https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/

जानिए मई में पैदा हुए लोगों की क्या होती है विशेषता

born in may

वैदिक ज्योतिष में जन्मदिन, तारीख, जन्म समय और जन्म स्थान का बहुत महत्व होता है। इसके आधार पर आपके जीवन और चरित्र की विशेषताओं के बारे में आराम से जाना जा सकता है। इसका ये मतलब बिल्कुल नहीं है कि जन्मदिन और जन्म स्थान के अभाव में ज्योतिष काम नहीं करेगा। अगर आप किसी के जन्म के महीने के बारे में भी जानते हैं तो उसके चारित्रिक विशेषताओं के बारे में जान सकते हैं। आइए जानते हैं मई के महीने में जन्मे लोग कैसे विशेष है।

मई में जन्मे (born in may) लोगों का व्यक्तित्व कैसा होता है

मई में जन्मे लोग बहुत ही ज्यादा मेहनती होते हैं, जिसके कारण सफलता उनके कदम चूमती है। साथ ही वे स्वभाव से थोड़े भावुक भी होते हैं। अपने भावुक स्वभाव के कारण वे कई बार बहुत जल्दी क्रोधित भी हो जाते हैं। ये घूमने के बहुत शौकीन होते हैं और ऐसा नहीं हो पाने पर कभी बेचैन रहते हैं। ये ज्यादातर अकेले घूमना पसंद करते हैं। मई में पैदा हुए लोग बहुत ही ज्यादा जिद्दी होते हैं। कई बार ये जरूरत से ज्यादा पैसे भी खर्च कर जाते हैं। इनको बाहरी प्रेरणा की जरुरत नहीं होती है, ये खुद से प्रेरित रहते हैं। ये कलात्मकता को पसंद करते हैं, साथ ही इन्हें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनना पसंद होता है। आइए जानते हैं मई के शुरुआती दस दिन, बीच के दिस दिन और अंतिम दस दिन में पैदा हुए लोगों के व्यक्तित्व के बारे में-

1 मई से 10 मई के बीच जन्मे लोग

इस समय अवधि में जन्मे लोगों पर बुध का प्रभाव रहता है, जो उन्हें महत्वाकांक्षी और सफलता के लिए दृढ़ संकल्पित बनाता है। आप कला से रसायनों तक, विभिन्न क्षेत्रों में काम कर सकते हैं। आप छोटे से छोटा मौका भी नहीं छोड़ते हैं, और अपने विश्लेषक नजर से सभी वस्तुओं पर नजर रखते हुए लक्ष्य को प्राप्त करते हैं। भौतिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आप चीजों पर कड़ी लगाम लगाते रहते हैं। आप कलात्मक और उत्साही हैं, लेकिन साथ ही आप विश्लेषणात्मक रूप से किए गए कार्यों की छानबीन में लगे रहते हैं। आप अंतर्द्वन्द्व में फंसे रहते हैं, जिस कारण समस्याओं को सुलझाने में आपको जरुरत से ज्यादा समय लगता है।
आसपास के लोग आपको सबसे बुद्धिमान व्यक्तित्व मानते हैं लेकिन आपके विचार ज्यादातर अपरंपरागत और अव्यवहारिक होते हैं। आपके विचार स्थायी नहीं होते हैं और आपके मूड के हिसाब से बदलते रहते हैं। आप सभी क्षेत्रों में अच्छा कर सकते हैं चाहे वह व्यावहारिक हो या दार्शनिक। आप एक ऐसे साथी के साथ रहना पसंद करते हैं जो ईमानदार, सीधा, गहराई से प्रतिबद्ध और रोमांटिक स्वभाव का हो। आप एक पत्थर के समान व्यक्तित्व वाले हैं और आम तौर पर खुले तथा ईमानदार प्रकृति के हैं। आप जीवन में स्वाभिमान को अधिक महत्व देते हैं और बहुत मजबूत इरादों वाले होते हैं।आप व्यवहार कुशल, आकर्षक और व्यावहारिक हैं। आप उन चीजों के बारे में बहुत स्पष्ट हैं जो आपको पसंद नहीं हैं।

11 मई से 20 मई के बीच जन्मे लोग

इस समय अवधि में जन्मे लोगों पर शनि का प्रभाव रहता है, जिसके कारण ये स्वभाव से बहुत जिद्दी और बिलकुल लचीले नहीं होते हैं। आप लीग पर चलना पसंद करते हैं, और संकुचित विचार के होते हैं। आप वफादार, अनुशासित और धैर्यवान हैं। आप उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने की कोशिश में लगे रहेंगे, जो आपको प्रोफेशनल सफलता और सामाजिक प्रतिष्ठा देगी। आप दृढ़ इरादों वाले होते हैं और सफलता की राह में आने वाली सभी बाधाओं का सामना करते हैं। यह गुण न केवल आपको शीर्ष पर रहने में मदद करता है बल्कि उस स्थिति को बनाए रखने में भी मदद करता है।
आप कई जुझारू परिस्थितियों का सामना करते हैं जो आपके कौशल को और अच्छा बनता हैं और पूर्णता के साथ लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करता है। आप परियोजना, नौकरी या कार्य को तब तक त्यागपत्र नहीं देंगे जब तक कि यह कुशलता से पूरा नहीं हो जाता। आप प्रकृतिवादी, और हमेशा प्रकृति की तरफ आकर्षित रहते हैं। आप दृढ़ विश्वासी और लापरवाह रवैये का एक असाधारण मिश्रण हैं। आप अपने निकट और प्रियजनों के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। अधिकांश समय आप गंभीर होते हैं लेकिन आपका एक विनोदी और कामुक पक्ष भी होता है। आपके पास सौंदर्य का शानदार परख है और आप इसकी सराहना करने से नहीं चूकते। आप अत्यधिक रचनात्मक हैं और काम बजट में काम खत्म करने का प्रयास करते हैं।

21 मई से 31 मई के बीच जन्मे लोग

बुध इस श्रेणी में जन्मे व्यक्ति पर राज करता है जो उन्हें एक महत्वपूर्ण और विशिष्ट बौद्धिक योग्यता से संपन्न बनाता है । आप एक अच्छे संवादी हैं और जानते हैं कि क्या और कैसे कहना है। आपका बातूनी अंदाज, आपके व्यक्तित्व को चुंबकीय और आकर्षक बनाता है। आप उज्ज्वल, ऊर्जावान, सतर्क, तार्किक, उत्साह से भरे एक उच्च गति के खिलाड़ी हैं। आप बुद्धिमान, बहुमुखी प्रतिभा के धनि, और रचनात्मक हैं, और जीवन में सब कुछ आजमाने को तैयार रहते हैं। आप एक साथ कई काम सिद्धि के साथ कर सकते हैं जो कि अलग अलग क्षेत्रो से सम्बंधित होंगे।

आप एक ऐसे व्यवसाय में अच्छा करेंगे जो बुध या संचार से जुड़ा हुआ हो, लेकिन साथ ही आपको ध्यान केंद्रित करना सीखना पड़ेगा। आपको विशिष्ट विषयों का ज्ञान होगा और इस पर एक मजबूत दृष्टिकोण होगा। समय और परिस्थितियों में बदलाव के साथ आपका विश्वास नहीं बदलेगा। आप एक संयुक्त और बड़े परिवार में रहना पसंद करेंगे, साथ ही ये भी संभावना है कि आपके ज्यादा बच्चे होंगे। आपमें कमाल का सेंस ऑफ ह्यूमर होगा और आप हास्य सम्बंधित बातों से जल्दी आकर्षित होंगे। आपके पास बच्चों की तरह गुणवत्ता है और आप अपनी वास्तविक उम्र से छोटे दिखते हैं। इस कारण आपके कई दोस्त होंगे, साथ ही आप सामाजिक समारोहों में बहुत लोकप्रिय होंगे। आपका स्वभाव मिलनसार, विश्वसनीय होगा और मित्र आपके विचारों से लाभ ले सकेंगे। आप दिल से मानवतावादी और सामाजिक उत्थान के काम करने के इच्छुक होंगे और ऐसे कामों में समय बिताएंगे। आपको अपने मन और भावनाओं को संतुलित करने में कठिनाई होगी क्योंकि आपका दिल और दिमाग के बीच द्वन्द रहेगा।

मई में जन्मे लोगों का कॅरियर

मई में जन्मे लोगों के अनुसार, जीवन में सिर्फ पैसा ही स्थिरता और सुरक्षा प्रदान कर सकता है। आप धीमी गति से अपना कॅरियर बनाते हैं और पैसे जमा करते हैं। आप बेहद मेहनती हैं और हर समय चुनौतीपूर्ण स्थितियों का सामना करने के लिए तैयार हैं। आप बहुत ज्यादा मेहनती हैं और किसी भी प्रकार की चुनती के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। आप कार्यस्थल पर भी समय के पाबंद होते हैं और सभी आयोजनों में शामिल होते हैं। अगर कोई भी व्यक्ति आपको योग्य लगता है तो आप उसे उस अनुसार काम देने से कतराते नहीं हैं। सही काम मिलने पर आप बहुत ज्यादा रचनात्मक भी हो सकते हैं। आप किसी भी काम के लिए तैयार रहते हैं और व्यस्तता का बहाना नहीं देते हैं। आप सभी कामों को मैनेज करने में कभी अच्छे हैं और किसी भी प्रकार के काम को अच्छे से ख़तम करने में सक्षम रहते हैं।
आपके लिए सबसे उपयुक्त कॅरियर खेती, कृषि, वित्त, निर्माण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सम्बंधित काम में अच्छा कर सकते हैं। फैशन डिजाइनिंग, खानपान, इंटीरियर डेकोरेशन, विज्ञापन, बिल्डिंग कॉन्ट्रेक्टर, आर्किटेक्चर और इंजीनियरिंग जैसे शुक्र शासित काम भी आपके लिए अच्छे रहेंगे।

ये भी पढ़ें-
जानिए उन राशियों के बारे में जो अक्सर दोहरे मापदंड रखतीं हैं
जानिए उन राशि के बारे में जो लोगों के मन की बात आसानी से जान जाते हैं

मई में जन्मे लोगों का प्रेम जीवन

ये हमेशा हमेशा कमिटमेंट के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन कमिटमेंट देने में समय लगाते हैं। ये दीर्घकालीन रिश्ते पसंद करते हैं। मई में जन्मे लोगों के लिए सुरक्षा और स्थिरता बहुत महत्वपूर्ण होता है। आप समर्पित, सुरक्षात्मक, कामुक होते हैं और आपके लिए प्रेम जीवन का अभिन्न अंग है। आप एक सच्चे इंसान हैं और आप को काव्यरस, सौंदर्य रस और प्रकृति में बहुत ज्यादा आनंद आता है।
आप एक सुरुचिपूर्ण, शांत और रोमांटिक प्रेमी हैं। आप अपने प्रेमी को हर हाल में खुश रखने की कोशिश करते हैं। आप अपने पार्टनर को सहज महसूस कराते हैं और सभी छोटे-छोटे मौकों को खास बनाने के लिए उन्हें मनभावन उपहार देते हैं। आपके लिए प्रेम कोई खेल नहीं बल्कि जीवन का सार है। आप आकर्षक और मनभावन हैं, लेकिन दिखावटी प्रेम को पसंद नहीं करते हैं। आप अपनी सच्ची वृत्ति के साथ अपना साथी पाते हैं और अपने साथी से भी यही उम्मीद करते हैं।

मई में जन्मे लोगों का स्वास्थ्य

अगर आप मई में जन्मे हैं तो आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना चाहिए। आप संक्रमण वाली बीमारियों से बहुत जल्दी पीड़ित हो सकते हैं जैसे गले, गर्दन, कान, निचले जबड़े, पैर, एड़ियों, प्रजनन अंग, पीठ और रीढ़ की हड्डी का क्षेत्र है। आपका सबसे संवेदनशील क्षेत्र गला होता है, जो कभी-कभी सर्दी से पीड़ित होने पर परेशानी का कारण बन सकता है। आपको गले के संक्रमण और सांस लेने की बीमारियों जैसे अस्थमा से सावधान रहने की जरूरत है। आपको खाना बहुत ज्यादा पसंद है, इसलिए आपका वजन बढ़ सकता है, साथ ही आपको सुस्त बना सकता है। अधिक वजन आपके दिल पर दबाव डाल सकता है और आपको खराब परिसंचरण, कमजोर टखनों, नसों और अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी चीजें परेशान कर सकती हैं। आपको जननांग, गर्भ, लीवर, किडनी, फोड़े और गठिया के रोगों का खतरा रहता है। हालांकि आपका पाचन और मेटाबॉलिज्म अच्छा होता है। आपको अक्सर क्रोप, टॉन्सिल, कड़ी गर्दन, सर्वाइकल दर्द, गले में खराश, सूजन ग्रंथियों, लैरिंजाइटिस, गर्दन और कान के दर्द के आसपास चोटों की शिकायत होगी। नियमित रूप से व्यायाम आपके लिए जरुरी है।

मई में पैदा हुए लोगों के लिए भाग्यशाली रंग और वार

मई में जन्मे लोगों का लकी रंग हल्का पीला और हल्का हरा रहता है। किसी भी अच्छे दिन की शुरुआत आप इन रंगों के साथ कर सकते हैं। अगर आप मई में जन्मे हैं, तो आप अपने महत्वपूर्ण कामों के लिए मंगलवार का दिन चुन सकते हैं। यदि लकी स्टोन की बात करें तो आपके लिए पन्ना अच्छा रहता है, लेकिन कोई भी रत्न धारण करने से पहले किसी अच्छे ज्योतिषी से सलाह लेना जरूरी होता है। वे आपकी व्यक्तिगत कुंडली के आधार पर सही रत्न की जानकारी आपको दे सकते हैं।

मई में पैदा हुए लोगों की अच्छी और बुरी बातें

हर सिक्के के दो पहलू होते हैं, ठीक इसी तरह मई में जन्मे लोगों में भी अच्छाई और बुराई दोनों ही होती है। आइए जानते हैं कि कैसे अलग हैं मई में पैदा हुए लोग :
मई में पैदा हुए लोग बहुत ही ज्यादा जिद्दी होते हैं, और अपने हठी स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।
बुद्धिशाली और होने के साथ आप बागी और उग्र होते हैं।
अपने साथी के साथ बहुत ही लॉयल रहते हैं और ऐसी ही व्यवहार की अपेक्षा करते हैं।
ये लोगों का झूठ पकड़ने में माहिर होते हैं।
ये रोमांचकारी, मेहनती लेकिन आराम पसंद होते हैं।
ये किसी भी काम को पूरा करने में बहुत ज्यादा समय लगाते हैं।
आप बहुत ही गर्म मिजाज के होते हैं, और अपनी बात से पीछे नहीं हटते हैं।

मई में जन्मे प्रसिद्ध लोग

अगर आप मई में जन्मे हैं तो आप अपना जन्म महीना कुछ खास लोगों के साथ शेयर करते हैं। आइए जानते हैं कुछ महत्वपूर्ण नाम – प्रख्यात बंगाली कवि और लेखक रवींद्र नाथ टैगोर मई में ही जन्मे थे। इसके अलावा मई में जन्मे लोगों में अभिनेता नवाज़जुद्दीन सिद्द्की, और विक्की कौशल हैं, वही माधुरी दीक्षित और अनुष्का शर्मा भी मई में जन्मे हैं। 14 शताब्दी के महान योद्धा महाराणा प्रताप भी मई में जन्मे थे। सत्यजीत रे और रस्किन बॉन्ड का जन्म भी मई के महीने में ही हुआ था।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

Continue With...

Chrome Chrome