होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » अंक ज्योतिषी: क्या आपका कभी जादुई अंक 7 नंबर से पाला पड़ा है?

अंक ज्योतिषी: क्या आपका कभी जादुई अंक 7 नंबर से पाला पड़ा है?

अंक ज्योतिषी: क्या आपका कभी जादुई अंक 7 नंबर से पाला पड़ा है?

आप और हम में से कई लोग कहते हैं कि भगवान ने सोमवार से शनिवार तक छः दिनों में सृष्टि का निर्माण किया। और सातवें दिन यानि रविवार को छुट्टी मार ली, यानि आराम किया। क्या ये सुनने बड़ा ही अजीब लेकिन मज़ेदार नहीं लगता?लेकिन हम पूर्ण विश्वास के साथ नहीं कह सकते कि ये सही है। लेकिन कई बार हमें भ्रम भी होता है कि कहीं ये वाकई में सही तो नहीं। क्योंकि अगर ऐसा नहीं होता तो रविवार की छुट्टी क्यों रहती है?इसके अलावा कुछ बातें और भी हैं जो हमें इस पर यकीन करने के लिए पर्याप्त तर्क दे सकती हैं। जैसे कि सप्तऋषि मंडल में सात ही सितारे क्यों हैं? समुद्रों संख्या साथ ही क्यों है? एक सप्ताह में सात दिन ही क्यों होते हैं? यहाँ की दुनिया में महाद्वीपों की संख्या भी 7 ही क्यों है?इसके साथ ही सात मुखी रुद्राक्ष का क्या अस्तित्व है?इस सभी तर्कों और कारणों की ही वजह है कि जब हमसे कोई पूछता है कि आपका पसंदीदा या भाग्यशाली नंबर कौन सा है। तो हमारे दिमाग में सबसे पहले जो अंक आता है वह 7 ही होता है! इसकी सबसे बड़ी वजह है इन अंक का जादू! जिसका उल्लेख अंक शास्त्र या अंक ज्योतिष में भी किया गया है? तो आख़िर 7 नंबर में ऐसा क्या है जो लोगों के इस अंक के प्रति जुनूनी बनाता है? आईये जानते है!

नंबर 7 का ज्योतिषीय महत्व

अंक शास्त्र या अंक ज्योतिषी में बताया गया है कि प्रत्येक अंक का अपना एक प्रभाव होता है। इसीलिए अंक 7 का भी अपना एक आकर्षण है। क्योंकि इसकी अपनी एक पवित्रता होती है। हालाँकि अन्य अंकों के अपने अलग गुण होते हैं। लेकिन अंक 7 अंक ज्योतिषी के अनुसार सबसे शुभ माना जाता है। इसे सर्वोच्च शक्ति और आध्यात्मिकता का अंक माना जाता है।

यहाँ तक की ज्योतिष में ग्रहों के और सप्ताह के सात दिन के बीच संबंध भी है। सप्ताह के सभी सात दिनों को ग्रहों के अनुसार नाम दिया गया है। जैसे – चंद्रमा (सोम), मंगल, बुध, बृहस्पति, शुक्र, शनि और सूर्य(रवि)। ये ग्रह जीवन के प्रमुख क्षेत्रों के कारक होते हैं और ज्योतिष के अनुसार एक बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए, ये इस बात को भी दर्शाते हैं कि सप्ताह के सात दिन किसी के जीवन को किस प्रकार प्रभावित करते हैं?

अंक ज्योतिष के अनुसार जिन लोगों का भाग्यांक या जीवन पथ अंक 7 होता है वे अन्य लगों के मुकाबले अधिक आध्यात्मिक, सहज और मानसिक मजबूत हैं। दूसरों की तुलना में उनके पास एक विशेष प्रकार का प्रभाव और अपने आसपास सकारात्मकता होती है। वे दूसरों के प्रति अधिक संवेदनशील और भावुक होते हैं। उनके पास उच्च दिमाग़ी क्षमता होती हैं। जिसके कारण वे एक सामान्य व्यक्ति की क्षमता से परे जाकर चीजों की तुलना कर सकते हैं। जैसा की एक सामान्य व्यक्ति अपनी इंद्रियों आँख, नाक, कान जीभ, त्वचा आदि की सहायता से कर पता है। इनमें से कई लोग आध्यात्मिकता के मार्ग पर चलते हैं, और गैर-भौतिक आयामों के रहस्यों को उजागर करने की दिशा में गहरा झुकाव रखते हैं।

अंक 7 की दुनिया के लिए करिश्माई प्रवति

अंक 7 सभी धर्मों के लिए एक विशेष गहरा महत्व रखती है। हिंदू संस्कृति में, कुछ पुराणों के अनुसार ब्रह्माण्ड को 14 दुनियाओं में विभाजित किया गया है। इन 14 में से सात ऊपरी दुनिया हैं और सात नीचे की दुनिया। यहां तक ​​कि भारतीय विवाह संस्कार में भी सात वचन और सात फेरे होते हैं।

प्राचीन पौराणिक या धार्मिक विज्ञान में भी ब्रह्मांड में सात स्वर्गों की उपस्थिति का उल्लेख किया गया है। जैसा कि विद्वानों ने पाया है, बाइबल में भी अंक 7 को पूर्णता या दोषहीनता का प्रतीक माना गया है। इस्लाम की पवित्र पुस्तक कुरान के साथ-साथ यहूदी धर्म में भी सात आसमानों का उल्लेख किया गया है।

क्या आप भी भाग्यांक के बारे में जानना चाहते हैं. तो यहाँ क्लिक करें और हमारे अंक ज्योतिष विशेषज्ञ से बात करें!

7 नंबर की शक्ति और आशीर्वाद

अंक 7 सात ऐसे लोगों को विशेष आशीर्वाद देती है जो रहस्यमयी विषयों के बारे में सीखने और ज्ञान प्राप्त करने की लालसा रखते हैं। इनके अंदर प्रतिभा होती है और ये जवाब ढूंढने के लिए लालायित रहते हैं। इनके भीतर किसी भी घटना के पीछे का कारण या तर्क खोजने का जुनून होता है। ये खोजी प्रवर्ति के व्यक्ति होते हैं। ये लोग वैज्ञानिक अध्ययन, आविष्कार के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। तथा एक कानूनी सलाहकार या विद्वान भी बन सकते हैं।

अंक ज्योतिष में अंक 7 सत्य के ज्ञान का प्रतीक होता है। ये 7 अंक वाले लोगों को परमात्मा के प्रति आत्मा समर्पित करने का भाव देता है। इस संख्या का केवल आध्यात्मिक पक्ष ही बाकी अन्य लक्षणों पर अत्यधिक हावी होता है। यह उन लोगों को भी प्रभावित करता है जो अपने जीवन में अंक सात का उपयोग करते हैं।

क्या आपने कभी अपने व्यक्तिगत मामलों में किसी संख्या की पुनरावृत्ति देखी है? अगर ऐसा होता है तो जीवन में ऐसी घटनाओं को हल्के में नहीं लेना चाहिए। ये आपके जीवन से जुड़े कई पहलुओं की ओर इशारा करती हैं। विशेष रूप से 7 अंक की बार-बार पुनरावृत्ति अंकशास्त्र के साथ मिश्रित आध्यात्मिकता के संदर्भ में एक गहरा महत्व रखती है।

यदि आपके जीवन में 7 अंक बार-बार दोहराता है, तो इसका मतलब है कि आप सही मार्ग पर चल रहे हैं। आपको उस पथ पर आगे बढ़ते रहना चाहिए। जो आपके लक्ष्य और जीवन में सफलता की ओर मार्ग प्रशस्त करेगा।
जो लोग अपने जीवन में 7 नंबर पर विशेष पकड़ रखते हैं, वे सकारात्मकता और सौभाग्य से भरपूर रहते हैं। संख्या 777 का बार-बार सामना या जीवन में इसका उपयोग करके व्यक्ति दिव्य आशीर्वाद के साथ उपहार प्राप्त कर सकते हैं। यह जीवन के हर चरण में व्यक्ति की मदद करता है और किसी भी बुरी शक्ति या नकारात्मकता के खिलाफ एक सुरक्षा कवच प्रदान करता है।

यदि आप व्यवसाय से संबंधित मामलों में 7 अंक को देख पाते हैं, जैसे कि किसी भी महीने की सातवीं तारीख तक एक परियोजना को पूरा करना या सात के मूलांक में आर्थिक लाभ प्राप्त करते हैं तो यह इंगित करता है कि आप अपने काम में आप सफल होंगे।

इसका अंत ही इसकी शुरुआत है

दुनिया में सात नंबर का कनेक्शन कभी खत्म नहीं होता। इंद्रधनुष में सात रंग, संगीत में सात सुर, और सात सितारे- सभी में सात नंबर का जादू है! तो अपने जीवन में भाग्यांक 7 पर पकड़ रखें। लेकिन यदि फिर भी आप जीवन में किसी भी बुरे प्रभाव का सामना कर रहे हैं, तो हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से उपचारात्मक समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, ज्योतिषी से बात करें अभी!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to