होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » क्या आपकी राशि है FIRE SIGN? पढ़िए कुछ खास गुण केवल यहां

क्या आपकी राशि है FIRE SIGN? पढ़िए कुछ खास गुण केवल यहां

क्या आपकी राशि है FIRE SIGN? पढ़िए कुछ खास गुण केवल यहां

क्या आपको नए और एडवेंचर काम पसंद है? या जो चल रहा है उसमें आप खुश रहते हैं। क्या आपको बात-बात पर गुस्सा आता है? या आप हमेशा शांत बने रहते हैं। क्या आप किसी नए काम को करने के लिए बिना सोचे-समझे शुरुआत कर देते हैं या एक लंबी प्लानिंग बनाकर काम करते हैं। दरअसल आपकी राशि से आपके व्यवहार का पता चल सकता है। अक्सर अग्नि तत्व की राशि के लोग ऐसे होते हैं, जो तेज, आक्रामक, आगे बढ़ने वाले या दूसरों के अधिकार में नहीं रहने वाले माने जा सकते हैं। जानिए यहां अग्नि तत्व की राशि कौन सी हैं और अग्नि तत्व का होने के कारण आपमें क्या विशेषताएं हैं-

अग्नितत्व की राशियां – मेष, सिंह और धनु

12 राशियों को अलग-अलग तत्वों के आधार पर विभाजित किया गया है। इनमें से राशि चक्र की पहली राशि मेष, राशि चक्र की पांचवीं राशि सिंह और राशि चक्र की नवीं राशि धनु को अग्नि तत्व की राशि माना जाता है। अग्नि तत्व की राशि की मुख्य विशेषता होती है-लगातार प्रयास करते रहना। मतलब मेष, सिंह और धनु राशि के लोग किसी चीज में हार नहीं मानते हैं, वे लगातार जीतने का प्रयास करते रहते हैं। वे परिणाम की परवाह किए बगैर काम करना शुरू कर देते हैं। उनमें सबसे आगे बढ़ने का जबर्दस्त जज्बा होता है। हालांकि तीनों राशियों के अपने व्यवहार में थोड़ा-थोड़ा अंतर जरूर होता है, फिर वे अचानक गुस्सा आने पर वे आग की तरह भड़क सकते हैं।

अग्नि तत्व राशियां- लाइफ को लेकर पॉजिटिव एटीट्यूड

अग्नि तत्व की राशियां जीवन को लेकर एक पॉजिटिव एटीट्यूड रखती है। अग्ति तत्व की राशि मेष, सिंह और धनु के लोगों में जीवन जीने का एक जबर्दस्त जज्बा होता है। उनमें कठिनाइयों से लड़ने की एक अभूतपूर्व ताकत होती है। वे हमेशा जागरूक रहते हैं। अग्नि तत्व के कारण मेष, सिंह और धनु राशि के लोग ऊर्जा से भरपूर रहते हैं। वे किसी भी नए काम की शुरुआत करने में बड़ी तेजी दिखाते हैं।

अग्नि तत्व के कारण अवसरों की खोज

अग्नि तत्व से जुड़ी 12 राशियों में से तीन राशियां मेष, सिंह और धनु नए अवसरों की खोज में लगी रहती है। वे कभी अवसरों का इंतजार नहीं करते हैं, बल्कि अवसरों की तलाश करके उन्हें कब्जा लेते हैं। वे खुद से एक प्रतिस्पर्धा करते हैं। उनकी एक छठी इंद्रिय होती है, जिससे वे अपने काम करने की गति के साथ सफलता का अंदाजा लगा लेते हैं। पैसे खर्च करने में भी अग्नि तत्व के लोग कंजूूसी नहीं करते हैं। हालांकि उनका ज्यादातर खर्चा वे उसी जगह पर करते हैं, जहां बहुत ज्यादा जरूरत होती है।

समय के सही उपयोग में लगे रहते हैं अग्नि तत्व के लोग

अग्नि तत्व से जुड़ी राशियों के लोग हमेशा समय के सही उपयोग में लगे रहते हैं। वे यदि कुछ नहीं करते हैं, तब भी वे अपने आप को किताब पढ़ना, म्यूजिक सुनना या आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्त रखना पसंद करते हैं। वे खुद शोर करते हैं, लेकिन दूसरे शोर करने वालों से दूर रहना पसंद करते हैं। हालांकि कई बार उनका शोर सही के पक्ष में होता है। वे समय का सदुपयोग करना जानते हैं, इसलिए दूसरों लोगों से भी यह उम्मीद करते हैं कि वे अच्छा व्यवहार करें।

प्यार के लिए पेशिनेट अग्नि तत्व के लोग

अग्नि तत्व के लोग प्यार के लिए पैशिनेट होते हैं। वे हमेशा अपने प्यार को पाने का प्रयास करते हैं। हालांकि कई बार मेष, सिंह और धनु जैसी अग्नि तत्व की राशियां अपने प्रेमी पर अधिकार जताने का प्रयास करते हैं। उनके सामने एटीट्यूड रखना मुश्किल हो सकता है। अग्नि तत्व से जुड़े लोग अगर आपसे प्यार करते हैं, तो बदले में प्यार पाना चाहते हैं।

अग्नि तत्व से जुड़ी राशियों की नकारात्मकता

अग्नि तत्व से जुड़ी तीनों राशियों मेष, सिंह और धनु में कई चीजें कॉमन है, तो थोड़े बहुत अंतर भी है। जहां तक बात है नकारात्मक बातों की तो हम कह सकते हैं अग्नि तत्व से जुड़ी मेष राशि के लोग अभिमानी हो सकते हैं। वे क्रिएटिव होते हैं, लेकिन दूसरों की क्रिएटिविटी की कद्र नहीं करते हैं। वे खुद को किसी भी तरह से हमेशा आगे रखना चाहते हैं। वे कभी इस बात की परवाह नहीं करते हैं कि लोग इनके बारे में क्या सोचते हैं। यदि बात करें अग्नि तत्व से जुड़ी दूसरी राशि सिंह की तो वे खुद को हमेशा दूसरों से बेहतर मानते हैं। वे हमेशा सेंटर ऑफ अट्रेक्शन रहना चाहते हैं। धनु बहुत जल्दी चीजें शुरू कर देते हैं, लेकिन गोल तक पहुंच पाना उनके बस की बात नहीं होती है। बीच रास्ते में आकर वे कई बार दूसरा गोल डिसाइड कर सकते हैं। वे भी मेष और सिंह की तरह बेहद एग्रेसिव होते हैं और अचानक गुस्सेभरा रेस्पॉन्ड कर सकते हैं।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

पढ़िए अन्य संबंधित आर्टिकल यहां

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to