तुला मासिक
Sep 2026
विद्यार्थियों को इस महीने काम को लेकर मेहनत अधिक करनी होगी और उन्हें अपने फोकस को बढ़ाना होगा, उनका कंसंट्रेशन इस महीने थोड़ा कमजोर रहेगा, जो उन्हें ओवर कॉन्फिडेंट कर सकता है, जिससे उन्हें किसी एग्जाम को देने में समस्या आएगी, उन्हें दोबारा भी देना पड़ सकता है। आपकी कोई अच्छी अपॉर्चुनिटी भी इस महीने आपके हाथ से निकल सकती है। सरकारी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए यह समय बेहतर रहने वाला है, लेकिन आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, तभी आप इस समय का लाभ ले सकेंगे। यदि आप किसी विषय में बदलाव के बारे में सोच रहे हैं, तो आप कुछ समय रुक जाएं, तो ही बेहतर रहेगा।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम जीवन जी रहे लोगों में इस महीने किसी तीसरे के आने के कारण आपसी तनाव बना रहेगा। लड़ाई झगड़े भी बढ़ेंगे। यदि ऐसी कोई बात हो, तो आप अपने साथी को समझने की कोशिश करें और उन्हें धोखा ना दे, नहीं तो अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। मानसिक तनाव भी भरपूर रहेगा। वैवाहिक जीवन में इस महीने बेवजह छोटी-छोटी बातों को लेकर क्रोध बना रहेगा और आपकी वाणी की सौम्यता ना रहने के कारण साथी को आपकी बात बुरी लग सकते हैं, जो दोनों के बीच कड़वाहट की वजह बनेगी।
और पढ़ेंइस महीने आपकी सेहत तो ठीक रहेगी, लेकिन आपके अंदर एनर्जी उतनी नहीं रहेगी। आप थोड़ा लो फील करेंगे। आपको अपने ब्लड प्रेशर को समय-समय पर मॉनिटर करने की आवश्यकता है। यदि आप शुगर के पेशेंट है, तो आप अपनी दवाइयां समय पर ले। आपको किसी काम को लेकर भाग दौड़ अधिक रहेगी। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपको डिहाइड्रेशन के कोई समस्या हो सकती है, इसलिए आपको पानी ज्यादा पीने की आवश्यकता है और आप अपने डेली रूटीन में कोई बदलाव न करें, नहीं तो आपकी समस्या बेवजह बढ़ेंगी।
और पढ़ेंइस महीने आपकी आर्थिक स्थिति तो बेहतर रहेगी, लेकिन आपके खर्चों की वजह से आपका कोई नुकसान हो सकता है, जो आपकी टेंशन को बढ़ा सकता है। प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में आप इस महीने ना ही सोचे, तो बेहतर रहेगा, क्योंकि आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है। शेयर मार्केट अथवा लॉटरी आदि में निवेश करने वाले लोगों को लाभ मिलने में देरी होगी, इसीलिए आप लंबे समय के लिए ही निवेश करें, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप किसी महंगे वाहन की इस महीने खरीदारी कर सकते हैं।
और पढ़ेंबिजनेस कर रहे लोग यदि अपने बिजनेस की योजनाओ पर धन लगाने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको अपने पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा, क्योंकि उनसे आपको आने वाले समय में धोखा मिल सकता है, इसलिए आप किसी एक्सपर्ट के बिना निवेश न करें, नहीं तो आपका धन डूब सकता है। आपको अपने कामों को लेकर भी संयम रखने की आवश्यकता है, क्योंकि जल्दबाजी से ही आपकी समस्या बढ़ेगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को यदि किसी दूसरे नौकरी का ऑफर आए, तो फिलहाल आप उसमें ना ज्वॉइन करें, क्योंकि आगे आने वाले समय में उसमें भी समस्याएं बनी रहेगी। आपको कार्य क्षेत्र में किसी तरह की पॉलिटिक्स का हिस्सा बनने से बचना होगा। आपके बॉस से आपके रिश्तों में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
इस महीने परेशानियों का सामना कर रहे है आप? तो अभी गणेशास्पीक्स पर पहली कॉल या पहली चैट बिल्कुल मुफ़्त पाएं! और अपनी परेशानियों का समाधान लें!
