होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » त्योहारी मौसम में मेष राशि अनुकूल रंग पहनने के फायदे

त्योहारी मौसम में मेष राशि अनुकूल रंग पहनने के फायदे

Saturn Transit, GaneshaSpeaks.com

श्रेष्ठ रंग

    • मेष राशि का स्वामी अग्नि तत्व ग्रह मंगल है, जो लाल रंग का ग्रह है। इसलिए मेष जातकों के लिए लाल रंग की श्रेणी का कोई भी रंग बहुत बढ़िया है।
    • इसके अलावा मेष जातकों के लिए नील लोहित रंग (पर्पल) भी काफी शुभ माना जाता है। आप लैवेंडर से लेकर गहरे बैंगनी रंग तक का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लाभ

    • लाल रंग विशेष सौहार्द एवं चमक प्रदान करता है।
    • तेजस्वी एवं बिंदास स्वभाव के मेष जातकों के लिए गाढ़े लाल रंग एवं गहरे बैंगनी रंग बहुत अनुकूल हैं। आध्यात्मिक तौर पर रंग लाल दृढ़ता, गंभीरता एवं धैर्य के साथ जुड़ा हुआ है। इसलिए जल्दबाज और क्रूर स्वभाव के जातकों में इस गुण का होना जरूरी है।
    • लाल रंग जीवन शक्ति, अच्छे स्वास्थ्य, साहसी और उत्साह को प्रोत्साहन देने के लिए जाना जाता है।
    • लाल एवं नीले रंग के संयोजन से बैंगनी रंग बनता है, जिसमें लाल की आक्रमकता एवं नीले रंग की शांति शामिल है, इसलिए मेष जातकों के लिए बैंगनी रंग भी उत्तम है।

आप वार्षिक जीवन में क्या करेंगे? प्रीमियम जन्मपत्री रिपोर्ट तक पहुंच प्राप्त करें।

विशेष टिप्स

  • मेष जातकों के लिए लाल रंग अच्छा है, लेकिन लाल रंग की अति करने से बचना चाहिए। आप लाल रंग को सफेद, गहरे पीले या धूमिल सफेद रंग के साथ संयोजन कर पहन सकते हैं। यह काफी बेहतर लुक प्रदान करेगा।
  • इसके अलावा हलके बैंगनी रंग को आप गहरे लाल रंग के साथ पहन सकते हैं एवं बैंगनी रंग आपको काफी शक्ति प्रदान करेगा।

त्योहारी टिप्स

  1. इस त्योहारी मौसम में खूबसूरत दिखने के लिए गहरे लाल या कोरल के साथ सफेद रंग का संयोजन करने की कोशिश करें। इसके अलावा महिला जातक लाल रंग के आकर्षक गहने भी पहन सकती हैं।
  2. इसके अलावा लड़कियां अपने परिधानों में गहरे लाल एवं सफेद रंग को सम्मिलित कर सकती हैं। इन दोनों रंगों का संयोजन बेहद प्यारा रहेगा।
  3. मेष पुरुष जातक त्योहार में अधिक आकर्षक दिखने के लिए पीले लाल रंग के रेश्मी कुर्ते के साथ गहरे बैंगनी रंग का गुलूबंद पहन सकते हैं।
  4. महिला जातक विशेषकर लड़कियां जो पश्चिमी पहनावा पहनना चाहती हैं, वो लाल रंग के साथ सफेद या धूमिल सफेद रंग का अच्छा संयोजन कर सकती हैं। हालांकि, पुरुष जातक लैवेंडर शर्ट के साथ पीले रंग का ड्रेस पहन सकते हैं, लेकिन आपको अपने साथ गहरे लाल रंग का रूमाल रखना नहीं भूलना चाहिए। इसको अपनी ऊपरी जेब से थोड़ा सा बाहर निकालकर रखें।
  5. इसके साथ ही, मेष जातक सफेद शर्ट, ग्रे रंग की पैंट एवं गहरे लाल रंग की नेक टाई भी लगा सकते हैं। इससे आप काफी गंभीर व समझदार नजर आएंगे।
  6. यदि आप अपने भाग्यशाली रंग लाल को इस्तेमाल में लाना चाहते हैं तो इसको एक्सेसरीज़ के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे कि शर्ट में सुनहरी रंग के कफलिंक्स लाल धारी के साथ, मारून सिल्क टाई, लाल गुलूबंद, लाल पर्स, हैंडबैग आदि।

 

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to