होम » Horoscope » मासिक राशिफल » तुला राशि का मासिक राशिफल

तुला राशि का मासिक राशिफल

तुला मासिक

Sep 2026

यह महीना आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है। व्यवसाय में आपको अपने पार्टनर के कहने में आकर कोई काम करने से बचना होगा। आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग करके कामों को करने से बेहतर लाभ मिलेगा। आपके कुछ बाहर के लोगों से कांटेक्ट बढ़ेंगे, जो आपके लिए बेहतर रहेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों के खिलाफ उनके शत्रु कोई षड्यंत्र रच सकते हैं, जिससे आपको बचने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में उनकी मेहनत के अनुसार फल मिलेगा, लेकिन उनको अपने समय को दोस्तों व इधर-उधर बर्बाद करने से बचना होगा। आप अपने समय को पढ़ाई पर लगाये, जो आने वाले समय में आपको अच्छा लाभ दे सके। आपको किसी प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छा इस महीने पूरी हो सकती हैं, जिसमें आप आपको मेहनत अधिक करनी होगी। धन को लेकर आप इस महीने ज्यादा सोच विचार नहीं करेंगे, लेकिन फिर भी आपके खर्च तो आपको टेंशन देंगे। आपको गर्मी की वजह से समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप अपनी सेहत को प्राथमिकता दें। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की किसी बात से खटपट हो सकती है। संतान आपसे किसी नई गाड़ी की फरमाइश के लिए कह सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे।.

मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल

प्रेम जीवन जी रहे लोगों में इस महीने किसी तीसरे के आने के कारण आपसी तनाव बना रहेगा। लड़ाई झगड़े भी बढ़ेंगे। यदि ऐसी कोई बात हो, तो आप अपने साथी को समझने की कोशिश करें और उन्हें धोखा ना दे, नहीं तो अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मानसिक तनाव भी भरपूर रहेगा। वैवाहिक जीवन में इस महीने बेवजह छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोध बना रहेगा और आपकी वाणी की सौम्यता ना रहने के कारण साथी को आपकी बात बुरी लग सकते हैं, जो दोनों के बीच कड़वाहट की वजह बनेगी।

और पढ़ें

इस महीने आपकी सेहत तो ठीक रहेगी, लेकिन आपके अंदर एनर्जी उतनी नहीं रहेगी। आप थोड़ा लो फील करेंगे। आपको अपने ब्लड प्रेशर को समय-समय पर मॉनिटर करने की आवश्यकता है। यदि आप शुगर के पेशेंट है, तो आप अपनी दवाइयां समय पर ले। आपको किसी काम को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपको डिहाइड्रेशन के कोई समस्या हो सकती है, इसलिए आपको पानी ज्यादा पीने की आवश्यकता है और आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव न करें, नहीं तो आपकी समस्या बेवजह बढ़ेंगी।

और पढ़ें

इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति तो बेहतर रहेगी, लेकिन आपके खर्चों की वजह से आपका कोई नुकसान हो सकता है, जो आपकी टेंशन को बढ़ा सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में आप इस महीने ना ही सोचे, तो बेहतर रहेगा, क्योंकि आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है। शेयर मार्केट अथवा लॉटरी आदि में निवेश करने वाले लोगों को लाभ मिलने में देरी होगी, इसीलिए आप लंबे समय के लिए ही निवेश करें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप किसी महंगे वाहन की इस महीने खरीदारी कर सकते हैं।

और पढ़ें

बिजनेस कर रहे लोग यदि अपने बिजनेस की योजनाओ पर धन लगाने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको अपने पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा, क्योंकि उनसे आपको आने वाले समय में धोखा मिल सकता है, इसलिए आप किसी एक्सपर्ट के बिना निवेश न करें, नहीं तो आपका धन डूब सकता है। आपको अपने कामों को लेकर भी संयम रखने की आवश्यकता है, क्योंकि जल्दबाजी से ही आपकी समस्या बढ़ेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को यदि किसी दूसरे नौकरी का ऑफर आए, तो फिलहाल आप उसमें ना ज्वॉइन करें, क्योंकि आगे आने वाले समय में उसमें भी समस्याएं बनी रहेगी। आपको कार्य क्षेत्र में किसी तरह की पॉलिटिक्स का हिस्सा बनने से बचना होगा। आपके बॉस से आपके रिश्तों में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।

और पढ़ें

विद्यार्थियों को इस महीने काम को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी और उन्हें अपने फोकस को बढ़ाना होगा, उनका कंसंट्रेशन इस महीने थोड़ा कमजोर रहेगा, जो उन्हें ओवर कॉन्फिडेंट कर सकता है, जिससे उन्हें किसी एग्जाम को देने में समस्या आएगी, उन्हें दोबारा भी देना पड़ सकता है। आपकी कोई अच्छी अपॉर्चुनिटी भी इस महीने आपके हाथ से निकल सकती है। सरकारी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यह समय बेहतर रहने वाला है, लेकिन आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आप इस समय का लाभ ले सकेंगे। यदि आप किसी विषय में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं, तो आप कुछ समय रुक जाएं, तो ही बेहतर रहेगा।

और पढ़ें

प्रीमियम रिपोर्ट्स

सभी देखें

करियर रिपोर्ट

25% OFF

एक साल के लिए व्यक्तिगत करियर मार्गदर्शन, सही मौके, चुनौतियाँ और सही करियर फैसले

अभी खरीदें
विस्तृत जीवन रिपोर्ट
50% OFF

अपनी भाग्य के रहस्य खोलें! सफलता सुनिश्चित करने के लिए जीवन का सम्पूर्ण विश्लेषण और सही दिशा-निर्देश (गाइडेंस) प्राप्त करें।

अभी खरीदें
प्रीमियम जन्मपत्री
50% OFF

अपनी ज़िंदगी की पूरी योजना (ब्लूप्रिंट) समझें। पाएं योग, दोष, ग्रहों की दशाओं और आपके पूरे जीवन के लिए हाथ से लिखी (हस्तलिखित) सटीक भविष्यवाणियाँ।

अभी खरीदें
विस्तृत जन्मपत्री
30% OFF

35 पेज की इस विस्तृत हस्तलिखित जन्मपत्री के ज़रिए अपने पूरे जीवन की कहानी को जानें।

अभी खरीदें
स्टैंडर्ड जन्मपत्री
50% OFF

अपनी जन्मपत्री (कुंडली) से अपनी क्षमताओं, भाग्य और आने वाले समय के बारे में जानें।

अभी खरीदें
विशेषज्ञ से पूछें
50% OFF

जीवन के सवालों के सटीक और स्पष्ट उत्तर – सीधे हमारे अनुभवी ज्योतिषियों से।

अभी खरीदें
कुंडली मिलान
20% OFF

सही विवाह निर्णय लें एक्सपर्ट कुंडली मिलान के साथ, जिसमें गुण मिलान, दोष विश्लेषण, उपाय और व्यक्तिगत ज्योतिष मार्गदर्शन शामिल है।

अभी खरीदें
अभी खरीदने के लिए तैयार नहीं??

अपनी फ्री जन्म कुंडली पाएं – बिल्कुल मुफ्त, तुरंत।

फ्री कुंडली →

अपनी पहली कॉल या चैट हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से निःशुल्क करें – अभी बात करें!

सभी देखें

अनुकूलता मीटर

क्या आप यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि सितारे आपके और आपके करीबी लोगों के बीच संबंधों के बारे में क्या संकेत देते हैं? सभी उत्तर यहां पाएं.

मार्च 21-अप्रैल 20

मार्च 21-अप्रैल 20

Exit mobile version