होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » जानिए उन राशियों के बारे में जो अक्सर दोहरे मापदंड रखतीं हैं

जानिए उन राशियों के बारे में जो अक्सर दोहरे मापदंड रखतीं हैं

जानिए उन राशियों के बारे में जो अक्सर दोहरे मापदंड रखतीं हैं

यदि ऑफिस में किसी को कोई टारगेट मिलता है और किसी एंपलॉयी से वह पूरा ना हो, तो वह बातें बनाने लगता है या काम पूरा हो जाने का ढोंग करता है। रियल लाइफ में हम सभी कभी ना कभी झूठा पाखंड जरूर करते हैं। कई बार कुछ लोग किसी बात को लेकर दोहरा मापदंड भी रखते हैं। वे खुद ऐसे होते हैं और दूसरों को भी अपने दोहरे मापदंड से प्रेरित करते हैं। कई बार हमारा यह व्यवहार हमारी राशि के अनुसार भी तय होता है। जिस राशि में हमारा जन्म होता है, उसके गुण दोष हमारा व्यवहार निर्धारित करने में बहुत बड़ा योगदान निभाते हैं। आज हम बात करेंगे ऐसी ही कुछ राशियों की जो अक्सर दोहरे मापदंड रखते हैं।

धनु- डिप्लोमेटिक बातें करते हैं

राशिचक्र की सभी 12 राशियों में धनु राशि बहुत ज्यादा डिप्लोमेटिक बातें करते हैं। वे अक्सर अपनी बातों में दोहरा मापदंड रखते हैं। यह सब करते हुए वे इतने सहज बने रहते हैं कि इसका अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है कि आखिर उनके मन में क्या चल रहा है। वे अपना काम निकलवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। अक्सर वे सामान्य तरीके से बात करते-करते अपनी बात को इस तरह घुमा देते हैं कि सामने वालों को इसका पता भी नहीं चलता है। वे किसी भी तरह अपने आप को महत्वपूर्ण भूमिका में रखना चाहते हैं और इसके लिए वे कई बार काल्पनिक व्यवहार या घटना का भी जिक्र करते रहते हैं। अपने आगे दूसरों की बातों को वे इतना इंपोर्टेंस नहीं देते हैं।

मिथुन- दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित करते हैं

मिथुन राशि एक वायु तत्व की राशि है। वे बहना पसंद करते हैं। आगे बढ़ने के लिए जब मिथुन राशि के लोग कोई लक्ष्य निर्धारित करते हैं, तो वे कई बार अपने ही दोहरे मापदंड में फंस जाते हैं। वे दूसरों को भी अपनी बातों से प्रभावित करते हैं। कई बार दूसरों से आगे निकलने के लिए वे एक अलग किस्म का ढोंग रच देते हैं। ये सब वे इतनी मासूमी से करते हैं कि दूसरों लोग उनके इमोशंस में फंस जाते हैं। हालांकि दोहरा मापदंड रखने के कारण कई बार मिथुन राशि के लोग भी किसी उलझन में फंस जाते हैं। मिथुन राशि के लोगों पर बुध का असर होता है और वे तरह-तरह की बातें बनाने में माहिर होते हैं।

मीन – कल्पना को रियलिटी समझते हैं

मीन राशि के लोग कई बार बहुत ज्यादा काल्पनिक होते हैं। वे अपनी ही कल्पना को रियलिटी समझते हैं और उसी के अनुसार एक्ट भी करते हैं। ऐसा करने के कारण वे रियलिटी और अपनी कल्पना दोनों के माध्यम से अपनी विचारधारा को बनाते हैं। दूसरों से अपना काम निकलवाने के लिए वे झूठ का ऐसा पाखंड रचते हैं कि कई लोग उसमें फंस जाते हैं। वे हमेशा दूसरों को प्रभावित करने के लिए किसी ना किसी झूठ का सहारा लेते हैं। कई बार इनके लिए मुंह में राम बगल में छुरी जैसी कहावत पूरी तरह से सटिक बैठती है।

तुला – आगे बढ़ने के लिए झूठ का सहारा

तुला राशि के लोग एक बैलेंस बनाने के लिए कई बार झूठ या पाखंड का सहारा लेते हैं। हालांकि ज्यादातर उनके इस तरह से करने के पीछे किसी बड़े अवसर का लाभ उठाना नहीं होता है। तुला राशि के लोग हर काम को बैलेंस बनाकर करते हैं। वे कभी दूसरों का नुकसान नहीं करते हैं। हालांकि वे इतनी जल्दी यह जज करने में असमर्थ रहते हैं कि किसी सिचुएशन में कौन सही है और कौन गलत। इस प्रश्न का हल ढूंढते-ढूंढते के किसी दोहरे मापदंड में फंस जाते हैं। इस दोहरे मापदंड से बाहर निकलना उनके अकेले की बस की बात नहीं होती है।

कन्या – गलती स्वीकार नहीं करते हैं

कन्या राशि के लोग अपने आप को पूर्ण यानी परफेक्ट दिखाने के लिए किसी भी हद तक पाखंड की रचना कर सकते हैं। हालांकि वे अपनी गलतियों से सीखते हैं और आगे बढ़ने के लिए नई तरह की स्ट्रेटेजी बनाते हैं, लेकिन वे कभी भी दूसरों के सामने अपनी गलती स्वीकार नहीं करते हैं। कई बार वे खुद के लिए एक दोहरा मापदंड रखते हैं। जब कोई उनका ढोंग या कहें दोहरा मापदंड पकड़ा जाता है, तो वे बहुत उग्र हो जाते हैं। वे इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं होते हैं कि वे किसी फैक्ट में मैन्यपुलेशन कर रहे हैं।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to