होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » Saturday Born People: कैसे होते हैं, और उनके व्यक्तित्व से जुड़ी अच्छी बातें

Saturday Born People: कैसे होते हैं, और उनके व्यक्तित्व से जुड़ी अच्छी बातें

Saturday Born People: कैसे होते हैं, और उनके व्यक्तित्व से जुड़ी अच्छी बातें

सप्ताह में सात दिन होते हैं। सातों दिनों का अलग महत्व है। हम जिस दिन पैदा होते हैं, उसका हमारे व्यक्तित्व पर बहुत असर होता है। सप्ताह के सातों दिनों में किसी ना किसी विशेष ग्रह का असर होता है। सभी सातों दिनों के नाम भी सूर्य से लेकर शनि ग्रहों के नाम के आधार पर किए गए हैं। जिस दिन हम पैदा होते हैं उससे हमारे व्यवहार, व्यक्तित्व और कॅरियर काफी हद तक जुड़ा रहता है। यहां हम जानने का प्रयास करेंगे कि आप शनिवार को जन्मे हैं, तो आपका व्यक्तित्व, प्रेम जीवन, कॅरियर कैसा होगा (शनिवार को जन्मे लोग यानी की Personality Traits of People Born on Saturday ) जानते हैं कुछ विशेष बातें-

शनिवार को जन्म लेने वाले लोगों का व्यक्तित्व (Personality)

यदि आपका जन्म शनिवार को हुआ है, तो आप पर शनि ग्रह का असर हो सकता है। शनि को ज्योतिष में मंद ग्रह भी कहते हैं। आपके व्यक्तित्व पर भी इसका असर होगा। आप मेहनती होंगे, लेकिन जल्दी से काम पूरा करना आपके बस की बात नहीं होगी। हालांकि शनिवार को जन्मे लोग गंभीर किस्म के होते हैं। अक्सर उन्हें मजाक मस्ती उतनी पसंद नहीं आती है, लेकिन दोस्तों के साथ आप काफी सहज होते हैं। वहीं परिवार के लोगों के साथ भी आपके संबंध अच्छे ही होते हैं। आपके बाल उम्र से पहले सफेद हो सकते हैं। शनिवार को जन्म लेेने वाले लोग व्यावहारिक होते हैं। उन्हें किताबी ज्ञान से ज्यादा अपने अनुभव से सीखने की आदत होती है। अपने प्रयासों को लेकर भी वे गंभीर होते हैं। धीरे-धीरे ही सही लेकिन वे अपने लक्ष्य तक पहुंचना चाहते हैं।

शनिवार को जन्म लेने वाले लोगों का कॅरियर (Saturday born career)

शनिवार को जन्म लेने वाले लोग बुद्धिमान होते हैं। वे मेहनती होते हैं। हालांकि उनकी सबसे बुरी आदत होती है कि कई बार वे ग्रुप में काम करने से घबराते हैं। शनिवार को जन्म लेने वाले लोग बिजनेस करना पसंद करते हैं। वे खुद के लिए कुछ करना चाहते हैं। ऑफिस के टाइम बाउंड में बंधना उन्हें पसंद नहीं होता है। वे अपने काम को लेकर गंभीर होते हैं। दरअसल शनिवार को पैदा हुए लोगों को किसी टारगेट में बांधना आसान नहीं होता है। शनि से जुड़े व्यवसाय, टीचिंग, एनजीओ से जुड़े काम, सेवा के सभी तरह के काम इनके लिए अच्छे होते हैं।

शनिवार को जन्म लेने वाले लोगों का प्रेम जीवन (saturday born people- love life)

शनिवार को जन्म लेने वाले लोग प्रेम जीवन को लेकर गंभीर होते हैं। वे खुद बहुत इमोशनल होते हैं, इसलिए हमेशा दूसरों के प्रति इमोशनल बने रहते हैं। वे सच्चे प्रेमी होते हैं। अपने प्रिय को कभी तनाव में नहीं देख सकते हैं। हालांकि शनिवार को पैदा हुए लोग स्वभाव से काफी शर्मीले किस्म के होते हैं। कई बार वे अपनी शर्म के कारण अपने दिल की बात कहने में लेट हो जाते हैं। जीवनसाथी को लेकर ये लोग गंभीर होते हैं। हमेशा अपने जीवनसाथी को खुश देखना चाहते हैं। परिवार के लिए बहुत प्रतिबद्ध होते हैं। बच्चे इन्हें पसंद होते हैं, लेकिन बच्चों के सामने हमेशा एक एक अलग गंभीर छवि सामने रखते हैं। कभी-कभी किसी बात लेकर अपने प्रिय से नाराज हो जाते हैं, तो इनकी नाराजगी लंबे समय तक चलती है। प्रेम जीवन को लेकर कई बार ये ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के भी होते हैं। मतलब अपने प्रेमी का किसी ओर से ज्यादा बातचीत करना इन्हें पसंद नहीं आता है।

शनिवार को पैदा हुए लोगों का स्वास्थ्य (saturday born people- Health)

ये लोग बहुत जल्दी थक जाते हैं। उम्र के एक पड़ाव के बाद इन्हें गठिया, हड्डियों में दर्द, शारीरिक कमजोरी हो सकती है। हालांकि इनके लिए सलाह यही रहती है कि शुरुआत से ही ये लोग हैल्दी लाइफ स्टाइल को फॉलो करें, लेकिन अपनी आलसी प्रवृत्ति के कारण ऐसा नहीं हो पाता है। इसका असर एक उम्र के बाद दिखाई देता है।

शनिवार को पैदा हुए लोगों की नकारात्मक बातें (saturday born people- negative traits)

– ये लोग आलसी किस्म के होते हैं।
– आसानी से एडजस्ट नहीं करते हैं।
– ग्रुप में काम करना इन्हें पसंद नहीं होता है।
– हमेशा गंभीर बने रहते हैं, इसलिए ज्यादा दोस्त नहीं हो पाते हैं।
– दिखावे में ज्यादा यकीन करते हैं।

शनिवार को पैदा हुए लोगों के लिए टिप्स

– हमेशा शनिवार को हनुमानजी की उपासना करें।
– लक्ष्य बनाकर काम करें। हो सकें तो दिन के छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं और उसे पूरा करें।
– शनिवार को भगवान शिव के मंदिर में उनका जलाभिषेक करें।
– हमेशा गंभीर प्रवृत्ति आपको नुकसान पहुंचा सकती है। संगीत और कला पर भी थोड़ा ध्यान दें।
– समूह में काम करने के दौरान अपने आप को कमजोर नहीं मानें।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to