होम » भविष्यवाणियों » त्योहार » विशेष वरदान पाने के लिए राशि के अनुसार करें भगवान गणेश की पूजा

विशेष वरदान पाने के लिए राशि के अनुसार करें भगवान गणेश की पूजा

विशेष वरदान पाने के लिए राशि के अनुसार करें भगवान गणेश की पूजा

हिंदू धर्म में भगवान गणेश को प्रथम पूजा का अधिकार मिला है। उन्हें विघ्नहर्ता, मंगलकारक, विनायक, संकटनाशक सहित ना जाने कितने नामों से पुकारा जाता है। इस साल 2025 में 27 अगस्त से देशभर में गणेश चतुर्थी मनाई जाएगी। इस दिन से महाराष्ट्र, गुजरात सहित देश के कई भागों में दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत होगी। भगवान गणेश की कृपा प्राप्त करने के लिए ये दिन सबसे उत्तम माने जाते हैं। दस दिन तक भगवान गणेश भक्तों के निमंत्रण पर उनके घर में ही रहेंगे। इस दौरान अलग-अलग राशि के लोग विशेष पूजा करके भगवान गणेश से आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। गणेश पूजा में दुर्वा काम में लें, तुलसी के पत्तों का उपयोग नहीं करना चाहिए।

यदि आपको लगता है कि आपके कोई काम नहीं बन रहे हैं। आर्थिक परेशानी बहुत ज्यादा है, तो आप हमारे एक्सपर्ट से बात कर सकते हैं।

मेष- अगर आप मेष राशि के जातक है, तो गणेश के मंत्र ऊं वक्रतुंडाय हुं का जाप करें। भगवान को दस दिनों तक गुड़ के बने लड्डुओं का भोग लगाना चाहिए। इसके अलावा छुआरा का भोग भी लगाया जा सकता है। मेष राशि के जातक भगवान की पूजा में लाल रंगे के फूल का उपयोग करें।

वृषभ- वृषभ राशि के लोग विनायक रूप में श्रीगणेश की पूजा करें। विनायक वह रूप है, जब माता पार्वती ने शरीर पर लगे उबटन से बालक रूप में गणेशजी को तैयार करके उसमें प्राण फूंके थे। वृषभ राशि के लोग भगवान को नारियल के लड्डुओं का भोग लगाएं।

मिथुन- मिथुन राशि के जातक गणेशजी के साथ माता लक्ष्मी की पूजा भी करें। भगवान गणेश को हरे रंगे के कपड़े भेंट करें। भगवान को मूंग के बने लड्डुओं का भोग लगाएं।

आपके कॅरियर की सही गाइडेंस के लिए आप हमारे विशेषज्ञों की सलाह ले सकते हैं।

कर्क- कर्क राशि के लोग भगवान के एकदंत रूप की पूजा करने के साथ ही मोदक, मक्खन और खीर का भोग लगाएं। भगवान की चांदी की प्रतिमा बनाकर उसकी पूजा करें।

सिंह- सिंह राशि के जातक भगवान को छुआरा या खारक की खीर बनाकर भोग लगाएं। साथ ही भगवान के सौम्य रूप की पूजा करें।

कन्या – इस राशि के जातकों का राशि स्वामी बुध है। ऐसे भगवान गणेश के विघ्नहर्ता रूप की पूजा की जानी चाहिए। कन्या राशि के जातक इलायची, किशमिश के साथ ग्रीन एप्पल का भोग लगा सकते है। मूंग के लड्डू का भोग भी भगवान को लगाया जा सकता है।

(आपकी पारिवारिक किसी भी तरह की समस्या के लिए आप सीधे हमारे विशेषज्ञों से समाधान प्राप्त करें।)

तुला- तुला राशि के लोग भगवान को मिश्री मावे के लड्डुओं का भोग लगाएं। तुला राशि के जातक भगवान की हल्के क्रीम कलर की मूर्ति की पूजा करें।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लोग भगवान को गुड़ के लड्डू का भोग लगाएं। वहीं गणेशजी की लाल रंग की प्रतिमा की पूजा करें।

धनु- धनु राशि के जातक गणेश उत्सव के दौरान ऊं गं गणपतये नम: का जाप करें। भगवान को बेसन के लड्डुओं का भोग लगाएं।

(कुंडली के किसी भी दोष को दूर करने के सार्थक उपाय जानिए।)

मकर- मकर राशि के जातक को गणेशजी के शक्ति रूप की पूजा करनी चाहिए। मकर राशि के जातक तील के लड्डुओं का भोग लगाएं। भगवान के उत्सव के इन दस दिनों में भगवान के साथ शनि देव की कृपा भी प्राप्त करना चाहिए।

कुंभ- कुंभ राशि के स्वामी भी शनि है। ऐसे में भगवान को तील कुट्टा या तील से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए। कुंभ राशि के जातक भी शनि देव की पूजा कर सकते हैं।

मीन- मीन राशि के जातक भगवान गणेश को बेसन के लड्डुओं के साथ केले का भोग लगाएं। गणेशजी की पित्त वर्ण की प्रतिमा तांबे, पीतल या सोने की प्रतिमा की पूजा करें।

गणेशास्पीक्स पर पहली कॉल या पहली चैट बिल्कुल मुफ़्त पाएं! अभी परामर्श लें!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Aditya

Acharya Aditya

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Prediction Expert
rating

4.9 rating

years

30 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Aditya is a renowned Vedic astrologer with over 30 years of consultation experience. He specializes in providing accurate date-wise predictions and offers in-depth guidance on career, marriage, relationships, and foreign settlement. In addition to personal consultations, he has strong expertise in planetary transits and current affairs, delivering practical, insightful predictions grounded in detailed horoscope analysis and Vedic astrological principles. His precise predictions and practical approach have earned the trust of clients seeking clarity and guidance in important life decisions.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Foreign Settlement
  • Vedic Astrology
More About Acharya Aditya Talk to