होम » भविष्यवाणियों » व्यापार » वर्ष 2015 में गुरू पारगमन विश्व के लिए अच्छा होगा या नहीं?

वर्ष 2015 में गुरू पारगमन विश्व के लिए अच्छा होगा या नहीं?

महत्वपूर्ण ग्रहीय संरेखण एवं आवागमन

इस वर्ष ग्रहों की स्थिति पर एक नजर डालें तो पता चलता है कि धन और अच्छी किस्मत का शक्तिशाली स्वामी गुरू वर्ष की शुरूआत से प्रतिगामी चाल में होगा। इसके अलावा राहु कन्या राशि में रहेगा, जिसको आम तौर पर प्रतिकूलित ग्रह माना जाता है। जबकि केतु एवं शनि क्रमशः राशि कैलेंडर की नौवीं मीन तथा आठवीं वृश्चिक राशि में होंगे।

आओ जानें कि ग्रहों की यह स्थिति वर्ष 2015 के दौरान अलग अलग देशों को किस तरह प्रभावित करेगी।

प्रभाव
गणेशजी के अनुसार, वर्ष की शुरूआत से लेकर 09/04/2015 तक गुरू प्रतिगामी चाल में रहेगा। जबकि 09/04/2015 के बाद गुरू कर्क में मार्गी होगा, जो 13/07/2015 तक इस अवस्था में रहेगा। इस समय के दौरान हॉलैंड, स्कॉटलैंड, पराग्वे, न्यूजीलैंड और मॉरीशस जैसे में वित्तीय, आर्थिक, कारोबार एवं व्यापार के क्षेत्र में प्रगति देखने को मिल सकती है। हालांकि, जब गुरू सिंह राशि में 14/07/2014 प्रवेश करेगा, तो फ्रांस, इटली, सिसिली और रोमानिया में आर्थिक मामलों के संदर्भ में सकारात्मक गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

खैर, अब तक गणेशजी सकारात्मक ग्रहों की बात कर रहे थे। अब गणेशजी नकारात्मक ग्रह पारगमन पर भी एक दृष्टि डालने जा रहे हैं। शनि, राहु एवं केतु के पारगमन एक डालते हुए गणेशजी कहते हैं कि इनके पारगमन के कारण विश्व के कई हिस्सों पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

वर्ष 2015 की शुरूआत से शनि मार्गी होगा, जबकि 15/03/2015 से 03/08/2015 तक की समय अवधि दौरान शनि प्रतिगामी चाल में होगा। जब शनि प्रतिगामी चाल में होगा तो मोरक्को, ब्राजील एवं नार्वे में प्रगति देखने को मिल सकती है, हालांकि, कठोर परिश्रम की जरूरत रहेगी।

राहु के कन्या राशि में होने के कारण तुर्की, वेस्ट इंडिज, ग्रीस आदि देशों और संयुक्त राष्ट्र के कैलिफोर्निया और वर्जीनिया क्षेत्रों में प्रगति देने को मिल सकती है। किंतु विकास एवं उन्नति भ्रम जनक हो सकती है।

वर्ष 2015 में जब केतु मीन राशि में होगा, मिस्र, पुर्तगाल एवं स्पेन को अपनी स्थिति मजबूत बनाए रखने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। कुल मिलाकर कहें तो गोचर का गुरू पूरे विश्व को प्रभावित करेगा। किसी भी देश के बारे में शत प्रतिशत स्टीक भविष्यवाणी करने के लिए देश की कुंडली का विश्लेषण अति जरूरी होता है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित
आपका मार्गदर्शक
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Aditya

Acharya Aditya

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Prediction Expert
rating

4.9 rating

years

30 Years

consultations

52k+ consultations

Acharya Aditya is a renowned Vedic astrologer with over 30 years of consultation experience. He specializes in providing accurate date-wise predictions and offers in-depth guidance on career, marriage, relationships, and foreign settlement. In addition to personal consultations, he has strong expertise in planetary transits and current affairs, delivering practical, insightful predictions grounded in detailed horoscope analysis and Vedic astrological principles. His precise predictions and practical approach have earned the trust of clients seeking clarity and guidance in important life decisions.

  • Career Guidance
  • Relationships
  • Foreign Settlement
  • Vedic Astrology
More About Acharya Aditya Talk to