होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » ज्योतिषशास्त्र में गणेशजी की भूमिका

ज्योतिषशास्त्र में गणेशजी की भूमिका

ज्योतिषशास्त्र में गणेशजी की भूमिका

भगवान गणेश की स्तुति करते हुए नारद मुनि ने कहा था-
विद्यार्थी लभते विद्याम
धनार्थी लभते धनं
पुत्रार्थी लभते पुत्रं
मोक्षार्थी लभते गतिम्
अर्थात ये वो हैं जो, विद्यार्थी की विद्या,
धनार्थी को धन,
पुत्रार्थी को पुत्र
और मोक्षार्थी को मोक्ष देते हैं।

इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि भगवान गणेश हिंदू मंदिरों के सबसे पूजनीय और संतुष्टि दायक देवता हैं। विघ्नहर्ता गणेशजी की पूजा और आशीर्वाद के किए बिना कोई भी नया काम जैसे नए घर का निर्माण, पुस्तक लेखन, यात्रा की शुरुआत या नया व्यापार शुरू नहीं किया जाता है।

बुद्धि और विवेक के भगवान के रूप में भी जाने जाते हैं जिसका उदहारण उनकी दो पत्नियां ऋद्धि और सिद्धि हैं। उनका शास्त्रों का ज्ञान प्रसिद्ध है। महाभारत के रचयिता महर्षि वेद व्यास जब महाभारत लिखने के लिए योग्य पुरुष ढूंढ़ रहे थे जो उनके विचारों को शुद्ध उच्चारण के साथ कलमबद्ध कर सके, तब उन्हें गणेशजी का ध्यान आया और इस तरह दुनिया का सबसे बड़ा महाकाव्य अस्तित्व में आया। गणेशजी की उत्पत्ति बहुत रोमांटिक है। कहानी यह है कि भगवान शिव और माता पार्वती कैलाश पर्वत पर बहुत सुखद जीवन का जीवन जी रहे थे। बस एक अड़चन यह थी कि शिवजी अक्सर पार्वतीजी को अकेले छोड़कर ध्यान लगाने के लिए गायब हो जाते थे। उन्होंने भगवान विष्णु से प्रार्थना की कि उन्हें वरदान दें, भगवान ने ख़ुशी से दे दिया। गणेशजी एक बहुत ही सुंदर बच्चे थे और सभी देवता उन्हें आशीर्वाद देने आए। लेकिन उनके मामा शनिदेव न आ सके क्योकि उन्हें श्राप था कि वो जिसे भी देखेंगे उसका सर कट जाएगा।
जब पार्वती जी ने बहुत जोर देकर कहा तो जैसे ही उन्होंने गणेशजी की ओर देखा वे भयभीत हो गए क्योंकि गणेशजी का सर, धड़ से अलग हो गया था। भगवान विष्णु ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया और कैलाश पर्वत पर उन्हें एक हाथी दिख गया। उन्होंने तुरत उसका सर काटकर गणेशजी के सर पर लगा दिया। यह सब देखकर पार्वतीजी निराश हो गई। शिवजी ने उनक दुःख कम करने के लिए गणेशजी को वरदान दिया कि वे सभी देवों में प्रथम पूज्य होंगे। उसके बाद से गणेशजी विनायक (ज्ञानी) और विघ्नेश्वर (बाधा दूर करनेवाले) के रूप में पूजे जाते हैं। जो उनके आगे ध्यान लगाते हैं वे उन्हें आशीर्वाद देते हैं। ज्योतिष के द्वारा गणेशजी हमें यह जानने में मदद करते हैं कि हम क्या पा सकते हैं और क्या नहीं पा सकते।

ज्योतिष जीवन के लिए एक आईना है और गणेशजी स्वयं जीवन हैं। नश्वर प्राणियों को अज्ञात डर रहता है। गणेशजी ज्योतिष के माध्यम से, अंधेरे में एक प्रकाशपुंज के रूप में कार्य करते हैं और हमारा रास्ता प्रकाशित करते हैं। इसलिए गणेशजी सर्वोच्च हैं, जिनकी ग्रहों से निपटने की निपुणता अस्तित्व के रहस्यों को जानने के लिए ज्योतिषों द्वारा उपयोग में लाई जा रही है।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to