होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » एमएस धोनी 2017 भविष्यवाणीः जून के बाद धोनी के लिए समय हो सकता है मुश्किल

एमएस धोनी 2017 भविष्यवाणीः जून के बाद धोनी के लिए समय हो सकता है मुश्किल

एमएस धोनी 2017 भविष्यवाणीः जून के बाद धोनी के लिए समय हो सकता है मुश्किल

अपने फैंस के बीच ‘माही’ आैर ‘कैप्टन कूल’ के नाम से पहचाने जाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी ने भले ही कैप्टनशिप छोड़ दी है लेकिन उनके बेहतरीन प्रदर्शन का क्रम अभी भी जारी है। कोहली को कप्तानी साैंपने के बाद भी एक सीनियर खिलाड़ी की तरह वे टीम को समय-समय पर मार्गदर्शन प्रदान करते रहते है, उनके द्वारा दिए गए टिप्स जादूर्इ असर दिखाते है आैर ये टीम इंडिया को विपक्षी टीम के समक्ष अच्छा प्रदर्शन करने की आेर अग्रसर करते है। जिसका ताजा उदाहरण हाल में हुर्इ भारत-इंग्लैंड सीरिज में स्पष्ट देखने को मिला, जिसमें टीम इंडिया के जबरदस्त प्रदर्शन की पूरे विश्व में तारीफ हुर्इ। तो आइए जानते है गणेशजी से कि आगामी महीने धोनी के लिए कैसे रहेंगे ? आैर क्या अगले वर्ल्डकप में धोनी की मौजूदगी बनी रहेगी ?

महेन्द्र सिंह धोनीजन्म-दिनांकः 7 जुलार्इ, 1981जन्म-समय: 11:11 (अनिश्चित)जन्म-स्थान: रांची, झारंखड, भारत

सूर्य कुंडली
kundali

हमारे विशेषज्ञों द्वारा तैयार हस्तलिखित जन्मपत्री प्राप्त करें

ग्रहों की स्थिति वर्तमान में धोनी राहु की महादशा आैर शुक्र की अंतर्दशा से प्रभावित है। ये दोनों ही ग्रह धोनी की कुंडली में अच्छी स्थिति में विराजमान है, एेसे में भारतीय टीम में उनकी अत्यधिक महत्वपूर्ण भूमिका होगी। धोनी अच्छे स्कोर्स के साथ ही अपने अनुभवों अौर विचारों के साथ टीम को अच्छा योगदान देने में सक्षम होंगे। क्यूंकि धोनी अभी ग्यारवें भाव में स्थित ग्रहों की दशाआें के क्रम से प्रभावित है, एेसे में वो अपने फैंस को खुश करने में सक्षम होंगे।

ग्रह दे रहे महत्वपूर्ण चरण के संकेत गणेशजी के अनुसार वर्तमान में गुरू जन्म के गुरू की युति के ऊपर से गुजर रहा है, शनि आैर चंद्र धोनी के लग्न में विराजमान है। ये अनुकूल गोचर उसे वर्ष 2017 के पहले भाग में उत्पन्न होने वाली चुनौतियों का सामना करने का साहस, आत्मविश्वास आैर ताकत प्रदान करेगा। इसके अलावा, शनि चौथे भाव से गोचर करेगा आैर जो लग्न में आैर दसवें भाव में विराजमान ग्रहों पर दृष्टि डालेगा। ये दोनों पहलू दर्शाते है कि धोनी अत्यधिक निर्णायक दौर से गुजर रहे है आैर एेसे में टीम इंडिया में खेल के सभी प्रारूपों में कप्तानी छोड़ने के साथ ही पुणे टीम के कप्तान के रूप में उनके कार्यकाल का अंत सभी कुछ इस गोचर का परिणाम है।

अपने कैरियर के बारे में आप हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से क्यों नहीं पूछते ? आज ही आॅर्डर करें कैरियर एक प्रश्न पूछें रिपोर्ट

अस्थिरता हो सकती है हावी वहीं, 30 जून, 2017 के बाद इस अनुभवी खिलाड़ी के लिए हालात थोड़े मुश्किल हो सकते है, वे इस समय राहु की महादशा आैर सूर्य की अंतर्दशा के प्रभाव में रहेंगे। जिसके तहत असंगति धीरे-धीरे बढ़ने लग सकती है आैर उनका प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। वे कुछ मैच में उन्नति करने में सक्षम नहीं होंगे आैर लोगों की उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाएंगे। इसके मजूबत संकेत मिल रहे है कि इस चरण के दौरान वे एक ‘ब्रेक’ लेने का फैसला कर सकते है।

फिटनेस संबंधी समस्याएं धनु राशि से गोचर के दौरान, शनि धोनी की कुंडली में जन्म के सूर्य आैर बुध पर दसवें भाव में दृष्टि डाल रहा है। इस कारण, माही के लिए फिटनेस चिंता का कारण बन सकती है। एेसे में, वर्ष 2017 का दूसरा भाग उनके लिए कमजोर नजर आ रहा है।

टीम उठा पाएगी धोनी के अनुभवों का लाभ हालांकि आगामी महीनों में धोनी के लिए कुछ परीक्षा के चरण या परेशानियां होगी, लेकिन संन्यास लेने से पहले धोनी अपनी योग्यता या किसी आैर चीज को लेकर चर्चा में रहेंगे। युवा खिलाड़ियों के बीच में भी धोनी एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शक बने रहेंगे। एेसे समुचित संभावना है कि वो अगले वर्ल्ड कप में एक खिलाड़ी के रूप में मौजूद रहेंगे।

गणेशजी के अाशीर्वाद सहित
आपका मार्गदर्शक
गणेशास्पीक्स डाॅटकाॅम टीम

विशेषज्ञ मार्गदर्शन आैर उपयुक्त समाधान के लिए ज्योतिषी से बात करें

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to