सूर्यग्रहण 2023: समय और विभिन्न राशियों पर इसका प्रभाव

सूर्यग्रहण 2023: समय और विभिन्न राशियों पर इसका प्रभाव

सूर्यग्रहण 2023: समय और विभिन्न राशियों पर इसका प्रभाव

सूर्यग्रहण एक खगोलिय घटना जरूर है, लेकिन भारत में इसका धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व बहुत अधिक है। भारतीय शास्त्रों के मुताबिक सूर्यग्रहण को अशुभ घटना मानी जाती है और इस घटना का मानवीय जीवन पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह का प्रभाव पड़ता है। साल 2023 में पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रेल को होगा। हालांकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। 


सूर्यग्रहण 2023 का समय और सूतककाल

2023 का पहला सूर्यग्रहण 20 अप्रेल को होगा। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। वहीं कंबोडिया, चीन, अमेरिका सिंगापुर, थाईलैंड, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम सहित दक्षिण प्रशांत महासागर क्षेत्र के कई देशों में ग्रहण दिखाई देगा। ग्रहण भारतीय समयानुसार सुबह 7.04 बजे से दोपहर 12.29 मिनट तक चलेगा, जो मेष राशि में होगा। हालांकि भारत में दिखाई नहीं देने के कारण इसका सूतककाल भारत में मान्य नहीं होगा। ग्रहणकाल के दौरान धार्मिक पूजा-पाठ नहीं किए जाते हैं। वहीं गर्भवती महिलाओं के साथ रोगियों को भी विशेष सावधानी सूर्य ग्रहण के दौरान रखना चाहिए।


सूर्यग्रहण 2023 का विभिन्न राशियों पर असर

जैसा कि हमने पहले भी बताया है कि सूर्यग्रहण खगोलिय घटना है, भारतीय ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस घटना का सभी पर विशेष प्रभाव जरूर पड़ता है। भारत में यह ग्रहण दिखाई भले ही ना दें, लेकिन विभिन्न राशियों पर इसका असर जरूर होगा। यहां हम चंद्र राशि के आधार पर सूर्यग्रहण 2023 के फल को जानेंगे


मेष राशि पर प्रभाव

सूर्यग्रहण 2023 मेष राशि में होगा। इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना है। अभी आपकी राशि में सूर्य, चंद्र, बुध और राहु जैसे ग्रहों की युति बन रही है। ऐसे में आपको मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना होगा। अनावश्यक तनाव से बचने के लिए प्रयत्न करना होगा। 

उपाय – भगवान शिव की आराधना आपके लिए श्रेष्ठ रहेगी।


वृषभ राशि पर प्रभाव

साल 2023 के पहले सूर्यग्रहण के असर के चलते आपके खर्चे बहुत अधिक होंगे। इस दौरान आपको किसी से धन भी उधार लेना पड़ सकता है। सरकारी संगठन या सरकारी प्रोजेक्ट के लिए यदि आप कोई काम करते हैं, तो बेहद सावधानी से करें। बांयी आंख या पैर में चोट लगने की आशंका रहेगी।

उपाय- विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। 


मिथुन राशि पर प्रभाव

सूर्यग्रण 2023 आपके लिए ज्यादा नुकसानदायक नहीं है, लेकिन आपको कोई विशेष लाभ की आशा भी नहीं रखनी चाहिए। इस दौरान यदि आपके कोई दोस्त या रिश्तेदार बैंक से लोन लेते हैं, तो आप उनके गारंटर नहीं बनें। दूसरों के लिए अनावश्यक लाइजनिंग भी आपको दिक्कत दे सकती है यानी इस दौरान केवल अपने काम से काम रखें।

उपाय – शिव पंचाक्षर स्तोत्र का प्रतिदिन पाठ करें।


कर्क राशि पर प्रभाव

आपके लिए सूर्य ग्रहण 2023 विशेष सावधानी रखने वाला समय रहेगा। ग्रहण आपकी राशि से दसवें भाव में होगा। यह समय आपके प्रोफेशन में उतार चढ़ाव वाला हो सकता है। हो सकता है, इस दौरान आप कोई गलत निर्णय भी ले सकते हैं। अधिकारियों के साथ सामंजस्य बनाने में दिक्कत हो सकती है।

उपाय- गायत्री मंत्र की एक माला का जाप करें।

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, अभी किसी ज्योतिषी से बात करें!


सिंह राशि पर प्रभाव

सूर्यग्रहण 2023 के दौरान आपको लगेगा कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है और मेहनत का फल नहीं मिल रहा है। साल 2023 का पहला सूर्य ग्रहण आपके भाग्य भाव में होगा। इस दौरान पिता का मार्गदर्शन आपको अनावश्यक हस्तक्षेप लग सकता है। 

उपाय – आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।


कन्या राशि पर प्रभाव

सूर्यग्रहण 2023 के दौरान आपको विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। यह ग्रहण आपकी राशि के लिए आठवें स्थान में होगा। इस दौरान वाहन का उपयोग आपको बेहद सावधानी से करना चाहिए। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी आपको दिक्कत हो सकती है। कोई बड़ा निर्णय अभी नहीं लें। 

उपाय – भगवान विष्णु के किसी भी मंत्र का जाप आपके लिए लाभदायक रहेगा।

अपनी 2023 की विस्तृत वार्षिक रिपोर्ट प्राप्त करें तथा अपने लक्ष्यों की योजना और बेहतर रूप से बनायें।


तुला राशि पर प्रभाव

साल 2023 का पहला सूर्यग्रहण आपकी राशि से सातवें स्थान में होगा। यह जीवनसाथी के साथ भागीदारी का स्थान है, इस दौरान आपको व्यक्तिगत जीवन में रिलेशनशिप को लेकर बेहद ध्यान रखना होगा। इस फेज में आपको किसी भी तरह के बड़े विवाद से बचना होगा। बिजनेस पार्टनर के विचारों को भी सम्मान देना होगा।

उपाय- भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करें।

अपनी समस्या बताएं, सटिक समाधान पाएं


वृश्चिक राशि पर प्रभाव

सूर्यग्रहण 2023 के दौरान आपको विशेष रूप से अपनी जॉब और स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। इस ग्रहण के चलते आपकी रोजाना की आय भी प्रभावत हो सकती है। आपको अपने टास्क पूरे करे में दिक्कत महसूस होगी। यदि आप अधिकारी हैं, तो अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ सामंजस्य मुश्किल हो सकता है।

उपाय- रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें।

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, अभी किसी ज्योतिषी से बात करें!


धनु राशि पर प्रभाव

सूर्यग्रहण 2023 के असर के चलते धनु राशि के विद्यार्थियों को पढ़ाई में बहुत दिक्कत आ सकती है। गर्भवती महिलाओं को इस दौरान बेहद सतर्कता बरतनी चाहिए, ग्रहण या ग्रहण से संबंधित कोई वीडियो भी देखना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। प्रेमी के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं।

उपाय – श्री राम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।


मकर राशि पर प्रभाव

मकर राशि के जातकों को सूर्यग्रहण  2023 के असर के चलते अपनी माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। साथ ही उनके साथ संबंधों में सौहार्द्र बरतना होगा। इस दौरान किसी भी तरह की नई जमीन या मकान के सौदे से दूर रहें। कंस्ट्रक्शन के काम में भी आपको नुकसान हो सकता है। हृदय रोगियों को सावधानी बरतना चाहिए।

उपाय- रुद्राभिषेक पाठ से भगवान शिव को प्रसन्न करें। 

आने वाली कठिनाइयों को पहले से पहचानें और अपने भविष्य को संवारे


कुम्भ राशि पर प्रभाव

सूर्यग्रहण 2023 के असर के चलते आपको किसी भी तरह की नई शुरुआत करने से अभी बचना चाहिए। इस दौरान आपको अपने भाई-बहनों की बात को भी मानना चाहिए। हालांकि उनके साथ मतभेद के चांस बढ़ सकते हैं। भाग्य के भरोसे भी ज्यादा ना रहें।

उपाय- भगवान हनुमानजी की उपासना करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

क्या आप यह जानने को उत्सुक हैं कुंभ राशि को लेकर ?


मीन राशि पर प्रभाव

सूर्यग्रहण 2023 के असर के चलते मीन राशि के लोगों को अपने परिवार के साथ बातचीत में बेहद ध्यान रखना चाहिए। इस दौरान आपकी वाणी कठोर हो सकती है। अभी आर्थिक निर्णय लेने से भी आपको बचना चाहिए। इन्वेस्टमेंट की प्रॉपर प्लानिंग किए बिना आप इसे नहीं करें।

उपाय- श्री लक्ष्मी-नारायण की पूजा करें और उनका आशीर्वाद लें।

अपनी समस्या बताएं, सटिक समाधान पाएं



Continue With...

Chrome Chrome