होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » अंक ज्योतिष: जन्मदिन के अनुसार व्यवसाय की दिशा का चयन करें

अंक ज्योतिष: जन्मदिन के अनुसार व्यवसाय की दिशा का चयन करें

अंक ज्योतिष: जन्मदिन के अनुसार व्यवसाय की दिशा का चयन करें

कहते हैं कि सफलता तब और ज्यादा आसान हो जाती है, जब आपको ये सही-सही पता चल जाए कि किस दिशा में जाने पर आपकी किस्मत साथ देने वाली है। कॉम्पिटिशन के इस युग में हर कोई कड़ी से कड़ी मेहनत करता नजर आता है। जाहिर है सफलता आपके लिए भी उतनी आसान नहीं होगी। कमाल की बात ये है कि अंक ज्योतिष कॅरियर के क्षेत्र में भी नवयुवक- नवयुवतियों को गाइडेंस प्रदान करता है। यहां हम आपको आपके मूलांक के अनुसार उचित कॅरियर की सलाह दे रहे हैं।


मूलांक 1 का मालिक सूर्य है। सूर्य आपको लीडरशिप क्वालिटी देता है। समाज में आपको ख्याति मिलती है। आप एडमिनिस्ट्रेशन, मेडिकल, पॉलिटिक्स और गवर्नमेंट क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं।


मूलांक 2 का मालिक चंद्र है। चंद्र आपको क्रिएटिव बनाता है। आपके लिए राइटिंग, पेंटिंग, सिंगिंग और डांस वगैरह से जुड़ा फील्ड बहुत सही रहेगा।


मूलांक3 का मालिक गुरु बृहस्पति है। यह आपको चीजों में ज्ञानी, अनुशासन वाला और एंबीशियस बनाता है। लेखन ,एडिटर, टीचिंग, एडवाइजरी, मिनिस्टरी और जर्नलिज्म का काम आपके लिए अनुकूल रहता है।

(आप अपनी कुंडली के अनुसार भी अपना कॅरियर चुन सकते हैं, जिसमें सफलता के आपको ज्यादा चांस है। आप हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषियों से संपर्क करें।)


मूलांक 4 राहु से वास्ता रखता है। इस अंक के लोग जमीनी हकीकत को ध्यान में रखकर ही कार्य करते हैं। कूटनीतिज्ञ, एडवोकेट, ज्योतिषी, बिजनेसमैन, आर्किटेक्ट, इंजीनियर, अकाउंटेंट, प्रोग्रामर, मैकेनिक और बिल्डर आदि के काम में भाग्योदय होगा।


मूलांक 5 का मालिक बुध है। इस अंक वाले लोग राइटिंग, कूटनीतिज्ञ, वकील, गणितज्ञ, एजुकेशन, बीमा, सेल्स,ज्योतिषी, व्यापारी, पब्लिकेशन और एडवरटाइजिंग की फील्ड में जाएं, तो सफलता मिलेगी।


मूलांक 6 का मालिक शुक्र है। आपके नेचर में प्रेम और स्नेह की भावना विद्यमान होती है। आपको म्यूजिक, कूकिंग, जौहरी, लिट्रेचर, आर्ट्स एंड क्राफ्ट्स, एक्टिंग और फैशन की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने की जरूरत है।

(कुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार कॅरियर चुनना ज्यादा फायदेमंद होता है। आप हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी से संपर्क कर सकते हैं।)


मूलांक 7 का मालिक केतु होता है। गूढ़ और रहस्यमयी चीजों को समझने में आप दिलचस्पी रखते हैं। इसलिए, प्राय: जीवन में राजनीति, क्राइम ब्रांच, ज्योतिष, डिटेक्टिव या साइंटिस्ट के रूप में भी देखे जाते हैं।


मूलांक 8 शनि का अंक है। आपका मिलनसार स्वभाव दूसरों पर एक अच्छा प्रभाव छोड़ता है। न्याय विभाग, खदान, मैनिंज डायरेक्टर, एथलीट, सेल्स मैनेजर, और बैंकंर के रूप में उन्नति प्राप्त कर सकते हैं।


मूलांक 9 का मालिक मंगल है। मंगल आपका एनर्जी लेवल ऊंचा रखता है। आप स्पोर्ट्स, पुलिस, वकीलात,अग्निशमन फिजिशियन और आर्मी में जाने पर सफलता प्राप्त करेंगे।

(मूलांक के अनुसार कैसा होगा आपका आने वाला साल 2019, क्लिक कर जानें)।

गणेशजी के आशीर्वाद सहित,
गणेशास्पीक्स डाॅट काॅम

ये भी पढ़ें-
– आपकी राशि में क्या है कमी, जानिए और अपना व्यवहार सुधारिए
मकर संक्रांति पर सूर्य पूजा से खोलें सफलता का द्वार
कुंभ मेले के बारे में वह सबकुछ जो आप जानना चाहते हैं


★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version