होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » बुध का वृषभ राशि में गोचर, किस राशि के लिए क्या देगा फल

बुध का वृषभ राशि में गोचर, किस राशि के लिए क्या देगा फल

बुध का वृषभ राशि में गोचर, किस राशि के लिए क्या देगा फल

बुध का वृषभ राशि में गोचर, किस राशि के लिए क्या देगा फल

ग्रह मंडल में बुध राजकुमार है। कालपुरुष की कुंडली में बुध तीसरे (मिथुन राशि) और छठे स्थान(कन्या राशि) पर अपना प्रभुत्व रखता है। शारीरिक दृष्टि से आँख, कान और गले से लगती तकलीफों जैसे कि थायराइड, कमर से जुड़ी समस्या और चमड़ी से जुड़े रोग कुंडली में बुध के दूषित होने पर होते हैं। बुध धन, बुद्धि, कार्यकुशलता, हिसाब-किताब, एकाउंटेंसी, कला, नृत्य, अर्थशास्त्र का ज्ञान, विश्लेषण, वाकचातुर्य, विनोदवृत्ति, बैंकिंग सेवाओं, दलाली, सेल्समेन, चमड़ी और शिक्षण वगैरह का कारक माना जाता है। सफल बिजनेसमैन के रुप में बुध का बलवान होना जरुरी है। हाल में बुध 3-6-2017 से 18-6-2017 तक वृषभ राशि में भ्रमण कर रहा है। इस भ्रमण का विविध राशि के जातकों पर शुभाशुभ असर देखने को मिलेगा। तो चलो इस असर के विषय के बारे में क्यों न विस्तार से जानें गणेशजी के शब्दों में..!

मेष राशि3 जून से 18 जून तक वृषभ राशि में बुध का भ्रमण होगा। इस भ्रमण की वजह से मेष राशि के जातकों की अपने से छोटे भाई-बहन और मित्रों के साथ संबंधों में घनिष्टता आएगी। लघु यात्राओं में मध्यम फल की प्राप्ति होगी। प्रोफेशनल मोर्चे, नौकर-चाकर, शत्रु और ननिहाल से संबंधित मामलों में शुभ फल देगा। 3 जून से 9 जून के दौरान मुसाफिरी का योग बनेगा। छोटे भाई-बहन और मित्रों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेंगे। नौकरी करने वालों के लिए यह समय अच्छा कहा जाएगा। शत्रुगण परास्त होंगे। ननिहाल पक्ष से किसी प्रकार की लाभ की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। 9 जून से 15 जून के दौरान नौकरी वर्ग को खासकर कि वरिष्ठ अधिकारियों से सचेत रहने की आवश्यकता है। अकारण मन में किसी बात को लेकर चिंता रहेगी। तबीयत का ध्यान रखें। 15से 18 जून तक मुसाफिरी करना ठीक नहीं है। छोटे भाई-बहनों के साथ संबंधों में कड़वाहट आने की आशंका है। मैत्रीपूर्ण संबंधों पर भी आंच आ सकती है। क्या रिश्ते से जुड़े किसी मसले को लेकर परेशान है तो खरीदें संबंध एक प्रश्न पूछें-विस्तृत सलाह रिपोर्ट।

वृषभ राशिवृषभ राशि का बुध (3 जून से 18 जून) आर्थिक, पारिवारिक, प्रेम, विद्याभ्यास, संतान, एथलेटिक्स, आर्थिक लाभ वगैरह में शुभ परिणाम लेकर आएगा। 3 से 9 जून के दौरान परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलेगा। इस समय में आर्थिक दृष्टि से लाभ होने के समाचार हैं। जातक के प्रणय संबंधों में मधुरता रहेगी। विद्याभ्यास के लिए उचित समय। संतान से जुड़ा अच्छा समाचार मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। खेल-कूद के क्षेत्र में प्रगति के योग हैं। 9से 15 जून तक प्रेम संबंधों के लिए मिश्र फलदायी समय की अवधि कहलाएगी। आर्थिक क्षेत्र में प्रतिकूलता बढ़ेंगी। संतान से संबंधित प्रश्न मन में गूंजते रहेंगे। 15से 18 जून के दौरान पारिवारिक मतभेद रहेगा। आर्थिक, प्रेम, संतान, खेलकूद और विद्याभ्यास हेतु प्रतिकूल अवधि होने की आशंका गणेशजी व्यक्त करते हैं। क्या आप शिक्षा से जुड़ा कोर्इ अहम फैसला नहीं ले पा रहा है तो उचित मार्गदर्शन पाने के लिए खरीदें शिक्षण एक प्रश्न पूछें – विस्तृत सलाह रिपोर्ट।

मिथुन राशिवृषभ राशि में बुध (3जून से 18 जून) शारीरिक व मानसिक दृष्टि से शुभ लग रहा है। वहीं स्थायी संपत्तियों, माता और वाहन के रुप में मध्यम परिणाम देगा एेसा गणेशजी देख रहे हैं। 3से 9 जून के दौरान जातक की शारीरिक और मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। माता के साथ मधुर संबंध रहेंगे। चल-अचल संपत्तियों के मामलों में अनुकूलता रहेगी। वाहन की खरीद-फरोख्त भी होगी। 9से 15 जून तक शारीरिक व मानसिक अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। माता के साथ किसी तरह की अनबन रहेगी। स्थायी मिल्कियत में आ रहे विघ्न आपको परेशान करेंगे। वाहनों की लेन-देन अटकेगी। 15से 18 जून तक की अवधि में जातक का स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मिल्कियत से जुड़े प्रश्न पैदा होंगे। माता के साथ संबंध कटु बने रहेंगे। क्या धन-संपत्ति से जुड़ा कोर्इ मसला परेशान कर रहा है तो समृद्घि एक प्रश्न रिपोर्ट से अपने मसले का सही समाधान पाए।

कर्क राशिवृषभ राशि में बुध (3 जून से 18 जून) कर्क राशि के जातकों पर विशेष रुप से अपना अच्छा-बुरा असर डालेगा। मुसाफिरी, छोटे भाई-बहन, मैत्री संबंध इत्यादि प्रवृत्तियों में शुभ फल देगा। वहीं आकस्मिक बीमारी और धार्मिक मामलों में मध्यम फल की प्राप्ति होगी। 3जून से 9 जून के दौरान छोटी मुसाफिरी के भी योग हैं। छोटे भाई-बहन तथा मित्रों के साथ सुखमय संबंध रहेंगे। धार्मिक यात्राएं होंगी। 9से 15 जून के दौरान मुसाफिरी में अवरोध आने की संभावना है। मैत्रीपूर्ण संबंधों में विवाद होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आते रहने से मन में उलझने व्याप्त होंगी। 15से 18 जून के दौरान छोटी या लंबी अवधि के दौरान दुर्घटना होने की आशंका को देखते हुए किसी प्रकार के आवागमन को यथासंभव टालें। मित्रों के साथ किसी बात को लेकर मन दुःखी हो सकता है। भाई-बहन के साथ अनबन होगी। किसी बीमारी का आप पर एकाएक प्रकोप होने की आशंका रहेगी। अपनी जिंदगी से जुड़े किसी भी तरह के मसले का समाधान पाए कोर्इ भी प्रश्न पूछे रिपोर्ट से।

सिंह राशिसिंह राशि के जातकों के लिए 3 जून से 18 जून तक की समयावधि पारिवारिक सुख, आर्थिक मामलों में शुभता देगी। वहीं मैत्रीपूर्ण संबंधों, बड़े भाई-बहन से संबंधित मामलों में मध्यम फलदायी होने की संभावना गणेशजी देखते हैं। 3से 9 जून के दौरान परिवार में आनंदायी प्रसंग बनेगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर आएंगे। बड़े भाई-बहन के साथ आनंदपूर्ण ढंग से समय व्यतीत कर सकेंगे। मित्रों की ओर से लाभ होंगे। 9-15 जून में पारिवारिक दृष्टि से मध्यम समय कहा जाएगा। आर्थिक समस्याएं रहेंगी। भाई-बंधुओं के साथ व्यवहार में ध्यान रखें। 15-18 जून तक परिवार में अनबन होने के हालात पैदा होंगे। आर्थिक मामलों में प्रतिकूलता होने से आर्थिक आयोजन में बाधा आएगी। वाणी पर संयम रखें अन्यथा लोग आपकी बातों से आहत हो सकते हैं। वर्ष 2017 में आपकी वित्तीय स्थिति कैसी होगी, इसका जवाब पाए 2017 वित्त रिपोर्ट से।

कन्या राशिवृषभ राशि का बुध ( 3जून से 18 जून) कन्या राशि के जातकों की शारीरिक व मानसिक स्थिति ठीक रखेंगा। कार्यक्षेत्र, पिता से संबंधित मामलों में जातक को मध्यम फल मिलने की भविष्यवाणी गणेशजी करते हैं। 3-9 जून तक आप शरीर व मन से स्वस्थ रहेंगे। पिता के साथ अच्छे संबंध रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। 9-15 के दौरान पिता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। अकारण चिंता व डर सताएगा। पिता के साथ तनावपूर्ण संंबंध रहेंगे। काम में भी समस्याएं हैरान करेंगी। 15-18जून तक किसी रोग से आतंकित रहेंगे। मानसिक उलझनें व परेशानी रहेगी। पिता के साथ वाद-विवाद होगा। कार्यक्षेत्र में ऊपरी अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर तीखी बहसबाजी होने की आशंका रहेगी। कैरियर से जुड़े अहम फैसले को लेने से पहले उचित मार्गदर्शन प्राप्त करें, खरीदें कैरियर एक प्रश्न पूछें रिपोर्ट।

तुला राशितुला राशि के जातकों को 3-18जून तक की समयावधि में विदेश यात्रा का अवसर मिलेगा। भाग्यवृद्धि से जुड़े अवसर मिलेंगे। आकस्मिक खर्च और बीमारी की आशंका नहीं लगती। 3-9 तक में विदेश यात्रा के योग हैं। समस्त धार्मिक कार्य बिना किसी विघ्न के खत्म होंगे। होने वाले आकस्मिक खर्चों में घटोतरी होगी। 9-15 के दौरान विदेश से जुड़े कामकाज में विलंब होने से कामों में अनचाहा विलंब होगा। आकस्मिक बीमारी या खर्च के प्रसंग बनने से मन-ही-मन चिंतित रहेंगे। 15 जून से 18 जून तक की समयावधि में विदेश यात्रा करने से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए यात्रा टालें। अचानक से कोई बीमारी प्रकट होकर आपको पीड़ा पहुंचा सकती है। क्या आप निजी जिंदगी से जुड़े किसी मसले को लेकर परेशान है, तो हमारी रिपोर्ट निजी जीवन एक प्रश्न पूछें -विस्तृत सलाह का लाभ उठाए। वृश्चिक राशिवृषभ राशि का बुध (3जून से 18 जून) मैत्री संबंधों, आर्थिक लाभ और बड़े भाई-बहनों से जुड़े शुभ फल लेकर आएगा। हालांकि, वसीयत की संपत्तियों और तबीयत से जुड़े मुद्दों में आपको चौकन्ना रहना होगा। 3-9 जून के दरमियान बड़े भाई-बहन के साथ अापकी अच्छी बनेगी। मित्रों के साथ आनंद से समय व्यतीत होगा। वसीयत के मामलों का हल निकलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। 9-15 जून के दौरान भाई-बहनों से झगड़े रहेंगे। आपकी अपने दोस्त-यारों के साथ कहासुनी नहीं होने पाए इसका जरा ध्यान रखें। वसीयत के काम अटकेंगे। 15-18 जून तक के समयकाल में मित्रों और बड़े भाई-बहनों के साथ संबंधों में कटुता रहेगी। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की गणेशजी चेतावनी दे रहे हैं। आपकी जन्मकुंडली के गहन विश्लेषण के अाधार पर अपनी समस्या का समाधान पाए 2017 एक प्रश्न पूछें रिपोर्ट से।

धनु राशिवृषभ राशि का बुध (3जून से 18 जून) धनु राशि के जातकों पर शुभ-अशुभ दोनों तरह के प्रभाव डालेगा। 3-18 के दौरान कामकाज और पिता के लिए शुभ परिणाम मिलेंगे। वहीं निजी व सार्वजनिक जीवन, दांपत्य सुख और पार्टनरशिप के कामों में मध्यम फल मिलने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं। 3-9 जून तक कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर आएंगे। पिता के साथ सुमेल रहेगा। दांपत्य जीवन में आनंद के क्षण आएंगे। निजी जीवन में भी प्रगति होगी। पब्लिक लाइफ में भी अनुकूलता रहेगी। भागीदारी के कार्यों में लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। 9-15 जून के दौरान कार्यक्षेत्र में आयी बाधाओं से मन व्याकुल होगा। विवाहित जीवन की समस्या भावनाओं को चोट पहुंचाएगी। 15-18 जून के दौरान पिता को लेकर किसी बात पर दुःख रहेगा। निजी जीवन और भी मुश्किल हो जाएगा। आैर जो अविवाहित है उनका क्या ? क्या उनके घर इस वर्ष शहनार्इयां गूंजेगी इसका जवाब जानने के लिए खरीदें 2017 विवाह संभावना रिपोर्ट।

मकर राशिवृषभ राशि का बुध (ता. 3-6-2017से 18-6-2017) नौकरी क्षेत्र, नौकर-चाकर के सुख, ननिहाल पक्ष, शारीरिक तंदुरस्ती, शत्रु, धार्मिक मामलों और भाग्यवृद्धि में शुभ फल देगा। 3-9 जून तक व्यावसायिक क्षेत्र ( नौकरी-धंधे) में प्रगति देखने को मिलेगी। इस समय के दौरान ननिहाल पक्ष की ओर से एकाएक लाभ मिलेगा। नौकर-चाकर का सुख मिलेगा। नए अवसर मिलेंगे। धार्मिक यात्रा अथवा 9-15 जून के दौरान नौकरी के स्थान पर चल रहे हालातों से परेशान रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। भाग्य आपका साथ देगा। 15-18 जून तक नौकरी में चल रही समस्याओं से सजग रहें। धार्मिक यात्रा नहीं करें। 2017 कैरियर रिपोर्ट से जानें, इस वर्ष अापका कैरियर किस मुकाम पर पहुंचेगा। कुंभ राशिमार्गी बुध के प्रभाव का कुंभ राशि के लोगों के ऊपर असर दिखाई देगा। इसमें तारीख 3 जून से 18 जून के दौरान विद्याभ्यास, प्रणय, संतान, खेलकूद, लॉटरी-सट्टे और आर्थिक मामलों में मध्यम फल मिलेगा। इसके विपरीत वसीयत की संपत्तियों और शारीरिक तंदुरूस्ती के मामलों में आपको शुभ फल मिलने की संभावना लग रही है। 3-9 जून के दौरान प्रणय संबंधों में शुभ परिणामों की प्राप्ति होगी। विद्याभ्यास में भी अनुकूलता रहेगी। संतान के मामलों में मिले किसी शुभ समाचार को लेकर मन आहलादित रहेगा। खेल के क्षेत्र में आपकी पढ़ाई में एकाग्रता नहीं रहेगी। वित्तीय तंगी का अनुभव करेंगे। 15-18 जून की समयावधि में प्रणय संबंध, विद्याभ्यास,संतान, खेलकूद, शेयर-सट्टे और आर्थिक क्षेत्र इत्यादि में अशुभ समय होने की गणेशजी चेतावनी दे रहे हैं। अपने बिजनेस के बारे में विस्तार से जानने के लिए खरीदें 2017 बिजनेस रिपोर्ट।

मीन राशिवृषभ राशि का बुध (3जून से 18 जून) मीन राशि के जातकों पर भी असर दिखाए बिना नहीं रहेगा। इस समय में आपके निजी व सार्वजनिक जीवन, दांपत्य जीवन और भागीदारी के कार्यों में शुभ फल मिलने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं। 3-9 जून तक दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। निजी जीवन में भी खुशियाली छायी रहेगी। पब्लिक लाइफ में यश मिलेगा। भागीदारी के संबंध मजबूत बनेंगे। 9-15 जून के दौरान दांपत्य जीवन में विवाद रहने की आशंका है। निजी जीवन के लिए फलदायी समय कहा जाएगा। 15-18 जून के दौरान शादीशुदा जीवन में विघ्न आएंगे। निजी जीवन पेचीदगियों से भरा रहेगा। चल-अचल संपत्तियों के मामलें में जातकों का काम अटक जाने की आशंका रहेगी। 2017 विवाह संभावना रिपोर्ट से जानें कि क्या इस वर्ष आप शादी के बंधन में बंध पाएंगे।

गणेशजी के आशीर्वाद से,
प्रकाश पंड्या
गणेशास्पीक्स डाॅटकाॅम टीम