होम » भविष्यवाणियों » ज्योतिष » मूलांक के अनुसार जानिए 2019 का अपना भविष्यफल

मूलांक के अनुसार जानिए 2019 का अपना भविष्यफल

मूलांक के अनुसार जानिए 2019 का अपना भविष्यफल

मूलांक से जानिए अापके लिए कैसा रहेगा वर्ष 2019

अंग्रेजी नववर्ष 2019 कैसे रहेगा, इसके बारे में लोग जानने को उत्सुक हैं। इसके लिए राशिफल और ज्योतिष का भी सहारा लिया जाता है। यहां हम अंक ज्योतिष के जरिए अापको अपने मूलांक के अाधार पर यह बताने का प्रयास कर रहे हैं कि वर्ष 2019 अापके लिए कैसा रहेगा।

कैसे जानें अपना मूलांक

मूलांक के अाधार पर नए साल में अपना भविष्य जानने से पहले अापको यह जानना जरुरी है कि अापका मूलांक क्या है। मूलांक 1 से 9 तक माने गए हैं, जो अापकी जन्म की तारीख से तय होता है। यदि आपका जन्म 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 तारीख में हुआ है तो यह अापका मूलांक होगा। हालांकि अगर तारीख 9 से ज्यादा यानी 11, 31या अन्य हो तो इसे जोड़कर मूलांक निकाल सकते हैं। जैसे अगर अापका जन्म किसी माह के 11 तारीख को हुअा है तो 11 के 1+1 को जोड़ेंगे। इसका कुल योग 2 अाएगा और यही अापका मूलांक होगा। मूलांक से व्यक्ति के व्यवहार, स्वभाव और गुण-दोष की जानकारी मिलती है।

तारीख के अनुसार अापका मूलांक

1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होता है।2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 है।3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 3 होता है।4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होता है।5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 5 होगा।6, 15, 24 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा।7, 16, 25 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा।8, 17, 26 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 है।9, 18, 27 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 9 होगा।

कैसा रहेगा अापके लिए वर्ष 2019

मूलांक 1 – इसका प्रतिनिध ग्रह सूर्य होता है। ऐसे में ये काफी साहसी और कर्मठ होते हैं। परिश्रमी होने के कारण मूलांक 1 वालों को इस साल कई सौगात मिलने वाले हैं। वर्ष 2019 में नौकरी, व्यवसाय, शिक्षा, आर्थिक, पारिवारिक, वैवाहिक और प्रेम जीवन में कई बेहतर अवसर मिलेंगे। यह साल हर लिहाज से बेहतर साबित होगा। हालांकि पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानियां हो सकती हैं, जिससे निपटने के लिए धैर्य से काम लेना होगा। हालांकि साल के अंतिम तीन महीनों में स्वास्थ्य को लेकर परेशानी हो सकती है, लेकिन साल का मध्य भाग बेहतर साबित होगा। यही नहीं इस साल पहले से चली अा रहीं सारी परेशानियां दूर होंगी और विभिन्न क्षेत्रों में नई उपलब्धियां भी हासिल होगी। इन्हें हृदय रोग, अांख के रोग और ब्लड प्रेशर की शिकायत हो सकती है। इनके लिए शुभ दिन रविवार और सोमवार, शुभ तारीख 1, 4, 10, 13, 19, 22 और 28 हैं। इनके लिए शुभ रंग पीला और शुभ रत्न माणिक्य है। (अपनी राशि के अनुसार जानिए, 2019 के लिए क्या है आपका भविष्यफल, क्लिक करें)

मूलांक 2 – इस मूलांक का प्रतिनिधि ग्रह चंद्रमा हैं। ये भावुक और मधुरभाषी होते हैं। भले ही ये शारीरिक रूप से कमजोर हों, लेकिन मानसिक तौर पर काफी मजबूत होते हैं। मूलांक 2 वालों के लिए यह साल औसत रहेगा। इन्हें कोई हानि तो नहीं होगी, लेकिन विशेष फायदा भी नहीं होगा। नौकरी और व्यापार में प्रमोशन और बेहतरी के लिए मेहनत करनी होगी, जिससे फायदा मिल सकता है। हालांकि जीवनसाथी के साथ बेहतर समय बीता सकेंगे। ये अक्सर अाशंका से घिरे रहते हैं। कार्य में लापरवाही और जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य की बात करें, तो इन्हें स्नायु और पेट संबंधी रोग हो सकते हैं। इनके लिए शुभ दिन सोमवार और शुभ तारीख 2, 11, 20 29 तथा 16, 19, 22 और 25 तारीख मध्यम होती हैं। इनके लिए शुभ रंग पिस्ता और सफेद तथा शुभ रत्न मोती होता है।

(मेष, वृषभ, वृश्चिक, तुला सहित अन्य राशियों के लिए जानिए 2019 का हाल, क्लिक करें)

मूलांक 3 – मूलांक 3 वालों के लिए 2019 बेहद शानदार रहेगा। इस मूलांक का प्रतिनिधित्व बृहस्पति करते हैं। इस साल जीवन के हर क्षेत्र में इन्हें सफलता मिलेगी। सरकारी सेवकों के लिए साल बेहतर रहेगा, जबकि नौकरी पेशा और कारोबारियों को अार्थिक लाभ हो सकता है। हालांकि बृहस्पति के सूर्य के करीब अाने से इन्हें कमजोरी और असफलता का अहसास होता है। साल की शुरूअात और अंत इनके लिए बेहतर होगा। इस साल प्रगति होगी तथा मान-प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। इन्हें कुसंगति से बचकर रहने और खर्च पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। अगर स्वास्थ्य की बात करें, तो इन्हें चर्म रोग और रक्त संबंधी रोग हो सकते हैं। इनके लिए शुभ दिन सोमवार और गुरुवार, शुभ तारीख 3, 12 और 21 तथा 6, 16 और 25 तारीख अशुभ होती है। इनके लिए शुभ रंग पीला, नीला और गुलाबी तथा शुभ रत्न पुखराज होता है।(क्या होने वाला है 2019 में आपके साथ। पढ़िए 2019 का वार्षिक राशिफल, करें क्लिक)

मूलांक 4 – इनका प्रतिनिधि ग्रह सूर्य है। मूलांक 4 वालों को इस वर्ष कई चुनौतियों और उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि थोड़ी खुशियां भी मिलेंगी। हालांकि दांपत्य और प्रेम संबधों में संयम बरतें, ताकि परेशानी न हो। वैसे अाप परिजनों और दोस्तों के साथ बेहतर समय व्यतीत कर सकेंगे। इस साल बाधाएं तो अाएंगी, लेकिन अंत में सफलता मिलेगा। इस दौरान प्रयास से अाय के स्रोत बढ़ेंगे। विदेश यात्रा भी हो सकती है। अगर स्वास्थ्य की बात करें, तो इन्हें खानपान पर ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। इन्हें खून की कमी, सर्दी-जुकाम और दुर्घटनाओं का खतरा है। इनके लिए शुभ दिन शनिवार, रविवार और सोमवार तथा शुभ तारीख 4, 13, 22 और 31 है। इसके अलवा शुभ रंग चमकदार नीला और खाकी के अलावा शुभ रत्न नीलम और गोमेद हो सकता है। ( वार्षिक भविष्यफल 2019 के लिए क्लिक करें, यहां)

मूलांक 5 – मूलांक 5 वालों के लिए 2019 हर लिहाज से बेहतरीन रहेगा। इनका प्रतिनिधि ग्रह बुध है। ये हर वक्त क्रियाशील रहते हैं। कुछ परेशानियां अाएंगी, लेकिन अाप उससे निपटने में सक्षम होंगे। इनके लिए साल का मध्य बेहतर रहेगा और इस दौरान प्रगति होने के साथ ही लाभ के अवसर भी मिलेंगे। साल की शुरूअात और अंत में स्वास्थ्य खराब रह सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। नौकरी पेशा लोगों की वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबारियों को भी लाभ होगा। हालांकि साझेदारी से बचने और वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। वर्ष की शुरूअात में इन्हें सर्दी, जुकाम के साथ ही हृदय संबधी समस्या भी हो सकती है। इनके लिए शुभ दिन सोमवार, बुधवार और शुक्रवार के अलावा शुभ तारीख 5, 14 और 23 हैं। इनके लिए शुभ रंग हल्का हरा, सफेद और भूरा के अलावा शुभ रत्न पन्ना है। (जानिए हर राशि का हाल, पढ़िए 2019 का वार्षिक राशिफल, क्लिक करें यहां)

मूलांक 6 – मूलांक 6 वालों के लिए यह साल चुनौतीपूर्ण रहेगा। हालांकि मजबूत आत्मबल और सार्थक प्रयासों से सब कुछ संभव है। इनका प्रतिनिधि ग्रह शुक्र है, जो काम इच्छाओं को नियंत्रित करता है। ऐसे में प्रेमी युगलों के लिए यह वर्ष शानदार रहेगा और अगर गलतफहमी को दूर रखें तो अाप एक-दूसरे के साथ का अानंद ले सकेंगे। ये मुक्त हस्त से खर्च करते हैं, साथ ही सुख-संपत्ति की प्राप्ति के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। इनके साल की शुरुअात कठिनाई से होती है, जबकि साल का मध्य भाग पूरी तरह सक्रियता वाला होता है। पारिवारिक स्थिति अनुकूल रहेगी और चिंताएं दूर होंगी। यदि स्वास्थ्य की बात करें, तो लंग्स इंफेक्शन, गुप्त रोग अादि हो सकते हैं। ऐसे में नशे से दूर रहने और खानपान का ध्यान रखने की जरूरत है। नशे से दूर न होने पर कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। इनके लिए शुभ दिन बुधवार और शुक्रवार तखा शुभ तारीख 6, 15 और24 हैं जबकि 3, 6, 9, 12, 18, 21, 24, 27 और 30 तारीख मध्यम है। इनके लिए शुभ रंग नीला, हल्का गुलाबी, क्रीम और सफेद के अलावा शुभ रत्न हीरा है।(हर राशि के लिए क्या होने वाला है 2019 का हाल, पढ़िए यहां )

मूलांक 7 – मूलांक 7 वालों के लिए प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। इसके प्रतिनिधि ग्रह वरुण हैं, जिनके जलीय होने के कारण ऐसे लोगों का स्वभाव सौम्य, सरल और संतोषी होता है। आपका धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण भी बेहतर हो सकेगा, साथ ही सामजिक जीवन प्रभावशाली होगा। नौकरीपेशा और कारोबारियों को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है। ये भाग्यशाली होते हैं, लेकिन साल की शुरुअात और मध्य में सावधानी बरतने की जरुरत है। भय, चिंता तथा तनाव बना रहेगा और मान-प्रतिष्ठा को भी धक्का लग सकता है। ये खुश मिजाज और हर वक्त कल्पना में डूबे रहने वाले होते हैं। बेहतर स्वास्थ्य के लिए भोग विलास से दूर रहना होगा। इन्हें रक्त संबधी रोग के अलावा कफ और खांसी की परेशानी हो सकती है। खानपान पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। इनके लिए 7, 16 और 25 तारीख शुभ और 1, 10, 19 और 28 मध्यम माने गए हैं। इस मूलांक वालों के लिए सफेद सफेद रंग अत्यंत शुभ होते हैं जबकि नीला रंग शुभ होते हैं।

(प्यार, पैसा, शोहरत-दौलत, क्या कुछ मिलने वाला है 2019 में आपको, पढ़िए विभिन्न राशियों का हाल)

मूलांक 8 – मूलांक 8 वालों के लिए वर्ष 2019 सामान्य रहेगा। परेशानियां तो रहेंगी, लेकिन शनिदेव की कृपा भी अाप पर बनी रहेगी। इस अंक के जातक का जीवन उथल-पुथलभरा होता है। चेहरा देखकर इनके बारे में जानना अासान नहीं है। ठोस कार्यप्रणाली के कारण लोग इनकी सराहना भी करते हैं। ये गंभीरतापूर्वक जीवन जीने में विश्वास करते हैं। साल की शुरुअात और अंत में उत्साह और क्रियाशीलता में बढ़ोतरी होगी, जबकि मध्य में ये उदासीन रहेंगे। काम को लेकर व्यस्त रहेंगे, साथ ही निवास या नौकरी में परिवर्तन के योग हैं। काम के साथ-साथ निजी जीवन पर भी ध्यान देना होगा। अधिक परिश्रम के बावजूद लाभ कम होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह साल अऩुकूल नहीं है। इन्हें श्वास और पेशाब संबंधी रोग के साथ ही कमर और ईएनटी प्रॉब्लम हो सकता है। इनके लिए शुभ दिन शनिवार और शुभ तारीख 8, 17 और 26 है। शुभ रंग नीला, भूरा तथा बैंगनी और शुभ रत्न नीलम है।(कैसा होगा 2019 आपके लिए, पढ़िए वार्षिक राशिफल, क्लिक करें यहां)

मूलांक 9 – मूलांक 9 वालों के लिए 2019 प्रगतिशील रहेगा। इनका प्रतिनिधि ग्रह मंगल एक तेजस्वी ग्रह है। ये अपनी ऊर्जाशक्ति से अपने सपने पूरे करने के साथ ही दूसरों की भी मदद करेंगे। ये किसी से नहीं दबते हैं। इस कारण इनके शत्रुओं की संख्या ज्यादा होती है। नौकरी में प्रमोशन की संभावना है। इस साल अापका वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन लव लाइफ में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। साल की शुरुअात और अंत बेहतर रहेगा, जबकि मध्य प्रतिकूल होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा तथा नौकरी में पदोन्नति भी होगी। यदि स्वास्थ्य की बात करें, तो इस साल इन्हें चोट लगने और दुर्घटना की संभावना है। रक्त और ह्रदय संबंधी परेशानी भी हो सकती है। इनके लिए मंगलवार और शुक्रवार का दिन और 9, 18 और 27 तारीख शुभ तथा 3, 6, 15, 21, 24 और 30 तारीख मध्यम हैं। शुभ रंग लाल और शुभ रत्न मूंगा है।(आपके लिए क्या कुछ होना है 2019 में, पढ़िए और जानिए यहां- विभिन्न राशियों का हाल)

श्रीगणेशजी के आशीर्वाद के साथ,
गणेशास्पीक्स डॉट कॉम

ये भी पढ़ें–

विवाह और ज्योतिष: जानिए कब, कहां, कैसे और किससे होगी आपकी शादी !
12 जन्म कुंडली दोष, अशुभ योग एवं कुंडली दोष निवारण उपाय
राहु की महादशा- लक्षण और आसान उपाय

★ WRITTEN & ASTROLOGICALLY VERIFIED BY

Acharya Dharmadhikari

Ganesha Verified
Vedic Astrologer & Vastu Consultant

4.9 rating

35 Years

52k+ consultations

A Chemist and Jyotish Parasharam from London, he is a global grandmaster. Author of 19 stock market books, with a massive legacy of analyzing 275,000+ horoscopes and 2,500+ media shows, he is the ultimate, most trusted solver for Vastu, Tarot, Numerology, Pranic Healing, Tantra-Mantra, and Yantra-Gem-Rudraksha therapies.

  • Vedic Astrology
  • Vastu Shastra
  • Tarot Reading
  • Numerology
More About Acharya Dharmadhikari
Exit mobile version