होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » chandra grahan 2020 Effects: देखें कि आपकी राशि पर क्या होने वाला है प्रभाव?

chandra grahan 2020 Effects: देखें कि आपकी राशि पर क्या होने वाला है प्रभाव?

chandra grahan 2020 Effects: देखें कि आपकी राशि पर क्या होने वाला है प्रभाव?

इस साल का आखिरी चंद्रग्रहण तीस नवंबर को होगा। कई मामलों में ये विशेष महत्व का है। दरअसल इस दिन कार्तिक पूर्णिमा भी है और कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा है। यह ग्रहण वृषभ राशि में चंद्रमा पर लगने जा रहा है। इस दिन चंद्रमा रोहिणी नक्षत्र में होगा। जानिए सभी राशियों पर इसका क्या रहेगा प्रभाव-

मेष
आज चंद्र ग्रहण है। मेष राशि के जातक थोड़ा अनुशासन अपनाएंगे, तो चंद्रग्रहण का दुष्प्रभाव आप पर नहीं होगा। सफलता प्राप्ति के लिए अतिरिक्त प्रयास करना पड़ेगा। उपाय- भगवान शिव का दुध से अभिषेक करें।

वृषभ
चंद्रग्रहण के चलते अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। दूसरों की देखादेखी करके अनावश्यक वस्तुएं ना खरीदें। आर्थिक नुकसान होने से मन उदास रह सकता है। उपाय- ग्रहण से पहले चंद्रमा को अर्घ्य दें।

मिथुन
चंद्रग्रहण के चलते मिथुन राशि के जातकों को बेहद सावधानी रखना होगी। आपको मानसिक चिंता हो सकती है। अचानक काम का बोझ बढ़ सकता है। उपाय- भगवान शिव के पंचाक्षरी मंत्र का जाप करें।

कर्क
चंद्रग्रहण के चलते आपको घरेलू मामलों में बेहद ध्यान रखना होगा। भाग्य का साथ मिलेगा, लेकिन अनावश्यक यात्रा करने से आपको बचना होगा। उपाय- भगवान सोमनाथ की पूजा करें।

सिंह
चंद्रग्रहण के असर के चलते आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। पारिवारिक मामलों में भी तनाव देखने को मिल सकता है। उपाय- ग्रहण काल में गायत्री मंत्र का जाप करें।

कन्या
चंद्रग्रहण के कारण आपके व्यवसाय और नौकरी में विवाद की स्थिति बन सकती है। आसानी से सफलता नहीं मिलेगी। आर्थिक मामलों में बेहद सावधानी रखना होगी। उपाय- भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।

तुला
चंद्रग्रहण के चलते आपको रिश्तों में सामंजस्य बनाए रखने के लिए विशेष सावधानी बरतना होगी। कार्यस्थल पर टारगेट पूरा करने में दिक्कत आ सकती है। उपाय- भगवान शिव के सहस्रनामों का पाठ करना हितकर होगा।

वृश्चिक
चंद्रग्रहण के असर के चलते आप अनावश्यक खर्च करने की ओर बढ़ेंगे। चिकित्सा पर भी धन खर्च हो सकता है। आय और व्यय में बैलेंस बनाने में दिक्कत होगी। उपाय- रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु
चंद्रग्रहण के चलते दूर रह रहे रिश्तेदारों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। हालांकि मौन आपको सभी परेशानियों से बचा लेगा। चिंता रहने से मन किसी काम में नहीं लगेगा। उपाय – विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

मकर
चंद्रग्रहण के चलते आपको अपना टारगेट पूरा करने में दिक्कत आएगी। लोगों का सहयोग नहीं मिलने से आप परेशान होंगे। परिवार में किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। उपाय- गायत्री चालीसा का पाठ करें।

कुंभ
चंद्रग्रहण के चलते आपको अतिरिक्त काम मिल सकता है। मन पर काम का बोझ रहने से आप थोड़े परेशान हो सकते हैं। हालांकि आत्मबल से अपना काम पूरा कर पाने की स्थिति में रहेंगे। उपाय- भगवान शिव के मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें।

मीन
चंद्रग्रहण होने के कारण आपका मूड बार-बार बदलता रहेगा। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। साझेदारी के काम आपको संभलकर करना होंगे। उपाय- शिव पंचाक्षर स्तोत्र का पाठ करें।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
आचार्य परशुराम के इनपुट के साथ
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to