https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/

राशि के अनुसार घर की आन्तरिक सज्जा का चयन

अलंकृत झाड़ फ़ानुस, फारसी गलीचे, प्राचीन शंमादान, जटिल कलाकारी के पर्दे, हाथीदांत के गुलदान या लोहे के फोटो फ्रेम में क्या है जो आपकी आंखो को आकर्षित करता है – विशाल फर्नीचर बीते युग की याद दिलाते है, स्टील और क्रोम के फर्नीचर का भविष्य है, कैसी सज्जा आपके भीतर डिजाइनर की संवेदनशीलता को अपील करती है – हम में से हर एक को डिजाइन का एक अनोखा तरीका पसंद आता है | आगे पढ़िये किस राशि को कैसी आन्तरिक सज्जा पसंद है |

मेष

क्रियाशीलता और गति इस राशि के जातकों के मुख्य गुण हैं | इन्हे बाह्य कार्यकलाप और शारीरिक चुस्ती-दुरुस्ती पसंद है | ये अपने घर को साफ़-सुथरा रखने में बहुत सारा समय व्यतीत करते हैं | इसलिये साफ़-सफ़ाई में आसान और आसान रख-रखाव वाला डिजाईन इन्हे पसंद आता है | घरेलु काम-काज इनके लिये समस्या हो सकती है जब तक कि घर को जमाने के सार्थक प्रयास न किये जाए | स्टोरेज का स्थान, वाक-इन-क्लोसेट आदि इनके घर को व्यवस्थित करने में सहायता कर सकते हैं | पश्चिमी ज्योतिषिय विद्धा के अनुसार मेष राशि चक्र में सबसे ऊपर आता है इसलिए इन्हे बहुमंजिला इमारत बनवानी चाहिए जिसमें इनका बेडरूम ऊपरी मंजिल में होनी चाहिए और अगर यह संभव नही है तो ऊँचा उठा हुआ बेड उपयोग करना चाहिये | ये नया प्रोजेक्ट शुरु तो कर लेते हैं पर उसे पूरा नहीं कर पाते हैं और यही बात घर के नवीनीकरण में भी लागू होती है | इनके पास अपने आप काम करने के औजार भी पाये जाते हैं |

वृषभ

वृषभ राशि के जातक अपनी भौतिक संपत्ति से प्यार करते हैं, और उससे बहुत जुड़े हुए रहते हैं | इनका घर एक सार्थक निवेश और सामाजिक स्थिति का प्रतीक है | इसके अलावा, आराम, विलासिता और स्थिरता इन वीनस शासित प्राणियों के लिए महत्वपूर्ण हैं | वीनस के कारण सौंदर्यशास्त्र, इंटीरियर डिजाइनिंग और वास्तुकला की संवेदनशीलता इन जातकों के स्वाभाव में है | विश्राम, सौंदर्य, संतोष, कालातीत लालित्य आदि इनके गुण हैं | यदि वित्त उन्हें अनुमति दे, ये अपने घरों के लिए आलीशान पर्दे और फर्नीचर जोड़ना पसंद करेंगे | सुशोभित एक्सटेंशन और अपने घरों को और परिवर्धन उनके दिमाग में हमेशा रहता हैं | फूल और सजावटी पौधे इनके गुण को उजागर करते हैं | कालीन और कालीनदार फ़र्श भी इन्हे पसंद है | इनका बेडरुम इनकी रुचि का दर्पण है | व्यावहारिक फर्नीचर, मध्यम प्रकाश और मुलायम चादरें इनकी पसंद है | भोजन इनके लिये अति महत्वपूर्ण है इसलिये व्यवस्थित और विशाल रसोई काउंटर और भोजन क्षेत्र अत्यंत महत्वपूर्ण हैं |

मिथुन

मिलनसार और पार्टी करने वाले मिथुन राशि के जातकों को सामाजिक व्यवहार पसंद है | इनका दिमाग गतिशीलता और कल्पनाशीलता से भरपूर है | इन्हे बदलाव को अपनाने में कोई तकलीफ़ नहीं होती है इसलिये अपनी सजावट और फ़र्नीचर की जगह बदलते रहते हैं, इनकी रुचियां भी बदलती रहती हैं | अगर आज ये सजावट कम से कम रखने का प्रयास करते हैं तो कल ये कुछ भारी से साजो-सामान से अपना घर सजा लेते हैं | शिष्ठ और युवा, विद्रोही जीवनशैली और डिजाइन की रुचि वाले मिथुन राशि के जातक शहरों, काम और मनोरजंन के नये उभरते स्थानों पर ज़्यादा देखे जाते हैं | इनका घर अस्त-व्यस्त हो सकता है, पर इन्हे ऎसा करने से बचना चाहिये, क्योंकि इससे सकारात्मक ऊर्जा का बहाव रुकता है | खुली जगह का एहसास होना बहुत जरुरी है, इससे हम सजावट में बदलाव करते रह सकते हैं और इससे मिथुन राशि के लोगों कि जो विभिन्नता की इच्छा पूर्ण होती है | कांच के दरवाजे, खिड़कियां, नवीन डिजाइन, उपयोगी फ़र्नीचर, आधुनिक कलाकृतियां आदि इनके घर के लिये अच्छे साबित होते हैं |सुंदर और ताजगी प्रदान करने वाले रंग, उत्साह प्रदान करने वाली आन्तरिक साज-सज्जा भी इन्हे पसंद आती है |इनके घर के लिये काफ़ी टेबल और पूरे कमप्युटर सेटअप के साथ कमप्युटर टेबल बहुत आवश्यक हैं |

कर्क

कर्क राशि के लोग घर और घरेलु वातावरण चाहते हैं | ये पारिवारिक प्यार और मूल्यों को बहुत महत्व देते हैं | इन्हे अपना घर बाह्य दुनिया कि अपेक्षा सुकून देने वाला लगता है | इनके लिये एक आदर्श घर बाह्य वातावरण के आडंबर से कटा हुआ होता है, जो मां कि गोद की तरह सुरक्षित हो और जहां पुरानी यादें जुड़ी हुई हों | इन्हे प्राकृतिक रौशनी, हवादार और अच्छी तरह प्रकाशमय घर अच्छा लगता है | नीले, हरे और समुद्री हरे-नीले रंग इनके लिये बेहतर होते हैं | प्राचीन, परिवारिक धरोहर, पुराने परिवारिक चित्र आदि अपने घर में बड़े गर्व से लगाते हैं | व्यवहार और स्वभाव दोनों से मितव्ययी कर्क राशि के जातक अपनी संपत्ति की साज-सज्जा में ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते हैं, फ़िर भी इनका घर जीवन शक्ति से भरपूर, स्वागतयोग्य और आरामदायक होता है | इनके घर में रसोईघर पारपंरिक व साधारण तथा परिवार और दोस्तों के साथ मिल-बैठने का स्थान होता है | आजकल का ओपन किचन सिस्टम इन्हे अच्छा लगता है, जंहा ये मिलना-जुलना, विचार करना और बच्चों के साथ खेल सकें | पुराने गार्डन फ़र्निचर और पानी के फ़व्वारे, चाहे कितने भी छोटे क्यों न हो, तथा बहुत सारे फ़ूल और पौधे इन्हे सच्ची खुशी देते हैं |

सिंह

समृद्धि और विलासिता से परिपूर्ण डिजाइन सिंह राशि के जातकों को पसंद आती है | इनके पास जो कुछ भी है वो सबसे अलग और सबसे बेहतर होता है या कम से कम ये ऎसा सोचते हैं | जब आर्किटेक्चर की बात आती है तो इन्हे किले, महल, राजसी साजो-सामान, मखमली फ़र्निशिंग और बड़े और अंलकृत संगमरमर के स्थान आदि इन्हे रुचिकर लगते हैं | अत: ये सब इनकी इच्छित वस्तुएं हैं | सिंह के गुण के अनुसार इन्हे आराम के समय एकांत अच्छा लगता है | और इसलिये ये महंगे और विलासी चीजें ना अपना कर ये अपनी कल्पनाशीलता में सादगी पसंद करते हैं | इन्हें शानदार साज सामान, सुपर नरमतकिए, कालीन आदि अपने आस-पास रखना अच्छा लगता है | बहुत से सिंह राशि के लोगों को पालतु जानवर रखना अच्छा लगता है | भव्यता और ऐश्वर्य इनके घरों में होता है | बेहतर गुणवत्ता के उत्पाद, सामान, सामग्री, फर्नीचर आदि महत्वपूर्ण हैं | इनके सोने का कमरा भी काफी भव्य होता है | अल्ट्रा आधुनिक और समकालीन तत्व भी अधिकांश सिंह राशियों को पसंद आते हैं |

कन्या

कन्या राशि के लोगों को अपनी ऊर्जा और समय खर्च करना जरा भी बुरा नही लगता, बहुत छोटे-छोटे से विवरण के लिये बल्कि इनकी पसंद बड़ी उत्कृष्ठ होती है | बहुत से कन्या राशि के लोग आर्किटेक्चर और इंटीरियर डिजाइनर होते हैं क्योंकि ये खाली स्थान को लेकर बड़े अच्छे प्रबंधक होते है, छोटी से छोटी जगह का प्रबंधन ये अच्छी तरह कर पाते हैं | इसलिये ये बहुत व्यवस्थित रहते हैं, चाहे फ़िर वो इनका घर हो, दराज हो या फ़िर आफ़िस डेस्क हो | इनके पास स्टोरेज के अनोखे आइडिया होते हैं | इनके पास बहुत से टेबल, सुंदर कपबोर्ड, वाल-टू-वाल रैक्स आदि इनके जूते रखने के लिए और बास्केट मनमाना सामान रखने के लिए होता हैं, जिससे कि घर अस्तव्यस्त ना रहे | इसका ये मतलब नही है की ये अपना घर सामान और फ़र्निचर से भरना पसंद करते हैं बल्कि इन्हे खुली जगह अच्छी लगती है | हल्के रंग इनके घरों में प्रमुखता से पाये जाते हैं | सूर्य का प्रकाश और प्राकृतिक लकड़ी के फर्नीचर भी इन्हे भाते हैं | इनकी पसंद काफ़ी सुरुचिपूर्ण होती है | इन्हे अपने घर में सब कुछ साफ़-सुथरा और सही जगह पर रखना पसंद है |

तुला

अपने राशि के स्वामी शुक्र के कारण तुला राशि के लोग गहरे सौंदर्य और सौंदर्यशास्त्र की ओर प्रवृत्त होते हैं – विशेष रूप में इंटीरियर डिजाइन, और सामान्य रूप में सभी चीजों में उत्कृष्टता | अधिकांश तुला राशि वाले उच्च मानकों को मानते हैं जिससे वे खुद के लिये और अपने परिवार के लोगों के लिये आराम और विलासिता के साधन मुहैया करा पाते हैं | जब डिजाइन की बात आती है, इन्हे ओरिएन्टल लाइन और जेन विषय पसंद आता है | इस तरह का पूर्वी दृष्टिकोण शांत और आरामखाली स्थान, स्पष्टता, बैठने की नीची व्यवस्था, तटस्थ प्रकाश और हरेक कोने और खाली जगह पर लागू होती है | नापी-तौली कम और स्वच्छ जगह इस प्रकार की सज्जा की खासियत होती है | तुला राशि के लोग आधुनिकता और इंटीरियर डिजाइन का महत्व समझते हैं पर अपनी अनिर्णय की स्थिति के कारण ये अपने घरों में बहुत सा सामान एकत्रित कर लेते हैं, अत: इन्हे इनमे सावधानी रखनी चाहिए | रंग के विभाग में इन्हे सुखदायक गुलाबी, क्रीम, सफेद, पीला, नीला और हरा रंग अच्छे लगते हैं | तुला राशि के लोगों को फ़ूलो से बहुत प्यार होता है |

वृश्चिक

वृश्चिक राशि का रहस्यवाद इनके द्वारा पसंद किये गये सजावट के सामान में दिखता है | गोपनीयता और एकांत इन्हे अच्छा लगता है इसलिए गहरा वातावरण इन्हे पसंद आता है | धीमे और दबे हुए प्रकाश के स्त्रोत, छाया पड़ने वाला और अंधेरा वातावरण इनकी संवेदनाओं को प्रमुखता से प्रकट करता है | गहरे लाल रंग, मैरुन और गहरा गुलाबी रंग इन्हे भाता है | इनके घरों का विषय मध्य एशिया, अफ़्रिका या भारतीय हो सकता है, पूरी तरह से सांस्कृतिक ना हो कर कुछ-कुछ अरेबियन नाइट्स की तरह हो सकता है | ये अपने घर के भीतर एकांत जगहों और कोनों के विकास के लिए पर्याप्त सुविधा रखते हैं | ये बगीचे का एक साधारण शेड या छिपा हुआ कुआं हो सकता है, कुल मिला कर ऎसी आन्तरिक साज-सज्जा इनके ध्यान और कल्पनाशीलता को जाहिर करती है | इन्हे आदिवासिय कलाकृतियां और सजावट के सामान भी पसंद आते हैं | इनका शयन कक्ष आलीशान और भव्य होता है |

धनु

धनु राशि के जातक अपनी राशि के गुण के अनुसार स्वतंत्रता पसंद करने वाले होते हैं | भीड़-भाड़ वाली जगह इन्हे भयभीत करती है | ज़्यादा सामान इनकी स्वतंत्रता में बाधा डालता है इसलिए इनका घर खुला-खुला होता है | इनके आदर्श घर में तत्वो, जगहों और विषयों के लिये काफ़ी स्थान होता है | इनके लिये बौद्धिक उत्तेजना, गहराई और सम्प्रेषण अति महत्वपूर्ण हैं | ये इनकी डिजाइन की पसंद में भी झलकता है | इनकी पसंद के रंग जामुनी और नीले के गहरे शेड होते हैं और इनकी छटा लिये रंग इन्हे प्रयोग की अनुमती देते हैं | इन्हे खुली जगह पसंद आती है अत: आधुनिक सुविधाओं से भरपूर सिटी सेंटर या टाउन हब ये पसंद करते हैं | इसलिए ये अपना घर ऎसा बसाना पसंद करते है जो स्टाइल के साथ-साथ आराम दायक और थोड़ा अस्त व्यस्त भी रहे तो चलेगा | इलेक्ट्रिक सामान, बढ़िया गालीचे, पुराने फ़र्निचर, अलाव और मध्यम प्रकाश इनकी पसंद उजागर करता है |

मकर

मकर राशि का पृथ्वी तत्व इनके दृष्टिकोण को रूढ़िवादी बनाता है | इनकी डिजाइन संवेदनशीलता, कभी कभी मनमौजी, संरचना और फार्म तथा प्राकृतिक और विश्वसनीय सामग्री पर बनी रहती है | रंग इनके लिए इतना महत्व नही रखते हैं | स्थायित्व इनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है, और अच्छी गुणवत्ता भी | इनके लिए उपयुक्त रंग हैं- मिट्टी का रंग, वनीय हरा (वास्तव में उज्ज्वल रंगों को छोड़कर), हरा, काला ,स्लेटी, भूरा, और काला और सफेद, लाल और सोने का रंग आदि | बहुत जटिल डिजाइन तत्वों और तामझाम खरीदने के बजाय ये एक तगड़ी और सुकृत संपत्ति लेना पसंद करेंगे जो बाहर से अलंकृत और नया हो लेकिन स्वाभाविक और विश्वसनीय भी हो | ये अपने घर के सौंदर्यीकरण पर ज़्यादा ध्यान नही देते हैं, लेकिन सारी सुविधाओं से परिपूर्ण घर इन्हे अच्छा लगता है | अधिकांश मकर राशि के लोगो को भारी पर्दे जिन्हे बांधने की सुविधा हो ऎसे शानदार पर्दे अच्छे लगते हैं | इस राशि के जातको को मिट्टी के बर्तन, मूर्तिकला, पत्थर और लकड़ी के सजावटी सामान पसंद आते हैं | इनके घरों में और कमरो में पर्याप्त भंडारण विकल्प चाहिए क्योंकि इनमे बेतरतीब होने की प्रवृत्ति पायी जाती है |

कुंभ

इन्हे हर चीज में अपना मस्तिष्क और बौद्धिक नजरिया लगाना अच्छा लगता है, फ़िर चाहे वो डिजाइन और सरचनात्मक तत्व ही क्यों ना हो | आत्मनिर्भरता और जगह की स्वतंत्रता इनकी मुख्य प्राथमिकता होती है | अत: ये बड़े और जगहदार घर पसंद करते हैं | अचानक आने वाले मेहमान का ये स्वागत नही कर पाते हैं | इन्हे अपना घर अगोचर या दुर्गम रखना पसंद होता है | तत्वों का संयोजन और तुलना कैसे करें इसकी झलक इनकी डिजाइन पद्धति में भी दिखता है | और इसका परिणाम बेहतरीन होता है | इनके द्वारा सजाया गया घर प्रेरणा दायक होता है | यहां आप आधुनिकता और पारंपारिकता का सुन्दर समायोजन देख पाते हैं | ये नयी और अविष्कारि चीजों के प्रति जागरुक होते हैं | अत: गैजेट्स इनके पास देखे जा सकते हैं | इनकी पसंद के रंग नीला, धातुई चमक लिये काला और स्लेटी हैं |

मीन

मीन राशि जल, समुद्र, शांत सागर और स्वपनीय दुनिया का परिचायक है | इनके घर की आन्तरिक साज-सज्जा में जल तत्व का बाहुल्य होता है | समुद्र से सबंधित रंग संयोजन, प्राकृतिक सामग्री या फ़िर सागर तट का भी विषय इनके साज-सज्जा का हो सकता है | व्यवस्थित रहना इनकी आदत नही होती, ये अस्त-व्यस्त रहते हैं |ये रोज-रोज घर ठीक नही कर पाते हैं | बाह्य दुनियावी आकर्षण इन्हे ज्यादा आकर्षित नही कर पाते हैं | वास्तव में मीन राशि के लोग अपने घर से बहुत प्यार करते हैं, इसलिये ये किसी तरह अपना घर अच्छी तरह व्यवस्थित कर पाते हैं | इनके सारे कमरों मे फ़र्निचर नाजुक और आरामदायक होते हैं | भंडारण की अत्यधिक क्षमता और ऎसी फ़िटिंग्स और फ़र्निशिंग जिनका रखरखाव कम हो | शांतिपूर्ण वातावरण इन्हे अच्छा लगता है |

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

Continue With...

Chrome Chrome