होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » good boss: राशि से जानें अपने बॉस का मिजाज

good boss: राशि से जानें अपने बॉस का मिजाज

good boss: राशि से जानें अपने बॉस का मिजाज

जब बात हमारे प्रोफेशनल वर्ल्ड की आती है, तो कुछ लोग लीड करने के लिए सबसे पहले आगे आ जाते हैं। वे अपने टारगेट पूरे करने में माहिर होते हैं। अपनी टीम के साथ भी उनका कम्युनिकेशन बहुत अच्छा रहता है। वे स्ट्रिक्ट भी होते हैं, लेकिन उतने ही लिनियंट भी। उनका यह गुण उन्हें किसी गॉड गिफ्ट की तरह मिला होता है। कोई किस तरह का बॉस है, यह बहुत कुछ उस पर निर्भर करता है कि उनकी राशि क्या है। जी हां, नेतृत्व या लीडरशिप के गुण आपकी राशि पर भी निर्भर करते हैं। हम बता रहे हैं कुछ कुछ चुनिंदा राशियां जो अपनी लीडरशिप क्वालिटी के लिए जानी जाती है। इन राशियों के लोग बहुत अच्छे बॉस हो सकते हैं।

क्या आपकी आपके बॉस से नहीं बैठ रही पटरी, मिलाइए अपने बॉस से अपनी कुंडली, केवल यहां, बात करें हमारे विशेषज्ञों से अभी

मेष – जन्मजात लीडर

मेष राशि के लोग जन्मजात लीडर होते हैं। उनके एटीट्यूड पर यह सूट भी करता है। वे अपने कर्मचारियों का बहुत अच्छी तरह मार्गदर्शन कर सकते हैं। मेष राशि के लोग जानते हैं कि अपनी टीम से बेस्ट आउटकम कैसे निकलेगा। किसी भी टारगेट को पूरा करने के लिए वे अपना बेस्ट करना जानते हैं। मेष राशि के लोग अपनी टीम से बेहद अच्छा स्वभाव रखते हैं। वे किसी के लिए काम के मामले में थोड़े कठोर हो सकते हैं, लेकिन अंदर से उसके प्रति हमेशा सॉफ्ट कॉर्नर रखते हैं। मेष राशि के लोग बहुत ज्यादा एंबिशियस होते हैं। कई बार उनका यह गुण उन्हें कुछ बड़ा प्राप्त करने में मदद करता है।

सिंह – कई बार कठोर बॉस

सिंह राशि के लोग मेष राशि की तरह नेतृत्व का गुण लेकर ही पैदा होते हैं, लेकिन कई बार सिंह राशि के बॉस अपनी टीम के लिए कठोर रहते हैं। वे टीम के साथ मजाक-मस्ती में अपना समय नहीं गंवाना चाहते हैं। वे हमेशा टीम के साथ एक दूरी मैंटेन करके रखते हैं। सिंह राशि के बॉस ज्यादा अच्छे लिसनर नहीं होते हैं। हालांकि वे टीम की भावना को दूर से समझ लेते हैं। ये आंखों से डराकर टीम से काम निकलवा सकते हैं, लेकिन इनके ज्यादा रूड होने के कारण कई बार ये टीम से अपना सम्मान खो देते हैं। हालांकि कोई इन्हें किसी समस्या के लिए अप्रोच करता है, तो वे उसका हल ढूंढने में टीम मेंबर की पूरी हेल्प करते हैं।

जीवन में आगे बढ़ने में कौन सा ग्रह करेगा आपकी मदद, पाएं अपनी Free जन्म कुंडली केवल यहां।

कन्या– डेडलाइन की ज्यादा चिंता नहीं

कन्या बॉस के पास अपने एंपलॉयी का सबसे बेस्ट काम निकलवाने का जन्मजात गुण होता है। वे अपने टीम मेंबर के साथ बहुत सौम्य व्यवहार रखते हैं। वे हमेशा परफेक्शन के लिए जाने जाते हैं। वे खुद परफेक्ट काम करते हैं और अपनी टीम को भी इसके लिए प्रेरित करते हैं। हालांकि कई बार उन्हें डेडलाइन की चिंता नहीं होती है। हालांकि वे अपनी टीम मेंबर को उसी ट्रेडिशनल तरीके से काम करने के लिए प्रेरित करते हैं, जिस तरीके से वे करते आ रहे हैं। उन्हें किसी भी चीज में नयापन एकदम से पसंद नहीं आता है।

धनु– ऑउट ऑफ बॉक्स सोचते हैं

धनु राशि के बॉस अपनी टीम के साथ मजाक-मस्ती से रहते हैं। वे हर काम में एडवेंचर पसंद करते हैं। अगर आपके बॉस धनु राशि के हैं, तो आप समझ सकते हैं कि वे कितने फन लविंग है। वे अपनी टीम को हमेशा चार्ज रखते हैं। उन्हें नए आइडिया पर काम करना बेहद पसंद आता है। वे अपनी टीम को भी आउट ऑफ बॉक्स सोचने के लिए प्रेरित करते हैं। धनु राशि के बॉस के साथ काम करने से आपका टैलेंट और कार्य करने की क्षमता बढ़ती है। इसका पॉजिटिव असर आप पर होता है।

मकर– ऑफिस पॉलिटिक्स से दूर रहते हैं

मकर राशि के बॉस कभी किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा नहीं बनते हैं। ना ही वे किसी एंपलॉयी पर अंधाविश्वास करके चलते हैं। वे हमेशा काम के आधार पर आपको जज करते हैं। अपनी इंटेलीजेंसी से वे टीम मेंबर्स के बीच होने वाले ऑर्ग्यूमेंट्स को इजिली सॉल्व कर देते हैं। वे अपनी टीम मेंबर्स की कमजोरी जानते हैं, इसलिए मकर राशि के किसी भी बॉस को बेवकूफ बनाना आसान नहीं होता है। वे प्रोजेक्ट में चल रहे किसी भी लूप होल्स की सारी जानकारी अपने पास रखते हैं। हालांकि वे किसी भी समस्या को सुलझाने में अनालिटिकल तरीका नहीं अपनाते हैं। वे कन्या राशि की तरह ट्रेडिशनल तरीके से काम करना पसंद करते हैं।

कुंभ- बहुत क्रिएटिव होते हैं कुंभ राशि

कुंभ राशि के बॉस बहुत क्रिएटिव होते हैं। वे किसी भी टारगे़ट को पूरा करने के लिए क्रिएटिव तरीका अपनाते हैं। अपनी टीम से वे इसी क्रिएटिविटी की आशा करते हैं। वे उन बॉस में से होते हैं, जो अपने साथ अपनी टीम की भी उन्नति चाहते हैं। वे अपनी टीम को बहुत काम करने का पूरा स्पेस देते हैं। उनकी समस्याएं सुनते हैं और अपने तरीके से उसे सॉल्व करने का पूरा प्रयास करते हैं। कह सकते हैं कि कुंभ राशि के बॉस सबसे अच्छे बॉस में से एक हो सकते हैं।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to