https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/

गुरु धनु राशि में हो रहे हैं मार्गी, क्या होगा आप पर प्रभाव

गुरु धनु राशि में हो रहे हैं मार्गी, क्या होगा आप पर प्रभाव

गुरु धनु राशि में 13 सितंबर से मार्गी होने वाले हैं। अभी गुरु धनु राशि में ही वक्री गति से चल रहे थे। स्वयं की राशि में मार्गी होने का असर सभी राशियों पर अच्छा होगा। गुरु को विस्तार का कारक माना जाता है। धन, संतान और सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के लिए गुरु की स्थिति का मजबूत होना जरूरी है। धनु राशि में मार्गी गुरु का आपकी राशि पर क्या असर होगा, आइए जानते हैं-

मेष

मेष राशि के जातकों का भाग्य का विशेष साथ मिलेगा। आपको भाई-बहनों का साथ मिलेगा। पिता के साथ भी मतभेद दूर हो सकते हैं। गुरु के मार्गी होने के कारण आप कई अच्छी और लाभदायक यात्राएं भी करेंगे। ईश्वर में आपकी आस्था होगी। उच्च अध्ययन में आप काफी सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आपके अधिकारियों से भी आपका सामंजस्य बहुत अच्छा रहेगा। उपाय- अपने गुरु के मंत्रों का जाप करें।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों के लिए समय जैसा चल रहा है, उसमें ज्यादा अंतर नहीं आएगा। इस समय आपको धन लाभ हो सकता है, लेकिन आपको वाहन आदि चलाने में बेहद ध्यान रखना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से भी संबंध खराब भी हो सकते हैं। इस दौरान कुछ असफलता भी मिल सकती है, लेकिन यह समय धैर्य रखने का होगा। उपाय- गुरु से संबंधित चीजों का दान करें।

मिथुन

यह गोचर आपके और जीवनसाथी के बीच तनाव को दूर करेगा। बिजनेस पार्टनर के साथ चल रही उलझन भी दूर हो सकती है। अविवाहित जातकों का कहीं रिश्ता पक्का हो सकता है। गुरु के इस तरह मार्गी होने के चलते आपके व्यवसाय में उन्नति हो सकती है। इस दौरान कोर्ट कचहरी के काम में भी आपको सफलता मिल सकती है। उपाय- गरीबों को केले वितरित करें।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए समय थोड़ा संघर्ष का रहेगा। हालांकि आपके शत्रुओं में कमी हो सकती है या आप शत्रुओं पर भारी पड़ सकते हैं। हालांकि पेशेवर रूप से आपको किसी तरह की तकलीफ हो सकती है। जीवनसाथी या बच्चों के साथ आपके संबंधों में थोड़ी परेशानी आ सकती है। हालांकि जो लोग जॉब बदलने के इच्छुक हैं, उनके लिए यह समय काफी लाभदायक रहेगा। उपाय- गुरुवार का व्रत करें।

सिंह

गुरु का मार्गी होना आपकी पढ़ाई के लिए लाभदायक है। आपके प्रेम प्रसंग के लिए भी यह गोचर लाभदायक हो सकता है। आपके परिवार में कोई नया सदस्य आ सकता है। संतानपक्ष के लिए भी गुरु का यह गोचर लाभदायक रह सकता है। इस दौरान आपका मन आध्यात्मिक गतिविधियों में ज्यादा लगेगा। उपाय- विद्यार्थियों को उनकी जरूरत की चीजें भेंट करें।

कन्या

गुरु के कारण आपके भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। आपका ध्यान घर-परिवार की जरूरतों को पूरा करने में भी लगा रह सकता है। हालांकि इस दौरान आपकी मां के स्वास्थ्य का आपको विशेष ध्यान रखना होगा। संपत्ति, लेन-देन या जमीन आदि की कागजी कार्रवाई को बेहद ध्यान से करना होगा। उपाय- भगवान शिव और विष्णु की पूजा करें।

तुला

इस समय अचानक आपको लगेगा कि आपके साहस में कमी है। आप किसी के सामने ज्यादा नहीं बोल पाएंगे। हालांकि भाई-बहनों के साथ आपके संबंध सहज रहेंगे और आप खुद को भाग्यशाली भी समझेंगे। कॅरियर और व्यवसाय को लेकर थोड़े चिंतित रह सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए समय औसत रहेगा। उपाय- भगवान विष्णु के सहस्रनाम का जाप करें।

वृश्चिक

पिछले कई समय से धन की कमी से आप जुझ रहे थे। गुरु के मार्गी होने पर आपकी आर्थिक स्थिति फिर से मजबूत होने लगेगी। परिवार के सदस्यों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। पैतृक संपत्ति का विवाद भी हल हो सकता है। इस समय आपकी महत्वाकांक्षा व्यापार या संपत्ति को बढ़ाने वाली भी रह सकती है। उपाय- गुरुवार का व्रत करें।

धनु

बहुत समय से चल रही आपकी चिंता दूर होगी। आप शांत चित्त से अच्छे विचार कर पाएंगे। आप धीरे-धीरे अपने काम को करेंगे। इस समय आप धैर्यवान बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपके मतभेद चलते रहेंगे। कभी-कभी संतानपक्ष से कोई चिंता आ सकती है। इस समय आप धन संचय करने में ज्यादा रुचि लेंगे। उपाय- भगवान विष्णु और शिव की पूजा से आपको लाभ होगा।

मकर

गुरु के मार्गी होने के चलते आपके खर्चे एक निश्चित लेवल तक बढ़ सकते हैं। इस दौरान सफलता के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना होगा। विदेश जुड़े व्यापार में आपको फायदा हो सकता है। हालांकि इस समय आप किसी चिंता में भी रह सकते हैं। किसी बात की अनावश्यक चिंता आपको हो सकती है। उपाय- गुरु ग्रह के निमित्त पीली चीजों का दान करें।

कुंभ

कुंभ राशि के जातकों के लिए समय अच्छा रहेगा। इस दौरान आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। इस दौरान आपकी आय में बढ़ोतरी हो सकती है। आपकी इच्छा शक्ति मजबूत रहेगी। संतान पक्ष से भी आपके संबंध मजबूत होंगे। इस दौरान आपके किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से अच्छे संबंध हो सकते हैं। उपाय- भगवान शिव का दूध में केसर मिलाकर अभिषेक करें।

मीन

मीन राशि के जातकों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस समय आप व्यापार बढ़ाने के बार में भी विचार करेंगे। पैतृक संपत्ति को लेकर किए जा रहे प्रयास सार्थक हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कमीशन के काम में फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए भी समय अच्छा रहेगा।

श्री गणेशजी के आशीर्वाद के साथ
गणेशास्पीक्स डॉट कॉम/हिंदी

डेढ़ साल बाद राहु बदलेगा अपनी चाल, आखिर क्या होगा आप पर असर?
लॉकडाउन के कारण विवाह हुआ है निरस्त, जानिए 2021 के शुभ मुहूर्त

Continue With...

Chrome Chrome