मीन साप्ताहिक
11-10-2026 – 17-10-2026
यदि आपके निजी संबंधों की बात करें, तो आपकी लव मैरिज के योग बनेंगे आप जिन्हें प्यार करते हैं, उन प्रियपात्र से अपने दिल की बात कह पाएंगे और खुशी-खुशी आपकी बात को स्वीकार कर लेंगे, जो अभी सिंगल हैं, उन्हें इस समय शादी करने का अवसर मिल सकता है, जो पहले से शादीशुदा लोग हैं, उनका घर में खूब मन लगेगा। जीवन साथी के सहयोग से अपने गृहस्थ जीवन का आनंद लेंगे और साथ में कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं, इससे आपका रिश्ता और सुधरेगा।.
साप्ताहिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
यदि आपके स्वास्थ्य की बात करें, तो आपको अपने गले और दांतो का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इस समय में ज्यादा ठंडा गरम खाने की वजह से दांतों में झनझनाहट या फिर गले में खराबी परेशान कर सकती है। अगर ऐसा होता है, तो बिना विलंब किए डॉक्टर से संपर्क करें और दवाई खाएं ताकि आप सही समय पर ठीक हो सके। जुकाम होने की संभावना भी है, वैसे कोई बड़ा शारीरिक तनाव दिखाई नहीं देता, लेकिन मानसिक तनाव से बचना जरूरी होगा।
और पढ़ेंआर्थिक तौर पर देखा जाए तो यह समय अच्छा रहेगा, लेकिन आपके खर्चे भी बने रहेंगे। आपके डेली इनकम अच्छी होगी, जिसकी वजह से आपको कोई बहुत बड़ी परेशानी दिखाई नहीं देगी और आप कुछ बैंक बैलेंस भी जोड़ पाएंगे, लेकिन कुछ खर्चा ऐसे होंगे, जो ना चाहते हुए भी आपको करने ही पड़ेंगे। फिर भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि आर्थिक तौर पर यह सप्ताह आपको अच्छी तरक्की देगा और बिजनेस करने वालों को और भी अच्छा बेनिफिट मिल सकते हैं।
और पढ़ेंयदि आप बिजनेस करते हैं, तो आपके लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहने वाला है। आपका बिजनेस ग्रो करेगा। यदि रियल एस्टेट, बिल्डिंग मटेरियल या फिर उसका काम शुरू करना चाहते हैं, तो उसके लिए यह समय बहुत लाभदायक रहने वाला है। आप पहले से ही किसी बिजनेस में है, तो उसे आगे बढ़ाने का विचार करेंगे, जिससे आपको फायदा होगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए फायदेमंद रहेगा। आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर अपनी नौकरी के क्षेत्र में अच्छी स्थिति बना पाएंगे और आपके काम की तारीफ भी होगी।
और पढ़ेंमीन राशि के विद्यार्थी जातकों की बात करें, तो यह सप्ताह आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन पारिवारिक समस्याएं आपका ध्यान अपनी और आकर्षित करेंगी, जिससे आपका ध्यान पढ़ाई की ओर से हट जाएगा। परिवार में कुछ तनाव रहेगा, जिसका असर आपके मानसिक स्तर पर पड़ेगा और आप पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, इसके लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी। कंपटीशन में सक्सेस पाने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत के बावजूद मन मुताबिक परीक्षा परिणाम नहीं आने की संभावना ज्यादा है, इसलिए ईश्वर से प्रार्थना करें। हायर एजुकेशन के लिए समय बहुत अच्छा है। आप अच्छा परफॉर्म कर पाएंगे।
और पढ़ें









