अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस – योग करने के 11 जरूरी नियम - GaneshaSpeaks

योग करने के 11 जरूरी नियम

योग दिवस आते ही योग करने के लिए मन में तरंगे उठने लगती है। अचानक युवा भी जिम छोड़कर योगाभ्यास की ओर आने लगते हैं। आम लोगों में भी योग के प्रति जबरदस्त आकर्षण देखा जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि योगाभ्यास करने से पहले बहुत चीजों का ध्यान रखा जाना चाहिए। साथ ही योगाभ्यास करने के दौरान भी बहुत से नियमों का ध्यान रखना चाहिए। हम आपको बता रहे हैं ऐसे ही कुछ नियम-
– अचानक से योगाभ्यास शुरू ना कर दें। योग शुरू करने से पहले दो-तीन दिन तक एक निश्चित समय के लिए मॉर्निंग वॉक करके शरीर को अभ्यास में लाएं।
– योगाभ्यास की शुरुआत में कभी भी कठिन आसन नहीं लगाएं। शुरुआत हमेशा सरल और साधारण योगासन से करनी चाहिए। प्राणायाम और ध्यान भी इसी नियम के तहत करें।
– बंद कमरे की जगह खुले आकाशी के नीचे योगाभ्यास करने के फायदे ज्यादा होते हैं, लेकिन कभी भी खाली जमीन पर योग करने की जगह चटाई या योग मैट बिछाकर योगाभ्यास करें।
– ऐसा जरूरी नहीं कि योगाभ्यास सुबह ही किया जाता है। हालांकि सूर्योदय के समय योग करना अच्छा रहता है, लेकिन शाम को भी योग किया जा सकता है।
– योग करने के एक घंटे बाद तक कोई भारी आहार या खाना ना खाएं। वहीं खाना-खाने के तीन घंटे बाद तक कोई योगासन ना करें।
– योगासन को कभी भी एक सप्ताह या दो सप्ताह करके नहीं छोड़ देना चाहिए। यदि किसी दिन समय की दिक्कत हो, तो उस दिन योगासन की जगह एक निश्चित समय पैदल चलकर शरीर को वॉर्मअप किया जा सकता है।
– टीवी देखकर या वीडियो देखकर योगासन करने से नुकसान हो सकता है। हमेशा किसी विशेषज्ञ के साथ एक या दो महीने तक योग की प्रैक्टिस करें। इसके बाद आप अकेले योगासन कर सकते हैं।
– योगासन करने के बाद बॉडी को रिलेक्स करने के लिए कुछ समय ध्यान यानी कि मेडिटेशन जरूरी है। ऐसा करके आप कुछ देर में थकान से मुक्ति पा लेंगे।
– कई लोग योगासन को किसी धर्म से जोड़कर देखते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं है। योगासान शरीर को ऊर्जावान रखने का जरियाभर है।
– योग को दौरान तंग कपड़े पहनने से बचना चाहिए।
– सूर्य नमस्कार सबसे सरल और आसान योग है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इसका पूरा चक्र कर लेने के पश्चात किसी और आसन की कभी जरूरत नहीं होती। सूर्य नमस्कार के अंतर्गत आने वाले 12 आसनों के चक्र को पूरा करें। सूर्य नमस्कार बीच में ना छोड़ें।

ये भी पढ़ें-
राशि के अनुसार करें योगासन
योग दिवस पर ग्रहों के बुरे प्रभाव को योग से दूर करें

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

Continue With...

Chrome Chrome