होम » भविष्यवाणियों » खेल » जानिए! बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के लिए कैसा रहेगा वर्ष २०१५ ?

जानिए! बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के लिए कैसा रहेगा वर्ष २०१५ ?

जानिए! बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के लिए कैसा रहेगा वर्ष २०१५ ?

भारत में बैडमिंटन को लोकप्रिय बनाने के लिए बैडमिंटन वरिष्ठ खिलाड़ी प्रकाश पादुकोणे एवं पी. गोपीचंदे का अहम योगदान है, लेकिन यदि महिला बैडमिंटन की बात की जाए तो यह श्रेय बैडमिंटन की युवा महिला खिलाड़ी साइना नेहवाल को जाएगा। हरियाणा के हिसार में जन्मीं साइना ने जब विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीतकर वैश्विक स्तर पर भारत का तिरंगा लहराया, तो भारतीय खेल प्रेमियों के दिलों में बैडमिंटन को लेकर प्रेम पहले से अधिक बढ़ गया। भारतीय खेल प्रेमियों को साइना नेहवाल से बहुत अधिक उम्मीदें हैं एवं उनको आशा है कि साइना नेहवाल भारत के उपरोक्त महान दिग्गज खिलाड़ियों से भी कई मील आगे जाएगी।

हालांकि, साइना नेहवाल भारतीय खेल प्रेमियों को पूर्ण रूप से तो संतुष्ट नहीं कर पाई, लेकिन वर्ष २०१० में साइना नेहवाल ने विश्व स्तर पर दूसरा स्थान हासिल कर अपना लोहा जरूर मनवाया। वर्ष २०१२ में भारत को लंडन ओलिंपिक में केवल कांसे के मैडल से संतोष करना पड़ा।

गणेशजी ग्रहों की स्थितियों का अध्ययन करने के बाद साइना नेहवाल के बारे में भविष्यवाणी कर रहे हैं। साइना नेहवाल के लिए अगले कुछ वर्ष व्यक्तिगत व खेल जीवन के संबंध में किस तरह के रह सकते हैं।

साइना नेहवाल की सूर्य कुंडली

kundali

साइना नेहवाल की जन्म कुंडली पर एक नजर
साइना की कुंडली में शनि आत्मकारक है एवं उसकी कारकांश धन राशि है। शनि उसकी कुंडली में वर्गोत्तम है एवं कारकांश में शनि व गुरू की युति हो रही है, जो असामान्य राजयोग भी रचा रही है। उसकी कुंडली में मंगल उच्च का है एवं अगर नवमांश कुंडली में कारकांश लागू करें तो बलवान मंगल पांचवें भाव में स्थित है। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए मंगल का बलवान होना बहुत जरूरी है। साइना की कुंडली में मकर का प्रभाव उसको उल्लासपूर्ण, मजबूत, निश्चय, जिद्दी बनाता है एवं उसको टिके रहने का स्टेमिना प्रदान करता है।

ग्रहों की वर्तमान स्थिति
तुला राशि में शनि का गोचर उसके लिए बहुत सारी मुश्किलें पैदा कर रहा है। इसके कारण साइना पूरी तरह से प्रयत्न करने में असक्षम हो रही है। इसके अलावा साइना साढ़े साती के प्रभाव से गुजर रही है एवं नवंबर २०१४ में शनि राशि परिवर्तन कर वृश्चिक में आ रहा है। इस समय भी साइना पर साढ़े साती का प्रभाव बना रहेगा।

साइना का वर्ष २०१२ से अच्छा प्रदर्शन न होने के कारण लोकप्रियता का ग्राफ नीचे आ रहा है। ग्रहों की स्थिति का जायजा लेने के बाद गणेशजी कहते हैं कि साइना को वर्ष २०१५ में भी कुछ मुश्किल चुनौतियों का सामना करना होगा।

हालांकि, खेल प्रेमियों को चिंतित होने की जरूरत नहीं, क्योंकि मार्च २०१५ के बाद गुरू कृपा होने से साइना नेहवाल एक बार फिर से अपने पुराने रंग में नजर आएगीं। खेल मैदान में एक बार फिर उसके नाम का सिक्का चलेगा।

इसके अलावा गोचर के शनि के कारण वर्ष २०१५ में साइना को स्वास्थय संबंधित कुछ तकलीफों से गुजरना पड़ सकता है। हालांकि, वर्ष की प्रगति के साथ साइना नेहवाल मानसिक व शारीरिक तौर पर स्वस्थ होना शुरू हो जाएगी। ग्रहीय स्थितियां संकेत दे रही हैं कि आने वाले वर्ष में साइना नेहवाल खुद की खेल एकादमी शुरू करने का फैसला कर सकती है, ताकि भारत को नए बैडमिंटन खिलाड़ी दिए जा सकें।

नया प्रशिक्षक
नए प्रशिक्षक के साथ साइना नेहवाल का शुरूआती अनुभवी भले ही काफी अच्छा न रहे, लेकिन मार्च २०१५ के बाद साइना को जोरदार बदलाव देखने को मिलेंगे, जिससे साइना अच्छा अनुभव करेगी। इसके अलावा वर्ष २०१५ के दूसरे हिस्से में साइना अपनी खेल उपलब्धियों की फेहरिस्त लंबी कर सकती है।

निजी जीवन
वृश्चिक में शनि एवं कन्या में राहु संकेत देता है कि निकट भविष्य में साइना नेहवाल का वैवाहिक व प्रेम जीवन शुरू होने की संभावना बहुत है। हालांकि, जब गोचर का गुरू साइना की कुंडली में शुक्र एवं मंगल पर दृष्टि डालेगा, तो किसी के साथ संबंध बनने की संभावना है, जबकि वर्ष २०१५ के दौरान साइना के निजी जीवन में बड़े फेरबदल की संभावना नजर नहीं आ रही है।

साइना नेहवाल पर गणेशजी की कृपा दृष्टि बने रहे।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
आपका मार्गदर्शक
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Upmanyu

Acharya Upmanyu

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Career Consultant
rating

4.9 rating

years

22 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Upmanyu brings out the astrological reasons for the issues in career and finance, using the art of astrology. He is blessed with a unique vision of planetary movements, which enables him to see every problem deeply and give out the best remedy. Thus, he can efficiently solve problems in the areas of birth chart problems, issues in love life, marital conflicts, and so on. He knows English, Marathi, Hindi, and Gujarati.

  • Career & Finance
  • Birth Chart
  • Love & Marriage
  • Vedic Astrology
More About Acharya Upmanyu Talk to