होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » इन नए बदलावों का गवाह बनेगा साल 2020, जानिए देश-दुनिया के प्रमुख क्षेत्रों की भविष्यवाणी!

इन नए बदलावों का गवाह बनेगा साल 2020, जानिए देश-दुनिया के प्रमुख क्षेत्रों की भविष्यवाणी!

इन नए बदलावों का गवाह बनेगा साल 2020, जानिए देश-दुनिया के प्रमुख क्षेत्रों की भविष्यवाणी!

नया साल शुरू होने में अब बस कुछ ही समय बाकी है। दिन, महीने, साल और तारीख़ सबकुछ बदल जायेगा। कहते हैं संसार में कुछ भी स्थाई नहीं है। अगर कुछ स्थाई है, तो वह है परिवर्तन। यही प्रकृति का नियम है, और यही शाश्वत सत्य भी। ऐसे में समय के साथ प्रत्येक चीज़ में बदलाव अवश्यंभावी हैं। फ़र्क सिर्फ़ इतना होता है, कि कुछ बदलाव समय के साथ-साथ तुरंत हो जाते हैं, और कुछ बदलावों में थोड़ा समय लग सकता है। लेकिन बदलाव होते ज़रूर हैं। निरंतर घटते इन बदलावों को अपने आस-पास के परिदृश्य में भी महसूस किया जा सकता है।

इन निरंतर परिवर्तनों के बीच जिन राजनीतिक परिस्थितियों में साल 2019 का अंत और 2020 की शुरूआत हुई उसने लोगों के मन में यह सवाल खड़े किए कि, जिस साल की शुरूआत से पहले ही इतने प्रतिरोध और विरोध देखने को मिल रहे हैं, उसके बीतने के साथ न जाने देश और दुनिया किन-किन अप्रिय घटनाओं की गवाह बने। आमजन की भावना और उत्सुकता को समझते हुए गणेशास्पीक्स के अनुभवी ज्योतिषियों ने साल 2020 की भविष्यवाणी के माध्यम से कुछ खास घटनाओं को अपने पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास किया है।

वर्ष 2020 का विस्तृत वार्षिक राशिफल प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें अभी!

राजनीति

कैसी रहेगी साल 2020 में दुनिया भर की राजनीति?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि और बृहस्पति का संयोग दुनिया के लिए हमेशा महत्वपूर्ण साबित होता है। यह राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक ढांचों में कुछ क्रांतिकारी बदलावों का संकेत देता है। मौजूदा दौर में जारी बृहस्पति और शनि की युति साल 2020 में मकर राशि में भी जारी रहेगी। इस युति का वर्ष के मध्य में दुनिया भर में घटने वाली राजनीतिक घटनाओं पर विशेष रूप से प्रभाव रहेगा।

बृहस्पति के साथ शनि का गहरा प्रभाव राजनीतिक दलों का कुछ सबसे शक्तिशाली धार्मिक समूहों के साथ गठबंधन की ओर इशारा करता है। यह स्थिति आर्थिक रूप से कमज़ोर देशों में संघर्ष, गृह युद्घ या किसी अन्य प्रकार की राजनीतिक अस्थिरता के संकेत देती है। कुछ विद्रोही, मजबूत राजनीतिक आंदोलनों के माध्यम से महत्वपूर्ण भौगोलिक क्षेत्र पर नियंत्रण कर सकते हैं। साल 2020 में देश-दुनिया के राजनीतिक पटल पर घटने वाली अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं काे विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें…!

भारतीय राजनीति साल 2020 में कैसी रहेगी?

स्वतंत्र भारत की कुंडली के अनुसार आने वाले नव वर्ष 2020 में इंडिया पर चंद्रमा की महादशा और शनि का भुक्ति प्रभाव रहेगा। यहाँ चन्द्रमा तीसरे घर का स्वामी है, और योगकारक शनि के साथ जल तत्व की राशि कर्क में भ्रमण कर रहे हैं। ग्रहों की यह स्थिति साल 2020 में देश और देशवासियों के जीवन में बड़े बदलावों की ओर इशारा करती है। वर्ष 2020 में ही बृहस्पति और शनि की युति के प्रभावों के कारण देश को कुछ अतिवादी परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।

चंद्रमा सार्वजनिक भावनाओं का प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए साल 2020 के दौरान लोग अलग-अलग प्रदर्शन और आंदोलनों के माध्यम से अपने अधिकारों की मांग करेंगे। इन आंदोलनों के उग्र होने की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता। इन विरोध प्रदर्शनों को नियंत्रित करना सरकार के लिए काफ़ी मुश्किल होगा। वर्ष की शुरुआत में ही धनु राशि में ग्रहों का समूह बन रहा है, जो सरकार के लिए कुछ प्रारंभिक समस्याएं लेकर आ सकता है। हालांकि योगकारक शनि के प्रभाव से अंततः राष्ट्र का मजबूत संरचनात्मक विकास होगा। साल 2020 में भारत में घटने वाली प्रमुख राजनीतिक घटनों की विस्तृत भविष्यवाणी जानने के लिए यहां क्लिक करें…!

हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से बात करें और अपनी जन्मपत्री प्राप्त करें अभी!

अर्थ व्यवस्था

क्या साल 2020 में देश-दुनिया की अर्थ व्यवस्था रफ्तार पकड़ेगी?

नए साल की शुरुआत में ही भारत की कुंडली के 7वें भाव में पांच प्रमुख ग्रहों शनि, सूर्य, केतु, गुरु और बुध की महायुति देखने को मिल रही है। ज्योतिष के अनुसार ग्रहों की यह स्थिति देश और दुनिया के आर्थिक विकास के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। ग्रहों की यह स्थिति अचानक आर्थिक गिरावट, युद्ध जैसी स्थिति, दुर्घटना या किसी बड़ी अप्रिय घटना की ओर इशारा करती है। ग्रहों की इस महायुति के कारण आर्थिक मंदी के हालत उत्पन्न हो सकते हैं। अगर शेयर बाजार की बात करें तो 05 जनवरी से 18 जनवरी के बीच का समय काफी महत्वपूर्ण और नकारात्मक रहने वाला है। साल 2020 में देश दुनिया के बैंकिंग क्षेत्र, उपभोग क्षेत्र, शेयर बाजार और रियल एस्टेट जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में घटने वाली प्रमुख घटनाओं की विस्तृत भविष्यवाणी जानने के लिए यहां क्लिक करें…!

मनोरंजन

अपने करियर, व्यापार-व्यवसाय के माध्यम से जीवन की ज़रूरतों को पूरा करने में दिन-रात लगे लोग, अपनी एक जैसी दिनचर्या से बाहर निकलने के लिए मनोरंजन का रूख करते हैं। मौजूदा दौर में जारी तकनीकी क्रांति ने देश दुनिया के मनोरंजन साधनों को एक धागे में पिरोने का काम किया है। इस तकनीकी क्रांति ने मनोरंजन को दुनिया के प्रमुख बाजारों में तब्दील करने का काम भी किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2019-2020 में सिर्फ भारतीय फिल्म इंडस्ट्री ही 3.7 बिलयन डाॅलर के व्यापार का माध्यम बनी जाएगी। भारतीय और दुनिया की अन्य मनोरंजन इंडस्ट्री की दुनिया के कोने-कोने में बढ़ती लोकप्रियता, इस क्षेत्र में लगातार नवाचार को भी जन्म दे रही है। इस दौरान साल 2020 में ग्रहों की स्थिति मनोरंजन के क्षेत्र में बडे़ बदलावों की संभावना को जन्म देने का काम कर सकती है। इस दौरान वेब सीरिज़ और मनोरंजन के अन्य साधनों में काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। ग्रहों का संयोग बड़े तकनीकी परिवर्तन की ओर भी इशारा करता है, इसमें वीएफएक्स और अन्य महत्वपूर्ण तकनीकी परिवर्तन शामिल हैं। साल 2020 बाॅलीवुड और दुनिया की अन्य मनोरंजन इंडस्ट्री में बड़े और महत्वपूर्ण बदलावों की ओर इशारा करता है। देश दुनिया के मनोरंजन क्षेत्र में घटने वाली प्रमुख बड़ी घटनाओं से जुड़ी भविष्यवाणी जानने के लिए यहां क्लिक करें…!

अपने नव वर्ष को और भी बेहतर बनाने के लिए हमारे अनुभवी विशेषज्ञ ज्योतिषियों से बात करें अभी!

जलवायु और मौसम

साल 2020 में कैसी रहेगी देश-दुनिया में जलवायु और मौसम की स्थिति?

वर्ष 2020 की पहली छमाही के दौरान, शनि और बृहस्पति का पारगमन मकर राशि में रहेगा। साथ ही, गोचर राहु और केतु भी राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान हंगरी, स्पेन, अरब, अफ़ग़ानिस्तान, ब्रुसेल्स, मैक्सिको, ग्रीस के विभिन्न स्थानों पर कुछ प्राकृतिक आवेगों की संभावना है। हालांकि वर्ष 2020 के दौरान अधिकांश उष्णकटिबंधीय देशों में मानसून और मौसम से जुड़ी बेहतर स्थिति देखने को मिलेंगी।

साल 2020 में कुल छः ग्रहण देखने को मिलेंगे, जिनमे 4 चंद्र ग्रहण और 2 सूर्य ग्रहण होंगे। चारों चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होंगे। जबकि एक बार कुंडलाकार सूर्य ग्रहण और एक बार पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा। इन ग्रहण के दौरान देश-दुनिया के कई क्षेत्रों में जलवायु और मौसम से जुड़ी कई बड़ी घटनाओं की संभावना है। साल 2020 के दौरान पड़ने वाले ग्रहण और देश-दुनिया के जलवायु व मौसम से जुड़ी अन्य प्रमुख घटनाओं की भविष्यवाणी जानने के लिए यहां क्लिक करें…!

एक ज्योतिष विशेषज्ञ से बात करें अभी!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to