सिह साप्ताहिक
11-10-2026 – 17-10-2026
यह सप्ताह आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों को इस सप्ताह रोमांस को बढ़ाने का मौका मिलेगा। साथ में कहीं मूवी देखने या वक्त बिताने जा सकते हैं जहां रोमांटिक तरीके से अपनी बात अपने प्रिय के सामने रखेंगे।गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को काम में मजा आएगा और जो लोग व्यापार करते हैं वो भी अपने काम को आगे बढ़ा पाएंगे। आप काफी खुश रहेंगे जिससे कई कामों को समय रहते निपटा पाएंगे। सप्ताह के अंतिम दिन आपकी आमदनी के लिए अच्छे रहेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होगी और कुछ अनचाहा धन भी आपके पास आ सकता है। हालांकि सप्ताह की शुरूआत थोड़ी धीमी होगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। मानसिक चिंता रहेगी लेकिन सप्ताह के मध्य में स्थितियां अच्छी हो जाएंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में और एकाग्रता की जरूरत पड़ेगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी जिसका लाभ आपको मिलेगा। यात्रा करने के लिए सप्ताह के अंतिम दिन अच्छे रहेंगे।.
साप्ताहिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम संबंधों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है। आपके ऊपर प्यार का बुखार चढ़ेगा और आप हर जगह अपने प्रिय पात्र के साथ जाना पसंद करेंगे और उनके साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम बिताएंगे, इसकी वजह से आपका रिश्ता बहुत पक्का हो जाएगा। रिश्ते में रोमांस के भी भरपूर संभावना होगी। शादीशुदा लोग अपने गृहस्थ जीवन में संतुष्ट रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और परिवार का सपोर्ट भी रहेगा।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपकी सेहत की बात करें तो यह समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपको चर्बी की समस्या हो सकती है या ब्लड संबंधी शिकायतें परेशान कर सकती हैं इसलिए आपको इन दोनों ही चीजों पर खास ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि इनकी वजह से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आपको अपने भोजन पर भी ध्यान देना चाहिए, उसमें ज्यादा वसा से जुड़े पदार्थों का सेवन ना करें और ज्यादा से ज्यादा जलीय पदार्थों का सेवन करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
और पढ़ेंआर्थिक तौर पर यह समय मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपको इनकम तो होगी, लेकिन आपके कुछ खर्चा ऐसे होंगे, जिनकी आपने उम्मीद नहीं की थी, ऐसे अप्रत्याशित खर्चे आपकी आर्थिक स्थिति को बिगड़ने की पूरी कोशिश करेंगे, इसलिए आपको सोच समझकर ही खर्च करना होगा। बिजनेस करने वाले लोगों को कुछ अच्छे बेनिफिट मिलेंगे और आपका बिजनेस पार्टनर भी आपकी हेल्प करेगा। आपको इस दौरान सट्टेबाजी से दूर रहना चाहिए, इससे नुकसान हो सकता है।
और पढ़ेंयदि आपके व्यवसाय की बात करें, तो बिजनेस करने वालों के लिए यह सप्ताह बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में दूरगामी परिणाम मिलेंगे। आप की लंबी पार्टनरशिप हो सकती हैं और कुछ नए लोगों से मिलकर काम बढ़ाने का मौका भी प्राप्त होगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। आप अपनी बुद्धिमानी और कार्यकुशलता के बलबूते अपनी नौकरी में अच्छा कद बना पाएंगे और इन लोगों के सामने एक अच्छा उदाहरण पेश करेंगे।
और पढ़ेंयदि विद्यार्थी जातकों की बात करें, तो उनके लिए यह समय मिश्रित परिणाम लेकर आएगा, वह जितनी मेहनत करेंगे उसी के अनुपात में उन्हें फलों की प्राप्ति होगी। यदि आप किसी कंपटीशन की तैयारी कर रहे हैं ,तो उसके लिए कोचिंग सेंटर ज्वाइन कर सकते हैं या किसी मेंटर की हेल्प ले सकते हैं, लेकिन मेहनत बहुत ज्यादा करनी हो।गी हायर एजुकेशन के लिए थोड़ा सा कमजोर रहेगा। आपका पढ़ाई से ध्यान हट सकता है, इसलिए थोड़ी सी सावधानी रखें।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
क्या आप जीवन में किसी समस्या का सामना कर रहे हैं? तो, यह सही समय है हमारे ज्योतिषी से कॉल पर बात करके अपनी बाधाओं को दूर करने का। पहली कॉल मुफ्त पाएं!










