धनु मासिक
Sep 2026
यह महीना आपके लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा। इस महीने आप समझदारी दिखाते हुए कामों को करेंगे। आपका स्वास्थ्य पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा। आपको किसी काम को करने में कोई समस्या नहीं आएगी और काफी एक्टिव रहेंगे। आपको यदि मानसिक तनाव भी होगा, तो उसे भी आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे, लेकिन रुपए पैसे के मामले में आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है, क्योंकि आपका धन कहीं फंस सकता है, इसलिए आप किसी अजनबी से कोई लेनदेन ना करें और कहीं निवेश भी आप थोड़ा समझदारी दिखाते हुए ही करें। आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आपको इस महीने अचानक से रुका हुआ धन भी प्राप्त हो सकती है। आपको कोई संपत्ति को लेकर विवाद था, तो उसके भी दूर होने की संभावना है। आप विदेश जाकर यदि पढ़ाई करने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा पूरी हो सकती है। आपको अपने पिताजी की सेहत पर इस महीने थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।आपका किसी बात को लेकर यदि मन परेशान चल रहा है, तो उसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपकी टेंशन भी थोड़ा कम होगी।.
मासिक जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लिए राशिफल
प्रेम जीवन जी रहे लोगों के रिश्ते में इस महीने कन्फ्यूजन के कारण प्यार की कमी रहेगी, जिससे उनके मन में भी कुछ उलझने रहेंगी। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें इस महीने अपने प्यार का इजहार करने से बचना होगा, क्योंकि उन्हें उसमें सकारात्मक जवाब नहीं मिलेगा, लेकिन आपका कोई पुराना साथी इस महीने वापस आ सकता है। वैवाहिक जीवन में आपको प्रेम बनाए रखने के लिए धैर्य व संयम से काम लेने की आवश्यकता है, इसलिए आप अपने साथी से बातचीत करते समय ईगो व अहम अपने रिश्ते में ना लेकर आए। इससे आपकी समस्याएं बढ़ेंगी, जो दोनों के बीच अलगाव की स्थिति उत्पन्न कर सकता है।
और पढ़ेंइस महीने आपके अंदर चुस्ती फुर्ती भरपूर रहेगी और अपने कामों को आगे बढ़कर पूरा करेंगे, जिससे कि आप काफी एक्टिव रहेंगे और आपकी शारीरिक मेहनत भी अधिक रहेगी। आपको पैरों में दर्द या कोई नसों से संबंधित समस्या हो सकती है, जिस पर आप ज्यादा ध्यान नहीं देंगे, लेकिन यदि आप शुगर, थायराइड आदि के पेशेंट हैं, तो आपको इनको लेकर दवाइयां समय से लेनी होगी और आप अपने प्राइवेट पार्ट का इस समय में खास ख्याल रखें, क्योंकि इससे जुड़ा कोई इंफेक्शन आपको हो सकता है।
और पढ़ेंयह महीना आपके लिए धन के मामले में थोड़ा कमजोर रहने वाला है क्योंकि आपको किसी पुराने निवेश से इस महीने नुकसान भी होने की संभावना है। आप अपनी सेविंग पर भी ध्यान दें, तो ही आपके लिए बेहतर रहेगा। संपत्ति को लेकर आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आपको किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई नया काम शुरू करने से बचना होगा। आप किसी दिखावे के चक्कर में अत्यधिक धन व्यय करें। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करने वाले लोग अत्यधिक मात्रा में धन लेने का रिस्क ना ले।
और पढ़ेंव्यवसाय कर रहे लोगों के लिए महीने की शुरुआत तो थोड़ा कमजोर रहेगी, लेकिन बीच के समय में उनको कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। जो आपके व्यवसाय को आगे तक ले जाने में आपकी मदद करेंगे। आप कुछ बाहर के लोगों से मिलकर अपनी योजनाओं में बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी, लेकिन आप अत्यधिक धन लगाने से बचें। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए यह समय बदलाव के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन आप जहां काम करते हैं, वहां भी आपको अच्छा इंक्रीमेंट मिलने की संभावना है, इसलिए आप समझदारी दिखाते हुए बदलाव करें। आपको किसी से कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी, क्योंकि वह आपके रिश्तों को खराब कर सकते है।
और पढ़ेंविद्यार्थियों का मन इस महीने पढ़ाई में कम लगेगा। आप इधर-उधर ज्यादा भटकेगी, जिससे कि उनको पढ़ने में समस्या आएगी और किसी विषय को समझने में यदि समस्या आ रही थी, तो उसमें बदलाव करने के बारे में भी सोच सकते हैं, लेकिन आपका कंसंट्रेशन कमजोर होने के कारण कोई सुनहरा मौका आपके हाथ से निकल सकता है। इस समय में यदि आप किसी सरकारी कंपटीशन की तैयारी करेंगे, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी। बॉस आप मेहनत जारी रखें और अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखें।
और पढ़ेंअन्य राशिफल
इस महीने परेशानियों का सामना कर रहे है आप? तो अभी गणेशास्पीक्स पर पहली कॉल या पहली चैट बिल्कुल मुफ़्त पाएं! और अपनी परेशानियों का समाधान लें!
