होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » बुध का कर्क राशि में गोचर: करियर, धन और स्वास्थ्य पर असर

बुध का कर्क राशि में गोचर: करियर, धन और स्वास्थ्य पर असर

मानसून की रिमझिम बारिश के बीच हुआ बुध का कर्क राशि में गोचर

सौरमंडल में बुध राजकुमार का दर्जा रखता है। कालपुरुष की कुंडली में बुध तीसरे (मिथुन राशि) और छठे (कन्या राशि) घर पर अपना आधिपत्य रखता है। शारीरिक दृष्टि से आँख, कान और गले से संबंधित तकलीफें जैसे कि थायराइड, कमर से जुड़ी समस्या और चर्म रोग जैसी बीमारियां आपकी कुंडली में बुध के दूषित होने पर होती हैं। धन, बुद्धि, कार्यकुशलता, हिसाब-किताब, एकाउटेंसी, कला, नृत्य, अर्थशास्त्र का ज्ञान, विश्लेषण, वक्तृत्व-कला, विनोदवृत्ति, बैंकिग सेवा, दलाली, सेल्समैन, चमड़ी जैसे मामलों में बुध कारक कहा जाता है। इसका मतलब यह हुआ कि ये सभी क्षेत्र बुध के पोर्टफोलियो में आते हैं। एक सफल बिजनेसमैन होने के लिए बुध का कुंडली में बलवान होना परम आवश्यक होता है। यह बुध कर्क राशि में दिनांक 3 जुलाई से 21 जुलाई तक गतिमान अवस्था में रहेगा। बुध के इस भ्रमण का प्रभाव हर एक राशि के जातकों पर साफ तौर से दिखाई देगा। बुध के ये प्रभाव क्या होंगे चलिए राशिनुसार विस्तार से जानते हैं। ( कृपया ध्यान दें: ये भविष्यवाणियां चंद्र राशि के आधार पर की गई है। पर इसका कुछ प्रभाव लग्न राशि से भी देखा जा सकेंगी। यदि आप अपनी लग्न राशि जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें)

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए 2 जुलाई से 21 जुलाई तक कर्क राशि में बुध का गोचर आपके छोटे भाई-बहनों और मित्रों से संबंधित मामलों में नकारात्मक फल का संकेत दे रहा है। प्रोफेशनल मोर्चे, ननिहाल पक्ष, नौकर-चाकर इत्यादि के मामलों में आपको शुभ फल मिलेगा। भगवान गणेशजी के कहे अनुसार आपको रोगों से मुक्ति मिलेगी, स्वास्थ्य में सुधार होगा और शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। इस अवधि के दौरान छोटे भाई-बहनों से विवाद होगा। मित्रों के साथ संबंधों में सावधान रहें। नौकरी के कामों में ध्यान रखें। नौकरों-चाकरों के साथ रिश्ते ठीक नहीं होंगे। ननिहाल पक्ष के साथ किसी प्रकार के मतभेद उपज सकते हैं। शारीरिक तंदुरूस्ती के प्रति चैतन्य रहिए। दिनांक 4 जुलाई से 12 जुलाई तक मित्रों से अच्छे संबंध का आनंद लेंगे। नौकरी के लिए यह समय अच्छा कहा जाएगा। दुश्मन मुंह की खाएंगे।दिनांक 12जुलाई से 21 जुलाई के दौरान नौकरीवर्ग के लिए श्रेष्ठतम अवधि गिनी जाएगी। सेहत बढ़िया होने का पूर्वानुमान है। गणेशजी का कहना है कि ननिहाल पक्ष से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से लाभान्वित होंगे। क्या आप अपने करियर की संभावनाओं के बारे में जानना चाहते हैं। हमारे सेवा

करियर संभावनाएं
रिपोर्ट आपके भविष्य पर प्रकाश डालते हुए आपको अपने करियर के लिए सही राह दिखाती ही।

वृषभ राशि
बुध के भ्रमण का असर वृषभ राशि के जातकों पर भी दिखाई देगा। आर्थिक या पारिवारिक मामलों में, प्रेम, विद्याभ्यास, संतान, शेयर, सट्टे, खेल-कूद जैसे मामलों में शुभ परिणाम मिलेंगे। दिनांक 2 – 4 जुलाई के दौरान पारिवारिक मामलों में तर्क-वितर्क रहने की संभावना रहेगी। आर्थिक मामलों में रुकावट आएगी। प्रेमी-प्रेमिका के बीच में तालमेल का अभाव रहेगा। संतान को लेकर चिंता बनी रहेगी। विद्याभ्यास में किसी प्रकार के अवरोध रहेंगे। शेयर – सट्टे इत्यादि में घाटा होने की संभावना है। खेल-कूद के लिए मध्यम समय है। 4-12 जुलाई के दौरान पारिवारिक सुख का आनंद लेंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति का योग बनेगा। प्रेम संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। विद्यार्थी जातकों की पढ़ाई में एकाग्रता रहेगी और परीक्षा फल अच्छा रहेगा। 12-21 जुलाई के दौरान आर्थिक मामलों के लिए श्रेष्ठ समय कहा जा सकता है। प्रेम, संतान, विद्याभ्यास, शेयर-सट्टा, खेलकूद वगैरह के लिए श्रेष्ठ समय है। संतान की शिक्षा से संबंधित समस्या के निराकरण के लिए हमारी सेवा

शिक्षा – एक प्रश्न पूछें रिपोर्ट की मदद से अपने बच्चों के लिए सही दिशा का चुनाव करें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए बुध का कर्क राशि में गोचर शारीरिक और मानसिक मामलों, चल व अचल संपत्तियों, माता और वाहन से संबंधित मामलों में शुभ फल देकर जाएगा एेसा गणेशजी को महसूस हो रहा है। 2-4 जुलाई के दौरान आपका स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मानसिक दुविधा और व्याकुलता व्याप्त रहेगी। चल व अचल संपत्तियों को लेकर चल रही बातें आपको चिंताग्रस्त रखेंगी। माता के साथ अनबन रहेगी। वाहन की खरीदी हेतु प्रतिकूल समय कहा जाएगा। 4-12 जुलाई से शारीरिक व मानसिक तंदुरूस्ती का अानंद लेंगे। माता के साथ मधुर रिश्ते रहेंगे। वाहन की खरीदी के लिए शुभ समय है। 12-21 जुलाई में चल-अचल संपत्तियों के प्रश्नों के हल होने से मन खुश व प्रसन्न रहेगा। जीवन में उत्तम स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। क्या आप अपनी योजनाओं की विफलता को लेकर आशंकित रहते हैं। हमारी सेवा

धन-संपत्ति से जुडा एक प्रश्न पूछें रिपोर्ट से अपनी इस आशंका को मिटाएं और एक सफल इंसान बनें।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों केे लिए बुध का गोचर अपने से छोटे भाई-बहनों, मित्रों,सफर, आकस्मिक बीमारी या खर्च, धार्मिक यात्रा वगैरह में शुभ परिणाम लेकर आएगा। 2-4 जुलाई के दौरान छोटे भाई-बहनों व दोस्तों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी होने का डर रहेगा। यात्रा करते वक्त भी किसी प्रकार के विघ्न आ सकते हैं। आकस्मिक बीमारियों के आक्रमण से डॉक्टरी खर्च बढ़ जाने का भय रहेगा। आर्थिक स्थिति पर असर पड़ने की संभावना रहेगी। 4-12जुलाई का समय यात्रा के लिए एक अनुकूल समय कहा जाएगा। आकस्मिक बीमारी या खर्च की संभावना फिलहाल नहीं लगती। दिनांक 12-21 जुलाई के दौरान छोटे सहोदर और मित्रों के साथ आपका तालमेल अच्छा बैठेगा। धार्मिक यात्राएं सुखपूर्वक समापन की ओर बढ़ेंगी एेसी गणेशजी की भविष्यवाणी है। अपनी निजी जिंदगी और संबंधों की सफलता-विफलता और उसके समाधान के विषय में अधिक अंतदृष्टि प्राप्त करने के लिए हमारी सेवा

2017 निजी जिंदगी और संबंध रिपोर्ट चुनें।

सिंह राशि
बुध के कर्क राशि में गोचर का असर सिंह राशि के जातकों पर भी मिलेगा एेसा गणेशजी संभावना व्यक्त करते हैं। 2 जुलाई से 21 जुलाई के दौरान सिंह राशि के जातकों के लिए मैत्री संबंध, बड़े भाई-बहन, आर्थिक और पारिवारिक मामलों में शुभ फलदायी स्थिति बनेगी। 2-4 जुलाई के दौरान आर्थिक मामलों में किसी प्रकार के मुद्दे हो सकते हैं। मित्रों से किसी प्रकार की किट-किट होने की आशंका रहेगी। परिवार में होने वाली झिकझिक से घर का वातावरण भी अशांतिपूर्ण रहेगा। 4-12 जुलाई तक बड़े भाई-बहनों और मित्रों के साथ संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। परिवार में आनंद के क्षण होंगे। आर्थिक क्षेत्र में प्रगति के योग होंगे। 12-21 जुलाई तक परिवार में आनंद व खुशी का माहौल रहने से मन गदगद रहेगा। वातावरण में हर्ष-उल्लास रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। बड़े भाई-बहने के साथ संबंध मजबूत होंगे। जीवन आनंदायी रहने से आप मित्रों के साथ कुछ मस्ती भरा पल बिताने में कामयाब रहेंगे। वर्ष 2017 में आपका आर्थिक भविष्य कैसा रहेगा, आप पैसा कमाएंगे कि नहीं इसकी जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे सेवा

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुध आपकी शारीरिक व मानसिक परिस्थिति, कार्यक्षेत्र और पिता से संबंधित मामलों में उत्तम परिणाम देकर जाएगा। दिनांक 2 से 4 जुलाई के दौरान अपनी तबीयत का ध्यान रखें। मन परेशान व गमगीन रहेगा। पिता के विचारों से असहमति होने से मतभेद रहा करेगा। दिनांक 4 – 12 के दौरान शारीरिक और मानसिक परिस्थिति अच्छी कहीं जाएंगी। यह समय कार्यक्षेत्र में प्रगतिकारक होगा। 12-21 जुलाई के दौरान आपकी हालत अच्छी रहेगी। मन सदविचारों से युक्त रहेगा। कार्यक्षेत्र में भी प्रमोशन के योग रहने की संभावना भगवान गणेशजी देख रहे हैं। हमारी सेवा

2026 कैरियर रिपोर्ट
में अपनी जन्मकुंडली के अनुसार करियर के विकास से संबंधित दिशा निर्देश प्राप्त करें।

तुला राशि
तुला राशि के जातकों हेतु कर्क राशि में बुध का भ्रमण आपके लिए विकास के नए अवसर पेश करेगा। यह समय धार्मिक यात्रा का आयोजन करने के लिए बढ़िया कहा जाएगा। आकस्मिक खर्च और बीमारी की आशंकाएं घटेगी। 2-4 जुलाई के दौरान काम में नसीब का साथ नहीं मिल पाएगा। धार्मिक या फिर तीर्थ यात्रा के लिए प्रतिकूल समय रहेगा। आकस्मिक बीमारी की आशंका होने से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखिए। आकस्मिक खर्चे भी रहेंगे। 4-12 के दौरान आपकी हेल्थ बढ़िया रहेगी। यदि आपकी इच्छा तीर्थयात्रा या किसी धार्मिक यात्रा की है तो वह मनोकामना साकार होगी। भाग्यवृद्धि से जुड़े अवसर राह में आएंगे। 12-21 के दौरान तीर्थाटन पर जाने का कार्यक्रम बनेगा। बीमारी या खर्च का खतरा नहीं है एेसा गणेशजी का आश्वासन है। आपके मन में जो सवाल है उसका जवाब ज्योतिष दे सकता है, इसलिए हमारी सेवा

कोई भी सवाल पूछें
रिपोर्ट के जरिए अपने पथ प्रदर्शक स्वयं बनिये।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर मैत्रीपूर्ण संबंधों, आर्थिक लाभ, बड़े भाई-बहन के साथ संबंध, वसीयत की संपत्तियों और स्वास्थ्य के मामलें में शुभ व फलदायी साबित होगा। 2-4 जुलाई के समय में बड़े भाई-बहन और मित्रों के साथ वैचारिक मतभेद की स्थिति बनेगी। आर्थिक मामलों में परेशानियां आएंगी। वसीयत की संपत्तियों से जुड़े कामों में विलंब व समस्याएं आएंगी। तबीयत खराब रहेगी। 4-12 जुलाई के दौरान आर्थिक क्षेत्र के लिए अच्छा समय कहा जाएगा। मित्रों साथ संबंधों में करीबियां रहेंगी और उनके साथ जीवन रस का पान करेंगे। 12-21 जुलाई तक में आर्थिक लाभ होने से आप आर्थिक दृष्टि से आप अधिक सशक्त बनेंगे। शारीरिक स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आप जीवन में तीव्र गति से आर्थिक विकास करें एेसी हमारी कामना है। हमारी सेवा

इस विषय में इससे जुड़ी आपको कुछ खास टिप्स दे सकती है, आज ही इसका फायदा उठाएं।

धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर कामकाज, पिता से संबंधित मामलों, निजी व सार्वजनिक जीवन, दांपत्य सुख,धंधे और भागीदारी के मामलों में शुभ परिणाम देने जा रहा है। 2-4 जुलाई के दौरान पिता से विवाद रहेगा। कामकाज में अनचाहा विलंब आएगा और आकस्मिक विघ्न आपको तंग करते रहेंगे। दांपत्य और निजी जीवन में कड़वाहट घुली रहेगी। दुर्दैव से सार्वजनिक जीवन में अपयश मिलने का खतरा बढ़ जाएगा। भागीदारी में मतमेद व कलह उपज सकती है। 4-12 जुलाई के दौरान कार्यक्षेत्र में हालात बढ़िया कहे जाएंगे। सार्वजनिक जीवन में जातक को यश-कीर्ति की प्राप्ति होगी। भाग्य के करवट लेने से दांपत्य जीवन में गृहस्थी का लुत्फ उठा सकेंगे। निजी जीवन में सर्वत्र आनंद का मोती बिखर जाएगा। 12-21जुलाई तक में पिता के साथ आपके रिलेशन अच्छे रहेंगे। पब्लिक लाइफ की यदि कोई समस्या चल रही होगी तो उसका सुखद समाधान निकलने की संभावना रहेगी। भागीदारी के संबंधों में भी कमोबेश अनुकूलता की स्थिति रहेगी। जीवन में सुख व संफलता प्राप्त करने के लिए संबंधों का मजबूत होना बहुत जरूरी है। हमारी सेवा

2017 निजी जिंदगी और संबंध
रिपोर्ट में बताए गए निर्देशों से अपने बिगड़े संबंधों को बहाल करिए।

मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए बुध का कर्क राशि में गोचर नौकरी, नौकर-चाकर, ननिहाल पक्ष, शारीरिक तंदुरूस्ती, शत्रु, धार्मिक मामलों और भाग्यवृद्धि से संबंधित मामलों के लिए अनुकूल साबित होने की संभावना है। 2-4 जुलाई तक में नौकरी में अड़चनें खड़ी होंगी। नौकरों के साथ झगड़े होंगे। ननिहाल पक्ष के साथ संबंध खराब रहेंगे। तबीयत बिगड़ी हुई रहेगी। शत्रुओं की ओर से तकलीफ मिलेगी। भाग्य मुंह फेरकर बैठा मालूम देगा। धार्मिक यात्रा टालें। 4-12 जुलाई के समय में नौकरी में प्रगति होगी। ननिहाल से लाभ मिलेगा। विरोधियों को शिकस्त मिलेगी। जीवन में तरक्की से जुड़े मौके मिलेंगे। 12-21 जुलाई के दौरान नौकरी करने वाले के लिए उत्तम समय कहा जाएगा। धार्मिक यात्राएं आनंदपूर्वक खत्म होंगी। स्वास्थ्य सुख बना रहेगा। धन कमाने और भविष्य के लिए उसका संचय करने के लिए क्या आप रास्ते तलाश रहें हैं। हमारी सेवा

2017 विस्तृत वार्षिक रिपोर्ट
की मदद से अब साल 2017 को अपनी मेहनत व लगन से लाइफ का सबसे सफल साल बनाएं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर विद्याभ्यास, प्रणय, संतान, स्पोर्ट्स, लॉरी-सट्टे, आर्थिक और वसीयत संबंधित मामलों और शारीरिक तदुरूस्ती के मामलों में शुभ कहा जाएगा। 2-4 जुलाई के दौरान विद्याभ्यास में विघ्न आएगा। प्रणय संबंधों में असंगति मालूम देगी। विवाहितजन संतान को लेकर फिक्रमंद रहेंगे। लॉटरी-सट्टे में निवेश करने से नुकसान होने की आशंका को देखते हुए इससे दूर रहने में ही भलाई है। खेलकूद में नकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। 4-12 जुलाई तक प्रणय संबंधों में मधुरता रहेगी। संतान के साथ हंसीखुशी में दिन व्यतीत होंगे। शेयर व सट्टे की प्रवृत्तियों से एक अच्छा धन लाभ मिलने की स्थितियां कहीं जाएंगी। वसीयत से जुड़े मामलों का हल शांतिपूर्ण ढंग निकलने से परिवार में खुशियों का बसेरा रहेगा। 12-21 जुलाई के दौरान विद्याभ्यास, प्रेम, संतान, शेयर-सट्टे, आर्थिक व वसीयत मामले और तंदुरूस्ती के मामलों में श्रेष्ठ परिणामों की प्राप्ति होगी। आपकी कुंडली में उसका रास्ता जब बताया गया हो तो तब किसी और से क्यों पूछना? हमारी सेवा

धन-संपत्ति से जुडा एक प्रश्न पूछें
रिपोर्ट पर क्लिक करें तत्काल क्लीयर रास्ता पाएं।

मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए बुध का कर्क राशि में गोचर स्थायी संपत्तियों, माता और वाहन से संबंधित मामलों, निजी और सार्वजनिक जीवन, दांपत्य संबंध, भागीदारी के कार्यों में शुभदायी साबित होगा। 2-4 जुलाई के दौरान माता के साथ अनबन रहेगी। स्थायी मिल्कियतों से जुड़े मामलों के लिए इसे एक अच्छा समय नहीं कहा जाएगा। वाहन की खरीदी के लिए अच्छे योग के नहीं होने से वाहन को क्रय करना टालें। गृहस्थ जीवन और निजी जीवन में कलुषित वातावरण रहेगा। सार्वजनिक जीवन में अपयश मिलने की संभावना रहेगी। 4-12 जुलाई के दौरान माता के साथ अच्छे रिश्ते रहेंगे। माल-मिल्कियत के काम निर्विघ्न पूरे होंगे। पब्लिक लाइफ में शोहरत हासिल होगी। मैरिज लाइफ में मधुरता व स्थिरता रहेगी। आपका भाग्य भागीदारी के कार्यों में भी सफलता दिला जाएगा। 12-21 जुलाई के दौरान स्थायी संपत्ति, माता, वाहन, दांपत्य जीवन , निजी जीवन और पार्टनरशिप के मामलों में शुभ परिणाम मिलने की संभावना गणेशजी देख रहे हैं। हमारी सेवा

कोई भी सवाल पूछें
रिपोर्ट के जरिए अपनी समस्याएं हमारे त्रिकालदर्शी ज्योतिषियों से साझा करके अपनी मानसिक उलझनों का जल्दी ही निवारण कीजिए।

गणेशजी के आशीर्वाद से,
आपका मार्गदर्शक
गणेशास्पीक्स डाॅटकाॅम टीम अपनी परेशानियों के त्वरित समाधान हेतु

हमारे ज्योतिषी से बात कीजिए

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to