होम » राशिफल 2022 » स्वास्थ्य राशिफल 2022

स्वास्थ्य राशिफल 2022

2022 में स्वास्थ्य में होने वाले उतार-चढ़ाव से होइए रूबरू

बेहतर स्वास्थ्य हम सभी के लिए बहुत जरुरी है क्योंकि जब हमारा तन स्वस्थ होता है तब हमारा मन भी स्वस्थ और प्रसन्न रहता है और हम अच्छा जीवन निर्वाह कर पाते है। बीते दो-तीन साल हमारे स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत अच्छे साल नहीं कहे जा सकते क्योंकि इन सालों में हमने महामारी के भय के साथ ही मानसिक तनाव भी झेला है, जिससे हमारा स्वास्थ्य प्रभावित हुआ है। हमारे खान-पान की आदतों में भी काफी बदलाव आया है। कुछ लोगों ने घर में रहकर अपनी दिनचर्या को सुधारा है और कुछ लोगों की आदतें लॉकडाउन के चलते काफी बिगड़ सी गई है। ऐसे में आपको अपने आने वाले साल में अपनी पुरानी खराब आदतों को सुधारना भी होगा और नयी आदतें अपनानी भी होंगी।

आपके खान-पान की आदतों में क्या होंगे बदलाव

स्वास्थ्य राशिफल 2022 के माध्यम से हम आपको आने वाले साल में आपके स्वास्थ्य में होने वाले उतार-चढ़ाव से रूबरू करवाएंगे। हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी के द्वारा स्वास्थ्य राशिफल 2022 को हर राशि के अनुसार ग्रह दशा के गहन अध्ययन के बाद बनाया गया है जिससे आपको आने वाले साल की शत-प्रतिशत संभावनाओं के बारे में पता चलेगा।

अगर आप अपने स्वास्थ्य के बारे में जन्मकुंडली के आधार अपर कोई व्यक्तिगत जानकारी पाना चाहते है तो हमारे आचार्य से कभी भी संपर्क कर सकते है। स्वास्थ्य से जुड़े रत्न, यंत्र व ग्रह दोष निवारण पूजा के लिए हमसे जुड़े…………

मेष स्वास्थ्य राशिफल 2022

मेष राशि के जातक इस साल आंख या कान के रोग से परेशान हो सकते है। बरसात के मौसम में आपको इन अंगों में इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है इसीलिए संभल कर रहें। इसके साथ ही अपने संतुलित खान-पान का विशेष ध्यान रखें। मेष स्वास्थ्य राशिफल 2022 को विस्तार से जानने के लिए यहां क्लिक करें……..

वृषभ स्वास्थ्य राशिफल 2022

वृष राशि के जातक इस साल मानसिक रोग जैसे अवसाद, बेचैनी और अनिद्रा के शिकार हो सकते है। इन सबसे बचने के लिए आपको योग-ध्यान का सहारा लेना चाहिए व जितना हो सके खुद को तनाव मुक्त रखने का प्रयास करना चाहिए। आगे पढ़ें और विस्तार से जानें वृषभ स्वास्थ्य राशिफल 2022………..

मिथुन स्वास्थ्य राशिफल 2022

मिथुन स्वास्थ्य राशिफल 2022 कहता है कि यह साल हेल्थ की दृष्टि से आपके लिए सामान्य साल रहने वाला है। आप नियमित योग और कसरत के माध्यम से खुद को फिट बनाये रखने का प्रयास करेंगे और बहुत हद तक इसमें सफल भी होंगे। मिथुन स्वास्थ्य राशिफल 2022 की विशेष बातें जानें यहां……….

कर्क स्वास्थ्य राशिफल 2022

कर्क राशि के जातक इस वर्ष अपनी माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित हो सकते है। साल के मध्य में अपनी माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें। साल के अंतिम महीनों में उनके स्वास्थ्य में सुधार होने की संभावना है। कर्क स्वास्थ्य राशिफल से जुड़ी और संभावनाओं के लिए आगे पढ़ें………..

सिंह स्वास्थ्य राशिफल 2022

सिंह राशि के जातक अपने परिवार की डाइट का खास ख्याल रखें। इस साल आप और आपके घर में कोई सदस्य फ़ूड पॉइज़निंग का शिकार हो सकते है इसीलिए बाहर का खाना या जंक फ़ूड खाते समय थोड़ा सतर्क रहें। सिंह स्वास्थ्य राशिफल 2022 के बारे में और अधिक पढ़ने के लिए यहां क्लिक कीजिये…….

कन्या स्वास्थ्य राशिफल 2022

कन्या स्वास्थ्य राशिफल 2022 के अनुसार इस साल हेल्थ के मामले में आपका साल अच्छा सिद्ध होने वाला है। आप किसी पुराने रोग से मिक्त हो सकते है साथ ही मोटापे से परेशान जातकों के लिए भी यह साल नयी उम्मीद वाला साल होगा। आगे पढ़िए कन्या हेल्थ राशिफल विस्तार से…………..

तुला स्वास्थ्य राशिफल 2022

तुला स्वास्थ्य राशिफल 2022 के हिसाब से यह साल आप थकान और काम की अधिकता से परेशान हो सकते है। यह आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है इसीलिए अच्छी नींद अवश्य लें और अपना समय प्रबंधन करें। आगे जानिए विस्तृत तुला स्वास्थ्य राशिफल 2022……….

वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल 2022

वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल को देखें तो इस साल आप हृदय, उच्च रक्तचाप या किडनी के विकार जैसे गंभीर रोगों की चपेट में आ सकते है इसीलिए साल में दो-तीन बार रेग्युलर बॉडी चेकअप अवश्य कराएं। अत्यधिक वसायुक्त खाना खाने से बचें। यहां पढ़े संपूर्ण वृश्चिक हेल्थ राशिफल 2022……..

धनु स्वास्थ्य राशिफल 2022

धनु राशि के जातक इस साल किसी चोट या छोटी-मोटी दुर्घटना का शिकार हो सकते है, इसीलिए बहुत संभलकर वाहन आदि का इस्तेमाल करें। चौपहिया वाहन चलाते समय स्पीड का खासकर ध्यान रखें। हो सकें तो इस साल आप ड्राइवर के साथ ही अधिकांश सफर करें। धनु स्वास्थ्य राशिफल 2022 की और विशेष बातें यहां पढ़िए……..

मकर स्वास्थ्य राशिफल 2022

मकर स्वास्थ्य राशिफल 2022 के हिसाब से यह साल आपके स्वास्थ्य के लिए सामान्य साल होने वाला है। फिर भी आप अपनी हेल्थ में किसी तरह की कोई लापरवाही न बरतें। इस साल आप संतुलित आहार और योग-ध्यान को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनायें। आगे पढ़ें मकर स्वास्थ्य राशिफल 2022 को विस्तार से………

कुंभ स्वास्थ्य राशिफल 2022

कुंभ स्वास्थ्य राशिफल 2022 के अनुसार इस साल आप डायबिटीज़ के रोग से ग्रस्त हो सकते है। अपने खान-पान में मीठे का खास ध्यान रखें। अपने रक्त की जाँच भी नियमित अंतराल के बाद करवाते रहें। फल-सब्जियों का इस्तेमाल धोकर करें। अपना विस्तृत कुंभ स्वास्थ्य राशिफल 2022 जानने के लिए यहाँ पढ़ें……….

मीन स्वास्थ्य राशिफल 2022

मीन राशि के जातक इस साल अपनी फिटनेस को लेकर सजग हो सकते है और इसीलिए आप कोई जिम या योगा क्लास भी ज्वाइन करेंगे। इन क्लास के साथ ही डाइट चार्ट का भी नियमित पालन करें और अपने घर में अंतिम महीनों में पिता की सेहत का ध्यान रखें। विस्तार से मीन स्वास्थ्य राशिफल 2022 जानें यहां………

श्री गणेशजी का आशीर्वाद आप सभी पर बना रहें
गणेशास्पीक्स डॉट कॉम/हिंदी