होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » गुरू का कर्क राशि में भ्रमण – जानिए! इस भ्रमण से आपकी राशि को लाभ होगा या हानि

गुरू का कर्क राशि में भ्रमण – जानिए! इस भ्रमण से आपकी राशि को लाभ होगा या हानि

गुरू का कर्क राशि में भ्रमण – जानिए! इस भ्रमण से आपकी राशि को लाभ होगा या हानि

इस साल गुरू महाराज 19/06/2014 की सुबह 08.47.40 बजे अपनी उच्च राशि यानि कि कर्क राशि में प्रवेश करेगा। कर्क राशि में भ्रमण कर रहे गुरू के संदर्भ में जानकारी देते हुए गणेशजी बताना चाहते हैं कि इस भ्रमण के कारण अन्य राशियों पर किस तरह का प्रभाव देखने को मिलेगा।

राशियों के अनुसार फलकथन

Jupiter Transit

मेषः
मेष राशि के सुख स्थान में से गुरु का भ्रमण होगा, जिस वजह से छात्रवर्ग जो मास्टर डिग्री का विद्याभ्यास करना चाहते हैं, उनके लिए यह परिभ्रमण अच्छा रहेगा। नया वाहन, नया मकान की खरीदारी या फिर अपने घर में रिनोवेशन या गृहसज्जा सम्बंधित फर्निचर की खरीदारी के लिए यह गोचर अनुकूल होगा।


Jupiter Transit

वृषभः वृषभ जातकों के लिए गुरु तीसरे यानी कि साहस और मित्र के स्थान से भ्रमण कर रहा है। नया साहस करते हुए आप लाभ प्राप्त करने का प्रयत्न करेंगे। कम अंतर की यात्रा योजना बनेगी। कवि एवं लेख सम्बंधित जातक गुरु के प्रभाव से प्रकाशन के क्षेत्र में प्रगति प्राप्त कर पाएँगे। कम्युनिकेशन, परिवहन या कुरियर जैसे क्षेत्रों से सम्बंधित जातकों के लिए समय अच्छा है।


Jupiter Transit

मिथुनः
आपके परिवार में नए मेहमान के आगमन की संभावना गणेशजी देख रहे हैं। आपका बैंक बैलेंस बढ़ने की संभावना है। आपको सोना-चांदी या महंगे रत्न की खरीदारी करने की इच्छा होगी। तदुपरांत आप किसी भी प्रकार का व्यसन कर रहे हैं और उससे मुक्त होना चाहते हैं तो गुरु महाराज यहाँ आपकी मदद कर सकते हैं।



Jupiter Transit
कर्कः

आपकी जन्म की राशि पर से स्वयं गुरु महाराज परिभ्रमण कर रहे हैं, इससे श्रेष्ठ और क्या हो सकता है? आप स्वयं प्रयत्न करके कुछ प्राप्त करने की कोशिश करेंगे। वर्तमान समय में आपके मन में नयी इच्छा जागृत होगी और उसे पूरा करने के लिए आप गंभीर प्रयत्न करेंगे। आपका मान-सन्मान बढ़ेगा, अविवाहित जातकों के लिए यह समय अनुकूल है, ऐसी संभावना गणेशजी व्यक्त कर रहे हैं।


Jupiter Transit

सिंहः
आपकी राशि से व्यय स्थान में गुरु महाराज का भ्रमण आपको धार्मिक खर्च कराएगा। साथ ही विदेश यात्रा इच्छित जातकों के कार्य में आ रही रुकावटें दूर होंगी, एवं कार्य तेज़ी से आगे बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्यों में समाधान के साथ बात आगे बढ़ेगी और उस मामले में समाधान प्राप्त होगा। इस समय में आप में आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी करने वाले जातक भी सकारात्मकता के साथ अपनी प्रगति का मार्ग तैयार कर पाएँगे।


Jupiter Transit

कन्याः
आपकी राशि से लाभ स्थान में गुरु महाराज परिभ्रमण करेंगे, जिससे आपके घर में मांगलिक प्रसंग होगा, सन्मान बढ़ेगा। उच्च अधिकारी आप पर मेहरबान रहेंगे, अगर आप संतान प्राप्ति की इच्छा रखते हैं तो इस समय आपको अच्छी ख़बर मिलने की संभावना है।


Jupiter Transit

तुलाः
आपकी राशि से कर्मस्थान में यानि कि दसवें स्थान में गुरु महाराज का भ्रमण आपको व्यवसाय या कार्यक्षेत्र में विस्तार करने का मौका मिलेगा। आप अपने व्यवसाय में नयी प्रोडक्ट का समावेश करेंगे, ऐसी संभावना गणेशजी व्यक्त कर रहे हैं। सरकारी कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। आपको सामाजिक जीवन में मान-सन्मान मिलेगा एवं स्थायी संपत्ति या वाहन की खरीदारी होगी।


Jupiter Transit

वृश्चिकः
आपकी राशि से भाग्य स्थान यानि कि नौवें स्थान में गुरु महाराज की उपस्थिति लंबे अंतर की मुसाफरी का संकेत दे रही है। आप इस समय में किसी धार्मिक स्थान के दर्शन के लिए जाएँगे, ऐसी संभावना है। संशोधन या कुछ नया करने के लिए इच्छित जातक अपने मन में बनाए प्रोजेक्ट को आगे बढ़ा पाएँगे। अगर आप किसी गुरु की खोज में हैं तो आपकी यह इच्छा भी गुरु महाराज इस समय में पूरी करेंगे।


Jupiter Transit

धनुः
आपकी राशि से अष्टम स्थान में गुरु महाराज का भ्रमण अपनी अपेक्षा से कम लाभ देगा या शायद नहीं दे रहा ऐसा आपको लगेगा। आप आज से ही गुरु महाराज की उपासना शुरू कर दें ऐसी सलाह है। विरासतीय संपत्ति के कार्यों में तेज़ी आएगी उसके साथ ही जुड़े प्रश्नों में आपके पक्ष में फैसला आ सकता है। गूढ़ विद्या में आगे बढ़ने के लिए इच्छित जातकों के लिए अनुकाल समय है। ससुराल पक्ष में शुभ प्रसंग होगा ऐसी संभावना गणेशजी व्यक्त कर रहे हैं।


Jupiter Transit

मकरः

आपकी राशि से सप्तम स्थान में गुरु महाराज अविवाहित जातकों को विवाह से सम्बंधित कार्य में आगे बढ़ने की सलाह दे रहे हैं। साझेदारी सम्बंधित कार्यों से लाभ होगा। सामाजिक जीवन से जुड़े जातकों के लिए अच्छा समय है। खुद का विकास एवं जीवन में प्रगति के लिए यह समय अच्छा है।


Jupiter Transit

कुंभः
आनेवाला एक साल तक आपकी राशि से गुरु छठे स्थान में परिभ्रमण करेगा, जिस वजह से नौकरी करने वाले जातक को कार्य की प्रशंसा के तौर पर प्रमोशन एवं वेतन में वृद्धि का मौका प्राप्त होगा। अगर आप किसी क्षेत्र में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय अनुकूल है। आप लोन लेना चाहते हैं तो इस समय में सरलता से प्राप्त कर पाएँगे। कोर्ट-कचहरी सम्बंधित कार्यों में समाधान होगा या आपके पक्ष में फैसला आए ऐसी संभावना है।


Jupiter Transit

मीनः
आपकी राशि से पंचम स्थान में गुरु महाराज का परिभ्रमण आपको संतान सुख देगा। छात्रवर्ग को विद्याभ्यास में सफलता प्राप्त होगी। शेयर बाज़ार में कार्य कर रहे जातक इस समय में अच्छा पोर्टफोलियो बनाकर भविष्य में इससे वित्तीय लाभ प्राप्त कर पाएँगे। खेलकूद, लेखन, काव्य लेखन सम्बंधित शक्ति में बढ़ावा होगा एवं आपकी सर्जनात्मकता भी बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप सक्रिय रहेंगे।


जानिए कैसा होगा आपकी राशि के लिए यह गुरु का राशि परिवर्तन इस लेख द्वारा….

यहाँ पढ़े –
कर्क राशि में गुरू पारगमन का महत्व जानें

मित्रों, गुरु के राशि परिवर्तन के आधार पर आपको फलकथन चंद्र राशि के आधार पर सामान्य दृष्टि से दिया गया है। हर एक व्यक्ति के जन्म के ग्रहों के आधार पर गुरु के राशि भ्रमण का फल अलग तरह का हो सकता है। गुरु का राशि परिवर्तन आपको जरूर प्रभावित करेगा; व्यक्तिगत मार्गदर्शन के लिए

हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी से सीधी बात करें या गुरु/ बृहस्पति पारगमन रिपोर्टप्राप्त करें। अगर इस गुरू पारगमन के दौरान आप अपनी कुंडली को अति बलवान बनाना चाहते हैं, ताकि आपको इस पारगमन का अत्यंत लाभ मिल सके तो आप अपने घर या अन्य स्थल पर बहुत ही शक्तिशाली गोल्ड प्लेटेड गुरू यंत्र की स्थापना करें। इसके अलावा शुभ ग्रह गुरू की अपार कृपा प्राप्त करने के लिए आप ज्योतिषीय रत्न धारण विधि का अनुकरण करते हुए प्रामाणिक व प्रामाणित पुखराज रत्न पहन सकते हैं।

गणेशजी के आशीर्वाद के साथ,
श्री धर्मेश जोशी
गणेशास्पीक्स दल

03 Jun 2014
View All articles

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to