होम » भविष्यवाणियों » खेल » कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के लिए निकट भविष्य में भाग्य मिश्रित फलदायी रहेगा। 17 जून तक टीम इंडिया का नेतृत्व संभाल सकते हैं…

कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के लिए निकट भविष्य में भाग्य मिश्रित फलदायी रहेगा। 17 जून तक टीम इंडिया का नेतृत्व संभाल सकते हैं…

कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के लिए निकट भविष्य में भाग्य मिश्रित फलदायी रहेगा। 17 जून तक टीम इंडिया का नेतृत्व संभाल सकते हैं…

महेंद्र सिंह धोनी हमेशा से रणनीति बनाकर व किसी भी विपरीत स्थिति में शांत दिमाक से निर्णय लेकर ही आगे बढ़ते हैं। धोनी ने वर्ष २००८ में बतौर टेस्ट टीम के कैप्टन के रूप में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने करिअर की शुरूअात करने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। वर्ष 2008, 2010 और 2013 में न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज के सामने सीरीज जीतकर बोर्डर-गावस्कर ट्रोफी हासिल की। धोनी ने कम उम्र में ही अपने श्रेष्ठ खेल के साथ-साथ बेजोड़ टीम मैनेजमेंट का परिचय देते हुए क्रिकेच के दिग्गजों को भी सोचने के लिए मजबूर कर दिया। केवल इतना ही नहीं, धोनी के नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में टॉप स्थान पर अायी। भारत सहित पूरी दुनिया में जब धोनी की श्रेष्ठ कला का गुणगान गाया जा रहा था तब भारतीय टीम ने सर्वप्रथम टी- 20वर्ल्ड कप और उसके बाद अंतराष्ट्रीय वन डे वर्ल्ड कप जीतकर क्रिकेट इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से अपना नाम अंकित कर लिया। धोनी ने जहां कई उपलब्धियां अर्जित की वहीं उन्हें कई अवरोधों, विवादों व टीका-टिप्पड़ी का भी सामना करना पड़ा। विशेष रूप से आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के मामले में उनके ऊपर उंगली उठाई गई। हालांकि, इन पर से आराेप अभी तक साबित नहीं किए जा सके हैं। दिसंबर, 2014 में भारतीय टीम द्वारा ऑस्ट्रेलिया से पराजय के बाद क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद उन्हें मीडिया की आलोचना का शिकार होना पड़ा।


क्यां वर्ष 2019 में धोनी आगामी वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया की पतवार संभालेंगे ? क्या वे भारत को एक और टी- 20 वर्ल्ड कप दिलाकर विश्व विजेता बना सकेंगे? चलिए देखते हैं कि गणेशजी के अनुसार कैप्टन कूल का भविष्य कैसा रहेगा…


महेंद्र सिंह धोनी

7 जुलाई, 1981

11:11 (लगभग)

रांची, झारखंड, भारत


  • गणेशजी के अनुसार धोनी का जन्म कन्या राशि में हुअा है। तीन महत्वपूर्ण ग्रह चंद्र, गुरू व शनि इनके लग्न स्थान पर हैं। इन तीनों के शुभ प्रभाव से धोनी को बुद्धिचातुर्य, उत्कृष्ट व्यूह रचना व सक्षम कप्तान होने का कौशल प्राप्त हुअा है।
  • महत्व के ग्रहों की युति ये सूचित कर रही है कि धोनी हर कार्य निर्धारित लक्ष्य को ध्यान में रखकर ही करते हैं। ये बहुधा नए विचारों से अोतप्रोत रहते हैं। लेकिन लग्न में शनि की उपस्थिति के कारण यदा-कदा मन मसोस कर रह जाना पड़ता है। दुनिया की नजरों में ये भले ही शांत व स्थिर दिखाई पड़ते हैं पर भीतर से विचारमग्न रहते हैं। किसी भी कार्य में श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने हेतु योजना बनाते रहते हैं। कन्या राशिमें तीन ग्रहों की युति के कारण ये एक बहुत अच्छे विश्लेषक भी हैं।
  • इनकी कुंडली दो राजयोग एवं एक धन योग से युक्त है।
  • धन व भाग्य भाव के स्वामी शुक्र का लाभ स्थान में राहु के साथ होने से ये बेहद लोकप्रिय हैं। इनके अपने विशिष्ट अंदाज के कारण इन्हें कैप्टन कूल की उपमा से भी संबोधित किया जाता है। भाग्य हमेशा से ही इन पर मेहरबान रहा है।
  • दशम भाव के स्वामी बुध के स्वगृहीय होने के कारण पंच महापुरूष-भद्र योग बन रहा है। इसके अलावा, बुध एवं सूर्य के युति में होने के कारण ये एक बहुत ही कुशल रणनीतिज्ञ है जो इन्हें प्रतिभाशाली कप्तान बनाती हैं।

हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा तैयार अपनी हस्तलिखित जन्मपत्री प्राप्त करें


  • धोनी की कुंडली व गोचर के ग्रहों की चाल के अाधार पर गणेशजी ने कई फलकथन किए हैं-
  • धोनी जोश व कौशल के साथ टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे। इनके नेतृत्व में भारतीय टीम महत्वपूर्ण लक्ष्यों को हासिल करेगी।
  • व्यय स्थान में गोचर के राहु के गुजरने से धोनी थोड़े असमंजस की स्थिति में रहेंगे। निर्णय शक्ति में कमी परिलक्षित होगी। किसी गंभीर त्रुटि होने के संकेत मिल रहे हैं। अप्रत्याशित आलोचना के शिकार हो सकते हैं। हालांकि, राहु-शुक्र की दशा इन्हें विपरीत स्थितियों से बाहर निकलने में सहायक होगी।
  • कोई महत्व का निर्णय लेते समय खूब सोच विचारकर आगे बढ़े। इनके लिए यह अावश्यक है कि टीम के सदस्यों के साथ विनम्रता से पेश आएं।
  • धोनी को अपने स्वास्थ्य से जुड़े मु्द्दों की जरा भी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए। अगस्त, 2016 के बाद का समय इनके लिए शुभ व फलदायी रहेगा।
  • कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो गणेशजी को महसूस हो रहा है कि करिअर में अनेक आरोह-अवरोह आने पर भी महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के कैप्टन के रूप में जून, 2017 तक बागडोर अवश्य संभालेंगे।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
आपका मार्गदर्शक
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Upmanyu

Acharya Upmanyu

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Career Consultant
rating

4.9 rating

years

22 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Upmanyu brings out the astrological reasons for the issues in career and finance, using the art of astrology. He is blessed with a unique vision of planetary movements, which enables him to see every problem deeply and give out the best remedy. Thus, he can efficiently solve problems in the areas of birth chart problems, issues in love life, marital conflicts, and so on. He knows English, Marathi, Hindi, and Gujarati.

  • Career & Finance
  • Birth Chart
  • Love & Marriage
  • Vedic Astrology
More About Acharya Upmanyu Talk to