होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » सन साइन और मून साइन का बीच अंतर

सन साइन और मून साइन का बीच अंतर

प्रथ्वी पर जीवन के अस्तित्व में आने के समय से ही उस पर तारों का प्रभाव रहा है। अपने भाग्य से कोई नहीं बच सकता, इसे स्वीकार करना ही होता है। राशियां हमारे जीवन के लगभग हर पहलू को प्रभावित करती है, खासकर हमारा चरित्र, आर्थिक सफलता, रिश्ते आदि। हालांकि अक्सर यह देखा गया है कि जब कोई ज्योतिष के बारे में बात करता है तो इसे सूर्य राशि (सन साइन) से जोड़कर देखा जाता है, ऐसा इसलिए क्योकि चंद्र राशि (मून साइन) की तुलना में यह अधिक प्रचलित है।

वैसे सिर्फ राशिचक्र आपको संपूर्ण जानकारी देने में सक्षम नहीं है, और आपको अपने गहन व्यक्तित्व के बेहतर विश्लेषण के लिए चंद्र राशि और लग्न का भी सहारा लेना होता है। लेकिन यहां यह सवाल उठना भी लाज़्ामी है, कि क्या एक ही राशिचक्र में पैदा हुए लोगों के राशिफल अलग-अलग हो सकते है ?


हमारे सौर मंडल या प्रथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति से लेकर उसके पोषण तक कोई भी कार्य बिना सूर्य की ऊर्जा के संभव नहीं है। तो यह कहना अतिशयोक्ती नहीं होगा कि इस ग्रह पर या हमारे जीवन में सूर्य से अधिक महत्वपूर्ण दूसरा कोई बल नहीं है। तो इस आधार पर यह भी कहा जा सकता है कि सूर्य राशि हमारे लिए उतनी ही महत्वपूर्ण है जितना हमारे जीवन के लिए सूर्य है। सूर्य हमारे जीवन की उन प्राथमिकताओं का प्रतिबिंब है जो हमारे व्यक्तित्व का निर्माण करती है। राशि चक्र और ज्योतिष इससे भी आगे तक जाते है, लेकिन फिर भी कोई जीवन पर पड़ने वाले चंद्र और लग्न के प्रभाव को नहीं नकारा सकता।


चंद्र राशि आपकी अंतर आत्मा का प्रतिबिंब होती है, यह आपके जीवन के उन पहलुओं को प्रभावित करती है जिनसे आपके चरित्र का निर्माण होता है। इनमें आपकी आदतें भावनाएं और व्यवहार जैसे पहलु शामिल होते है। मुख्य रूप से चंद्रमा आपके अंतरंग चरित्र को परिभाषित करने वाले लक्षणों को प्रभावित करता है, जो केवल उन लोगों को पता हो सकतें है जो आपके बहुत करीब है।

चंद्र राशि सूर्य राशि से कई मायनों में अलग होती है। चंद्र राशि जिसमे जल, वायु, अग्नि और प्रथ्वी जैसे तत्व शामिल है। ऐसी राशि वाले व्यक्तियों को समझना बहुत मुश्किल होता है और सामान्यतौर पर ऐसे लोगों को हम जटिल व्यक्तित्व के रूप में देखते है। चंद्र राशि पर आधारित आपके सारे राशिफल मुख्य रूप से आपके निजी जीवन, करीबियों या पारिवारिक संबंधों पर आधारित होते है। चंद्र आधारित राशि आपको आपकी सुरक्षा, मूलभूत आदतें और भावनात्मक परिवर्तन समझने में मदद करती है। यह आपके अस्तित्व और पहचान को आत्मा देने का काम करती है। चलिए इसके बारे में थोड़ा गहराई से जानते है।


मिथुन, तुला और कुंभ, वायु तत्व राशि वाले लोग बाहरी दुनिया के साथ आसानी से घुलने-मिलने वाले, बुद्धिमान, विश्लेषक और विचारक होते है। ऐसे लोग परिवर्तित परिस्थितियों में किसी उद्देश की प्राप्ती के लिए खास दृष्टिकोण रखते है।

सिंह, मेष और धुन, अग्नि राशि वाले लोग ऊर्जावान और आदर्शवादी होते है। वे भावुक, गतिशील और मनमौजी होते है। इस राशि के लोग आत्मविश्वास और ताकत से भरे काम सहजता से करते है।

मकर, वृषभ और कन्या, जीवन के प्रति बदलावों को लेकर इनकी प्रतिक्रिया बेहद स्थिर और धैर्यपूर्ण होती है। इस राशि तत्व के लोग किसी लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने आप से अधिक जुड़ाव महसूस करते है। ये लोग बेहद व्यवहारिक और विश्वासपात्र होते है।

वृश्चिक, कर्क और मीन, जीवन के बदलावों के प्रति इनकी प्रतिक्रिया बेहद संवेदनशील और भावनात्मक होती है। इस तत्व राशि के लोगों की स्मरण शक्ति तेज होती है।


ज्योतिषी से अभी बात करें, पहला कॉल/चैट मुफ्त पाएं

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant
rating

4.9 rating

years

35 Years

consultations

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari Talk to