होम » भविष्यवाणियों » राजनीति » लोकसभा चुनाव 2019 में राजनाथ सिंह का भविष्य एवं कुंडली विश्लेषण

लोकसभा चुनाव 2019 में राजनाथ सिंह का भविष्य एवं कुंडली विश्लेषण

लोकसभा चुनाव 2019 में राजनाथ सिंह का भविष्य एवं कुंडली विश्लेषण

देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ सीट से लोकसभा चुनाव 2019 के महासमर में अपना भाग्य आजमा रहे हैं। गृहमंत्री होने के नाते देश की कई आंतरिक समस्याओं पर काबू पाने का होने प्रयास किया, लेकिन बावजूद इसके नक्सलियों के हमले या उत्तरपूर्वी राज्यों की समस्या, रोहिंग्या मुसलमानों की समस्या उन्हें लगातार परेशान करती रहीं। इस महासमर 2019 में राजनाथ सिंह की जिम्मेदारी केवल अपनी सीट को बचाने की ही नहीं है, बल्कि भाजपा के लिए देशभर में विशेष प्रचार करके संपूर्ण जीत दिलाने की है। क्या कहती है लोकसभा चुनाव 2019 के लिए राजनाथ सिंह की कुंडली, आइए जानते हैं-

राजनाथसिंह की कुंडली

जन्म दिनांक- 10/7/1951
जन्म समय- ज्ञात नहीं
जन्म स्थान- चंदौली जिला (Bhabhuara)

kundali

राजनाथ सिंह की कुंडली का विश्लेषण

– राजनाथ सिंह की कुंडली में बृहस्पति मीन राशि में स्वगृही है।- मंगल कुमार अवस्था में है और लग्न में विराजित है। वहीं नवमांंश में यह स्वगृही है।- शनि और गुरु आमने-सामने है।- शनि और मंगल एक-दूसरे को दसवीं और चौथी दृष्टि से देखते हैं।- नवमांश में चंद्र-गुरु साथ में है।

लोकसभा चुनाव 2019 के लिए राजनाथ सिंह की भविष्यवाणी

राजनाथसिंह की सूर्य कुंडली के अनुसार मंगल छठें भाव का स्वामी है, अष्टमेश शनि पर गुरु की पूरी दृष्टि है और नवमांश में शनि मूल त्रिकोण राशि में चला जाता है। यह योग व्यक्ति सफल राजनेता बनाता है। इसके अलावा बुध का दूसरे भाव में होना इनकी भाषण कला को मजबूत बनाता है। लोकसभा चुनाव 2019 के समय सूर्य से राहु गुजरेगा। वहीं सप्तम स्थान में केतु गुजरेगा। सप्तम स्थान पब्लिक लाइफ का भी प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए विरोधी गुट बनाकर इन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। किंतु 30 मार्च से 23 अप्रेल तक धनु राशि में गुरु का पारगमन राजनाथसिंह को लाभ ही देगा। वहीं 23 अप्रेल के बाद भी वक्री बृहस्पति की पांचवीं दृष्टि दसवें भाव पर रहेगी, जो इन्हें इनके कार्यक्षेत्र में सफलता ही देगा। कुल मिलाकर कह सकते हैं कि कठिन समय और परिस्थिति के बावजूद राजनाथ सिंह अपनी सीट बचाने में कामयाब हो पाएंगे।

आचार्य परीक्षित के इनपुट के साथ
गणेशास्पीक्स डॉट कॉम/ हिंदी

ये भी पढ़ें-
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सोनिया गांधी की कुंडली का विश्लेषण
अमित शाह की कुंडली का विश्लेषण : लोकसभा चुनाव 2019
आम चुनाव 2019 पर शनि-केतु की युति का असर

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to