अभी सही समय नहीं है, तो थोड़ा इंतज़ार और करें। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से छोटे-छोटे मतभेद चलते रहेंगे, इसीलिए एक दूसरे की छोटी-मोटी गलतियों को माफ करते हुए आगे बढ़ें।

उपायः भगवान शिव की उपासना और रुद्राभिषेक पूजा से शुभ फल प्राप्त करें।

राहु का राशि परिवर्तन (Rahu ka Rashi Parivartan) कुंभ राशि पर प्रभाव

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit 2022) कुंभ राशि के जातकों के लिए कुंडली के तीसरे स्थान में हो रहा है। राहु का यह राशि परिवर्तन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। राहु का मेष में जाना कुंभ राशि के लिए प्रेम संबंध में यह समय आपके पक्ष में है। इस अवधि में आप किसी से अपने प्यार का इज़हार कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में सब कुछ सही चलेगा। और साथ ही आप दोनों के पुराने मतभेद भी खत्म होंगे। दोनों के बीच अच्छा तालमेल रहेगा और प्यार भी बढ़ेगा। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए इस समय विवाह के योग बनेंगे। सिंगल लोगों के जीवन में किसी नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है।

उपायः हनुमान जी की पूजा आपके लिए लाभप्रद होगी।

राहु का मेष राशि में प्रवेश (Rahu transit in Aries) मीन राशि पर प्रभाव

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) मीन राशि वाले जातकों के लिए अच्छा रहेगा। मीन राशि वाले जातकों के लिए राहु का यह राशि परिवर्तन दूसरे स्थान में हो रहा है। लव लाइफ के लिए यह समय आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस दौरान आपके साथी से छोटी मोटे मतभेद हो सकते हैं। किसी से प्रेम इज़हार का यह सही समय नहीं है। पारिवारिक मुद्दों पर वैवाहिक जीवन में मतभेद या तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। Rahu transit 2022 में प्रेम संबंधों में तनाव कम करने के लिए किसी भी समस्या का समाधान आपसी सहयोग से ही करना होगा।

उपायः भगवान शिव को विधिवत पूजा से प्रसन्न करें और लाभ पाएं।

वर्ष 2022 आपके प्रेम जीवन को कैसे बनाएगा खास, जानने के लिए विस्तार से पढ़िए लव राशिफल 2022 यहां…

Continue With...

Chrome Chrome