तुला मासिक
Aug 2026
इस महीने आपकी सेहत पहले से बेहतर रहने वाली है। आप काम के साथ-साथ सेहत को भी प्राथमिकता देंगे और अपने दिनचर्या को बेहतर करेंगे। आपको योग व व्यायाम का सहारा लेकर खुद को फिट रखने की कोशिश करनी होगी और आप अपनी दवाइयां भी समय से लेंगे, जिससे आपको खुशी होगी, लेकिन आप अपनी किसी नाक से संबंधित समस्या को लेकर परेशान रहेंगे, इसलिए आप डस्ट वाली जगह जाने से बचे और मास्क का प्रयोग करें।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम जीवन जी रहे लोगों में इस महीने तनाव की स्थिति रहेगी, क्योंकि आप अहम में आकर कोई ऐसी बात बोल सकते हैं, जो कि उन्हें बुरे लगेगी, जिससे दोनों के रिश्ते में अलगाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने रिश्ते में प्रेम बढ़ाने की कोशिश करनी होगी। वैवाहिक जीवन में इस महीने कुछ कठिनाइयां आएंगी, क्योंकि आप दोनों पारिवारिक समस्याओं या फिर छोटी-छोटी बातों पर लड़ेंगे, जिससे रिश्ते में कड़वाहट बढ़ती जाएगी और इस समय में दोनों एक दूसरे से बात करना बंद ना करें, नहीं तो दूरियां भी और बढ़ेगी।
और पढ़ेंइस महीने आपको धन को लेकर ज्यादा टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि आपका डूबा हुआ धन इस महीने आपको मिल सकता है। आप अपनी शौक मौज पर भी अच्छा धन खर्च कर सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन के बारे में भी प्लानिंग करेंगे और किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को अपने घर लेकर आ सकते हैं। इस महीने आपकी किसी बात से अपने परिवार में सदस्यों से खटपट हो सकती है। आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी मामले को आप छोटा ना समझे। आपको कोई निवेश करने से पहले थोड़ा ध्यान देना होगा।
और पढ़ेंव्यवसाय कर रहे लोग यदि अपने व्यवसाय में इस महीने कोई बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आपको पार्टनर पर पूरा भरोसा करने से बचना होगा, क्योंकि वह अपने फायदे के बारे में सोच सकते हैं। आपको किसी एक्सपर्ट की राय लेकर काम करने से अच्छे बेनिफिट मिलेंगे। आपकी मेहनत आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित करेगी, लेकिन आप अपने कार्य को थोड़ा धैर्य रखकर निपटाएं। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए यह महीना काफी बेहतर नहीं है, इसलिए उन्हें कार्य क्षेत्र में जो जिम्मेदारी सौंपी जाए, वह उसे पर पूरा फोकस बनाएं और कोई जरूरी जानकारी किसी व्यक्ति से लीक ना करें।
और पढ़ेंइस महीने विद्यार्थियों को पढ़ाई में अच्छी सफलता का हासिल करने के लिए अपनी मेहनत को बढ़ाना होगा, जिसके लिए उन्हें अपने दोस्तों व सोशल मीडिया आदि से कुछ समय के लिए दूरियां बना कर रखना बेहतर रहेगा, जो उन्हें एक अच्छा मुकाम हासिल करने में उनकी पूरी मदद करेगा, उनके सीनियर भी इस समय में उनकी पूरी मदद करेंगे, जिससे उनके ज्ञान में भी वृद्धि होगी और आपको कोई स्कॉलरशिप आदि इस महीने मिल सकती है, लेकिन आपकी किसी सरकारी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की सोच रहे हैं, तो उसमें आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। किसी नये शोध के लिए वह महीना काफी बेहतर रहेगा।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
क्या आप जीवन में किसी समस्या का सामना कर रहे हैं? तो, यह सही समय है हमारे ज्योतिषी से कॉल पर बात करके अपनी बाधाओं को दूर करने का। पहली कॉल मुफ्त पाएं!
