https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/

2022 में राहु के राशि परिवर्तन का क्या होगा आपके कॅरियर पर प्रभाव

Rahu Transit 2022 का कॅरियर और शिक्षा पर प्रभाव

वैदिक शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना जाता है। राहु किसी भी राशि में डेढ़ साल तक ठहरता है, और डेढ़ साल बाद अगली राशि में प्रवेश करता है। वर्ष 2022 में 12 अप्रेल 2022 को साल का पहला गोचर होगा। राहु अपनी राशि बदलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे (Rahu transit in Aries)। ज्योतिष में राहु को विचित्र ग्रह कहा गया है, क्योंकि यह जीवन में अस्थिरता लाता है और जातकों को भ्रमित करता है। राहु के दुष्प्रभाव में अक्सर लोग अनजान खतरे से भयभीत रहते हैं। इसलिए कहा जा सकता है कि राहु के मेष राशि में प्रवेश से सभी राशियों के कॅरियर और एजुकेशन पर असर होगा। क्या होगा 2022 में राहु के मेष राशि में प्रवेश का असर आपकी राशि पर, जानने के लिए आगे पढ़ें-

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) मेष राशि पर प्रभाव

भ्रमित करने वाला राहु ग्रह 12 अप्रेल को वृषभ राशि से मेष राशि में प्रवेश करेगा। मेष राशि में राहु का यह प्रवेश (Rahu transit in Aries) बहुत महत्वपूर्ण है। राहु के मेष में प्रवेश के कारण नौकरी और बिजनेस में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आप पर अत्यधिक काम का बोझ होगा। राहु ट्रांजिट 2022 व्यापारियों के लिए यह थोड़ा मुश्किल समय होगा और इस बीच आपको नए नेटवर्क बनाने में असफलता मिल सकती है। बिजनेस में नया निवेश ध्यान से करें। शिक्षा के क्षेत्र में आपको ध्यान देने की जरूरत है, फोकस्ड होकर पढ़ें। अपने मनचाहे परिणाम पाने में आपको दिक्कत हो सकती है। भागीदारी में काम कर रहे है तो समय कठिन होगा।

पार्टनरशिप में तनाव होगा।

उपाय- भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से आपको लाभ मिलेगा।

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) वृषभ पर प्रभाव

अभी तक राहु वृषभ राशि में में उपस्थित है। 12 अप्रेल को राहु वृषभ से राशि परिवर्तन करके मेष में आएंगे। वृष राशि से राहु 12वें स्थान में होंगे। हालांकि इस अवधि में पिछले एक साल से चल रही भ्रम की स्थितियां दूर होंगी। इसके साथ ही राहु के मेष राशि में प्रवेश के कारण आपको जॉब और व्यापार में दिक्क्तों का सामना करना पड़ सकता है। जॉब में स्थानांतरण या कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। आपको विदेश से संबंधित प्रोजेक्ट में फायदा मिलेगा। इस अवधि में काम के लिए अक्सर यात्रा होती रहेगी। राहु गोचर 2022 का समय उन विद्यार्थियों के लिए अच्छा होगा जो विदेश में किसी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करना चाहते हैं। आप इस समय किसी ऑनलाइन कोर्स की मदद से खुद के स्किल्स को बढ़ा सकते हैं।

उपाय- दुर्गासप्तशती का पाठ आपके लिए लाभदायक होगा।

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) मिथुन पर प्रभाव

मिथुन राशि के जातकों के लिए राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) राशिचक्र के हिसाब से 11वें भाव से होगा। राहु ग्रह को मिथुन राशि में उच्च का माना जाता है। यह परिवर्तन मिथुन राशि के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। ग्यारहवें भाव में राहु का यह गोचर कॅरियर और एजुकेशन में अच्छे परिणाम भी दे सकता है। मिथुन राशि के लोगों के लिए राहु का मेष में राशि प्रवेश जॉब और व्यापार में फायदा दे सकता है। राहु ट्रांजिट 2022 में आपको नई जॉब के लिए अच्छे अवसर मिल सकते हैं। साथ ही पहले से जॉब कर रहे लोगों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। बिजनेस करने वाले जातकों को इस दौरान कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत के साथ आगे बढ़ने की जरूरत होगी।

उपाय- भगवान विष्णु की पूजा या विष्णु सहस्रनाम का पाठ करवाएं।

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) कर्क पर प्रभाव

कर्क राशि के जातकों के लिए राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) बहुत महत्वपूर्ण गोचर होगा। कर्क राशि के लिए राहु का यह राशि परिवर्तन कुंडली के दसवें भाव से होगा। इस दौरान कई मामलों में आपको कई लाभ भी मिलेंगे, लेकिन कई पहलुओं पर आपको बेहद ध्यान ध्यान देने की जरूरत होगी। कर्क राशि के लोगों के लिए जॉब और व्यापार में राहु के मेष राशि में प्रवेश से लाभ के कुछ नए मौके बनेंगे। यह समय आपके कॅरियर में बदलाव लाने का समय होगा। इस दौरान आप जॉब चेंज कर सकते हैं या आपको प्रमोशन भी मिल सकता है। राहु गोचर 2022 व्यापारियों के लिए यह समय नए नेटवर्क बनाने के साथ ही नए कार्य शुरू करने का भी है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करना होगी। जो लोग उच्च शिक्षा ले रहे हैं विद्यार्थियों को फोकस्ड होने की आवश्यकता होगी.

उपाय- भगवान शिव की नियमित पूजा करें।

कब मिल रहा है आपको प्रमोशन और कब कॅरियर में रहना होगा आपको संभलकर, विस्तार से जानिए कॅरियर राशिफल 2022 में

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) सिंह राशि पर प्रभाव

सिंह राशि वाले जातकों के लिए राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) उनके जीवन के अलग-अलग पहलुओं पर प्रभाव डालेगा। सिंह राशि के जातकों के लिए राहु का यह स्थानांतरण नौवें भाव में हो रहा है। यह परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए बदलाव का समय होगा, जो आपको इस दौरान देखने को भी मिलेगा। कॅरियर के लिए यह अवधि शुभ होगी। इस समय आपको नए अवसर मिलेंगे। Rahu transit 2022 in Aries में आपको नई जॉब मिल सकती है या प्रमोशन हो सकता है। व्यापारियों को विदेश से कुछ नए प्रोजेक्ट मिलेंगे। अपने काम के सिलसिले में आपकी लंबी यात्रा हो सकती है। शिक्षा में यह समय कुछ नया करने का है। विदेश में पढ़ाई करने के इच्छुक विद्यार्थियों की इस समय इच्छा पूरी हो सकती है।

उपायः हनुमान जी की पूजा आपके लिए लाभप्रद होगी।

राहु का मेष राशि में प्रवेश का कन्या राशि पर प्रभाव

राहु का यह राशि परिवर्तन कन्या जातकों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा हो सकता है। कन्या राशि वाले जातकों के लिए राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) उनकी कुंडली के आठवें भाव में हो रहा है। राहु का मेष राशि में गोचर जातकों के जीवन में बहुत सी परेशानी खड़ी कर सकता है। कन्या जातकों के लिए यह समय कॅरियर के लिए कुछ मामलों में मुश्किलों से भरा हो सकता है। इस समय जॉब कर रहे लोगों को अधिक परिश्रम की जरूरत होगी। साथ ही गोचर के दौरान इस राशि के कई जातकों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। आपको साथ काम करने वालों का साथ भी नहीं मिलेगा। उच्च अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। राहु ट्रांजिट 2022 में व्यापारियों को इस समय सोच-समझकर निवेश करना चाहिए या किसी नए प्रोजेक्ट को शुरू करना चाहिए। इसके लिए पहले से ही बजट तय करलें और उसी के अनुसार कार्य में आगे बढ़ें। शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अपने अभ्यास पर ध्यान देना जरूरी है। आपकी लापरवाही आपको पीछे कर सकती है साथ ही बेहतर परिणामों से भी दूर कर सकती है।

उपाय- भगवान विष्णु की पूजा से आपको विशेष लाभ मिलेगा

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) तुला राशि पर प्रभाव

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) तुला राशि वाले जातकों के लिए काफी खास होगा। राहु का यह गोचर तुला राशि के लिए कुंडली के सातवें भाव में हो रहा है, ऐसे में यह आपके कॅरियर और एजुकेशन को प्रभावित करेगा। राहु गोचर 2022 की यह अवधि कॅरियर के लिए काफी महत्वपूर्ण सिद्ध होगी। नौकरी करने वाले जातकों को पदोन्नति मिलने के योग हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए इस समय नए अवसर बन सकते हैं। साथ काम करने वाले आपके पक्ष में होंगे और आपका सहयोग करेंगे। व्यापारियों को इस अवधि के दौरान बड़े प्रोजेक्ट और ऑर्डर्स मिलेंगे। अगर भागीदारी में कोई नया बिजनेस शुरू करने का सोच रहे हैं तो अभी थोड़ा रुक कर निर्णय लें। साथ ही यदि पहले से ही किसी पार्टनर के साथ है तो उनसे साथ भी संयम बरतें, मतभेद हो सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको अच्छे परिणाम तभी हासिल होंगे जब आप अपनी पूरी क्षमता से प्रयास करेंगे। यह समय आपके लिए मेहनत वाला होगा।

उपाय- माँ दुर्गा की उपासना आपके लिए सबसे उपयुक्त होगी।

राहु का मेष राशि में प्रवेश- वृश्चिक राशि पर प्रभाव

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मेष राशि में राहु के गोचर (Rahu transit 2022 in Aries) उनकी कुंडली के छठें भाव में हो रहा है। वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए राहु का मेष में प्रवेश काफी उथल-पुथल भरा होगा। इस समय आपको बहुत संभलकर रहने की जरूरत है। आपके कॅरियर के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण होगा। इस समय आपके जॉब बदलने के आसार बहुत ज्यादा है। हालांकियह अवधि आपके लिए काम की अधिकता लेकर आएगी। व्यापारियों को इस समय अपने कर्मचारियों का सहयोग नहीं मिलेगा। इस दौरान आप अपने प्रतिद्वंद्वियों पर जीत हासिल करने में कामयाब होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में

आपको काफी मेहनत करनी होगी। इस दौरान विद्यार्थियों को विदेश जाने के अवसर प्राप्त होंगे।

उपायः हनुमान जी की पूजा से आपको शुभ फल प्राप्त होंगे।

जानना है कि इस वर्ष कब मिलेगा आपको अपनी मेहनत का फल तो पढ़िए शिक्षा राशिफल 2022 विस्तार से

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) धनु राशि पर प्रभाव

धनु राशि वाले जातकों के लिए राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) काफी महत्वपूर्ण रहेगा। धनु राशि वाले जातकों के लिए राहु का राशि परिवर्तन कुंडली के पांचवे स्थान में हो रहा है। धनु राशि के जातकों के लिए जॉब और व्यवसाय के लिए यह अवधि शुभ फलदायक रहेगी। राहु ट्रांजिट 2022 में नौकरीपेशा लोगों को काम में नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही प्रमोशन होने के भी योग हैं।

ऐसे व्यवसायी जो काम समय में अधिक लाभ पाने के लिए कोई डील करने वाले है, वे इस समय संभल कर आगे बढ़ें। साथ ही अपने पार्टनर के साथ भी संबंधों को संभालें। शिक्षा के लिए अभी आपको और मेहनत करने की जरूरत है साथ ही अभ्यास में आपका मन नहीं लगेगा, लेकिन फिर भी फोकस बनाए रखें और आगे बढ़ने का प्रयास करें, किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं आएगा।

उपाय- भगवान श्री गणेश जी की पूजा से लाभ मिलेगा।

राहु का मेष राशि में प्रवेश (Rahu transit 2022 in Aries) मकर राशि पर प्रभाव

राहु के मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) मकर राशि के जातकों के लिए कुंडली के चौथे स्थान में हो रहा है। 2022 में राहु का गोचर आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकता है। नौकरी या बिजनेस करने वाले जातकों के लिए यह समय थोड़ा कठिन हो सकता है। इस समय अपनी नौकरी बचकर रखें और ऑफिस में ध्यान से काम करें। आपकी नौकरी खतरे में जा सकती हैं। व्यापारी वर्ग इस अवधि में सर्तकता के साथ काम करें क्योंकि आपके विरोधी आपको पीछे करने की कोशिश करेंगे। कोई भी बड़ी डील जल्दबाजी में न करें। राहु गोचर 2022 में शिक्षा के क्षेत्र में आपको अधिक मेहनत की जरूरत है और उच्च शिक्षा के लिए आपको विदेश जाने के अवसर मिल सकते हैं।

उपायः भगवान शिव की उपासना और रुद्राभिषेक पूजा से शुभ फल प्राप्त करें।

राहु का मेष राशि में प्रवेश 2022 का कुंभ राशि पर प्रभाव

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) कुंभ राशि के जातकों के लिए कुंडली के तीसरे स्थान में हो रहा है। राहु का यह राशि परिवर्तन आपके के लिए काफी महत्वपूर्ण होगा। इस समय आपको कई मुश्किलों का समाधान मिलेगा। जॉब और व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय शुभ होगा। इस आप जॉब चेंज कर सकते हैं। आपके साथी आपका सपोर्ट करेंगे। व्यापारियों को इस समय नए-नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। इस अवधि में आप अपने बिजनेस को विस्तार देने का सोच सकते हैं। राहु ट्रांजिट 2022 में शिक्षा के क्षेत्र में आप अपेक्षा अनुरूप परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आपको परिश्रम करते रहना चाहिए। जो विद्यार्थी विदेश जाना चाहते हैं उनको अवसर मिलने के योग है।

उपायः हनुमान जी की पूजा आपके लिए लाभप्रद होगी।

राहु का मेष राशि में प्रवेश (rahu transit in Aries) मीन राशि पर प्रभाव

राहु का मेष राशि में प्रवेश (Rahu transit 2022 in Aries) मीन राशि वाले जातकों के लिए अच्छा रहेगा। मीन राशि वाले जातकों के लिए राहु का यह राशि परिवर्तन दूसरे स्थान में हो रहा है। राहु के इस राशि परिवर्तन का आपके जीवन में बड़ा योगदान रहेगा। जॉब और व्यापार करने वाले जातकों के लिए यह समय काफी महत्वपूर्ण है। इस समय के दौरान आपको कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम के बाद सफलता मिल सकती है। इस अवधि में आप जॉब चेंज कर सकते हैं। बिजनेस करने वाले जातकों को अभी कोई लोन मिल सकता है। अगर किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो पेपर्स अच्छे से चेक करें। राहु गोचर 2022 में कोई भी बड़ी रिस्क लेने से बचें। शिक्षा में विद्यार्थी जातकों को इस समय और मेहनत करने की जरूरत है तभी अच्छा फल मिलेगा।

उपायः भगवान शिव को विधिवत पूजा से प्रसन्न करें और लाभ पाएं।

राहु के राशि परिवर्तन का क्या होगा आप पर प्रभाव। विस्तार से जानें हमारे विशेषज्ञों से, अभी कॉल करें (पहला कॉल बिल्कुल free…)

Continue With...

Chrome Chrome