होम » राशिफल » साप्ताहिक राशिफल » मीन साप्ताहिक राशिफल

मीन साप्ताहिक राशिफल

Libra

मीन साप्ताहिक

21-06-2026 – 27-06-2026

मीन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला जुला रहेगा, आपकी सेहत की बात करें तो इस सप्ताह आप सावधान रहे, शरीर में गांठे बन सकती हैं, नजरअंदाज ना करें, आर्थिक स्थिति को लेकर समय अच्छा रहेगा, परंतु आपके खर्च बढ़ने के कारण आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, व्यापारियों के लिए यह सबसे अच्छा समय रहेगा, आपको अपना व्यापार बढ़ाने में अपने मित्रों का और अपने परिवार के सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा, नौकरी वाले जातक अपने कार्य क्षेत्र में अपने सहकर्मियों की सहायता कर सकते हैं, प्रेम संबंध भी खुशियों से बने रहेंगे, आपके और आपके प्रिय पात्र के बीच की सभी गलतफहमियां दूर हो सकती है। वैवाहिक संबंध भी अच्छे बने रहेंगे। आप अपने जीवन साथी को जीवन में आगे बढ़ाने में उनकी मदद कर सकते हैं, विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा, आप अपनी पढ़ाई लिखाई में बहुत अधिक अच्छे रहेंगे, हायर एजुकेशन वाले जातको को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।.

साप्ताहिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल

इस सप्ताह की प्रेम संबंधों की बात करें तो प्रेम संबंध आपकी खुशियों से भरे रहेंगे, आपकी और आपके प्रिय पात्र के बीच की सभी प्रकार की दूरियां इन दिनों में खत्म हो सकती है, दोनों का रिश्ता बहुत रोमांटिक बना रहेगा, वैवाहिक संबंधों की बात करें तो गृहस्थ जीवन के लिए भी यह सप्ताह अच्छा रहेगा, आप दोनों के रिलेशन में खुशियां आएंगी, आप अपनी जीवन साथी कीे आगे बढ़ने में मदद करेंगे, संतान को लेकर भी कुछ अच्छी खुशखबरी आपको प्राप्त हो सकती है, यह सप्ताह आपके लिए बढ़िया रहेगा।

और पढ़ें

इस सप्ताह आपकी सेहत की बात करें तो आपके लिए यह सप्ताह थोड़ा सा कमजोर रहेगा, आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, किसी भी प्रकार से अपनी सेहत की गड़बड़ी को नजर अंदाज न करें, आपके शरीर में गांठ पड़ने की कोई समस्या परेशान कर सकते हैं या आपको कोई गुप्त रोग भी लग सकता है। अपनी बीमारियों को छोटा-मोटा ना समझे डॉक्टर को दिखाकर अपना इलाज करवाये, सप्ताह के अंतिम दिनों में सेहत को लेकर कुछ राहत मिल सकती हैं।

और पढ़ें

इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो धन को लेकर थोड़ा सा संभल कर रहना होगा, आपकी इनकम के मुकाबले आपके खर्चे बहुत अधिक बढ़ सकते हैं, जिसके कारण आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है,इस सप्ताह में साइड इनकम के बारे में भी विचार विमर्श कर सकते हैं, यदि आपका यह विचार काम कर जाएगा तो आपको बहुत बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है।

और पढ़ें

इस सप्ताह आपके व्यवसाय करियर की बात करें तो व्यापार करने वाले जातकों के लिए सप्ताह बहुत अधिक प्रसन्नता वाला रहेगा, आप अपने परिवार और अपने बिजनेस पार्टनर के साथ से अपने व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं, हर तरीके से अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की कोशिश करेंगे और आपको लाभ प्राप्त होगा, नौकरी वाले जातकों की बात करें तो आप अपने कार्य क्षेत्र में अपने सहकर्मियों की मदद करेंगे, आपका आपके कार्य क्षेत्र मे प्रमोशन हो सकता है।

और पढ़ें

इस सप्ताह आपकी शिक्षा और ज्ञान की बात करें तो विद्यार्थियों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा, आपका मन पढ़ाई लिखाई में रहेगा और परीक्षाओं के रिजल्ट में अच्छे अंक आ सकते हैं, हायर एजुकेशन वाले जातकों के लिए समय थोड़ा परेशानी वाला रहेगा, यदि आप किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त करने के लिए आपको बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है, आप अपने जीवन में शिक्षा को लेकर चली जा रही परेशानी से बाहर निकाल सकते हैं।

और पढ़ें

जीवन में होने वाली सभी समस्याओं के ज्योतिषीय समाधान के लिए अभी हमारे विशेषज्ञों से कॉल पर बात करके अपनी बाधाओं को दूर करने का। पहली कॉल मुफ्त पाएं!

प्रीमियम रिपोर्ट्स

सभी देखें

डिवाइन डेस्टिनी कुंडली

divine-destiny-1 50% OFF

करियर, विवाह और उम्र के अनुसार जीवन के महत्वपूर्ण समय को समझाने वाली विस्तृत कुंडली रिपोर्ट

अपनी पहली कॉल या चैट हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से निःशुल्क करें – अभी बात करें!

सभी देखें

अनुकूलता मीटर

क्या आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि सितारे आपके और आपके करीबी लोगों के बीच संबंधों के बारे में क्या संकेत देते हैं? सभी उत्तर यहां पाएं.

मेष

मार्च 21-अप्रैल 20

Heart
मेष

मार्च 21-अप्रैल 20

विशेषज्ञ से पूछें
Trusted Since 2003 50,000,000 Happy Customers User from 180 Countries Astrologer Trained by Bejan Daruwalla Money Back Guarantee 24/7 Services