तुला में मिलेंगे, मंगल, केतु और सूर्य, जानें आप पर प्रभाव

तुला में मिलेंगे, मंगल, केतु और सूर्य, जानें आप पर प्रभाव

ग्रहों का किसी व्यक्ति के जीवन पर काफी प्रभाव होता है। हर ग्रह की उसकी राशि या कुंडली में स्थिति के मुताबिक ही ग्रह अपना प्रभाव डालते हैं। ऐसे में अगर एक से ज्यादा ग्रहों का संयोग किसी व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है, तो उसका अच्छा और बुरा प्रभाव देखने को मिलता है। 18 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक मंगल-केतु-सूर्य की युति तुला राशि में बनेगी। वैसे यह युति महज 13 दिनों की ही होगी, लेकिन यह अवधि काफी महत्वपूर्ण होगी, क्योंकि मंगल और सूर्य ऊर्जा और साहस के ग्रह हैं और केतु को आध्यात्मिक प्रगति और विरक्तता से जोड़ा जाता है। इस युति का सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। ये प्रभाव अच्छे और बुरे हो सकते हैं। जानते हैं, आपकी राशि पर ग्रहों की इस युति का कैसा प्रभाव देखने को मिलेगा…….


मेष राशि

ग्रहों की इस युति का मेष राशि वाले लोगों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा। इस स्थिति में जीवनसाथी के साथ विचारों के मतभेद हो सकते हैं। स्वास्थ्य पर भी असर देखने को मिल सकता है। साथी की तबीयत भी खराब हो सकती है। साझेदारी में कठिनाई के साथ ही पार्टनर से भी नाराजगी देखने को मिलती है। अभी आपमें शारीरिक और मानसिक विकार भी उत्पन्न हो सकते हैं। सिर और आंखों में भी दर्द हो होने की संभावना है। पारिवारिक सदस्यों के बीच मतभेद भी उत्पन्न हो सकता है। आपके सार्वजनिक जीवन में भी बाधाएं आ सकती हैं। ऐसे में आपको संभल कर रहने की जरूरत है।

जानिए मेष राशि  के बारे में…

अधिक विस्तार से पढ़ें स्वास्थ्य राशिफल 2023.


वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों की बात करें तो अभी उन्हें काफी मेहनत करनी होगी। ज्यादा मेहनत के साथ ही जॉब में भी काम का बोझ ज्यादा हो सकता है। इस स्थिति में आपको काफी ध्यान रखने की जरूरत होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपमें स्वास्थ्य संबंधी समस्या देखने को मिल सकती है। हालांकि अगर कोई शारीरिक परेशानी है, तो आपको राहत मिल सकती है, लेकिन उसमें समय लगेगा। अगर आप विदेश जाना चाहते हैं, तो उसमें भी कुछ परेशानी हो सकती है। आपके शत्रु अभी हावी रहेंगे और उनपर विजय प्राप्त करने में भी समय लगेगा। इसी तरह कोर्ट-कचहरी के कार्यों में भी दिक्कत होगी। दैनिक कार्यों में भी विलंब हो सकता है।

जानिए वृषभ राशि  के बारे में….


मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों को भी इस अवधि में काफी ध्यान रखना होगा और सावधानी बरती होगी। आपको संतान से जजुड़ी चुनौतियां भी देखने को मिलेंगे। वहीं गर्भवती महिलाओं को भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना जरूरी है। प्रेम संबंधों की बात करें, तो उसमें भी आपको सावधान रहना होगा। कोई अप्रिय घटना घट सकती है। प्रेम संबंधों में दूरियां आ सकती हैं या रिश्ता टूट सकता है। विद्यार्थियों की पढ़ाई में भी अभी बाधा आ सकती है। अभी आपको निर्णय लेने में भी समस्या होगी। अगर आप गणनात्मक निवेश की योजना बना रहे हैं, तो सावधा रहें, क्योंकि धन हानि के भी आसार नजर आ रहे हैं।

जानिए मिथुन राशि के बारे में….

अपने रिश्ते को सुलझाएँ. रिश्तों का लाभ उठाएँ, प्रश्न पूछें: विस्तृत सलाह रिपोर्ट


कर्क राशि

कर्क राशि वालों की बात करें, तो ये लोग अपना काम समय पर पूरा करना चाहते हैं। हालांकि अभी थोड़ी सावधानी बरती होगी। नए घर और वाहन या संपत्ति से जुड़े प्रश्न खड़े हो सकते हैं। धन से जुड़े सवाल भी सामने आएंगे। इनसे अभी आपको बचने की जरूरत होगी। अभी आपके स्थानांतरण के भी योग बन सकते हैं। जहां तक स्वास्थ्य की बात है, तो अभी बुखार के साथ ही ब्लड प्रेशर और छाती से जुड़े रोग बढ़ सकते हैं। मानसिक तनाव भी हो सकता है। ऐसे में आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो सकती है।

जानिए कर्क राशि के बारे में….


सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए भी ग्रहों की यह युति प्रभावी होगी। वैसे तो सिंह राशि वाले काफी साहसी होते हैं, लेकिन इस अवधि में आपमें अति भी देखने को मिलेगी। आपकी साहस दुस्साहस में बदल सकता है। आपके व्यक्तिगत प्रभाव में भी कमी आ सकती है। समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ भी दूरियां देखने को मिलेगी। अगर आप कहें जा रहे हैं, उसमें भी परेशानी देखने को मिल सकती है। इस अवधि में किसी तरह का महत्वपूर्ण बदलाव भी देखने को मिल सकता है। अभी दोस्तों से सावधान रहें, नुकसान हो सकता है। विद्यार्थियों की बात करें, तो अभी उन्हें ध्यान रखना होगा। आपकी तर्कशक्ति में भी कमी देखने को मिलेगी।

अपनी राशि सिंह के बारे में और पढ़ें।

जानिए शिक्षा राशिफल 2023 छात्रों के लिए क्या लेकर आएगा?


कन्या राशि

ग्रहों की यह युति कन्या राशि वाले लोगों के लिए भी परेशानी भरी रहेंगी। इस युति के प्रभाव से पारिवारिक समस्याएं भी सामने आ सकती हैं। अभी आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी वाणी कठोर होगी और वाणी में उग्रता भी देखने को मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों की बात करें तो अचानक ही सीनियर्स के साथ मतभेद उत्पन्न होंगे। आपको इसका ध्यान रखना होगा। आपमें महात्वाकांक्षाएं भी होंगी, लेकिन अभी इसे पूरा करने में चुनौतियां सामने आ सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकता है। इसका ध्यान रखें।

अपनी कन्या राशि के बारे में और पढ़ें।


तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों को भी इस अवधि में काफी सावधानी बरते की जरूरत होगी। इस अवधि में अगर आपको मेहनत का पूरा फल न मिले, तो निराश न हों। इस अवधि को टेम्पररी समझकर समय को गुजरने देना ही आपके लिए उचित रहेगा। अभी अपने क्रोध पर काबू रखें, अन्यथा कोई बनती हुई बात बिगड़ सकती है। अगर आप किसी योजना को आगे बढ़ाना चाहते हैं तो इस अवधि में कोई प्लान न करें और समय को आगे या पीछे कर लेना ही उचित रहेगा। इस समय किसी भी तरह के पार्टनरशिप के काम से भी दूर ही रहें। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी किसी छोटी-मोटी चोट की संभावना नजर आ रही है। ऐसे में वाहन चालने में सावधानी बरतें और वाहन धीमे चलाएं। अभी सिरदर्द की समस्या भी हो सकती है।

जानिए तुला राशि के बारे में….

निजी प्रश्न पूछें -विस्तृत सलाह रिपोर्ट से अपने निजी मसलों का समाधान पाए


वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को भी इस अवधि में थोड़ी सावधानी बरती होगी। इस दौरान आपके समक्ष मौके तो आएंगे, लेकिन इसका लाभ आपको कम ही मिलेगा। इसलिए थोड़ी सावधानी बरतें। सरकार या सरकारी कर्मचारियों से परेशानी उत्पन्न होती है। इस अवधि में कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी असफलता मिल सकती है। घर से दूर जाने की भी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इस अवधि में सहकर्मियों के साथ भी विवाद उत्पन्न हो सकता है, इसका ध्यान रखें। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपकी सेहत खराब हो सकती है। आंखों की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

वृश्चिक राशि के बारे में पढ़ें यहाँ.


धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह अवधि थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है, लेकिन सावधानी बरतकर आप इस समय का लाभ उठा सकते हैं। अभी आपमें इच्छाशक्ति ज्यादा होगी, लेकिन काम के पूरा होने में विलंब होगा। आपको ऐसा भी महसूस होगा कि आपको जो लाभ मिलने वाला है, वह नहीं मिलेगा, लेकिन आप अपना काम करते हैं। इस समय किसी दोस्त का जमानती न बनें, परेशानी हो सकती है। इस अवधि में सफलता मिलने में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। सफलता मिलने में भी चुनौतियां आएंगी। अगर आप स्टॉक मार्केट में निवेश करना चाहते हैं, तो दूर रहना ही आपके लिए अच्छा रहेगा।

धनु राशि के बारे में पढ़ें यहाँ…

आप भी अपने बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं, अपनी जन्मपत्री की सहायता से, तो आज ही अपनी व्यक्तिगत जनमपत्री प्राप्त करें!


मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए ग्रहों की यह युति परेशानी उत्पन्न कर सकती हैं। ऐसे में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। ग्रहों की युति के प्रभाव से प्रोफेशन और कॅरियर के मामलों में रुकावटें आ सकती हैं और आपके लिए परेशानियां भी उत्पन्न हो सकती है। पिता के साथ ही उच्चाधिकारियों और सरकार के साथ भी मतभेद बढ़ सकते हैं। अभी आपको अपने काम में भी यश नहीं मिलेगा, इसके लिए तैयार रहना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको दबाव देखने को मिलेगा, लेकिन उसका सीधा लाभ भी आपको नहीं होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको इसका ध्यान रखना होगा। मानसिक उत्तेजना की समस्या भी सामने आ सकती है।

मकर राशि के बारे में पढ़ें यहाँ….


कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह अवधि काफी परेशानीदायक हो सकती है। आपको सहकर्मियों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। ग्रहों की इस युति का प्रभाव पिता पर देखने को मिलेगा। उनके भाग्य को भी नुकसान पहुंच सकता है। भाई-बहनों को भी परेशानी हो सकती हा। कार्यस्थल पर भी आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको सहकर्मियों के विरोध का भी सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों की बात करें तो उन्हें थोड़ा समस्या हो सकता है। खास कर उच्च शिक्षा कर रहे लोगों को परेशानी हो सकती है और मास्टर डिग्री की पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी मांसपेशियों की बीमारी के कारण दर्द. शरीर में कमजोरी रहेगी। ऑपरेशन के असफल होने की भी संभावना रहेगी।

कुंभ राशि के बारे में पढ़ें यहाँ…


मीन राशि

मीन राशि वाले लोगों को भी इस अवधि में सावधानी बरतनी होगी। इस अवधि में आपको हर कार्य में कठिनाइयों और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान होगा। कहीं से पैसे मिलने हैं, तो उसमें विलंब होगा या वह धन फंस सकता है। हो सकता है कि वह पैसा आपको मिले ही नहीं। इसके लिए तैयार रहें। भाई-बहनों के साथ ही अनबन हो सकती है। अभी आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो स्वास्थ्य में उतार- चढ़ाव देखने को मिलेगी, लेकिन यह अस्थायी होगा। खानपान का ध्यान रखें, इंफेक्शन की संभावना है। आंखों में तकलीफ हो सकती है। हथियार से चोट लगने की भी आशंका है।

मीन राशि के बारे में पढ़ें यहाँ…

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, एक ज्योतिषी विशेषज्ञ से बात करें अभी!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम



Continue With...

Chrome Chrome