https://www.ganeshaspeaks.com/hindi/

दशहराः अच्छाई की बुराई पर जीत का पर्व

दशहराः अच्छार्इ की बुरार्इ पर जीत का पर्व - GaneshaSpeaks

हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों द्वारा तैयार अपनी हस्तलिखित जन्मपत्री प्राप्त करें

माँ दुर्गा के प्रति श्रद्घा आैर उल्लास को दर्शाने वाले त्यौहार नवरात्रि के अंत में विजयालक्ष्मी का पर्व मनाया जाता है। विजयालक्ष्मी का त्यौहार अच्छार्इ की बुरार्इ पर जीत का प्रतीक है। हिन्दू लोक कथाओं में कर्इ महान लोगों ने इस पर्व की कहानियों आैर महत्व का वर्णन किया है। दुनिया भर में विजयादशमी का त्यौहार दशहरे के नाम से प्रसिद्ध है। कहा जाता है कि इस दिन भगवान श्रीराम ने दशानन रावण का संहार किया था, जिसने भगवान राम की पत्नी सीता का बलपूर्वक अपहरण किया था।

रामलीला आैर रावण का पुतला दहनः
इस पर्व पर पूरे देश में मेले, रामलीला का मंचन आैर आतिशबाजी की जाती है। रामलीला के अंत में रावण सहित उसके भार्इ कुंभकर्ण व मेघनाथ के पुतलों का दहन कर इस पर्व को उल्लास के साथ मनाया जाता है। रामलीला एक नाटक के मंच पर अभिनीत की जाती है, जो महान महाकाव्य रामायण की महत्वपूर्ण घटनाआें को चित्रित करता है। रामलीला के मंच पर श्रीराम के जन्म से लेकर, रावण द्वारा सीता का अपहरण, हनुमान आैर सुग्रीव से मुलाकात आैर अंत में राक्षस रावण के वध जैसे प्रमुख प्रसंग बहुधा शामिल होते हैं।

देवी दुर्गा द्वारा क्रूर महिषासुर का वध:
अन्य दंतकथाओं के अनुसार, देवी दुर्गा आैर दानव महिषाषुर के बीच काफी लंबे समय तक युद्घ चला। इस महायुद्ध में अंततः देवी ने महिषासुर को युद्घ में परास्त कर उसका वध किया। देवी माँ की इस अलौकिक जीत का जश्न देश के पूर्वी भाग मुख्यरूप से कोलकाता में दशहरा का पर्व अति उत्साह के साथ मनाया जाता है। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व पर लोग आध्यात्मिक माहौल आैर विभिन्न अनुष्ठानों के बीच देवीमाँ की प्रतिमा की पूजा करते हैं। पांचवें दिन बड़े धूमधाम समारोहपूर्वक मूर्ति काे नदी में प्रवाहित किया जाता है। यह दिन महिषासुर के वध के बाद देवीमाँ के वापिस अपने पति भगवान शिव के पास कैलाश पर्वत पर लाैटने की याद दिलाता है। इसका प्रतीकात्मक संदेश ये है कि हमें बुरी ताकतों से दूरी रहकर अच्छे लोगों के साथ रहना चाहिए।

क्या आप जानना चाहते हैं कि आपके सितारें आपकी धन की संभावनाओं के बारे में क्या संकेत दे रहे हैं? क्या यह त्यौहार आपके जीवन में अधिक समृद्घि लाएगा? अपनी व्यक्तिगत रिपोर्ट में सितारों की स्थिति जानने के लिए, धन-संपत्ति से जुडा एक प्रश्न पूछें?

पेड़ जिसने पांडवों के शस्त्रों की रक्षा की
एक अन्य किंवदंती भारत के अन्य महान महाकाव्य महाभारत से जुड़ी है। पांचों पांडव भार्इयों जिनके पास अपने विशिष्ट शस्त्र थे, वो जब वनवास में थे, तो उन्होंने अपने शस्त्र एक पेड़ में छुपा दिए थे। वे जब वनवास से वापिस लौटे तो उन्हें उस पेड़ में अपने शस्त्र सुरक्षित मिले, इसलिए उन्होंने अपने शत्रुआें कौरवों से युद्घ करने से पहले इस पेड़ की पूजा की, इस युद्घ को अंततः उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की सहायता से जीता।

वाहन आैर प्राॅपर्टी खरीदने का शुभ दिन
दशहरा(विजयादशमी) अमूमन सितंबर या अक्टूबर माह आैर नौ दिनों तक चलने वाले त्यौहार नवरात्रि के एक दिन बाद आता है। ये मानसून सीजन की समाप्ति का सूचक है। संस्कृत में दशहरे का मतलब ‘ दुर्भाग्य को दूर करने वाला’ होता है। कुछ लोग इस दिन को नौ दिनों के उपवास को तोड़ने का संकेत भी मानते है। दशहरा का पर्व नए वाहन आैर प्राॅपर्टी खरीदने के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅटकाॅम टीम

क्या आपके मन में जिंदगी के विभिन्न क्षेत्रों को लेकर कुछ सवाल हैं ? तो शंकाआें में क्यूं रहें ? तुरंत ज्योतिषी से बात कीजिए और शंकाओं का समाधान कीजिए।

Continue With...

Chrome Chrome