होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » सिंह राशि जातकों की कुंडली के पांचवें भाव में हो रहा तीन ग्रहों का संयोजन, आएंगे ये बदलाव

सिंह राशि जातकों की कुंडली के पांचवें भाव में हो रहा तीन ग्रहों का संयोजन, आएंगे ये बदलाव

सिंह राशि जातकों की कुंडली के पांचवें भाव में हो रहा तीन ग्रहों का संयोजन, आएंगे ये बदलाव

गतिशीलता के परिचायक ग्रहों के ब्रह्मांड में भ्रमण के दौरान कई बार ऐसी परिस्थितियां निर्मित हो जाती है, जब दो या दो से अधिक ग्रह एक साथ एक ही राशि में भ्रमण कर रहे होते है। इस दौरान उन ग्रहों का संयुक्त प्रभाव राशिचक्र की तमाम राशियों को प्रभावित कर रहा होता है। दिसंबर 2019 में बने पांच ग्रहों के महासंयोजन के बाद साल 2020 का बेहद ही महत्वपूर्ण महासंयोजन 8 फरवरी 2020 से धनु राशि में बनने वाला है। अग्नि तत्व की धनु राशि में बन रहे तीन ग्रहों का समूह आगामी 22 मार्च तक प्रभावी रहने वाला है। गणेशास्पीक्स के अनुभवी ज्योतिषीयों की टीम ने गुरू, मंगल, और केतु के धनु में संयोजन का राशिचक्र की सभी राशियों पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्यन किया है। फिलहाल हम सिंह राशि की कुंडली में ग्रहों की इस महायुति के प्रभावों को जानेंगे।

अग्नि तत्व राशि सिंह के स्वामी सूर्य है, सिंह क्षत्रिय वर्ण की पुरूष संज्ञक चतुष्पाद दिवबलि, दीर्घ, शीर्षोंदय अल्प प्रसव राशि है। सिंह राशि में कोई ग्रह उच्च या नीच का नहीं होता और इसका स्वभाव स्थिर है। चंद्र राशि सिंह कुंडली के पांचवें भाव में तैयार हो रही मंगल, गुरू और केतु की महायुति सिंह राशि जातकों के जीवन के कई पहलुओं को प्रभावों करने वाली है। कुंडली का पांचवां भाव संतान या विद्या भाव के नाम से जाना जाता है, इसका संबंध संतान सुख, मंत्र-तंत्र, विद्या, ज्ञान, गूढ़ ज्ञान, उपासना, शेयर बाजार, लाॅटरी और राजनीति जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों से होता है। गुरू, मंगल और केतु जैसे बलवान और प्रभावी ग्रहों का सिंह कुंडली के पांचवें भाव में समायोजन जीवन के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बड़े बदलावों की ओर इशारा करता है।

यह भी पढ़ें – चंद्र राशि कर्क कुंडली के छठे भाव में बन रहा मंगल, गुरू और केतु का समूह, ऐसे करेगा प्रभावित

करियर

धनु राशि में मंगल, गुरू और केतु का महासंयोजन चंद्र राशि सिंह कुंडली के पांचवें भाव में तैयार हो रहा है। करियर या नौकरीपेशा लोगों पर इस महायुति के मिलेजुले प्रभाव ही देखने को मिलेंगे, इस दौरान आपको अपने कार्यस्थल पर अधिक मान्यता मिलने वाली है। इस दौरान आपको कार्यस्थल पर अपने आदेशों का बेहतर तरीके से पालन होते हुए दिखाई देगा। इस दौरान आप कुछ मामलों में प्रशंसा पाने के हक़दार भी होंगे, वहीं कुछ मुद्दों को आप अपनी व्यवहारकुशलता के दम पर निपटाने वाले है। मंगल, गुरू और केतु की महायुति के प्रभाव में आप अपनी छुपी हुई क्षमताओं का पूरा उपयोग करने वाले हैं।

व्यापार-व्यवसाय

चंद्र राशि सिंह कुंडली के पांचवें भाव में तैयार हो रहे मंगल, गुरू और केतु के महासंयोजन के प्रभावों में सिंह राशि जातकों को अपने व्यापार-व्यवसाय में कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको अपनी बिक्री में सुधार करने के साथ ही अपने उत्पाद को बाजार मूल्य के अनुसार बनाए रखना चुनौती पूर्ण होने वाला है। इस दौरान व्यापार-व्यवसाय के संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए आपको धैर्य और मजबूत रणनीति की आवश्यकता होगी।

प्रेम संबंध

संतान या विद्या भाव में तैयार हो रहे मंगल, गुरू, और केतु के महासंयोजन का सिंह राशि जातकों के प्रेम संबंध पर औसत प्रभाव देखने को मिलेगा। इस दौरान आप किसी ऐसे साथी की ओर आकर्षित हो सकते है, जिसमें ऐसे गुण हों जिन्हें आप लंबे समय से खोज रहे थे। कुंडली में इस तरह के संयोजन से प्रेम संबंध में लिए कुछ अच्छी संभावनाएं होती है, बशर्ते आपकी प्राथमिकताएं घटित होने वाले संयोजन के प्रभावों से मेल खाती हों। आप और आपका प्रेम साथी एक दूसरे के पूरक है, और आपका साथी आपके विस्तार और प्रगति में आपके लिए मददगार साबित होने वाला है।
यदि आप भी सच्चे प्रेम की तलाश में हैं, तो समाधान के लिए बात करें एक ज्योतिषी विशेषज्ञ से अभी!

निजी और वैवाहिक जीवन

मंगल, गुरू और केतु के सिंह कुंडली के पांचवें भाव में समायोजन से आपकी निजी एवं वैवाहिक गतिविधियाँ आपके स्वभाव से संचालित होंगी। इस दौरान आप अपने रिश्तों को अगले स्तर पर लेकर जाने के लिए तैयार होंगे। इस दौरान आप अपने रिश्ते में खुद को अधिक सुरक्षित महसूस करने के लिए कड़ी मेहनत कर सकते है, इस दौरान अपने व्यक्तिगत और वैवाहिक जीवन को स्थिर और सामंजस्यपूर्ण बनाने के लिए आपके पास अधिक सकारात्मक ऊर्जा हो सकती है।

स्वास्थ्य

सिंह राशि के पांचवें भाव में तैयार हो रहे मंगल, गुरू और केतु के महासंयोजन के दौरान आपको कुछ मानसिक और शारीरिक तैनात हो सकते है। इस दौरान आपको उन गतिविधियों के साथ खुद को उत्साहित रखने की कोशिश करनी चाहिए, जिनमें आप रूचि रखते है। खुद को रचनात्मक और पुनीत कार्यों में व्यस्त रखने की कोशिश करें, अपनी मानसिक शक्ति बढ़ाने के लिए अपने परिवार के सदस्यों के साथ गुणवत्ता युक्त समय बिताने की कोशिश करें।

अपने व्यक्तिगत समाधान प्राप्त करने के लिए, एक ज्योतिषी विशेषज्ञ से बात करें अभी!

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to