होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » 2017 में बुध का सिंह राशि में गोचर: जानिए किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा !

2017 में बुध का सिंह राशि में गोचर: जानिए किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा !

नवग्रहों में से बुध ग्रह को राजकुमार की संज्ञा से विभूषित किया गया है। ज्योतिषशास्त्र में बुध गणित, विद्या, व्यापार और वाणिज्य का कारक है। बुध विशेष रुप से कम्युनिकेशन, मधुर वाणी और मार्केटिंग का ग्रह है। बुध 21 जुलाई से 26 सितंबर तक सिंह राशि में भ्रमण करने जा रहा है। बुध की इस चाल से विविध राशि के जातकों के जीवन में अच्छे या बुरे प्रसंग, घटनाएं और परिवर्तन आकार लेंगे। आइये लोगों के जीवन में आने वाले परिवर्तनों के विषय में विस्तार से चर्चा करें।

(कृपया ध्यान दें: ये भविष्यवाणियां चंद्र राशि के आधार पर की गई है। पर इसका कुछ प्रभाव लग्न राशि से भी देखा जा सकेंगी। यदि आप अपनी लग्न राशि जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें)


मेष राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर कुंडली के पंचम स्थान से होगा। बुध महाराज की कृपादृष्टि से व्यापारियों को व्यापार में धनलाभ होगा। विद्यार्थीगणों को विद्याभ्यास में अनुकूलता होगी। नव दंपत्तियों के लिए संतान प्राप्ति के योग हैं। संतान द्वारा शुभ खबर मिलेगी। नवयुवकों के प्रेम संबंध बनेंगे। कुल मिलाकर, मेष राशि के जातकों के लिए बुध का पारगमन शुभ कहा जाएगा। यदि आप वर्ष 2023 में अपने व्यवसाय को बढ़ाना चाहते हैं तो हमारी सेवा 2023 बिजनेस रिपोर्ट आपके काम आ सकती है।


बुध का गोचर वृषभ राशि के जातकों के जीवन में भी अनेक नवीन घटनाओं को लेकर आएगा। वृषभ की कुंडली में बुध चौथे स्थान से भ्रमण करेगा। बुध जातकों को आनंद-प्रमोद की ओर लगाएगा जिससे वृषभ लोग खुश की अनुभूति करेंगे। सुख-सुविधाओं के लिए नए साधन इकट्टा करेंगे। गृह उद्योग के साथ प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से जुड़े लोगों को विशेष रुप से फल मिलेगा। माता का प्रेम व वात्सल्य मिलेगा। ओवरऑल यह फेवरेबल टाइम लगता है। क्या आजकल आप किसी परेशानी में चल रहे हैं? हमारी सेवा कोई भी सवाल पूछें रिपोर्ट आपकी परेशानियों को कम कर सकती है।


मिथुन राशि में बुध तीसरे स्थान में गोचर करेगा। गणेशजी के अनुसार, यह बुध मिथुन राशि के जातकों के अंदर साहस व पराक्रम पैदा करेंगा। व्यापार में आप नई योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए प्रेरणाशील रहेंगे। आपकी हिम्मत आर्थिक लाभ की वजह बनेगी। भाई-बंधुओं के साथ अच्चे तालुकात रहेंगे और भाई के साथ रिलेशन पहले से अधिक मजबूत रहेगा। किसी छोटे प्रवास पर जाने का आयोजन होगा। मार्केटिंग व कम्युनिकेशन क्षेत्र के लोगों के लिए बुध का गोचर नाम व ख्याति दिलाएगा। संपूर्ण रुप से यह भ्रमण मिथुन राशि के जातकों के लिए फलदायी रहेगा। क्या आप दिन-रात पैसे बनाने के रास्तों के विषय में सोचते रहते हैं। हमारी सेवा 2023 वित्त रिपोर्ट के जरिए अपनी कुंडली के अनुसार धन कमाने के सुरक्षित रास्ते पाएं।


कर्क राशि में बुध कुण्डली के दूसरे स्थान से गोचर करेगा। इस बुध के आशीर्वाद से पारिवारिक समस्याओं का सुखद ढंग से निराकरण आएगा। परेशानियों के दूर होने से घर में आनंद रहेगा। परिवार में खुशहाली रहेगी। बीमा, मार्केटिंग और परामर्श क्षेत्र में नौकरी कर रहे जातक अपनी आकर्षक वाणी से ज्यादा कमाई कर सकेंगे। इनकी आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होगी। क्या आप अपने करियर हेतु बेहतर संभावनाए तलाश रहे हैं​? हमारी सेवा करियर संभावनाएं रिपोर्ट में आपके लिए ये सारी महत्वपूर्ण बातें बतायी गई होती हैं।


बुध के सिंह राशि में से प्रसार होने से सिंह राशि के जातक आर्थिक रुप से उन्नत बनेंगे एेसा गणेशजी देख रहे हैं। सोसाइटी में यश-कीर्ति और ख्याति मिलेगी। लोग आपके काम और गुणों से प्रभावित होंगे। विद्यार्थी जातकों की बौद्धिक शक्ति में वृद्धि होने से उनका विद्याभ्यास प्रगति की दिशा में आगे बढ़ेंगा। बुध सिंह राशि के जातकों को शुभ फल देगा। शिक्षा के भविष्य की जानकारी के संदर्भ में अंतर्दष्टि हासिल करने के लिए हमारी सेवाशिक्षा – एक प्रश्न पूछें रिपोर्टआपके लिए उपयोगी रहेगी।


कन्या राशि में बुध बारहवें स्थान से भ्रमण करेगा। विदेश गमन की इच्छा रखने वाले जातकों की इच्छा इस अवधि में परिपूर्ण होने कीसंभावना है। कन्या राशि के स्वामी बुध के बारहवें स्थान में भ्रमण करते रहने से स्वास्थ्य संबंधी फरियादें खड़ी हो सकती हैं। इस समयकाल में पहले से ही आर्थिक योजना बनाकर चलना हितकारी कहा जाएगा, अन्यथा धन के व्यय होने की संभावना को नकारा नहीं जा सकता। यह गोचर कन्या राशि के जातकों के लिए मिश्र फलदायी साबित होगा। धन-संपत्ति से जुड़ी योजनाओं की सफलता-विपलता को जानने के लिए हमारी सेवा धन-संपत्ति से जुडा एक प्रश्न पूछें रिपोर्ट के जरिए ज्योतिषियों से सटीक मार्गदर्शन पाइए।


तुला राशि में बुध ग्यारहवें भाव से गुजरेगा। इस गोचर के फल के रुप में जातक को प्रत्यक्ष या अप्रत्क्ष रुप से धन लाभ होगा। हर एक काम में अथवा विलंब हो रहे कार्यों में मित्रों की ओर से आवश्यक मदद मिल जाएगी। नए-नए लोगों से लोगों से हुई मुलाकात जल्द ही मैत्री में तब्दील होगी। नवयुवकों की भेंट इस दौरान किसी विपरीत लिंगी जातक से होने और इस मुलाकात के प्रेम संबंध में बदलने के भी योग है। संतान-संतति के लिए प्रयासरत दंपत्तियों को इस समय सफलता मिलेगी। पुरानी भागीदारी में भागीदार की ओर से लाभ मिलने की उम्मीद गणेशजी करते हैं। क्या आपके दिल की कोई बात आपका सुख-चैन छीने हुई है? सेवा प्रेम – एक प्रश्न पूछें रिपोर्ट की मदद से आज ही चिंताओं का शमन करें और चैन की जिंदगी जिएं।


वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के लिए बुध का गोचर दशम भाव से होगा। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नौकरीकर्ता कार्यस्थल पर सौहृार्दपूर्ण वातावरण अनुभव करेंगे। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और प्रशंसनीय कामों के कारण उनका मान-सम्मान बढ़ेंगा। बीमा, मार्केटिंग के साथ जुड़े जातकों को विशेष रुप से आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए हमारी सेवा 2023 वित्त रिपोर्ट आपके लिए गाइड का काम कर सकती है। आज ही इसका लाभ उठाएं।


धनु राशि में बुध का गोचर भाग्य स्थान से होगा। भाग्य का पट खुलने से आपके लिए तरक्की के मौके आएंगे। उच्च शिक्षा और विदेश जाने के लिए इच्छावान छात्रों की मनोकामना पूर्ति होने के आसार हैं। नौकरी वर्ग को किसी नयी नौकरी के अॉफर मिल सकते हैं। पिता के साथ संबंधों में आत्मीयता रहेगी। सब मिलाकर देखें तो धनु राशि वालों के लिए बुध की यह अवधि शुभ व फलदायी साबित होगी। साल 2023 में अपने कैरियर के चुनाव और उसमें आगे बढ़ने के लिए हमारी सेवा 2023 कैरियर रिपोर्ट आपके लिए दिशा यंत्र का काम करेगी। तत्काल इसका उपयोग करके अपने करियर को चार चांद लगाएं।


मकर राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर कुंडली के अाठवें स्थान से होगा। आठवें स्थान को चूंकि ज्योतिष में एक खराब जगह मानी जाती है इसलिए इस समय गणेशजी की चेतावनी है कि आप इस वक्त अपने स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें। कार्यस्थल पर आपकी बोली या आपकी हरकतों की वजह से वरिष्ठ अधिकारियों के साथ किसी तरह के मतभेद या बोलचाल होने की आशंका रहेगी। भाग्येश का अष्टम स्थान में से चलायमान रहना आपके कार्यों में विलंब ला सकता है। पिता के साथ अनबन के हालात बन सकते हैं। एक तरह से देखें तो मकर राशिगत जातकों के लिए बुध का यह गोचर मिलाजुला परिणाम लेकर आएगा। क्या आपकी निंजी जिंदगी में कड़ुवाहट से भर गई है। हमारी सेवा 2023 निजी जिंदगी और संबंध रिपोर्ट में बताए गए टिप्स से अपने बिगड़े संबंध को सुधारें।


कुंभ राशि में बुध सप्तम भाव से भ्रमण करेगा। कुंभ राशि के जातकों की मैरिज लाइफ में मधुरता और आनंद का वातावरण रहेगा। कुंभ राशि के लोगों का दूसरों के साथ रिलेशन्स प्रेम व गर्मजोशी से लबरेज रहेगा। निसंतान दंपत्तियों के द्वारा संतानोत्पत्ति की दिशा में किए गए स्वारथ रहेंगे। खगोलीय ग्रह किसी प्रकार के प्रवास या यात्रा की ओर इंगित कर रहे हैं। सरकारी कार्यक्षेत्र में लाभ होगा। लोगों का साथ समर्थन मिलेगा। यह समय अंतराल कुंभ राशि के लिए अनुकूल समय कहा जाएगा। क्या किन्हीं वजहों से आपके संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। हमारी सेवा संबंध – एक प्रश्न पूछें रिपोर्ट के जरिए इस विषय में अपने लिए खास संभावनाओं को जानकर अपने रिश्तों को सुधारिए।


मीन राशि की बात करें तो आपकी राशि से बुध का गोचर छठे स्थान से होगा। नौकरी या धंधे में लाभजनक स्थिति का निर्माण होगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपका अपने सहकर्मियों के साथ सौहार्दपूर्ण रिश्ते रहेंगे। आपके शत्रु भी आपकी ओर मैत्री का हाथ बढ़ाएंगे। मीन राशि की कुंडली के छठें स्थान यानी दुःख स्थान से बुध के गोचर से बीमारी का खतरा रहने के आसार हैं। शादीशुदा जीवन में किसी प्रकार के तर्क-वितर्क से दूर रहने के लिए पति-पत्नी को समझदारी से पेश आना चाहिए। कुल मिलाकर, मीन राशि के व्यक्तियों के लिए बुध के गोचर की मिले-जुले फल लेकर आने की भविष्यवाणी गणेशजी कर रहे हैं। यदि आप साल 2023 में अपने बिजनेस की संभावनाओं को जानने के इच्छुक हैं तो हमारी सेवा 2023 बिजनेस रिपोर्ट विस्तार से इस पर रोशनी डाल सकती है और आपको एक सफल बिजनेस मैन बनाने में आपकी सहायता करेगी।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
आपका मार्गदर्शक, धर्मेश जोशी
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

जीवन की समस्याओं के निवारण हेतु ज्योतिषी से बात कीजिए


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to