होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » क्या आप शुक्रवार को जन्मे (born on Friday) हैं? जानिए कुछ खास सीक्रेट्स

क्या आप शुक्रवार को जन्मे (born on Friday) हैं? जानिए कुछ खास सीक्रेट्स

शुक्रवार को जन्म (born on Friday) लेने वाले लोगों के खास सीक्रेट्स

हमारे जन्मवार का हमारे व्यक्तित्व पर बेहद गहरा असर होता है। ज्योतिष में सभी वारों को एक ग्रह के साथ जोड़ा गया है। यदि आप शुक्रवार को पैदा हुए हैं, तो आप शुक्र का असर जरूर होगा। शुक्र को ज्योतिष में विलासिता यानी कि लग्जुरियस का कारक कहा गया है। शुक्र यानी कि वीनस को रोमांस का गॉड भी कहा जाता है। मतलब यदि आप शुक्रवार को पैदा हुए हैं, तो प्रेम पाना और प्रेम करना आपके जुनून का हिस्सा हो सकता है। वहीं फैशन, एंटरटेनमेंट और म्यूजिक में आपकी गहरी दिलचस्पी रहेगी। शुक्र को भगवान शिव ने हमारी लाइफ के सभी सुखों का लॉर्ड बनाया है। जाहिर आप शुक्रवार को पैदा हुए हैं, तो नवग्रहों में से एक शुक्र का आशीर्वाद आपको जरूर प्राप्त होगा।


आप शुक्रवार को पैदा हुए हैं, तो आपमें एक विशेष आकर्षण होगा। आप लोगों को अपनी ओर बहुत जल्दी आकर्षित कर लेंगे। कभी आप अपनी बातों से, कभी सुंदरता से तो कभी ज्ञान से सेंटर ऑफ अट्रेक्शन बन सकते हैं। नाचना-गाना, फैशन करना, किसी आर्ट से जुड़े रहना और गहनें पहनना, फिल्म देखना और खूबसूरत जगहों पर घूमना-फिरना ये सभी काम करना आपको बेहद पसंद आता है। यानी कि आप लाइफ को पूरी तरह से एंजॉय करना चाहते हैं। आप हमेशा खुद को एक कंफर्ट जोन में रखते हैं, जहां आप खुद को एक राजा की तरह प्रस्तुत करते हैं। हालांकि कभी-कभी आप थोड़े ईर्ष्यालु स्वभाव के भी होते हैं। आप विलासिता की ओर इतनी जल्दी आकर्षित होते हैं कि पैसा कमाने के लिए कई बार आप गलत लोगों के साथ भी जुड़ जाते हैं। इसका आगे चलकर आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

क्या आपका जन्म शुक्रवार को हुआ है? मुफ़्त जन्मपत्री के साथ अपने निजी जीवन के बारे में और जानें


आप शुक्रवार को पैदा हुए हैं, इसलिए आप चार्मिंग है। आप अपने आसपास हमेशा एक पॉजिटिव एटमॉस्फियर बनाकर रखना चाहते हैं। आप बहुत ही क्रिएटिव है और हमेशा कुछ नया करना चाहते हैं। आप अपने वर्कप्लेस को भी खूबसूरती से डेकोरेट करके रखना चाहते हैं। आप हमेशा ऐसा कुछ काम करना चाहते हैं, जहां नए आइडिया पर रोजाना आपको काम करना हो। आपके लिए डांसिंग, म्यूजिक, टीचिंग, कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंडस्ट्री, कंटेंट राइटिंग, फैशन, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री, जेम्स एंड ज्वैलरी, इंटीरियर डिजाइनिंग जैसे काम सबसे सूटेबल रहते हैं। इन कामों में रोजाना एक नया चैलेंज रहता है। आप इन चैलेंजस को स्वीकार करते हैं और अपने काम को परफेक्टली पूरा करना चाहते हैं।


शुक्रवार को पैदा हुए लोगों पर शुक्र का असर रहता है। शुक्र यानी कि वीनस को गॉड ऑफ रोमांस कहते हैं। शुक्रवार को पैदा हुए लोग रोमांटिक होते हैं। अपनी फीलिंग्स को लेकर ये लोग बहुत ही इमोशनल होते हैं। कई बार वे एक तरफा प्यार में भी पड़ जाते हैं। हालांकि वे प्यार और आकर्षण में अंतर नहीं कर पाते हैं। जैसे लोग उनकी ओर आकर्षित होते हैं, वैसे वे भी बहुत जल्दी किसी की ओर आकर्षित हो जाते हैं। इस कारण भी इनके संबंध किसी एक के साथ सीरियसली नहीं बन पाते हैं। हालांकि जब वे प्यार में होते हैं, तो पूरी इंटेन्सिटी के साथ अपने पार्टनर को प्यार करते हैं। इनका दिल भी जल्दी टूट जाता है, लेकिन खास बात यह है कि ये बहुत जल्दी दिल किसी और जगह भी लगा लेते हैं।


शुक्रवार को पैदा हुए लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होता है। वे बहुत नाजुक होते हैं। अक्सर डस्ट एलर्जी या धूप से परेशानी उन्हें होती रहती है। शुक्रवार को पैदा होने के कारण ऐसे लोग खाने के बेहद शौकीन होते हैं, इसलिए डायबिटीज या पेट संबंधी बीमारी उन्हें हो सकती है। कई बार शुक्रवार को पैदा हुए लोगों में फर्टिलिटी की भी समस्या देखी गई है।


शुक्र का रंग सफेद माना गया है। ऐसे में शुक्रवार को पैदा हुए लोगों को सफेद रंग किसी मीटिंग या किसी विशेष इंटरव्यू के दौरान जरूर पहनना चाहिए। इससे आपकी सफलता के चांस बढ़ जाते हैं। इसके अलावा गुलाबी या चमकीले रंग के कपड़े भी विशेष गहनों के साथ पहने जा सकते हैं।


आप शुक्रवार को पैदा हुए हैं, इसलिए सबसे पहले आपको अपनेे अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाना चाहिए। आपको याद रखना चाहिए कि बिना सोचे-समझे खर्च किए गए पैसों से आपको ही नुकसान होता है। वहीं शुक्रवार को माता लक्ष्मी और माता दुर्गा की पूजा करना आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। शुक्र भगवान शिव के शिष्य रहे हैं, ऐसे में हर शुक्रवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करना आपके लिए फायदेमंद रहता है। शुक्रवार को गरीब कन्याओं को भोजन करना और उन्हें जरूरत का सामान देने से भी आपके भाग्य के बंद दरवाजे खुल सकते हैं।

श्री गणेशजी की कृपा के साथ

गणेशास्पीक्स डॉट कॉम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to