तुला साप्ताहिक
06-09-2026 – 12-09-2026
इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो आपके खर्च बने रहेंगे इसलिए धन के निवेश के बारे में विचार करें, नहीं तो कुछ ऐसे खर्चे लगे रहेंगे जो बेवजह ही रहेंगे, इस समय आप जमीन या प्रॉपर्टी में अपने धन का निवेश कर सकते हैं, यदि आप विदेश जाने की सोच रहे हैं तो आपका धन यात्राओं पर बहुत अधिक खर्च हो सकता है, शेयर मार्केट में यदि आप पैसा लगाना चाहते हैं तो लंबे समय के लिए लगाए।.
साप्ताहिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
इस सप्ताह आपके प्रेम संबंधों की बात करें तो आपके मन में किसी प्रकार की कोई परेशानी रहेगी, जिसके कारण आपका कहीं पर भी मन नहीं लगेगा, आपकी प्रेमी साथी के साथ भी किसी बात को लेकर अनबन हो सकती हैं, वैवाहिक संबंधों की बात करें तो आपके जीवन में गलतफहमी के कारण किसी प्रकार का तनाव बना रहेगा, आप अपने साथी के साथ समय बिताएं और अपने मन की बातें शेयर करें, जिससे कारण साफ होने से आपका रिश्ता अच्छा बना रहेगा।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपकी सेहत की बात करें तो आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, किसी प्रकार का कोई शारीरिक कष्ट नहीं रहेगा, आपके अंदर बहुत अधिक फुर्ती रहेगी, सप्ताह के बीच में आपको आपकी कोई पुरानी नसों से संबंधित बीमारी आपको परेशान कर सकती है, उसके लिए आप किसी प्रकार की लापरवाही ना बरते, समय से इलाज करवाये और डॉक्टर से संपर्क करें, इस सप्ताह आप अपने खान पीन का ही विशेष ख्याल रखें, आप सभी कामों को छोड़कर सबसे पहले अपना इलाज करवाये तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
और पढ़ेंइस सप्ताह आपके करियर और व्यवसाय की बात करें तो यदि आप अपना कोई पुराना व्यापार फिर से शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए समय बेहतर रहेगा, इस सप्ताह आपको कोई नई और बड़ी टीम मिल सकती है, आप अपने व्यापार में धन का निवेश कर सकते हैं, नौकरी वाले जातको की बात करें तो आप यदि नयी नौकरी तलाश कर रहे हैं तो आपको नयी नौकरी मिल सकती है, और पुरानी नौकरी में भी आपका प्रमोशन हो सकता है, और आपको बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है, इस सप्ताह आपके सीनियर आपकी बहुत अधिक मदद करेंगे।
और पढ़ेंइस सप्ताह विद्यार्थियों की शिक्षा और ज्ञान की बात करें तो इस सप्ताह आपको बहुत अधिक मेहनत करनी होगी, थोड़ी सी भी मेहनत आपको परेशानी से बाहर निकाल सकती हैं, आप अपनी पढ़ाई लिखाई में फोकस बनाए रखने के लिए सोशल मीडिया और अपने मित्रों से दूर रहे तो आपके लिए अच्छा रहेगा, यदि आप कोई प्रोफेशनल कोर्स करना चाहते हैं तो आपको मन चाहे स्थान पर दाखिला मिल सकता है, आपके कुछ मित्र आपका समय बर्बाद करने की कोशिश कर सकते हैं, इसीलिए आप ऐसे दोस्तों से सावधान रहे।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
इस सप्ताह परेशानियों का सामना कर रहे है आप तो अभी गणेशास्पीक्स पर पहली कॉल या पहली चैट बिल्कुल मुफ़्त पाएं! और अपनी परेशानियों का समाधान लें!










